Category Archives: Ghazipur

नवागत अधिशासी अभियंता ने संभाला कार्यभार, कहा…..

अधिशाषी अभियंता ने संभाला कार्यभार


गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्युतीय आमघाट में अधिशाषी अभियंता सुजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व संजय सिंह थे जिनका तबादला मिर्जापुर मंडल में पिछले दिनों हो गया था, जिसके जगह पर इनकी न्युक्ति हुई है। इनका इससे पहले प्रयागराज में तैनाती थी। पत्रकार वार्ता में अधिशाषी अभियन्ता ने बताया की मेरी पहली प्राथमिकता आम उपभोक्ताओं के लिए होगी। समय से बिल सही से बिल निर्गत करवाना, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित करना, मोहल्ला एवम गांव में विद्युत विभाग के तरफ से कैंप लगाकर लोगो की समस्या सुनकर तत्काल समाधान करने के साथ ही साथ राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए टीम गठित करके कटिया मारो एवम विद्युत चोरों के खिलाफ गहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। जो भी गलत तरीके से विद्युत उपभोग करते हुए पाए जायेगे उनके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा कर राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप आरसी भेजकर वसूल की जायेगी। नगर क्षेत्र में जितने भी पोल, तार, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त है उसको बदलने के लिए रिवैम्ड योजना के तहत मोंटी कार्लो द्वारा कार्य कराए जा रहे हैं ताकि नगर की विद्युत व्यवस्था में कोई कमी न हो। ग्रीष्म कालीन ऋतु को देखते हुवे नगर की विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए 4 टाली ट्रांसफार्मर की बेवस्था के साथ ही साथ विद्युत आयल, ट्रांसफार्मर लग सहित सभी उपकरण रख लिया गया है ताकि विद्युत सप्लाई में कोई बाधा उत्पन्न ना हो। वही सभी अवर अभियंता, गैंग,संविदा कर्मी, मीटर रीडर को मार्च माह को देखते हुवे राजस्व वसूली के लिए फील्ड में लगा दिया गया है ताकि अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके ताकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो सके। नवागत अधिशासी अभियंता ने प्रकाशनगर, पीरनगर, रौजा, लोटन इमली पावर हाउस का निरीक्षण भी किया। जिसमे रख रखाव, गैंग वालो की ड्यूटी की जानकारी लिया।

होली और शबे-बारात त्योहार को लेकर डीएम-एसपी का सख्त निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में जनपद में आगामी होली त्योहार एवं शबे-बारात को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के दृष्टिगत विभिन्न धर्मो के घर्म गुरूओ संग पीस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी नेे जनपद में त्योहारो को शान्तिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए त्योहारों को मनाये जाने की अपील की। उन्होने कहा कि दोनो त्योहार भाई चारे का त्योहार है। लोग एक दूसरे की गलतियो को माफ कर बड़ा दिल रखते हुए त्योहार को मनाये यही सभी से अपील है। बैठक के दौरान विभिन्न धर्माे के धर्म गुरूओ एंव संभ्रात नागरिको द्वारा त्योहारो को आपसी भाईचारे से मनाये जाने की सहमति व्यक्त की गयी है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि त्योहारों में किसी भी दुर्घटना आदि की दशा से निपटने के लिये जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अलर्ट मोड पर रखा जाये। अस्पतालों में जीवन रक्षक दवावों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने खासकर त्योहारो के दौरान पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत ईओ नगर पालिका सहित सभी नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था आदि की भी मानीटरिंग करते रहने हेतु निर्देशित किया। उन्होने जूलुस  मार्गों को दुरुस्त करने हेतु अधिशाषी अभियन्ता पी.डब्ल्यू डी को निर्देशित किया तथा विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि मार्गों में बिजली के तारों आदि को पहले से ही देखकर ठीक कर लिया जाये। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न किया जाये।

त्योहारों के दौरान मदिरा की दुकानों की जांच एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के बिक्री को रोकने के दृष्टिगत जांच करने एवं सक्रिय रहने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को दिये। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों की सभी को शुभकामनायें देते हुए अधिकारियों को  टीम भावना के साथ होली, शबेबरात एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण कराने हेतु समर्पित भावना के साथ अपने दायित्यों का निर्वहन करने को कहा।।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि लोग मिल जुल कर शान्तिपूर्ण ढग से सौहार्दपूर्ण वातावरण मे त्योहार मनायें। होली रंगो, फुहारो एवं अल्हणपन का त्योहार है। इसमे हसी मजाक का भी आमोद-प्रमोद रहता है लेकिन किसी भी हालत मे कोई भी व्यक्ति अपनी मर्यादाओ का उलंघन न करे। उसकी स्वतंत्रता तभी तक है जब तक व दूसरो की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप न करे। जिससे समाज के किसी भी धर्म के लोगो को  कोई भी दिक्कत न हो। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा कोई भी भ्रामक खबरे न फैलाई जाये। उन्होने पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खासकर जुलूस निकाले जाने वाले मार्गों पर पुलिस एवं सामान्य प्रशासन के अधिकारीगण मौके पर त्योहारों से पहले स्थलीय भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले लें तथा स्वयं के स्तर पर समीक्षा कर लें। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जागरूक स्थानीय लोगों  से व्यक्तिगत रूप में भी सम्पर्क में रहें, संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक शहर गोपी नाथ सोनी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एंव समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी, विभिन्न धर्मो के धर्म गुरू एंव प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

हममें है दम-हम होंगे कामयाब कार्यक्रम का हुआ आयोजन


गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहिक कार्यक्रम 1 मार्च से 8 मार्च 2023 की श्रीम डिजिट ऑल Digitll लैंगिक समानता हेतु नवाचार और प्रौद्योगिकी लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को प्राप्त करने के लिए डिजिटल युग में नवाचार, तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका नवाचार प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा हेतु लैंगिक उत्तरदायी दृष्टिकोण महिलाओं और बालिकाओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ा सकता है। डिजिटल प्रौद्योगिकी में प्रगति, 2030 हेतु लक्षित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के अपार अवसर भी प्रदान करती है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक पर्व के रूप में मनायेगा जिसके अंतर्गत गुरुवार को हम में है दम, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सप्ताह भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में सर्वप्रथम हम होंगे कामयाब इवेंन्ट का आयोजन किया गया है। जनपद के जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हममें है दम (हम होंगे कामयाब) कार्यक्रम का आयोजन ग्राम-रुहीपुर ब्लाक-सदर में आयोजित किया गया जिसमें डिजिट शिक्षा के माध्यम से समाज की रुढिवादी से संघर्ष कर समाज में दुसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन कर आगे बढ़ी है पर गोष्टी/संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र की महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्यवक तथा जन ग्रामीण संस्थान की उजमा मौजूद रहीं।

कबड्डी-वॉलीबाल प्रतियोगिता में इग्लिशपुर और युवराजपुर की टीम ने मारी बाजी


गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर जिला स्तरीय जूनियर बालकों की कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजन गुरुवार को किया गया। कबड्डी खेल में कुल 8 टीमो ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मैच इगिलशपुर बनाम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें इग्लिशपुर की टीम 15-10 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नरेन्द्र विष्वकर्मा दिव्यांग अधिकारी व रामनगीना यादव पिछड़ा समाज कल्याण अधिकारी द्धारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष ओलम्पिक संघ गाजीपुर व अमित राय रहें। वालीबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका फाइनल मैच युवराजपुर बनाम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें युवराजपुर की टीम 25-22 व 25-17 से विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों कोे पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सर्वदेव सिंह यादव (सेवानिवृत क्रीड़ा धिकारी) गाजीपुर के कर कमलो द्धारा किया गया। कबड्डी मैच निर्णायक के रूप में मु0 अकरम अहमद, मनोज सिंह, कन्हैया यादव, राजेश यादव, अजय कुमार, अनिल कुमार, कादिर खान, दिनेश सिंह रहें। वालीबाल मैच निर्णायक के रूप में पी0एन0 सिंह, शिवाजीत सिंह, विनोद शर्मा, शंकर राम, राणा प्रताप सिंह व रामानन्द यादव रहें। इस अवसर पर सुदामा राम,क0सहायक, बृजेश कुमार हाकी कोच, विनोद कुमार जायसवाल एथलेटिक्स कोच, संगीता फुटबाल कोच, विजय (खेलों इण्डिया) एथलेटिक्स कोच, जैनेन्द्र कुमार, आदि उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव, क्रीड़ाधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगन्तुओं व खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  

भाजपाइयों ने की बैठक,कहा…

भाजपाइयों ने की बैठक,कहा…

गाजीपुर(सैदपुर)।गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी सैदपुर विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला बैठक पूर्व विधायक सुबाष पासी के आवास पर पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर की अध्यक्षता मे दो सत्रों मे हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कार्यशाला मे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठन जिन उद्देश्यों तथा सिद्धांतों को लेकर हुआ था आज वह शत प्रतिशत पूर्ण हो रहा है।समाज और राष्ट्र का विकास आजादी के बाद जिस गति से होना चाहिए था।वह तत्कालीन नेतृत्व तथा राजनीतिक तुष्टिकरण के कारण नहीं हुआ ।जबकि भाजपा संगठन लगातार एकता और अखंडता के साथ साथ देश के बुनियादी ढांचा को मजबूती प्रदान करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करने के लिए काम कर रही है।

कार्यशाला को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला मे अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया।जिसमें बूथ, शक्तिकेन्द्र ,पन्ना प्रमुख, व्हाट्सएप ग्रुप, मन की बात आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।।सरल एप्स तथा वेब लिंक्स के उपयोग की भी जानकारी दी गई।

बैठक मे विधानसभा संयोजक नरेंद्र पाठक,जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष मारकंडेय चौहान ,श्यामकुवर मौर्या, प्रवीण त्रिपाठी, अश्वनी पांडेय,पूनम मौर्य, सुधिर पाटिल सहित सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी बृजनंदन सिंह ने किया।

डीएम-एसपी ने उप चुनाव का किया निरीक्षण,दिया निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद में रिक्त प्रधान पद के हो रहे उप चुनाव का गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विकास खण्ड के रेवतीपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र नौली ,प्राथमिक विद्यालय नौली प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौली द्वितीय एवं विकास खण्ड जमानियॉ में कम्पोजिट विद्यालय अभईपुर जमानिया में हो रहे प्रधान पद के उप चुनाव का जायजा लिया। उन्होने मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी सेवराई, उपजिलाधिकारी जमानियॉ, क्षेत्राधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा,सौंपा पत्रक

भाजपा के महंगाई बम के खिलाफ कोंग्रेस ने चढ़ाई आस्तीन, राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक डीएम को सौंपा

होली के ऐन पहले रसोई गैस में वृद्धि पर नागरिकों संग जिला काँग्रेस कमेटी ने खोला मोर्चा

गाजीपुर।गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोला हैं।सड़क पर जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, और वहां पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट को होली के ऐन पहले महंगाई एवं अप्रत्याशित रूप से रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ पत्रक दिया। सख्त विरोध जताते हुए इसे वापस कर महंगाई पर लगाम लगाने की बात कही है। डीएम के प्रतिनिधि जॉइंट मजिस्ट्रेट ने यह आश्वासन दिया कि ये पत्रक महामहिम राष्ट्रपति जी के यहां नियमानुसार पहुंचा दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मोदी सरकार ने आम लोगों के ऊपर त्योहारों से ठीक पहले जो महंगाई बम फोड़ा है वो बहुत ही चिंतनीय है। मोदी सरकार द्वारा इस बढ़े गैस के दाम को तत्काल प्रभाव से वापस लेना होगा अन्यथा,कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क के साथ सदन में भी उठाएगी। सुनील राम ने समर्थकों संग मोदी सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए कहा कि गैस का दाम वापस लो और महंगाई पर रोक लगाओ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने केंद्र और प्रदेश की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है महंगाई लगातार बढ़ रही है और इस पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है।

वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है, भारत की आम जनता महंगाई से जूझ रही है तो हमारी केंद्र सरकार ने होली के शुभ अवसर पर तोहफे के रूप में गैस के सिलेंडर के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि कर 50 रुपए बढ़ा दिया। बेलगाम होती इस महंगाई पर मोदी जी की सरकार रोक नहीं लगा पा रही है, जिसका हम कांग्रेस जन विरोध करते हैं और जब तक भाजपा सरकार रसोई गैस के दामों को कम नहीं करेगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। सरकार हम दो और हमारे दो के रास्ते पर चल रही है। यह केवल भारत के जनता का पैसा इनके दोस्त उद्योगपति अडानी जी को किसी न किसी बहाने देने का कार्य कर रही है, कभी एलआईसी से तो कभी एसबीआई में जमा जनता की गाढ़ी कमाई लुटा रही है। इस प्रदर्शन और पत्रक देने के दौरान प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉ. मार्कंडेय सिंह, प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह “मुन्ना”, सुमन चौबे, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, हामिद अली, मनीष राय , शबीहूल हसन,रईस अहमद, आदिल अख्तर, रतन तिवारी, विजय शंकर पांडे, आलोक यादव, राकेश राय, रूद्रेश निगम ,माधव कृष्ण, अच्छेलाल भारती, मोहम्मद राशिद, शशांक उपाध्याय ,विजय शंकर पांडे, सुशील कुमार सिंह, शशि भूषण, शंभू सिंह, सुदामा, छोटू राम, रामा शंकर उपाध्याय, दिलीप देवेंद्र कुमार सिंह ,अब्दुल हमीद अहमद, अंकुर आदि के साथ आम लोग भी उपस्थित रहे।

बीएसए के हाथ आया मुन्ना भाई, किया पुलिस के हवाले

गाजीपुर। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव सचल दल प्रभारी एवं केंद्र व्यवस्थापक द्वारा संयुक्त रूप से विकास खंड सैदपुर के डा० राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज हथौड़ा सैदपुर की जांच की गयी। जांच टीम ने परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या.05 की जांच की। जिसमे एक परीक्षार्थी रतन विस्वकर्मा पुत्र. कैलाश विश्वकर्मा एवं अनुक्रमांक. 1232370350 के स्थान पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा परीक्षा दिया जा रही थी। तभी सचल दल की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की जांच की गयी जिसमे वह फर्जी पाया गया। सचल दल प्रभारी एवं पुलिस की सचेतता के कारण उक्त व्यक्ति पकड़ा गया एवं पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। सचल दल की टीम प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षार्थी व अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश के साथ.साथ माध्यमिक बोर्ड परीक्षा की सुचितापूर्ण संचालन के सम्बंद में समय.समय पर जारी निर्देशानुसार के क्रम में कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उक्त से सम्बन्धित सूचना जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी को दिया गया।

डीएम ने किया निरीक्षण, दिया सख्त निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का सामुहिक रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने हाई स्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा आर्दश शंकर इण्टर कालेज हेतीमपुर, आर्दश वीरा इण्टर कालेज डिलिया एवं इण्टरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा मे हनुमान इण्टर कालेज, सोन्हूली देवकली, श्री पलक इण्टर कालेज तुरना में छात्रो के आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र से फोटो को मिलान किया तथा स्कूल में लगे सीसी कैमरा का निरीक्षण करते हुए कक्ष निरीक्षक को निर्देश दिया कि कोई भी लापरवाही क्षम्य नही होगी। परिक्षार्थियों की गहन्ता से समीक्षा करे। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं और भ्रमणशील भी है। सीसी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से परीक्षा पर पूरी नजर रखी जा रही है। सभी को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया।

नहीं किया जाएगा किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार/भारत सरकार से प्राप्त बजट का इसी वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत शासनादेशानुसार/नियमानुसार उपभोग करने एवं विभिन्न योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के दृष्टिगत जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयध्यक्ष को निर्देशित किया है कि अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न किया जाय। साथ ही कोई भी अधिकारी बिना अधोहस्ताक्षरी के अनुमति प्राप्त किये मुख्यालय नही छोड़ेगे।