Category Archives: Ghazipur

गरीबों के सम्मान के बदले हर कुर्बानी देने को तैयार हूं:अफजाल अंसारी

मरना कुबूल है ,झुकना नहीं:अफजाल अंसारी

ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के जंगीपुर विधान सभा के तत्वावधान जंगीपुर विधान सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जंगीपुर मंडी परिसर में पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,डॉ वीरेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया।स्वागत समारोह के पूर्व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और महामंत्री भगवान यादव ने समाजवादी गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया।
अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है।यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा।यह चुनाव तय करेगा कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहेगा कि नहीं।

यदि आप चाहते हो कि इस देश में लोकतंत्र,देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप,गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय, देश का सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहें, तो इस देश से भाजपा सरकार को हर कीमत पर बेदखल करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा अपने ऊपर किए गए जुल्मों सितम की चर्चा करते हुए कहा कि मेरी कोई खता नही है गरीबों के सम्मान की रक्षा करना ही मेरा कसूर रहा है । इसी बात की सजा दे रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना जुल्म कर लें गरीबों के सम्मान के बदले हर कुर्बानी देने को तैयार हूं । उन्होंने कहा कि मरना कुबूल है झुकना नहीं। उन्होंने भाजपा के चार सौ पार के नारे को मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी हकीकत से पूरी तरह से नावाकिफ है । उन्हें इस चुनाव में बेरोजगार नौजवानों और किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।किसान और नौजवान चुनाव का इंतजार कर रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।

इस अवसर पर स्वागत करते हुए विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर जी के संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का नैतिक पतन होने के कारण देश में आज लोकतंत्र मृत्युशैय्या पर है। भाजपा सरकार ने लगातार नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार के पेपर लीक कारोबार के चलते नौजवानों का भविष्य अंधेरे में हैं। भाजपा नौजवानों को नौकरी देना नही चाहती इसलिए पेपर लीक की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि दंभपूर्ण बोल,आचरण और वादाखिलाफी के चलते जनता भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। आज की तारीख में पीडीए तबके के साथ साथ पूरी जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान,छात्र ,व्यापारी सभी आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रियाँ फूंक पा रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना।इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से विधायक मन्नू अंसारी,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,बजरंगी राम,सुभाष यादव, रीता विश्वकर्मा,रामाशीष यादव, सुग्गू यादव, राजेन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, चन्द्रेश्वर यादव, दारा यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दहेज लोभी पति को दस साल की सजा

दहेज लोभी पति को दस साल की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम अलख कुमार की अदालत ने शुक्रवार को दहेज हत्या के मामले में पत्नी हन्ता पति को सुनाई 10 साल की कड़ी कैद। साथ ही अन्य धाराओ में लगाया 22 हजार रुपये का अर्थदंड। अभियोजन के अनुसार जनपद जौनपुर थाना केराकत गांव बॉस बारी निवासी मंगल राजभर ने अपनी बहन अमृता राजभर की शादी 19 मई 2014 को थाना खानपुर गांव सिंगारपुर विनोद राजभर के साथ किया था और शादी के 3 साल बाद 2017 को उसकी बहन का गौना हुआ। अपने सामर्थ अनुसार दान दहेज दिया था। गौना के बाद से ही दहेज कम मिलने का ताना उसके ससुराल के लोग सास तीजा देवी, ससुर हरिराम राजभर व पति विनोद दहेज में मोटसाइकिल व सोने की सिकड़ी की माँग करते थे। 22 सितंबर 2020 को उसके ससुरालीजन ने उसकी बहन की गला दबा कर हत्या कर दी। इसकी सूचना उसी गांव के लोगो से मिली थी। सूचना पर वादी अपनी बहन के ससुराल गया तो वहाँ पर उसके ससुरालीजन उसकी बहन का शव छोड़ कर भाग गए। वादी की सूचना पर थाना खानपुर में दहेज लोभियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने दौरान विवेचना सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दी और विवेचना उपरान्त सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया।
दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कुल 8 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया।
शुक्रवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने सास तीजा देवी व ससुर हरिराम राजभर को संदेह का लाभ देते हए दोषमुक्त कर दिया। वही पति विनोद राजभर को दोषी पाते हुए दहेज हत्या में 10 साल की सजा सुनाते हुए अन्य धाराओ में 22 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित करते हुए अभियुक्त विनोद राजभर को जेल भेज दिया।

आगामी ग्रीष्म ऋतु में समुदाय को जागरूक करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

आगामी ग्रीष्म ऋतु में समुदाय को जागरूक करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

सीएमओ कार्यालय में चिकित्सक, पैरामेडिकल कर्मी व स्वास्थ्यकर्मी हुए प्रशिक्षित

हीट वेव, हीट स्ट्रोक व वायु प्रदूषण से बढ़ता है मानव स्वास्थ्य का खतरा:- सीएमओ

गाज़ीपुर। आगामी ग्रीष्म ऋतु में जन समुदाय को जागरूक करने और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से ही तैयारियाँ शुरू कर दी है। इस क्रम में जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शुक्रवार को किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम, भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के कारण हीट वेव (लू), हीट स्ट्रोक (तापघात), कोल्ड वेव, अतिवृष्टि और सुखा जैसी परिस्थितियों और वायु प्रदूषण के कारण मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से व्यापक बचाव का कार्यक्रम संचालित किया जाना है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमओ ने बताया कि पहले दिन ग्रीष्म ऋतु के दौरान भीषण गर्मी, सम्भावित हीट वेव (लू), हीट स्ट्रोक (तापघात) तथा वायु प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों के लक्षणों, निदान, उपचार तथा बचाव को लेकर चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया। दूसरे दिन यानि शुक्रवार को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह तथा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ जेएन सिंह ने बदलते मौसम में फैलने वाली बीमारियों की समय पर सूचना प्राप्त करने एवं बचाव संबंधी गतिविधियां आयोजित करने की बात कही। प्रशिक्षक डॉ अभिनव सिंह एवं डॉ शाहबाज़ खान ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी दौरा पड़ना, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आना, सांस व दिल की धड़कन तेज होना, मिचली और उल्टी आना, नींद पूरी न होना आदि परेशानी हो सकती है। इससे बचाव के लिए प्राथमिक उपचार बेहद जरूरी है। इसके साथ ही लोगों को घर से निकलने से पहले पानी पीकर निकलना चाहिए और थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती। शुद्ध व ताजा भोजन का प्रयोग करने के अलावा भोजन बनने के तीन घंटे बाद बचे हुये भोजन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कार्यशाला का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।

संकल्प पत्र पर 15 मार्च तक लिए जाएंगे आम आदमी के विचार

संकल्प पत्र पर 15 मार्च तक लिए जाएंगे आम आदमी के विचार

सरकार के कार्यों पर आम आदमी के विचार आमंत्रित करना जनता के प्रति निष्ठा का भाव: सांसद डा. संगीता

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं पर आधारित हो, समाज के प्रत्येक वर्ग की वैचारिक सहभागिता प्राप्त हो इस निमित्त “विकसित भारत संकल्प पत्र” सुझाव संकलन के लिए शुक्रवार को जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम से अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा के प्रति जो संकल्प लेती है उसे पुर्ण करने के लिए राजनीति करती है। तथा संगठन संकल्पों के आधार पर प्राप्त जनादेश सरकार के काम का आधार तय करता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के साथ भारत माता की जय भारतीय जनता पार्टी के राजनीति का मूल सिद्धान्त है।

इस दौरान नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि शीर्ष संगठन द्वारा निर्धारित संकल्प पत्र में सरकार के कार्यो तथा योजनाओं की व्यवस्था निहित होती है जिसके लिए आम आदमी के विचार आमंत्रित करना यह संगठन की लोकप्रियता तथा जनता के प्रति निष्ठा का समर्पित भाव है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज से शुरू यह अभियान 15 मार्च तक संगठन के निचले स्तर मंडलों तक से संग्रहित किए जाएंगे तथा इसके अलावा नमो एप्प तथा 9090902024 पर मिस्ड काल कर प्राप्त आवेदन पत्र भरकर भी विचार सुझाव भेजें जा सकते हैं। कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि एकात्म मानववाद भारतीय जनता पार्टी का मूल दर्शन है। यह दर्शन मनुष्य और समाज के बीच कोई संघर्ष नहीं देखता, बल्कि मनुष्य के स्वाभाविक विकास-क्रम और उसकी चेतना के विस्तार से परिवार, गाँव, राज्य, देश और सृष्टि तक उसकी पूर्णता देखता है। और उसी पुर्णता पर आधारित कार्यों में संकल्प पत्र सुझाव अभियान जन जन तक के विचारों के लिए चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर युवा, अधिवक्ता, लेखक, महिला मजदूर सहित सभी वर्गो से संग्रहित सुझाव, सुझाव पेटिका में डाले गए। इस अवसर पर बैठक में जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भानु प्रताप सिंह, बिजेंद्र राय, मुराहू राजभर, रविप्रकाश, रामनरेश कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता,डा प्रदीप पाठक, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश राम,व्यासमुनी राय, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी,अभय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आलोक शर्मा, नीतीश दूबे, अभिनव सिंह”छोटू”, प्रदीप सिंह, अनिल यादव, रामराज बनवासी, गुलाम कादिर राइनी, साधना राय, विश्वप्रकाश अकेला, अनिल पांडेय, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, सोमारु चौहान, गर्वजीत सिंह, दीपक सिंह, शशांक राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

136 का अंतिम राउंड के लिए हुआ चयन

136 का अंतिम राउंड के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शिव पूजन सिंह इण्टर कॉलेज, केलही, बिरनो परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एडक्को प्रा0लि0, क्वैस सर्विस प्रा0लि0, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु कुल 4 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 332 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 136 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला-राजकिषोर सिंह महिला महाविद्यालय, बरूईन, जमानियां में 1 मार्च को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।

बकाएदार विद्युत उपभोक्ताओं की खैर नहीं

विद्युत बिल बकाया को लेकर विभाग का अभियान शुरू

लगातार बकाए पर उपभोक्ताओं का काटा जा रहा केबिल

राजस्व माह को देखते हुए बिजली विभाग सख्त

बकाया पर कटे कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की  बिजीलेंस द्वारा की जा रही है समीक्षा।



गाजीपुर। विद्युत विभाग अब राजस्व माह को देखते हुए सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। सहायक अभियंता सुधीर कुमार  ने बताया कि राजस्व माह को देखते हुए बकायेदार उपभोक्ताओं के परिसर पर पहुंचकर लगातार कार्यवाही करते हुवे बकाया पर केबिल पोल से डिस्कनेक्ट किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी जा रही है की तत्काल बकाया बिल जमा करके ही लाइट पोल से जुड़वाए। विजिलेंस टीम को भी निर्देशित कर दिया गया है कि ऐसे उपभोक्ताओं पर निगरानी रखी जाय जो बिना बकाया भुगतान किए लाइन पोल से जुड़वाता है। ऐसा करने पर तत्काल इन लोगो के खिलाफ विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाय। शहर में स्मार्ट मीटर लगने है जिसमे बकाया बिल का भुगतान होना अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि जितने घरेलू, कमर्शियल, वाणिज्य, औद्योगिक उपभोक्ताओं का बकाया है वे लोग तत्काल अपने नजदीकी कैस काउंटर पर जाकर बिल जमा करके बकाया शून्य करा ले एवं विद्युत विच्छेदन एवं प्राथमिकी से बचे।मार्च राजस्व का महीना है, जिसमे विभाग को राजस्व अधिक से अधिक वसूली करने का शासन द्वारा लक्ष्य दिया गया है जो समय से पूरा करना बहुत जरूरी है। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए तैयारी भी तेज कर दी गई है, अगर बात किया जाय ओभर लोड ट्रांसफार्मर सहित उपकरण की तो विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर के अधीन चारो डीविजनों के अंतर्गत सभी 62 उपकेंद्रों से निर्गत समस्त फीडर की समीक्षा करके शासन स्तर पर ट्रांसफार्मर सहित समस्त उपकरण की सूची भेजी गई है। जैसे ही प्रपोजल आता है तो जल्द ही युद्ध स्तर पर कार्य कराकर उपभोक्ताओं को सही से बिजली समय पर बिजली दिलवाने के लिए बिजली विभाग कटिबद्ध है।

एमएलसी चंचल के हाथों हुआ लोकार्पण और शिलान्यास

एमएलसी चंचल ने किया अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण और शिलान्यास



गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के 25 जनपदों में 38 अग्निशमन केन्द्रो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। 35 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। जिसके क्रम में जनपद को भी दो नए केंद्र 14 करोड़ 35 लाख के लागत से नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र एवं आवासीय भवन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया। जिले के जमानिया स्थित सैदाबाद मे अग्निशमन केंद्र एवं आवासीय भवन तथा मोहम्मदाबाद स्थित परसा में अग्निशमन केन्द्रो का लोकार्पण एवं शिलान्यास एमएलसी विशाल सिंह चंचल और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा किया गया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि जनता को बेहतरीन आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं अग्निशमन विभाग युद्ध स्तर पर क्रियाशील है।

एमएलसी ने कहा कि पिछली सरकारों में जितने कार्य पेंडिंग थे आज योगी आदित्यनाथ महाराज की सरकार में सभी कार्यों को तेज गति के साथ पूर्ण किया जा रहा है। उद्घाटित अग्निशमन केंद्र के क्षेत्रीय लोगो को अग्निशमन केंद्र मिलने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया तथा कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत, क्षेत्राधिकारी जमानिया अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष निपेंद्र उपाध्याय, अरविंद राय, सुनील सिंह, ग्राम प्रधान सैदाबाद संदीप गुप्ता, बिंदु विश्वकर्मा, अशोक यादव, अनिल यादव, शकील खान, विपिन राय, योगी हर्ष, राकेश सिंह अंशु, राजेश सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल, अमित नागवंशी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

यह लोकतंत्र का अंतिम होगा चुनाव: सांसद

यह लोकतंत्र का अंतिम होगा चुनाव: सांसद

गाजीपुर। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधान सभा के तत्वावधान में सदर विधान सभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर  पार्टी के गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सदर विधायक जै किशन साहू के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया। स्वागत समारोह के पूर्व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और महामंत्री भगवान यादव ने समाजवादी गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया।
अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने  कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा। यह चुनाव देश तोड़ने वाली भाजपा और संविधान बचाने वाली समाजवादी पार्टी के बीच है। उन्होंने भाजपा सरकार  द्वारा अपने ऊपर किये गये  जुल्मों सितम की चर्चा करते हुए कहा कि  बिना कसूर और खता की सजा दे रही है भाजपा सरकार। बस मेरा कुसूर सिर्फ इतना रहा है कि सदैव जान जोखिम में डालकर गरीबों के जान माल की रक्षा करता रहा हूं। उन्होंने भाजपा के इस बार चार सौ के पार के नारे पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि भाजपा  सत्ता के नशे में बोल रही है, वह खुद नहीं बल्कि उनका गुरुर बोल रहा है। जनता सत्ता से बेदखल कर उनके गुरुर को तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने ईडी, सीबीआई और इलेक्ट्रानिक मीडिया को भाजपा का कवच बताते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी भाजपा को नही बचा पायेगी। किसान और नौजवान वक्त का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के  जुल्मों सितम के आगे   समाजवादी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कल अखिलेश को सीबीआई द्वारा नोटिस भेजने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में है। अपनी पराजय निकट  देख वह अपना आपा खो बैठी है। वह  विरोधी दलों के नेताओं को जेल में डालकर अपने नापाक मंसूबों को पूरा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का  जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान, छात्र सभी आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि  समाजवादी पार्टी का नौजवान भाजपा के जुल्मों सितम के आगे झुकने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी  उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। सदर विधान सभा के विधायक जै किशन साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि  लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार।  उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान  रोजगार न मिलने के चलते  अपनी डिग्रियाँ फूंक  रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अशोक कुमार बिंद, सूरज राम बागी, अरूण कुमार श्रीवास्तव, सिंकदर कन्नौजिया, अमित ठाकुर, सीमा यादव, उपेन्द्र यादव, राय, शेर अली राईनी,परशुराम बिंद,दिनेश यादव,अभिनव सिंह, रीना यादव, राहुल सिंह,राजेश कुमार यादव, भरत यादव, रामविजय यादव, कंचन रावत,संतोष यादव, बिंन्दू बाला ,अनिता यादव, देवेन्द्र यादव टिंकू,पांचू यादव,लाल बहादुर यादव, कन्हैया यादव, चन्द्रेश्वर यादव,अल्का अग्रवाल, शिशु यादव,परवेज अहमद,अमित कुमार शर्मा,राकेश यादव, डाॅ राजेश रावत आदि उपस्थित थे।इस बैठक की अध्यक्षता और संचालन विधान सभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया।

जिले में प्रथम आगमन पर राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत का हुआ जोरदार स्वागत

राज्य सभा सांसद बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर हुआ डॉ संगीता बलवंत का जोरदार स्वागत

भाजपा के दिग्गज नेताओं ने किया शीर्ष नेतृत्व का आभार

भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दुष्यंत अग्रहरि के वहां पर सवार राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत




गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य, डा संगीता बलवंत सांसद निर्वाचित होने के बाद वृहस्पतिवार को पहली बार भारी वाहन काफिले के साथ लखनऊ से पैतृक जनपद गाजीपुर पहुंची। जहां जिले की सीमा में प्रवेश करने पर खानपुर थाना क्षेत्र के साई कि तकिया से लगायत भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह बैंड बाजा के साथ भारी जोश उत्साह से नारे बाजी करते हुए फ़ूल माला से अभुतपूर्व स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डा संगीता बलवंत को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र के साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया। इसके आलावा कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं तथा हजारों कार्यकर्ताओं ने बारी बारी पुष्प, माला भेंट करते हुए, उनके साथ फोटो खिंचवाई और मिठाई खिलाकर बधाई दी।


इस अवसर पर स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत डा संगीता बलवंत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्य सभा सीटों मे से भारतीय जनता पार्टी से आपकी बहन और बेटी संगीता बलवंत को जो अवसर दिल्ली जाने का मिला है वह इस बात का शंखनाद है की आगामी लोकसभा चुनाव में भी गाजीपुर से  भारतीय जनता पार्टी का कमल परचम लहराएगा। शीर्ष  नेतृत्व ने मुझे राज्यसभा में भेज कर जो दायित्व दिया है , अंत्योदय और राष्ट्र के विकास में हमारी प्राथमिकता होगी। संगठन ने जो यह अवसर हमे दिया है इसके लिए मैं संगठन को धन्यवाद आभार के साथ स्वयं को गौरवशाली महसूस करती हूं। स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि डा संगीता बलवंत एक कुशल  कर्मठ योग्य नेता है वो जनपद की भावना, आवश्यकता तथा कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेगी मै ऐसी अपेक्षा और विश्वास व्यक्त करता हूं। जिलाध्यक्ष ने जनपद को राज्य सभा में नेतृत्व प्रदान करने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद आभार व्यक्त किया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि डा संगीता बलवंत जनपद के विकास, सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने तथा देश हित में लिए गए निर्णय में सहयोगी बनेगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में विकास के विश्वास की भावना का संचार हुआ है।

पूर्व मंत्री विजय मिश्र  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक संगठन है जहां समाज के हर क्षेत्र और वर्ग को नेतृत्व प्राप्त है। जहां छोटा से छोटा कार्यकर्ता संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि डा संगीता बलवंत को राज्य सभा में भेजकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना काम कर दिया है।अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर कमल का परचम लहराये और देश में नरेंद्र मोदी की प्रचंड बहुमत की सरकार बने। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, पूर्व विधायक शिवपूजन राम,पूर्व विधायक भोनू सोनकर, निषाद पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद, सरिता अग्रवाल, बिजेंदर राय, विजय शंकर राय, प्रो सोभनाथ यादव, राजेश राजभर, राजन सिंह ब्लाक प्रमुख, विनोद अग्रवाल, सुरेश, विनोद खरवार, डॉ प्रदीप पाठक, लोकसभा विस्तारित रवि प्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नितीश दुबे, अभिनव सिंह छोटू ,अविनाश सिंह, गोपाल राय, माया सिंह, मनोज बिंद, रासबिहारी राय ,सोमारू चौहान, साधना राय, वीरेंद्र चौहान, विश्व प्रकाश अकेला, गुलाम कादिर राइनी, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दुष्यंत अग्रहरि  सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रथम आगमन पर डॉ संगीता बलवंत का होगा भव्य स्वागत

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत का प्रथम आगमन वृहस्पतिवार को गृह जनपद में हो रहा है।डा संगीता बलवंत वृहस्पतिवार को पूर्वाह्न छ: बजे लखनऊ से चलकर सड़क मार्ग से सुल्तानपुर , जौनपुर के रास्ते चंदवक होते हुए 10-00 बजे,खानपुर बेलहरी (साई की तकिया) से जनपद में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओंअ द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। तत्पश्चात 10-30 बजे, बिहारीगंज डगरा,10-45 बजे, औड़िहार सैदपुर तिराहा के रास्ते बाजार होते 11-00 बजे, सैदपुर तहसील द्वार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 11-30 बजे,बासूपुर,11-15 बजे,पियरी, 11-30 बजे,देवकली,11-45 बजे, नन्दगंज बाजार होते हुए, 12-15 बजे, कुसम्ही कला,12-25,,सहेडी,12-40,फतेहउल्लाहपुर, 1-00 बजे,महाराजगंज,1-15 बजे,लंगडपुर, 1-20 बजे,कलौता चौराहा,1-30 बजे, पुलिस लाइन के रास्ते पीजी कॉलेज चौराहा,1-40 बजे,पीरनगर, शास्त्री नगर, 1-45 बजे, कचहरी ,1-50 बजे,महुआबाग से 2-00 मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर सकलेनाबाद, लंका,वंशीबाजार, प्रकाशनगर होते हुए अपराह्न 2-30 बजे पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।
इस बात की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के माध्यम से दिया है।