Category Archives: Ghazipur

पी.जी. कॉलेज में 1 अप्रैल से 15 जून तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश फार्म

पी.जी. कॉलेज में 1 अप्रैल से 15 जून तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश फार्म



गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म 01 अप्रैल 2024 से भरे जाएंगे। उक्त सूचना देते हुए प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2024-25 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्रायें अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर की वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर लाग इन कर 01 अप्रैल से भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा फार्म भरने हेतु बेवसाइट 01 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक खुली रहेगी।  प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि की सूचनाऐं आवश्यकतानुसार समय – समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर  प्रकाशित की जाएंगी।

27वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

गाजीपुर। रविवार को वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में 27वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मिश्रवलिया स्थित एक स्कूल के सभागार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ0 हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति छपरा विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि डा0 स्वतन्त्र देव सिंह, डा0 डी पी सिंह, राजेश्वर सिंह तथा समारोह अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा0 हरिकेश सिंह ने कहा कि कर्तव्य निष्ठा व इमानदारी से कराए गए समाज सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा वारफेयर से निकलकर समाज में वेलफेयर का काम इस  संस्था ने किया है।  समुद्र मंथन के समय जो दानवों ने विष के रूप में वारफेयर किया उसे अमृत के रूप में वेलफेयर का काम गाजीपुर की इस संस्था ने किया। क्लब की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू यादव को दिव्यांग शक्ति बताते हुए कहा कि क्लब ने दिव्यांग को अध्यक्ष बनाकर महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण पेश किया है। विशिष्ट अतिथि डा0 स्वतंत्र देव सिंह ने इतने बड़े पैमाने पर बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों को साधूवाद दिया। अपने संबोधन में डा0 डी पी सिंह ने पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों को बधाई देकर कहा कि अपने लक्ष्य तक सफलता पूर्वक पहुंचने के लिए प्रतियोगिता ही मज़बूत आधार है।


क्लब द्वारा जनपद भर में आयोजित सामान्य ज्ञान, गणित, मेंहदी, निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, आवाज़ की आगाज गायन तथा शास्त्रीय व लोकनृत्य नृत्य प्रतियोगिता में चयनित कुल 527 पुरस्कारो का वितरण किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिले के 25स्कूल को सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरित करने वाले अतिथियो में विनीत सिंह, विशाल पांडे, अतीश श्रीवास्तव, अर्चना राय, डा0 पूजा श्रीवास्तव, आदित्य कुशवाहा, ज्योती श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के बीच बिच में गायन और नृत्य प्रतियोगिता में चयनित एडुरेंन ग्लोबल स्कूल, गणेशा डांस एकेडमी तथा डी ड्रीम्स क्लासेज़ के बच्चो ने अपनी प्रस्तुति देकर सभा कक्ष में उपस्थित जनों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया जबकि विशेष पुरस्कार के लिऐ चयनित रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के हारर ग्रुप के बच्चो की प्रस्तुति ने कुछ पल के लिऐ दर्शको मे दहशत में डाल दिया।


समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान हेतु समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह तथा प्रियंका सिंह को समाजसेवा सम्मान तथा जमुना राजभर को स्व0 चंद्रिका प्रसाद स्मृति पर्यावरण संरक्षण सम्मान अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। अतिथियों का स्वागत जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, सचिव अभिषेक सिंह, पीआरओ सुर्य रेख मणि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सुषमा यादव ने किया।अतिथियो को स्मृति चिन्ह क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा रिंकू यादव, क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी तथा क्लब आय व्यय निरिक्षक डा0 जितेन्द्र कुमार तथा संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा ने दिया। इस अवसर पर क्लब की प्रतियोगी परीक्षाओं के कुशल सम्पादन के लिए ओझस कोचिंग के छात्रों को सम्मानित किया गया। गायन और नृत्य प्रतियोगिता में चयनित एडुरेंन ग्लोबल स्कूल, गणेशा डांस एकेडमी तथा डी ड्रीम्स क्लासेज़ के बच्चो ने अपनी प्रस्तुति देकर सभा कक्ष में उपस्थित जनों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया जबकि विशेष पुरस्कार के लिऐ चयनित रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के हारर ग्रुप के बच्चो की प्रस्तुति ने कुछ पल के लिऐ दर्शको को दहशत में डाल दिया।


क्लब उपस्थित जनों के लिए लकी ड्रा की व्यवस्था की गई थी जिसके अंतर्गत हर आधे घंटे पर लकी ड्रा निकालकर भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार दिया गया जिसमे वॉटर बॉटल,  लंच बॉक्स, इलेक्ट्रिक प्रेस, टेबल लैंप, सीलिंग फैन, मिक्सर, कीपैड टच स्क्रीन फोन, तथा मेगा ड्रा एंड्रॉयड फोन रहा। इस अवसर पर सत्य प्रकाश तिवारी, काजल शर्मा, विनोद मिश्र, साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी, अध्यक्ष डा0 रविनंदन वर्मा, सचिव हीराराम गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रभाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अन्त में क्लब अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा ने सभी का अभार व्यक्त किया।

मुख्तार अंसारी के निधन पर सपा नेताओं में शोक

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।  इस शोक सभा में  मऊ के पुर्व विधायक मुख्तार अंसारी  के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा के पश्चात जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख नेताओ ने मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी और भतीजे विधायक मन्नू अंसारी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके निधन पर शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनहीनता और साजिश के चलते मुख्तार अंसारी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अदालत में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के  माध्यम से हुई पेशी के दौरान जेल मे खाने में जहर देने की शिकायत की थी इसके बावजूद भी सरकार ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नही दिया। जिसके वजह से मुख्तार अंसारी  का दुखद अंत हुआ। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जुल्म की इंतहा कर रही है। इस सरकार के अंदर मानवीय संवेदना नाम की कोई चीज नही है यह सरकार न्यायिक प्रक्रियाका घोर उल्लघंन कर रही है। इस सरकार का न तो लोकतंत्र में विश्वास है न संविधान में। उन्होंने कहा कि  किसी भी व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना  सरकार का सबसे पहला दायित्व और नैतिक कर्तव्य है।


विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफाजत न कर पाये उसे सत्ता मे बने रहने का कोई अधिकार नही है। यह सरकार विरोधी दलों के नेताओ के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है। यह सरकार विपक्ष को पूरी तरह से कुचलना चाहती है। इस शोक सभा में  और मुहम्मदाबाद पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेशकुशवाहा,पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद,सदानंद यादव  आमिर अली,डॉ समीर सिंह,कमलेश यादव, दिनेश यादव,जमुना यादव  राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव  उर्फ राजू यादव,सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या,विभा पाल, रीना यादव, कंचन यादव, अरविन्द कुशवाहा, यशपाल, रामाशीष यादव,विजय शंकर यादव, सुग्गु यादव, संतोष यादव,सिंकदर कन्नौजिया,बसन्त यादव, कृष्णा, रजनीकांत यादव, अरुण यादव आदि उपस्थित थे। इस शोक सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

एक गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा  पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को थाना नंदगंज की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास कि सूचना पर थाना नंदगंज पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य मुकदमों से सम्बन्धित अभियुक्त प्रकाश बिन्द 40 वर्ष पुत्र फेकन बिन्द निवासी ग्राम सिरगिथा थाना नन्दगंज को सहेड़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

सभासद प्रमोद यादव ने सौंपा पत्रक, की यह मांग

ज़मानियां। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 17 के सदस्य प्रमोद कुमार यादव ने पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौपा और नाली मरम्मत सहित शौर्य ऊर्जा लाईट को सही कराने की मांग की।
प्रमोद कुमार यादव ने बताया की स्टेशन बाजार स्थित आर्दश बालिका विद्यालय के पास आए दिन नाली जाम होने के करण नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। जिससे राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनहित मे उस नाली को कवर कराने‚ विद्यालय के पास इंटरलॉकिंग कराने आदि सहित शौर्य ऊर्जा स्ट्रीट लाइट वार्ड में कई जगहों पर खराब है। जिसे ठीक कराने की मांग की। वही उन्होंने बताया कि उसी विद्यालय पर ही बूथ भी बनता है। जिस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने आश्वासन दिया कि जनहित में ध्यान रखते हुए जल्द मांगों को पूर्ण कर दिया जाएगा।

डा.संगीता बलवंत ने घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से किया संपर्क

डा.संगीता बलवंत ने घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से किया संपर्क

गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने गुरुवार को अपने निवास स्थान छावनी लाइन के गंगाविशुनपुर में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया।उन्होंने कहा कि आज देश का ऐसा कोई गांव या शहर नहीं है जहां सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिला हो । उन्होंने कहा कि देश के विकास कि तेज गति सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि आज सरकार की योजनाओं के माध्यम से समाज समृद्ध और देश मजबूत हो रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, अरविंद सिंह,काशी चौहान आदि उपस्थित थे।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

गाजीपुर।गुरुवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट परिसर में जनमानस को आपदाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। नुक्कड़ नाटक में सर्पदंश,आंधी, तूफान, लू प्रकोप, आकाशीय विद्युत एवं अन्य आपदाओं पर व्यावहारिक रूप से जनमानस को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि जनपद में हो रही सर्पदंश ,आकाशीय विद्युत से मौतों को कम करना है। मौके पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिला अधिकारी वि/रा, अपर जिला अधिकारी भू -राजस्व, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारीेगण, कलेक्ट्रेट में उपस्थित समस्त अधिवक्तागण, कलेक्ट्रेट में उपस्थित आम जनमानस, अन्य विभाग के अधिकारी एवं आपदा विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ द्वारा किया गया।

डीएम-एसपी ने ग्राम चौपाल के माध्यम से किया जागरूक,दिलाई शपथ

गाजीपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय रक्सहां भदौरा जमानियां,कन्या प्राथमिक विद्यालय उसियां भदौरा,कम्पोजिट स्कूल मिर्चा जमानियां मे मतदाता जागरूकता हेतु ग्राम चौपाल के माध्यम से लोगो को निर्भिक होकर वोट डालने के लिए जागरूक किया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं को प्रथम प्राथमिकता के तौर पर मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग निर्भिक होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना वोट डालें। उन्होने उपस्थित ग्रामवासियों से कहां कि अपना मत किसी के बहकावे,डराने धमकाने या किसी भी प्रलोभन मे आकर न दे, यदि कोई व्यक्ति पैसा,शराब ,साड़ी व अन्य प्रलोभन देते समय पकड़ा जाता है तो देने एवं लेने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यदि कोई व्यक्ति जाति व धर्म के खिलाफ लोगो के मन मे भय एवं दंगे के उद्देश्य से निर्वाचन मे कोई विघ्न डालता है या पैसा, शराब,साड़ी देता है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नं0 1950 या टेलिफोन नं0 0548 220211 पर काल करके जानकारी दे सकतेे है। जागरूक नवयुवक व्यक्ति स्मार्ट फोन के तहत भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बनाए गए सी-विजिल एप के माध्यम से चुनाव संबंधी किसी प्रकार की शिकायत जैसे कोई गलत पैसा शराब,साड़ी या जाति धर्म से लड़ाता है तो फोटो एवं विडियो के माध्यम से इस एप्प के द्वारा शिकायत कर सकते है। उन्होने बताया कि जो व्यक्ति 18 वर्ष पूर्ण कर चूके है एवं उनका निर्वाचन कार्ड नही बना वह अपने क्षेत्र के  बी एल ओ के माध्यम से फार्म 06 भरकर  निर्वाचन कार्ड बनवा ले। उन्होने कहा कि आप अपना मत, डर, भय, लालच में आकर न डालें। सुझ- बुझ कर ईमानदारी से अपने मत का चुनाव करें। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का वोट उनके घर पर ही वैलेट पेपर के माध्यम से डाला जाएगा। ग्राम-चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदाता जागरूक की शपथ दिलाई।


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि चुनाव पारदर्शी ढ़ंग से सम्पन्न हो, जो व्यक्ति निर्वाचन में विघ्न डालेगा, वोटरो को धमकाएगा,पैसा बाटेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पारदर्शी चुनाव में कोई दखल बर्दाश्त नही होगी। उन्होने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपना वोट न बेचें, अपने मत का सही प्रयोग करें।  बुथ के 200 मीटर के दायरे में कोई गलत गतिविधी नही होगी। अगर कोई व्यक्ति आचार संहिता का उलंघन कर रहा है तो आप हेल्प लाइन नं0 पर काल करके बतायें उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जन चौपाल के पूर्व जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रक्सहां भदौरा में रूट मार्च कर लोगो को निर्भिक, निडर होकर  वोट डालने की अपील किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उप जिलाधिकारी सेवराई, उप जिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां, सेवराई एवं अन्य अधिकारीगण,उपस्थित थे।

डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मानीटरिंग टीम, निर्वाचन व्यय लेखा,डाक मतपत्र, सूचना प्रेषण, कन्ट्रोल रूम, परमिशन सेल के संबंध में गुरुवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे उन्होंने समस्त गठित टीमो को सक्रियता पर बल देते हुए निष्पक्षता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होनेे फ्लाइंग स्क्वायर्ड टीम के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद मे तैनात एफएसटी टीमे सक्रिय रहे,निर्वाचन आयोग के गाईड के अनुसार ही कार्य किए जाए । चेकिंग के दौरान प्रत्येक कार्याे की वीडियों अवश्य कराई जाए। उन्होने  निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सीविजिल एप्प के माध्यम से आने वाले शिकायतों का ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। बैठक मे उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर चन्द्र शेखर, सालिक राम, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।  

गाजीपुर की पेरिस ब्यूटी पार्लर ने जीता प्रदेश स्तरीय बेस्ट नेल आर्टिस्ट का खिताब…..

गाजीपुर की पेरिस ब्यूटी पार्लर ने जीता प्रदेश स्तरीय बेस्ट नेल आर्टिस्ट का खिताब…..

गाजीपुर। लखनऊ में गत 18 मार्च को आयोजित प्रदेश स्तरीय ब्यूटीशियन कार्यक्रम में जनपद की पेरिस ब्यूटी पार्लर झंडातर को बेस्ट नेल आर्टिस्ट का अवार्ड प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के हाथों मिला। साथ ही साथ प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रीयंका चंद्रा के हाथों भी उन्हे ताज पहना कर सम्मानित भी किया गया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पेरिस ब्यूटी पार्लर की संचालिका रीता देवी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भारत के विभिन्न शहरों में इस तरह की आयोजन और प्रतियोगिताएं होती रहती हैं, जिसकी निर्णायक भूमिका के द्वारा उनके द्वारा चयनित योग्य कलाकारो को भिन्न-भिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जाता है, जिसमें मुझे 18 मार्च को पूरे प्रदेश में बेस्ट नेल आर्टिस्ट के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम लखनऊ के प्रसिद्ध होटल रामादा होटल में आयोजित हुई थी, जिसमें पूरे भारतवर्ष से सेलिब्रिटी आए हुए थे।उन्होंने अपने सम्मान को जनपद गाजीपुर की जीत बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। ज्ञात हो कि समस्त पूर्वांचल में कहीं भी कोई भी नेल आर्टिस्ट नहीं है। बड़े-बड़े महानगरों की तर्ज पर अपने जनपद में यह कार्य करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है यह अपने जनपद के लिए गौरव की बात है । उन्होंने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी यदि इस तरह का कार्य सीखना चाहती है तो उनके यहां ब्यूटीशियन/ नेल प्रशिक्षण की भी पूरी सुविधा उपलब्ध है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी का एक ही सपना है कि स्वरोजगार की तरफ अपने को खुद प्रेरित करे।