Category Archives: Ghazipur

106 सहायिकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

106 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कर बनाया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता



गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा विभाग में पूर्व से कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका को प्रमोशन देकर उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनाया गया। जिसके लिए बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वहीं गाजीपुर में नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन गाजीपुर के राइफल क्लब में जिला अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रही। इस दौरान कुल 106 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि जनपद के 4127 आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से कुपोषित को सुपोषित करने और गर्भवती महिलाओं की पोषण की देखरेख के लिए विभाग के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है । इसमें तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर अगस्त महीने में 709 आंगनबाड़ी सहायिकाओं से आवेदन लेकर आरक्षण प्रक्रिया के तहत लिस्ट को प्रमोशन हेतु शासन को भेजा गया था। जहां से 175 को सेलेक्ट कर लिस्ट जनपद को भेजा गया। वही एक बार फिर जनपद स्तर पर जब स्कूटनी कराई गई तब 106 पत्र निकाल कर आए। जिन्हें बुद्धवार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाए जाने को लेकर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बात का ध्यान रखा गया है की उक्त कार्यकर्ता उक्त केंद्र का या फिर उस गांव के आसपास के रहने वाली हो। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती  को पोषण ट्रैक्टर पर कार्य करने के लिए शासन के द्वारा मोबाइल दिया जाता है। जो पूर्व में ही विभाग को प्राप्त हो चुका है ।  अब इन सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अगले एक सप्ताह में प्रशिक्षण देकर इन लोगों को मोबाइल वितरित कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त ब्लॉकों के सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकत्रि मौजूद रही।

स्वच्छ, स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करना जनसेवा का कार्य: प्रो. राघवेन्द्र

आज के समय में स्वच्छ, स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करना जनसेवा का कार्य : प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय

गाजीपुर। उज्ज्वल सेवा संस्थान की ओर से पी० जी० कॉलेज के गेट के पास रियायती दर पर “एक थाली, घर वाली” कैंटीन की शुरुआत की गई। पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बुधवार को फीता काटकर रियायत दर के कैंटीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपलब्ध लोगों को निशुल्क भोजन भी स्वयं उपलब्ध कराया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय दर्शन के आधार की कड़ी में यह कैंटीन काम करते दिख रही है। अन्त्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम पायदान पर पड़े व्यक्ति का उदय। सामाजिक पायदान के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मानजनक रूप से स्वच्छ, स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन करने का अधिकार है। सरकार की ओर से भी तमाम योजनाओं को चलाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से आस पास के विद्यालयों के छात्र-छात्रओं, निकट ही मौजूद सदर अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों के तीमारदारों एवं राहगीरों को सस्ते दर पर भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। मेरा मानना है कि एक थाली घर वाली 30 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध करना आज के इस महंगाई के समय में जनसेवा का कार्य है। इस अवसर पर उपस्थित पी० जी० कॉलेज इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रोफे० (डॉ०) एस० एन० सिंह ने भी उज्जवल सेवा संस्थान की ओर से शुरू किए गए कैंटीन की सराहना की। संस्था की ओर से सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस कैंटीन को शुरू करने के पीछे बहुत ही नेक मकसद है। भूखे लोगों को कम दाम पर शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना इसका मूल उद्देश्य है। पी० जी० कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही सदर अस्पताल इलाज के लिए आने वाले लोगों को सुबह 9 से सायं 5 बजे तक कैंटीन के जरिए रियायती दर पर भोजन उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि उज्ज्वल सेवा संस्थान 2023 में स्थापित हुई थी और फिलहाल इस ट्रस्ट के तहत इस निशुल्क कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर पुनीत सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजमत, अकरम, निर्भय, आकाश, रईस आदि मौजूद रहे।

डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने, निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को सामूहिक रूप से तहसील सेवराई के दारूल उलूम अहले सुन्नत गौसिया में 7 बूथ जिसमें 317 से 323 तक, कम्पोजिट विद्यालय बारा में 3 बूथ जिसमें 14, 15 एवं 16 बूथ, एवं कम्पोजिट विद्यालय सेवराई में 8 बूथ जिसमें 401 से 408 तक बूथो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि कार्य में कोई अंश छुट न पाये इसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय। आने जाने वाली सड़क, टूटी फर्स  को ठीक कराने को कहा। उन्होने कहा कि बूथो पर जहा मतदान स्थल बनाये गये है वहां निर्वाचन आयोग की जो भी गाइड लाईन है उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये इसमे किसी प्रकार से लापरवाही न हो।

जिले के कई थानों की बदलेगी सूरत, डीएम-एसपी ने किया शिलान्यास

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने लखनऊ से (वर्चुवल) लाईव प्रसारण के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 2,310 करोड़ से अधिक के 144 निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास तथा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई थानो की सौगात दी। इसी क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के 8 थानो में बैरक/हास्टल/विवेचना कक्ष/साईबर सेल का निर्माण कार्य हेतु थाना गहमर से उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिलाधिकारी ने शासन की इस महत्वाकाक्षी योजनाओं एवं परियोजनाओ का शासन-प्रसाशन, मुख्यमंत्री एवं पुलिस विभाग को बधाई देते हुए आभार व्यक्त की। उन्होने कहा कि इससे पुलिस विभाग अपना बेहतर कार्य करेेगी। पुलिस विभाग शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है जिससे हमारे जनपद में भी निवेशको की संख्या बढ़ी है। इसको धरातल पर लाने के लिए वातावरण बनाया गया है। पूर्व में ग्राउण्ड सेरमनी में लगभग 6 सौ करोड़ की परियोजना धरातल पर आयी है। जो विछले वर्ष एमएयू साइन हुआ था तभी सम्भव हुआ है। जब लोगो को विश्वास हुआ है कि हम उत्तर प्रदेश में और जनपद गाजीपुर में भी बिजनेश करेगे तो हमारा विजनेस एवं निवेश सुरक्षित है।

इस अभूतपूर्व कार्य के लिए मै मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करती हूॅॅ और जनपद के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में कार्य सम्पन्न किया गया है। इस कार्य को विशेष ध्यान में रखते हुए बेसिक इन्फ्रास्टेक्टर को कैसे विकसित किया जाय हर थाने का उन्होने कायाकल्प कराया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को कोटी-कोटी बधाई देती हू, और इन सब सुविधाओं को धरातल पर लाने के लिए अधि0अभि0 पी0डब्लू डी को धन्यावाद देते हुए समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराकरा गुणवत्ता को बनाये रखा। उन्होने सभी से अनुरोध किया कि जो लोग भी इसका प्रयोग करेगे वे इसकी गुणवत्ता को बनाये रखेगे। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इस क्षेत्र के पधारे हुए महानुभाव एवं पत्रकार बन्धुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो देखा यह एक हिस्सा मात्र था इसके पहले जनपद में 27 थाने है 26 सामान्य थाने 01 महिला थाना है और सभी थानो पर  मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आधारभूत संरचना का निर्माण हुआ है। इसमे 16 से 32 सीट के हास्टल है। आज जिनका हुआ वह 16 थे। इसके अलावा एक कार्यक्रम हो चुका है। जिसमें काफी थानो के शिलान्यास हो चुके है। इसी के साथ-साथ विवेचना कक्षो का भी निर्माण हुआ है। इसके अलावा शासन से मिले पुलिस विभाग के निधि द्वारा निर्माण कार्य चल रहे है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानो का उपयोग सर्वप्रथम जनता का है। इससे सभी को लाभ मिलेगा, कोई भी व्यक्ति पहुचने के बाद वापस नही जायेगा। शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जायेगा। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी फरीयादी अपनी शिकायत लेकर थाने या चौकी पर आता है तो उसके साथ सामान्य व्यवहार किया जाय जिससे उसे न्याय मिल सके। आगामी चुनाव को देखते हुए कहा कि यह चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से कराया जायेगा यदि चुनाव के दौरान चुनाव कार्य में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न करना है तो वह पूरे प्रसाशनिक व्यवस्था का दोषी होगा, उसके विरूद्ध कठोरत्तम कार्यवाही की जायेगी। साईबर से सम्बन्धित कोई भी कार्य हो तो आज से  जनपद में प्रारम्भ हो गया है। अगर आपके बिना जानकारी के खाते से किसी अन्य खाते में पैसा ट्रान्सफर हो गया है या किसी के माध्यम से फ्राड किया जा रहा हो तो साईबर क्राइम के अन्तर्गत आता है जो आपके दूर हो तो तत्काल टोल-फ्री नम्बर -1930 पेन इण्डिया नम्बर है जो तत्काल शेयर कर सकते है तो आपका पैसा एक बढ़ी हानी या नुकसान से बच सकते है।  

153 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

गाजीपुर।दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आई0टी0 एजुकेशन, बरहपुर, देवकली, गाजीपुर परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं होली हर्ब्स प्रा0लि0, क्वैस सर्विस प्रा0लि0, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 05 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 376 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 153 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला-शिव पुजन सिंह इण्टर कॉलेज, केलही, बिरनो, गाजीपुर में दिनांक-29.02.2024, को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।

देश की संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

गाज़ीपुर।बुधवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में देश की प्रथम राष्ट्रपति ,महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डा. राजेंद्र बाबू की पुण्यतिथि पर पीर नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व महासभा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और देश की संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया ।
महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ राजेंद्र बाबू इस देश के महान नेता थे । वह शुचिता और विद्वता तथा सरलता और सादगी के प्रतीक थे । वह अत्यंत मेधावी थे । वह महान कानूनविद होने के साथ-साथ सरलता और सादगी के प्रतीक थे । वह महात्मा गांधी के अत्यंत प्रिय थे । उन्हें बिहार का गांधी भी कहा गया । वह इतने नैतिक और ईमानदार थे की उनके राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनके पास रहने के लिए अपना कोई निजी आवास नहीं था।उन्होंने बिहार कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सदाकत आश्रम को अपनी रहने का ठिकाना बनाया । वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं ,उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है ‌।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सभासद परवेज अहमद,अशोक कुमार श्रीवास्तव ,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, ,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, राजेश श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।इस संगोष्ठी की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महासभा के महामंत्री अरुण सहाय ने किया ।

डा.संगीता बलवंत को राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गाजीपुर।जिले की सदर विधानसभा की पूर्व विधायक, पूर्व सहकारिता राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा सदस्य चुने जाने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर पटाखे फोड़े और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया ।डा. संगीता बलवंत की साहित्य में अभिरुचि के साथ साथ छात्र जीवन से ही राजनैतिक लगाव रहा है।डा. संगीता बलवंत की दर्जनों साहित्यिक रचनाएं प्रकाशित है। वहीं वह पूर्व में गाजीपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्र संघ उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर 2017 के विधानसभा चुनाव में विधायक तथा अब राज्य सभा के लिए चुनी गई है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डा. संगीता बलवंत की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति है। भारतीय जनता पार्टी ने सर्व समाज को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। विशेष रूप से डा. संगीता बलवंत सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई शुभकामना। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर लोकसभा सीट भी जितेगी।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर वर्ग के सम्मान और समृद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव से प्रयासरत रही है।आज डा. संगीता बलवंत को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने यह साबित कर दिया है।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जहां जाति और धर्म , अमीर गरीब से परे समाज के हर वर्ग को यहां तक की कमजोर से कमजोर को भी नेतृत्व प्राप्त है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लास से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत कि बधाई देते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। पटाखे की आवाज बहुत देर तक आसमान में रंग बिखेरती रही।
इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश बिन्द, लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश, संतोष जायसवाल, रासबिहारी राय, सुनिल गुप्ता, अविनाश सिंह, गिरधारी जायसवाल, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, अभिनव सिंह छोटू, काशी नाथ तिवारी,हर्षजीत सिंह,शशांक राय,शिवम त्रिपाठी, निखिल राय, मुरली कुशवाहा, सूर्य प्रकाश यादव, परवेज खान, योगेश शुक्ल, हिमांशु यादव, रामनिवास मौर्य, सुनील चौहान सहित आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक दिवसीय रोजगार मिला का हुआ आयोजन

गाजीपुर।दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन,गाजीपुर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में गाजीपुर पब्लिक स्कूल, अवती, नगसर,परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं होली हर्ब्स प्रा0लि0, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 04 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 267 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 125 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला-राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आई0टी0 एजुकेषन, सावित्री बालिका इण्टर कालेेज के पास, बरहपुर, नन्दगंज, देवकली, गाजीपुर में दिनांक-28.02.2024, को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।

डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने हो रहे माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे सर्वप्रथम मॉ0 शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इण्टर कॉलेज जलालाबाद, मॉ विणावादनी स्कूल हरदासपुर खुर्द, जय सत् गुरू देव जनता इण्टर कालेज दुल्लहपुर गाजीपुर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मॉ विणावादनी विद्यालय में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के तौर पर नियुक्त अनिल कुमार कम्प्यूटर आपरेटर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होने परीक्षा केन्द्रो के विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि किसी दशा में परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर आपरेटर पद का कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रो कक्ष निरीक्षक के रूप में नही रखे जाएंगे अन्यथा की स्थिति मे पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण करते हुए छात्र/छात्राओं का प्रवेश पत्र से मिलान भी किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिया,समस्त सेक्टर मजिस्टेªटो को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराएंगे। हाईस्कूल की प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान उपस्थित 59049 छात्र/छात्राओ में 9876 छात्र अनुपस्थित पाये गये एवं इण्टरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 416 छात्र/छात्राओं में से 19 अनुपस्थित पाए गए। इसी क्रम में इण्टरमीडिएट की द्वितीय परीक्षा में 6090 छात्र/छात्राओं में 439 छात्र अनुपस्थित पाए गए।
 जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो संबंधित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा, उन्होंने  संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी सभी को सख्त निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायी जाए।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का एमएलसी और डीएम ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्ट सबमिट 2023 का आयोजन किया गया था। इन प्रस्ताव/ एम ओ यूज को धरातल पर लाने कि कार्यवाही विभाग द्वारा कि जा रहीं है।  जिसके सम्बन्ध में सोमवार को जनपद स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी /4.0 कार्यक्रम का आयोजन शहनाई लान बंधवा में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवत्रम देकर किया गया। प्रदेश स्तर पर यह कार्यक्रम लखनऊ मे आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि आज उ0प्र0 के बड़े वैभव का दिन है। 2017 मे जब उ0प्र0 मे योगी की सरकार बनी तब से लेकर अब तक प्रदेश में बड़ा परिवर्तन आया। गाजीपुर  मे आज व्यापारी  निर्भिक होकर अपना व्यापार स्थापित कर रहे है। जनपद मे अबतक 369 निवेशक धनराशि 3499.34 करोड़ का निवेश प्रस्ताव इन्वेस्ट यू0पी के पोर्टल पर पंजीकृत कराया जा चुका है। जिसमें से 322 निवेशको द्वारा धनराशि रू0 3442.66 करोड़ का ए एम यू जारी किया जा चुका है। सरकार द्वारा जनपद का ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का लक्ष्य 1000 करोड निर्धारित किया गया था. जिसके सापेक्ष 96 निवेशको द्वारा धनराशि रू0 576.31 करोड एवं रोजगार 4044 को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी हेतु तैयार किया गया है। 96 इकाईयों में 12 इकाईयो के अतिरिक्त शेष सभी इकाईयों में कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

इस प्रकार 2017 के पश्चात प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्था में लगातार सुधार से निवेश का अच्छा वातारण तैयार हुआ है जिससे निरन्तर निवेशकों की सख्या में वृद्धि हो रही है एवं निवेश धरातल पर उतर रहा है, जैसा कि जनपद-गाजीपुर में वर्ष 2018 में तीन इकाई वर्ष 2019 में शून्य वर्ष-2022 में चार इकाईयां। आज के इस ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में 96 इकाईया 576.31 करोड रोजगार 4044 घरातल पर आ चुकी है जो विगत सेरेमनी की तुलना में बहुत अधिक है। परन्तु लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अभी और प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि इस जनपद का बड़ा ही गौरवशाली इतिहास रहा है । यह जनपद कृषि एवं यहा के युवा में सेनाभर्ती के लिए जाने जाते है। जो व्यापारी जनपद में उद्योग करने से कतराते थे आज उद्योग स्थापित कर रहे है। विगत छः वर्षाे मे इसमे अभूतपूर्व सुधार हुआ है और अब जो जनपद में सकरात्मकता बनी वह कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के बाद जो व्यवस्था यहा चल रही है उसका परिणाम यह रहा है कि जो इन्वेस्टर समिट आयोजित हुआ था उसमे बहुत लोगो ने बढ चढ कर अपना एम एम यू साईन किया था  और इस जनपद के उद्यमी जो बाहर के प्रदेशो में अपना उद्यम कर रहे थे उनका घर वापसी हुआ। विधान परिषद सदस्य जौनपुर बृजेश कुमार सिंह ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के 05 बडे उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने पर अंगवत्रम स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने  जनपद के उत्पादो का लगाये गये स्टाल के माध्यम से अवलोकन किया। आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं संचालन दुर्गेश कुमार ने किया।  इस अवसर पर जनपद के उद्यमी, उपजिलाधिकारी सदर, जी एम डी आई सी, समस्त अधिकारी उपस्थित थे।