108 एंबुलेंस ने मरीज को पहुंचा बीएचयू वाराणसी
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई गई निशुल्क एंबुलेंस सेवा लगातार अपनी सेवा के माध्यम से लोगों को जिंदगी देने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में गाजीपुर के जिला अस्पताल में भर्ती एक मरिज जो बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया था। उसे बीती रात क्विक रिस्पांस करते हुए बीएचयू वाराणसी पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि रविवार की रात 108 एंबुलेंस के लिए जिला अस्पताल से एक कॉल आया था। और बताया गया कि एक महिला मैना देवी उम्र 65 निवासी करवानिया मोहम्मदाबाद की निवासी है। जिसे लकवा मार दिया था। उसे जिला अस्पताल की तरफ से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया था। इसके बाद इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश और पायलट संतोष कुमार बताए गए लोकेशन से मरीज को लेकर बीएचयू वाराणसी के लिए रात करीब 12:30 बजे वाराणसी के लिए लेकर चले। इस दौरान रास्ते में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश के द्वारा उनकी देखभाल करते हुए वाराणसी तक पहुंचाया गया । और वहां पर एडमिट कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
Category Archives: Ghazipur
एक बार फिर एमएलसी चंचल बने पीड़ित परिवारों के लिए देवदूत
एमएलसी चंचल ने अपने निजी सचिव के जन्मदिन पर दिया एक करोड़ का तोहफा
गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के निजी सचिव अमित नागवंशी ने बताया कि 70 पीड़ित परिवारों को कूल एक करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के रूप में प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि विगत दिनों लखनऊ में एमएलसी विशाल सिंह चंचल को सभी बीमार लोगों की सूची हमने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सूची को मुख्य सचिव गृह के सामने प्रस्तुत किया था। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान की थी। इन पीड़ित लोगों में बहुत सारे छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। 2 माह का चंचल कुशवाहा, 4 साल का कार्तिक, 4 साल की आर्या, खुशबू गुप्ता सहित दो अन्य जनपदों के भी पीड़ित थे। इसमें से एक पीड़ित प्रयागराज (इलाहाबाद) और दूसरा पीडित बलिया का था। अमित ने बताया कि एमएलसी यह इच्छा थी की सभी लोगों को एक ही साथ उनके जन्मदिन पर आर्थिक सहायता मिले। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता मिलते ही सभी पीड़ित परिवारों ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल को धन्यवाद एवं अमित नागवंशी को आशीर्वाद दिया।
उप राज्यपाल और कुलपति ने दिया छात्र-छात्राओं को उपाधि और गोल्ड मेडल
उप राज्यपाल और कुलपति ने दिया छात्र-छात्राओं को उपाधि और गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गाजीपुर। (भांवरकोल) देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए अनंत अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी भी प्रगति के इन अवसरों का लाभ उठाएंगे और समाज के ऐसे वर्ग जो उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से अब तक वंचित हैं, उन तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का काम भी करेंगे। यह बात रविवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खरडीहा महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिवर्तन के मुताबिक नौजवान बदलाव क्या चाहता है और उस बदलाव में उनके संकल्पों के मुताबिक व्यवस्था क्या जुटाई गई है इसका प्रयत्न विगत 10 वर्षों में तेज गति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया गया है। मनोज सिन्हा ने कहा कि 13 फरवरी को बृज मंगल राय जिन्हें लोग आदर से मंत्री जी कहते थे उनकी पुण्यतिथि थी, उसमें आना चाहता था लेकिन कुछ कारणों बस उपस्थित नहीं हो सका। आज मंत्री जी के कर्मठ और संघर्षमय जीवन के वट वृक्ष समान इस महाविद्यालय में आकर मुझे उन्हें नमन करने का अवसर मिला है। यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी विद्यार्थियों से अपेक्षा करता हूं कि मंत्री जी के निष्काम, कर्म सेवा और करुणा के मूल्यों को अपने जीवन में जरुर ढालेंगे और प्राप्त साध्य आप सबके जीवन का ध्येय बने। आप सभी इस विद्यालय से यही प्रेरणा लेकर जाएं। उनका आशीर्वाद विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा आप सभी को जरूर देगा ।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि कर्म के नियम को भ्रम में नहीं डाला जा सकता है। किसी भी राष्ट्र की प्राण शक्ति का सबसे बड़ा स्रोत उसका युवा वर्ग है। इनकी ऊर्जा से भविष्य के रास्ते निर्मित होते हैं, अगर एक रास्ता बंद होता है तो अनेक रास्ते युवा बना लेते हैं। राष्ट्रीय एकता, सर्वधर्म, समभाव, भाईचारा और साहस के साथ अपनी क्षमता अपने समर्थ और पुरुषार्थ से नए समाज की संरचना करते हैं। मनोज सिन्हा ने कहा कि आज इस महाविद्यालय की उपाधि लेकर कर्म क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी छात्रों से कहना चाहता हूं कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतवर्ष की सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों के भी आप ध्वजवाहक हैं इसका सदैव ध्यान रखिएगा। मैं मानता हूं युवा चेतना अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य के लक्ष्यों के दिशा में काम करती है। आपके इरादे स्पष्ट होने चाहिए, आपके हौसले बुलंद होने चाहिए, क्योंकि आप ही समाज की नये भविष्य की दिशा तय करने वाले हैं।राष्ट्र का निर्माण आपको करना है सच है कि आज हम दुनिया की पांचवी आर्थिक ताकत बन गए हैं। दुनिया की अपेक्षा आज भारत से बढी है। आगे 24- 25 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना सके यह केवल भारत के प्रधानमंत्री का स्वप्न नहीं बल्कि भारत के हर नागरिक का यह स्वप्न बन गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कूलपति वंदना सिंह ने कहा कि हम आभारी हैं बृजमंगल राय जी का जिनमें शिक्षा को स्थापित करने के लिए दूरदर्शिता, क्षमता और दृढ़ता थी। हम उन्हें नमन करते हैं। उपाधि वर्षों की कड़ी मेहनत और निष्ठा के परिणाम में सफलता का प्रतीक है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कुल 27 छात्र छात्राओं को उपाधि तथा छात्रों को गोल्ड मेडल मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल तथा कुलपति वंदना सिंह ने दिया। तथा मानव मूल्य एव मानवाधिकार पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इससे पहले विद्यालय प्रबंधक शशिकांत राय, प्राचार्य कुंवर भानु प्रताप सिंह आदि के द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि प्रेमनारायण सिंह ने भी सम्बोधित किया। स्वागत उदबोधन प्राचार्य कुंवर भानु प्रताप सिंह ने दिया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलपति वंदना सिंह तथा संचालन प्रो चंद्रकांता राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, उपेन्द्र तिवारी, प्रबंधक शशिकान्त राय, ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय, अवधेश राय, आनन्द राय मुन्ना, पियुष राय, विनोद राय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, श्यामराज तिवारी,सशांक शेखर राय, सतीश राय, अनिल राय, राजेश मिश्रा, विजय शंकर राय, रामनरेश कुशवाहा, शोभनाथ यादव, रविन्द्र राय,जयकृष्ण राय , अभिनव सिंह छोटू,अविनाश सिंह, राघवेन्द्र पांडेय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे डीएम-एसपी, देते रहे निर्देश


गाजीपुर। 18 फरवरी को दो पालीयों में होने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकल विहीन एवं पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर ने रविवार को सामुहिक रूप से लूर्दस कानवेन्ट बालिका इण्टर कालेज तुलसीसागर, सेटजान्स स्कुल एवं इण्टर कालेज खलिसपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में परीक्षा के दौरान लगाये गये सीसीटीवी कैमरा देखा एवं परीक्षा केन्द्रो में पहुचकर दे रहे परीक्षार्थियों को गभीरता से देखते हुए उन्होने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक के साथ स्टेट्रिक मजिस्टेªट को कड़े निर्देश दिया कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। कड़ाई से अपने कार्यो एवं दायित्वो का शत प्रतिशत निर्वहन किया जाय। किसी भी केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।


युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी
एक बडी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी

गाजीपुर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम “युवा चौपाल” की कार्यशाला शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन के कांफ्रेंस हॉल में जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा की युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य निर्माण, आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने योजनाओं के माध्यम से समर्पित प्रयास किया। यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव 2024 के प्रति एक बहुत बडी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर संगठन ने सौंपी है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि भाजपा जैसे कार्यकर्ता किसी भी राजनैतिक दल में नहीं मिलेंगे, जो सदैव समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से संगठन और समाज की सेवा करते हैं। और इसी सेवा भाव के साथ आप सभी को युवा चौपाल कार्यक्रम शीर्ष नेतृत्व ने दिया है ।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए पार्टी शिर्ष नेतृत्व द्वारा दिये गए इस जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करेंगे।
कार्यशाला का संचालन भाजयुमो महामंत्री विवेकानंद राय ने किया एवं समापन महामंत्री अविनाश सिंह सोनू ने किया।
कार्यशाला में भाजयुमो उपाध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, हर्षित सिंह,, जिला मंत्री प्रीति गुप्ता,जितेंद्र उपाध्याय,कोषाध्यक्ष आशुतोष राय,सदस्य शिवम राय ,गौरव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,सौरभ उपाध्यक्ष,दुष्यंत अग्रहरि,मुकेश मौर्या,रिपयुञ्जय गुप्ता, सुनील चौधरी,योगेश शुक्ला,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा छापा
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मारा छापा

गाजीपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर और आर०सी० पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)- के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर०पी० सिंह नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को छापा मारकर खाद्य पदार्थों पनीर/दूध के 3 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये। जिसमें काशी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नवली स्थित प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध के 2 नमूने, यादव पनीर भण्डार सुहवल स्थित प्रतिष्ठान से पनीर का 1 नमूना लिया। लिए गए नमूनें को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ०प्र० भेजा। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व आर०पी० सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। जांच टीम में अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, गुलाबचन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह, एवं विरेन्द्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीग शामिल रहे।
महिला पीजी कॉलेज के शिक्षक ने बनाया डिजाइन, सरकार ने दिया प्रमाण पत्र
महिला पीजी कॉलेज के शिक्षक ने बनाया डिजाइन, सरकार ने दिया प्रमाण पत्र

गाजीपुर। भूजल में उपस्थित अर्सेनिक को हटाने के लिए एक पोर्टेबल फ़िल्ट्रेशन उपकरण का नवीन डिज़ाइन डॉ. अकबरे आज़म, राजकीय महिला पी॰ जी॰ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर एवं साथी पर्यावरण वैज्ञानिको द्वारा किया गया है। यह फ़िल्ट्रेशन उपकरण भूजल से अर्सेनिक को हटाने के साथ-साथ पीने के पानी को सुरक्षित और शुद्ध बनाने का काम करता है। डॉ अकबरे आजम के इस डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा पेटेंट के रूप में प्रमाणपत्र दिया गया है। डॉ. अकबरे आज़म ने मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार को बताया, “भूजल में अर्सेनिक की मात्रा बढ़ रही है और यह जनस्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रहा है। इस उपकरण का डिज़ाइन इस समस्या का हल प्रदान करने का प्रयास है।” उन्होंने इस डिजाइन को प्रभावी, सस्ता, और पोर्टेबल बनाने का प्रयास किया है ताकि लोग इसे घरेलू उपयोग के लिए आसानी से ले सकें। भविष्य में यह फ़िल्ट्रेशन उपकरण एक सरल और प्रभावी प्रक्रिया के माध्यम से भूजल से अर्सेनिक को हटाने में उपयोगी साबित होगा। इसके अलावा, यह उपकरण पानी को पीने योग्य बनाने के लिए अन्य जहरीले पदार्थों को भी निकाल सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने इस उपकरण के डिज़ाइन को बड़ी उपलब्धि मानते हुए कहा, “यह डिज़ाइन न केवल जनस्वास्थ्य के प्रति ध्यान देता है, बल्कि हमारे सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी संवेदनशीलता प्रदर्शित करता है।” इस उपकरण के सफल डिज़ाइन के लिए डॉ. अकबरे आज़म को महाविद्यालय परिवार ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
कोतवाली पुलिस ने बलात्कारी को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने बलात्कारी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने 15 फरवरी 2024 को ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई बलात्कार की घटना करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर 15 फरवरी को ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली क्षेत्र में टुनटुन पुत्र रुपनरायन चौधरी निवासी जैतपुरा थाना कोतवाली उम्र 21 वर्ष ने एक लड़की निवासी बयेपुर देवकली थाना कोतवाली को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया और शारीरीक सम्बन्ध बनाया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली में धारा 363, 366, 376 और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनदयाल पाण्डेय ने अपने पुलिस टीम के साथ शनिवार को देवकली गेट से अभियुक्त टुनटुन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल के साथ उप निरीक्षक वीरेन्द्र प्रसाद मिश्र, उप निरीक्षक अशोक कुमा गुप्ता, कांस्टेबल महेश कुमार, का. विशाल कुमार और का. शिवबाबू थाना कोतवाली शामिल रहे।
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम-एसपी,परीक्षार्थियों का चेक किया…
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम-एसपी,परीक्षार्थियों का चेक किया…..

गाजीपुर। जनपद के कुल-45 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालीयों में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकल विहीन एवं पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर ने शनिवार को शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज, आदर्श इण्टर कालेज मुहआबाग, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग एवं शिवकुमार शास्त्री इण्टर कालेज जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम को देखते हुए परीक्षा कक्ष में पहुचकर परिक्षार्थियों का प्रवेश पत्र को आधार से चेक किया। उन्होने परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक के साथ लगाये गये सेक्टर एवं जोनल तथा स्टेट्रिक मजिस्टेªट को कड़े निर्देश दिया कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। कड़ाई से अपने कार्यो एवं दायित्वो का शत प्रतिशत निर्वहन किया जाय। किसी भी केन्द्र पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।



रोजगार मेला में हुआ चयन
गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में श्री जानकी इण्टर कॉलेज रूहीपुर, मनिहारी के परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं क्वैस कार्पोरेशन, वी0एस0डी0 एवं जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 05 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 398 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 161 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर (SIIC ), वाराणसी द्वारा उक्त कॉलेज परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 24 अभ्यर्थियों का SIIC वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 8 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 05 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु SIIC वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा। आगामी रोजगार मेला आदर्ष कन्या हाई स्कूल सुलतानपुर, मोहम्मदाबाद में 17 फरवरी को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा ।