Category Archives: Ghazipur

कांग्रेसियों ने जनपदवासियों से की अपील!

जय भारत सत्याग्रह के जरिए देश का लोकतंत्र बचाएगी कांग्रेस – सुनील राम

गाज़ीपुर। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय रजदेपुर पर हुई। जिसमें 13 अप्रैल को दिन में 10 बजे से स्थानीय सरजू पांडेय पार्क में जय भारत सत्याग्रह की सफलता के लिए जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।उन्होंने कहा 13 तारीख को होने वाले जय भारत सत्याग्रह में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी भाग लेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जैसे स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ जो सत्याग्रह किया था, आज फिर इस देश को इसकी जरूरत आ पड़ी है। वर्तमान भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ यह आम जनता की लड़ाई है, इसमें जिले की सभी सम्मानित जनता से अपील है कि देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए आप भी 13 तारीख को सरजू पांडे पार्क पहुंचकर “जय भारत सत्याग्रह” को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश में स्वस्थ लोकतंत्र बहाली के लिए सबको मिलकर सत्याग्रह करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की षंडयंत्र पूर्वक उनकी सदस्यता समाप्त की गई, जिससे पीएम मोदी और उनके सहयोगी अडानी का भ्रष्टाचार संसद में कोई ना उठा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जय भारत सत्याग्रह देशहित में कांग्रेस पार्टी देश भर में करने जा रही है, यहाँ 13 अप्रैल को सभी से आग्रह है कि गांधीवादी तरीके से होने वाले जय भारत सत्याग्रह में अवश्य आवें।

इस बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य मारकंडेय सिंह,पूर्वशहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव , अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, राजीव कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, दिव्यांशु पांडे, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय, अनुराग, सुधांशु तिवारी, रूद्रेश कुमार, निगम उषा चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्ता, विद्याधर पांडे, हामिद अली, मोहम्मद इरफान खान, शुकुरल्लाह, कैलाशपति कुशवाहा, शंभू सिंह कुशवाहा, गयासुद्दीन अंसारी, मोहम्मद राशिद, डॉक्टर सुमेर सिंह कुशवाहा, जफर उल्लाह अंसारी, अवधेश भारती, शशि भूषण राय, मिलिंद कुमार सिंह, विजय शंकर पांडे, अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार सिंह, संजय कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहम्मद कुददुश अंसारी, ओम प्रकाश पांडे, ओम प्रकाश पासवान, रतन तिवारी, सदानंद गुप्ता, इंजीनियर अमरनाथ यादव, कमलेश तिवारी, गोपाल जी तिवारी, संदीप, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, कुशवाहा आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।

मां ने की गला रेतकर दो बच्चों की हत्या


मां ने गला रेत कर दो बच्चों की हत्या की

गाजीपुर।दिल दहलाने वाली एक घटना के तहत मां ने ही अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी।मामला मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव का है।जहां गम्भीर रूप से मानसिक अवसाद से पीड़ित महिला ने अपने दो मासूम बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी है।घटना से क्षेत्रीय लोग सन्न हैं।बताया जा रहा है कि गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव के रहने वाले अजीत यादव सेना में कार्यरत है,और वर्तमान में जम्मू काश्मीर में तैनात हैं।गांव के घर मे उनकी पत्नी नीतू अपने तीन बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती थी।बताया जा रहा है कि महिला लंबे अरसे से मानसिक रूप से बीमार चल रही है।गम्भीर रूप से अवसाद से पीड़ित महिला ने अपने दो मासूम बेटों की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी ।मृतक बच्चों की उम्र 5 वर्ष और 10 माह थी।फिलहाल पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है।

बिचौलियों के बहकावे में न आये किसान:डीएम

गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक आकलन प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में ग्राम बबेड़ी के निवासी चंद्रिका राम के खेत का क्रॉप कटिंग कराया गया। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा एवं भू-अभिलेखो की जांच करते हुए काश्ताकार से बोए हुए फसल की जानकारी ली। क्रॉप कटिंग 43.3 वर्ग मीटर की गई, जिसमें  9.980 गेहूं निकला। इस क्रम मे कुल टोटल की दर से 23.04 कुंतल प्रति हेक्टेयर इस क्राफ्ट कटिंग के दौरान गेहूं निकला। जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी क्रय केन्द्रो पर बेचने की सलाह दी। जिससे उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, सदर तहसीलदार एवं लेखपाल मौजूद रहे।

शकील को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

अपराधियों के विरुद्ध अधिकतम/त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान।

विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं पुलिस व लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी पर दोषी को कोर्ट से मिली सजा।

गाजीपुर। पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त शकील पुत्र ताजुद्दीन निवासी पखनपुरा थाना भावरकोल को न्यायालय ने 20 वर्ष कारावास व 40000 के अर्थदंड से दंडित किया। थाना भांवरकोल पुलिस/ मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के पर थाना भांवरकोल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2022 धारा 376(3),506,भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित शकील पुत्र ताजुद्दीन पता पखनपुरा थाना भांवरकोल को 20 वर्ष कारावास व 40000 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। शुक्रवार को न्यायालय विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को अर्थ दण्ड अदा न करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया।

राम जन्मभूमि निर्माण के नाम पर मांगा जा रहा है चंदा, एसपी ने कहा….

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार को 7015936378 मोबाईल नम्बर से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे नाम पर राम जन्मभूमि निर्माण हेतु 5100 -5100 रूपये चंदा के रूप में मांगा जा रहा है। यह एक फ्रॉड/ फ्रॉडर है। इसीलिए उन्होंने जनपद के समस्त आमजन नागरिकों से अपील किया है कि इस प्रकार की कोई भी कॉल आए तो संबंधित थाने से संपर्क करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का कष्ट करें। जिससे नियमानुसार विधिक कार्यवाही फ्रॉड के उपर अमल में लाई जा सके।

सैकड़ो लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया इसका लाभ

ग़ाज़ीपुर। स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन लोगों को हेल्दी रहने के लिए प्रमोट करता है। इस साल ‘हेल्थ फॉर ऑल’ थीम के साथ यह स्पेशल दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने का निर्देश शासन के द्वारा प्राप्त हुआ था। उसी के क्रम में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के राजापुर ग्राम सभा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर के सुहवल ग्राम सभा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर भारी संख्या में लोग पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद और रेवतीपुर के अधिक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में शुक्रवार को सुहवल और राजापुर ग्राम सभा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जनप्रतिनिधियों के देखरेख में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में टीबी, कुष्ठ रोग ,संचारी रोग नियंत्रण अभियान, वायरल बुखार के साथ ही दाद खाज खुजली के कैंप लगाने के साथ ही साथ आयुष्मान कार्ड के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 284 व्यक्तियों का उपचार एवं परामर्श किया गया। जिसमें सामान्य बुखार, सर्दी जुखाम ,दर्द ,कमजोरी, चर्म रोग ,आंखों की समस्या,, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं परामर्श के साथ ही परिवार नियोजन पर सलाह बास्केट आप चॉइस, जन्म एवं मृत्यु दर पर जानकारी ,स्तनपान ,विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ आने वाले दिनों में चलने वाले दस्तक अभियान के बारे में भी लोगों को बताया गया। स्वास्थ्य शिविर में 86 लोगों का ब्लड जांच किया गया एवं आए हुए लोगों को उचित परामर्श एवं दवा भी निशुल्क वितरित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर की बीपीएम बबीता सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में सुहवल शिवाला में जिसमें टीबी, कुष्ठ रोग, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, वायरल बुखार, दाद खाज खुजली, आयुष्मान कार्ड को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य शिविर में करीब 350 मरीजों ने इसका लाभ उठाया एवं निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस कैंप में आए हुए लोगों का निशुल्क जांच, जिसमें शुगर ,बीपी के साथ ही टीबी के मरीजों का बलगम भी लिया गया।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता से आप तमाम बीमारियोंं से बचाव कर सकते हैं और बीमारियों का शुरुआत में ही पता लगा सकते हैं। इससे इलाज कराने में आसानी होती है और स्वास्थ्य को होने वाले गंभीर नुकसान से भी बचाया जा सकता है। लोगों को हेल्थ समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों के अलावा लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में हो रही नई रिसर्च और दवाओं के बारे में जागरूक करना भी इस दिन का उद्देश्य है। रेवतीपुर के स्वास्थ्य शिविर में डॉ अनिल कुमार सिंह, सरिता कुमारी, नेहा राय, अरविंद कुमार, हर्ष वर्धन राय मौजूद रहे। जबकि राजापुर के स्वास्थ्य शिविर में रीना ,फुलकुमारी, हनुमंत ,आशा सिंह, रंजना के साथ ही फार्मासिस्ट भजनलाल, उमेश चंद्र सिंह, चिकित्सक डॉ प्रवीण प्रकाश, सी एच ओ नेहा यादव, अर्चना राय, दीक्षा राजपूत, राजू व अन्य लोग मौजूद रहे।

एमएलसी ने की एसपी से बात, कहा…..

गाजीपुर। ज़मानियाँ के मतसा गाँव की 50 वर्षीय मिन्ता खरवार की हत्या की सूचना पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल गुरुवार को मृतक के घर पहुंचे। ज्ञात हो कि बुधवार की रात 10 बजे एक विशेष समुदाय के चार युवकों ने मिन्ता की हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही एमएलसी विशाल सिंह चंचल मतसा गाँव में पीड़िता के घर पहुँच के पीड़ित परिवार के इस दुख की घड़ी में शामिल हुए। पीड़िता के बड़े पुत्र नीरज खरवार से बात की। उसी वक़्त पीड़िता की बड़ी पुत्री ज्योति ने बताया की आये दिन उसके घर के सामने सभी आरोपी भद्दी भद्दी टिप्पणी किया करते थे। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पुलीस अधीक्षक से बात कर सभी आरोपीयों की दबीस देकर गिरफ्तारी करने को कहा।

उन्होंने कहा कि दुबारा ऐसी घटना करने से पहले कोई भी 10 बार सोचे ऐसी सजा आरोपियों को दिया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी , सुहवल थाना प्रभारी वागीश विक्रम सिंह, कानूनगो, लेखपाल, मंडल अध्यक्ष निपेंद्र उपाध्याय, बृजनन्दन सिंह, चन्दन तिवारी, सुनील सिंह, चितावनपट्टी प्रधान, जीवपुर प्रधान, रघुनाथपुर प्रधान, मतसा प्रधान, ताजपुर मांझा प्रधान सहित प्रधान, BDC उपस्थित थे। इस बिच जनता के सवाल पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा की पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। प्रशासन स्तर पर कोई भी दिक्कत हो या कोई परेशान करे तो उनके कार्यालय के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंग। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री से हत्यारों पर कठोर कार्रवाई कराने की बात करुँगा ।

एमएलसी ने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को कहा धन्यवाद


गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा नगर विकास विभाग नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की परियोजनाओ का लोकार्पण/शिलान्याश कार्यक्रम गुरूवार को पूर्वान्ह 11 बजे गोमती नगर स्थित नगरीय निकाय निदेशालय सभागार से किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश मे नगर विकास विभाग के 8 हजार 700 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण/शिलान्याश किया। इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, सम्बन्धित अधिकारियों, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, विभिन्न वार्डो के सभासद, आवास योजना के लाभार्थियो की उपस्थित में देखा गया। कार्यक्रम कें अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित लाभार्थियो को आवास पूर्ण होने पर उन्हे सांकेतिक रूप से आवास की चाभी का वितरण एवं स्वच्छता कार्यक्रम हेतु जनपद में लगभग 2 करोड़ 22 लाख 5 हजार की लागत के उपकरण/मशीनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें 2 रिफ्यूज कॉपेक्टर, 5 ट्रैक्टर, 5 मिनी टिपर, 2 जे0सी0बी एवं अन्य उपकरण/मशीने शामिल रही। कार्यक्रम में मुख्य मंत्री द्वारा विभिन्न विकास परक योजनाओ के शिलान्याश/उद्घाटन पर बधाई देते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के नगर पालिकाओ के लिए बड़ा दिन है।

आज नगर पालिका गाजीपुर को भी बहुत कुछ प्राप्त हुआ है। उन्होने स्वच्छता हेतु ठोस अवशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत कूड़ा निस्तारण के लिए मशीनो/उपकरणो का उद्घाटन एवं अन्य विकास परक परियोजनाओ के शिलान्याश हेतु जनपद वासियो के तरफ से मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ही नगर पालिकाओ एवं नगर पंचायतो मे स्वच्छता को लेकर कार्य करने की बात कही। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का स्वच्छता को लेकर विशेष फोकस है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि जनपद में पाईप पेयजल से वाटर सप्लाई आपूर्ती की योजना में जनपद के 1695 घरो को आच्छादित किया गया है। यह लगभग साढे चार करोड़ की परियोजना है जो पूर्ण हो चुका है। साथ ही साथ आज मुख्य मंत्री द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम हेतु जनपद में लगभग 2 करोड़ 22 लाख 5 हजार की लागत के उपकरण/मशीनो का उद्घाटन किया गया है। जिसमें 2 रिफ्यूज कॉपेक्टर, 5 ट्रेक्टर, 5 मिनी टिपर, 2 जे0सी0बी एवं अन्य उपकरण/मशीने शामिल है। बहादुर गंज एंव जमानियां में सीवरेज सम्बन्धी योजनाए जमानियां मे पोखरे का सुन्दरीकरण आदि परियोजना का शिलान्याश किया गयां। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 11 हजार परिवारो को लक्ष्य के सापेक्ष अधिकतर आवास पूर्ण कर इस योजना मे लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चाभी का वितरण किया गयां । जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए जनपद को मिले सौगातो के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चंन्द्र सरोज एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।

स्वच्छता अभियान चलाकर दिया जा रहा है संदेश

गाजीपुर। नमामि गंगे अभियान में युवाओं की सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शमशान घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान गुरूवार को चलाया गया। स्वच्छता अभियान में डोम समाज एवं बांसफोर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शमशान घाट एक पवित्र भूमि है, मनुष्य के जीवन का अंतिम यात्रा श्मशान घाट मां गंगा के तट पर आकर समाप्त होता है एवं यही से स्वर्ग का रास्ता प्रशस्त होता है। इसलिए स्वच्छता अभियान चलाकर शमशान भूमि को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है। डोम समाज एवं बासफोर समाज का शमशान भूमि को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है

मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में इनका योगदान अत्यंत आवश्यक है। आज इनके द्वारा स्वच्छता अभियान में योगदान देने से नमामि गंगे अभियान का उद्देश्य सफल होता है क्योंकि कोई भी योजना जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच जाए तब तक सफल नहीं माना जा सकता है। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी द्वारा शव दाह करने वाले लोगों को नमामि गंगे का टी-शर्ट एवं कैप वितरित किया। स्वच्छता अभियान में शामिल सभी लोगों ने मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विप्लव रावत, भोला, कमलेश, अजय, राकेश, आत्मा, विंध्याचल, राजकुमार, बबलू, बीरन, विशाल, सोनू, विनोद आदि लोग उपस्थित रहे।

जेल निरीक्षण के दौरान सचिव ने कैदियों से बात, दिया निर्देश

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर गुरूवार को जिला कारागार में जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1064 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 934 पुरूष, 46 महिला व 84 अल्पवयस्क है। इनको सुबह का नाश्ता-ब्रेड, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पत्ता गोभी) तथा शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी (आलू, बैगन) तथा सायं चाय, बिस्कुट दिया जाता है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप कारापाल कमलचन्द उपस्थित रहे।