Category Archives: Ghazipur

कर्मचारियों ने सौंपा पत्रक,की मांग

गाज़ीपुर।गुरुवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर का प्रतिनिधिमंडल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर से मिला। सफाई कर्मचारियों के अतिशीघ्र वेतन भुगतान, महिलाओं, दिव्यांगो,पति पत्नी व गंभीर रूप से बीमार सफाई कर्मचारी साथियों के दूरस्थ स्थानांतरण आदि समस्यायों के निराकरण हेतु मुख्य विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आस्वस्थ कराया गया कि संघ के पत्र में उल्लेखित मांग विन्दुओ व समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशन लाल, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य उपास्थित रहे।

मंत्री के पत्र को लेकर सदस्यों ने की कार्यवाही की मांग

गाजीपुर।जिला पंचायत परिषद के विकास कार्यो,योजनाओं, ठेको और टेंडर प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों पर कई जिला पंचायत सदस्य भी मुखर हैं।जिला पंचायत परिषद की टेंडर प्रक्रिया पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के कथित पत्र के वायरल होने का मामला अब नया मोड़ ले रहा है।जिला पंचायत परिषद के कई सदस्यों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए आवाज बुलंद की है।इस मामले में कई जिला पंचायत सदस्यों की मांग है कि यदि पत्र सही है,तो उस पर कार्यवाही होनी चाहिए।इन जिला पंचायत सदस्यों का कहना है कि यदि पत्र फर्जी है तो फर्जी पत्र से सम्बंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह,शैलेन्द्र सिंह और भोला सिंह ने कहाकि जिला पंचायत के कार्यो और टेंडर प्रक्रिया को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जो पत्र पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है,यदि वो सही है तो लिखे गए पत्र पर शासन को कार्यवाही करनी चाहिए।इन सदस्यों ने कहाकि मंत्री ने इस पत्र को लिखने से इनकार किया है तो इस मामले की गम्भीरता से जांच होनी चाहिए।सदस्यों की मांग है कि पत्र फर्जी पाए जाने पर सम्बंधित लोगों पर कड़ी कार्यवाही हो।सदस्यों का कहना है कि अभी तक इस मामले में महज बयानबाजी की जा रही है,जिससे जिला पंचायत परिषद के सभी सदस्यों की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।इन सदस्यों ने कहाकि पूर्व में भी बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के लिखे एक पत्र को लेकर भी तरह तरह की चर्चा व्याप्त थी।इन सदस्यों की मांग है कि एक जांच समिति बनाकर पूरे प्रकरण की गम्भीरता से जांच हो।जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

योगी सरकार है मां बेटी की मौत के जिम्मेदार: शिवपाल

गाजीपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एस पी पांडे की बेटी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष यादव की बहन की शादी में शामिल होने बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव जनपद में आए। इस दौरान भुतहियां टांड़ स्थित एक होटल और लंका मैदान में वर वधू को आशीर्वाद दिया। उसके बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। भाजपा राज में अन्याय और अत्याचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कानपुर देहात की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह से बेरहम और अमानवीय हो गयी है। उत्पीड़न की घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है। योगी सरकार सत्ता के नशे में मदान्ध हो गयी है। कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र खत्म हो गया है, प्रदेश में बुलडोजर तंत्र चल रहा है। ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की आंख के सामने मां बेटी जलकर खाक हो गई। इसके लिए पूरी तरह से योगी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप है। भाजपा सरकार केवल झूठी आंकड़े बाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बुलडोजर केवल विपक्ष के लोगों पर चल रहा है। वह विपक्षियों के खिलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि जेल के अंदर परिवार के लोगों को मिलने नहीं दिया जा रही है। यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर उतर आयी है। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीतेगी और केन्द्र की सत्ता में परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि जनता मंहगाई से पूरी तरह से त्रस्त है ऐसे में वह परिवर्तन करने के मूड में आ चुकी है। वापस जाते समय वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र चौहान के मरदह स्थित आवास पर भी गये और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधायक ओमप्रकाश सिंह, डॉ वीरेंद्र यादव, जै किशन साहू, मन्नू अंसारी, काशीनाथ यादव, विजय यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, गोपाल यादव, जै हिंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आत्मा यादव, रामवचन यादव, गोपाल यादव, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, बच्चा यादव, अशोक कुमार बिंद, सिंकदर कन्नौजिया, रविन्द्र प्रताप यादव, असलम हुसैन, अवधेश यादव, सदानंद यादव, हीरा यादव प्रमुख, आशा यादव, विभा पाल, विजाधर यादव, आमिर अली, सुरेन्द्र यादव, नितेश सिंह भोलू ,नरसिंह यादव, विवेक सिंह शम्मी, अभिनव सिंह, अमित ठाकुर, मन्नू सिंह, दीपक सिंह, जावेद खां, देवेन्द्र यादव, रमेश यादव, राकेश यादव, पवन यादव आदि उपस्थित थे।

यूबीआई से जुड़कर बढ़ाए अपना व्यवसाय:संजय

यूबीआई से जुड़कर अपना व्यवसाय को बढ़ाएं:प्रबंधक संजय कुमार

पंचायत भवन रसूलपुर बेलवा में वित्तीय साक्षरता एवं कृषक कैम्प का आयोजन

गाजीपुर। सदर विकास खंड के पंचायत भवन रसूलपुर बेलवा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चक अब्दुल सत्तार के द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं कृषको में सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया।कैंप में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि आप लोग यूनियन बैंक से जुड़कर अपने व्यवसाय को बढ़ाएं तथा बैंक से कृषि लोन लेकर अपनी खेती तथा पशुपालन अच्छे ढंग से करें और समय पर कर जमा करें, जिससे आपको अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आपके किसी भी सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है और आगे भी रहेगा। कैंप में क्षेत्रीय कार्यालय से आलोक श्रीवास्तव एवं मनोज कुमार भी बैंक की वित्तीय साक्षरता के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ,गुल्लू सिंह यादव, भोला मास्टर ,हरीनाथ मास्टर ,रामजीत सिंह यादव ,गोपाल कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, इंतजार अहमद, रामशरन, ओंकार शशि यादव, पूर्व प्रधान फेकू सिंह यादव आदि लोग उपस्थित थे।

वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

गाजीपुर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 2016 से हर वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफएलडब्ल्यू) आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में 13 से 17 फरवरी 2023 के दौरान मनाए जाने वाले इस वर्ष के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का विषय “बचत, योजना और बजट” और “डिजिटल वित्तीय सेवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग” पर जोर देने के साथ “अच्छा वित्तीय व्यवहार, आपका उद्धारकर्ता” है। इस अवसर पर आरोह फ़ाउंडेशन के सौजन्य से बिरनो के कहोतरी गांव में सामुदायिक केंद्र पर वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। अग्रणी ज़िला प्रबंधक शिवशंकर ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए शिवशंकर ने वित्तीय जागरूकता के संदेशों को फैलाकर लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए सभी हितधारकों का आह्वान किया। उन्होंने बचत खाता खोलना क्यो जरूरी, सुकन्या समृद्धि, जन धन खाता, PMJJBY, PMSBY, अटल पेंशन योजना, KCC, Online व मोबाइल बैंकिंग, फ्राड, शिकायत कैसे व कहा करें आदि के संबंध में लोगों को बताते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

किसानों की समस्याओं को लेकर सीडीओ ने दिया निर्देश, कहा…..


गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता मे किसान दिवस का आयोजन बुधवार को विकास भवन सभागार मे आयोजित किया गया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उसके उपरान्त सी0डी0ओ ने एक-एक कर किसानों की समस्याओं को सुना, उसके उपरान्त सी0डी0ओ ने किसानो की कोई भी समस्या पर तत्काल निस्तारण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। किसानो द्वारा सिचाई हेतु पानी की समस्या, विद्युत, साधन सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु ए0आर0को-आपरेटिव को निर्देशित किया। किसानो द्वारा विद्युत की समस्या को बताये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियन्ता को समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी, एल0डी0एम गाजीपुर, तथा नहर एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

डीएम ने ठेकेदार पर जुर्माना लगाते हुए रोका भुगतान


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को निर्माणाधिन 100 बेड के जिला महिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगाये गये श्रमिको की संख्या की जानकारी ली, जिसमे बताया कि 72 श्रमिक कार्य कर रहे है। जिसपर श्रमिकों को बुलाकर चेक किया एवं बालू एवं सीमेंट के मिश्रण की गुणवत्ता, ईट की गुणवत्ता खराब होने तथा कार्य मे धीमी प्रगति पर उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार के भुगतान को रोकने एवं जुर्माना लगाते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सम्बन्धित ठेकेदार की सिक्योरिटी जब्त कर दिया जाए।

उन्होने कार्य में तेजी लाते हुए श्रमिकों की संख्या दिन-रात मिलाकर 200 रखा जाय। आदेशित किया कि मुख्य भवन को माह फरवरी 2023 तक प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण कर दिया जाए। उन्होने अधि0अभि0 पी0डब्लू0डी0 सी0डी0-3 अखिलेश यादव को निर्देश दिया कि मैटेरिलियल की गुणवत्ता की जॉच कराते हुए रिपोर्ट अभिलम्ब प्रस्तुत करे। उन्होने कहा कि जितने भी मजदूर से कार्य कराये जा रहे है उनकी संस्था द्वारा श्रम विभाग में पंजीकरण अवश्य करायी जाय। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य आनन्द मिश्रा, कार्यदायी संस्था के अधि0 अभि0, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नीरज श्रीवास्तव एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को देखकर भड़के पूर्व नपा अध्यक्ष

पूर्व न0पा0 अध्यक्ष विनोद अग्रवाल विकास कार्यों का जायजा लेने अचानक पहुँचे राय कालोनी


गाजीपुर। मंगलवार को नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल शहर में कई स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने वार्ड नं0 7 के राय कालोनी में शकुन्तला राय के मकान से परदेशी राम के मकान तक नाली उच्चीकरण कर पटिया तथा सी0सी0 सड़क निर्माण कार्य को देखने पहुँचे। इस दौरान वहाँ पर हो रहे कार्यों की गुणवत्ता देखकर भड़क गए। जिसकी जानकारी अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियन्ता को दूरभाष पर दी एवं तुरन्त काम रोकने व ईंट की गिट्टी हटवाकर मानक के अनुसार सुकरूत की गिट्टी डालने हेतु कहा। श्री अग्रवाल ने ऐसे घटिया कार्य करने वाले सभी कार्यदायी एजेन्सी को कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि जिन लोगों द्वारा नगर पालिका सीमा में विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान न रखते हुए मानक के विपरीत काम करने का प्रयास किया जा रहा है वह इस मुगालते में न रहे कि खराब काम करने वालो का भुगतान हो जायेगा।

क्योंकि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की भी इच्छा शासन के मंशानुरूप गुणवत्तायुक्त विकास कार्य पर है और निश्चित रूप से ऐसे घटिया कार्य करने वाले ठीकेदारो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद की कमेटी में सम्मिलित अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) को भी दूरभाष पर वार्ता कर जानकारी दे दी गयी है। जायजा लेने पहुँचे श्री अग्रवाल के साथ क्षेत्रीय निवर्तमान सभासद प्रतिनिधि अजय राय दारा, निवर्तमान सभासद संजय कटियार के अतिरिक्त क्षेत्र की जनता भी मौजूद थी। इसके बाद उच्च प्रा0 विद्यालय विशेश्वरगंज में हो रहे टाइलीकरण आदि का जायजा लेने पहुँचे। श्री अग्रवाल ने वहाँ के कार्यों को देखा एवं वहाँ पर रास्ते हेतु मैदान में सुकरूत की गिट्टी के स्थान पर सामान्य ईंटों की गिट्टी को बिछाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ में क्षेत्रीय निवर्तमान सभासद जयप्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे।

गाजीपुर आएंगे शिवपाल यादव

गाज़ीपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का 15 फरवरी को जनपद में आगमन हो रहा है । वह करीब 1 बजकर 30 मिनट पर लंका मैदान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एसपी पाण्डेय की बेटी की विवाह में सम्मिलित होंगे। उसी वक्त वह लंका मैदान में पत्रकार वार्ता भी करेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा एक दिवसीय ओपीडी

मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा एक दिवसीय ओपीडी

ग़ाज़ीपुर।मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर एक दिवसीय ओपीडी किए जाने का शासनादेश आया है। जिसको लेकर विभाग की तरफ से माइक्रो प्लान बना लिया गया है। इस क्रम में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर ओपीडी कार्यक्रम को लेकर सीएचओ, एएनएम, एचवी, आशा एवं आशा संगिनी के साथ ओपीडी सफल बनाने हेतु क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया । आयोजित ओपीडी मानसिक स्वास्थ्य के डॉ नवीन कुमार सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा किया जाएगा।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि शासन के मंशा के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य देखरेख के अंतर्गत ओपीडी एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बैठक में आए हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले मंदबुद्धि बालकों को अधिक से अधिक मानसिक सेवाओं का लाभ दिया जाय इसी को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु बैठक किया गया। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों को अधिक से अधिक ओपीडी तक पहुंचाने को लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने बताया कि ओपीडी में सर दर्द ,माइग्रेन काम में मन न लगना, मन उदास, अकेलापन, आत्महत्या का विचार आना ,अकेले में बुदबुदाना , बेवजह अकेले में बात करना, नींद का ना आना या बार-बार नींद खुल जाना, बुढ़ापे में यादाश्त की कमी, मंदबुद्धि बच्चों में चिड़चिड़ापन, पढ़ाई में मन ना लगना, बार-बार हाथ पैर धोना, हिस्टीरिया, शराब गाजा तंबाकू के साथ ही सेक्स में रुचि ना होना, शीघ्रपतन ,दांत की समस्या सहित कई तरह के रोगों से ग्रसित लोगों का इस ओपीडी में उपचार व परामर्श दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मरदह 8 फरवरी, मोहम्मदाबाद 15 फरवरी, रेवतीपुर 22 मार्च ,भदौरा 1 मार्च, जमानिया 15 मार्च ,करंडा 22 मार्च ,मनिहारी 5 अप्रैल ,बिरनो 12 अप्रैल और कासिमाबाद में 26 अप्रैल को मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में संजीव कुमार ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, फार्मासिस्ट इमरान, बीसीपीएम मनीष कुमार के साथ सीएचओ ,एएनएम,आशा व आशा संगिनी व अन्य लोग मौजूद रहे।