Category Archives: Ghazipur

डीएम-एसपी ने पूर्व सीएम के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

डीएम-एसपी ने पूर्व सीएम के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

गाज़ीपुर। पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की प्रतिमा का‌ अनावरण करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम लुटावन महाविद्यालय सकरा में आयोजित है। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। अखिलेश जी का ऐतिहासिक स्वागत करने एवं भारी भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।‌ इस कार्यक्रम को लेकर शासन प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।इसी सिलसिले में आज कार्यक्रमस्थल का सर्वेक्षण करने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,मदन यादव, कन्हैया सिंह यादव, रमेश यादव, कृष्णा यादव अशोक यादव, अंजनी कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

डिप्टी सीएम का एक दिवसीय दौरा

गाजीपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 8 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर जिले में आ रहे हैं। दौरे के दौरान दोपहर 12 बजे भाजपा के दिवंगत नेता प्रभुनाथ चौहान के घर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मियना बड़ा, जलालाबाद पहुंच, उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट करेंगे। इसके बाद दुल्लहपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नसीरपुर जलालाबाद मे पुर्व विधान परिषद सदस्य ब्रजभूषण सिंह कुशवाहा के घर पहुंच कर औपचारिक भेंट मुलाकात करेंगे तथा उनकी कुशलता और हाल चाल प्राप्त करेंगे। तदोपरांत उप मुख्यमंत्री शहर पहुंच कर अन्य विभिन्न कार्यक्रमों मे भाग लेने के पश्चात पुनः अपराह्न काल 3-20 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

छात्र छात्राओं को दी गई सरकार के नई नीतियों की जानकारी


गाजीपुर। यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के परिप्रेक्ष में रायकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के सभाकक्ष में सोमवार को नई निर्गत नीतियों के विषय में एक दिवसीय ओरियेन्टेसन कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि प्रोफेसर एच सी एस राठौर पूर्व कुलपति केन्द्रीय विश्वविद्यालय साऊथ बिहार बोधगया की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित विभिन्न विभागो के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजना की जानकारी देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका प्रथम बार मिला है। बच्चों को अपने देश, राज्य एवं अपने आसपास होने वाले कार्यक्रमों एवं सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अपनी हॉबी के अनुसार बच्चे अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़े। अब नई तकनीकों का दौर चल रहा है। नव युवा अपना स्टार्टअप स्टार्ट करके देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्राप्त होने तथा इन को जागरूक करने के लिए आज इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से देश-विदेश से बहुत अधिक निवेश उत्तर प्रदेश में आने की संभावना है। आने वाले समय में देश के युवाओं को अर्थव्यवस्था से जोड़ना है इसीलिए आज यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जितने भी लघु एवं कुटीर उद्योग हैं उन को बढ़ावा दिया जाए। छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपने दैनिक जीवन के लिए एक लक्ष्य बनाएं जिससे वह मजबूत हो सके एवं देश की भी अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा देश में उत्पादन की मात्रा को बढ़ाने पर भी अपने विचारों को रखा। उन्होने कहा कि देश में जितने भी उद्योग धंधे बंद पड़े हैं उनको दोबारा से शुरू कराया जाए तथा घरेलू उद्योगों को भी प्रोत्साहन दिया जाए। घरेलू उद्योग बहुत ही शीघ्रता से शुरू किए जा सकते हैं। बैंक से भी उन्हें सहायता मिल सकती है जिससे वह अपना उद्योग स्थापित आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से विदेशी लोग भी भारत में पैसा लगा रहे हैं तो हम देशवासियों को भी अपने देश में ज्यादा से ज्यादा निवेश करना चाहिए ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला सेवा योजन अधिकारी, जी एम डी आई सी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उद्योग बंधु एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य/शिक्षक, छात्र/छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।

डीएम और सपना सिंह ने केक काटकर कराया अन्न प्रासन


गाजीपुर। जिला प्रशासन एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांर्तगत कन्या जन्मोत्सव एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम जनपद के समस्त पीएचसी सीएससी एवं जिला चिकित्सालय पर मनाया गया। इसी के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र सैदपुर में अपरान्ह 3 बजे  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित एवं भगवान गणेश की मूर्ती पर माल्यापर्ण एंव उपस्थित बच्चो के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा बच्चो का अन्न प्रासन कराया। इस दौरान तहसील सैदपुर सीएससी क्षेत्र की ऐसी महिलाओं को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया जिन्होंने माह जनवरी 2023 में बच्चियों को जन्म दिया है। जिसमें 65 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गयां। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें यह संदेश दिया गया कि बेटियां घर की शान है, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगे, बेटियों का स्वागत किया जाए तथा उनके स्वास्थ्य, शिक्षा पर ध्यान देते हुए उनके जीवन को सशक्त बनाते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की जाये। उन्होने कहा कि इस अभियान के तहत इस जनपद मे लिंगानुपात पर अच्छा प्रभाव पडे़गा। इस पर जोर दिया जाए। उन्होंने भूण हत्या पर जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की  घृणित कृत्य करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी तथा भूण हत्या की सूचना देने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्धऊ मे कार्यक्रम आयोजित कर 50 लाभार्थियो को लाभान्वित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के पास पहुंची डीएम, दिया निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को सी एच सी सैदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने महिला वार्ड, आकस्मिक कक्ष, ओ पी डी , दवा घर एव अन्य वार्डाे का निरीक्षण किया। महिला वार्ड मे शीलन लगे होने तथा वार्म मशीन खराब होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सही कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने वार्ड मे भर्ती मरीजो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए अस्पताल में साफ-सफाई तथा रंगाई पोताई का निर्देश दिया। 

जिला कांग्रेस कमेटी ने किया घेराव और प्रदर्शन,सौपा पत्रक

जनता का पैसा पूंजीपतियों पर लुटा रही है मोदी सरकार, कांग्रेस ने SBI और LIC का किया घेराव।

जिला कांग्रेस कमेटी ने घेराव और प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा पत्रक।

गाज़ीपुर।सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने स्थानीय शहर कोतवाली क्षेत्र के महुआबाग स्थित एलआईसी का घेराव कर नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में मिश्रबाजार स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने धरना प्रदर्शन कर सरकार को अडानी ग्रुप को गलत तरीके से राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा और एलआईसी में जमा जनता के पैसे से आर्थिक फांयदा पहुंचाने के आरोप में धरना प्रदर्शन किया और एसबीआई के सामने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक गाज़ीपुर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट के हवाले से दिया। जिसमें हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से निष्पक्ष जांच कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाकर जांच की मांग की है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आम लोगों की जिंदगी भर की कमाई डूब रही है, जिससे आम आवाम चिंतित है, ऐसे में कांग्रेस कैसे चुप रहेगी, आज सरकार के दबाव में अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80000 करोड रुपए बकाया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी खास भारतीय कारपोरेट घराने के खिलाफ नहीं रही है, लेकिन हम क्रोनी कैपिटलिज़्म (घोर पूंजीवाद) के खिलाफ हैं, हम चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने वाली सरकार और उच्च पदस्थ लोगों के विचार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि भारत की आम जनता के लिए आज कांग्रेस सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ रही है और अंतिम दम तक लड़ती रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज अपने पूंजीपति दोस्त अडानी को देश का पैसा लूटने में अहम सहयोग दे रही है। आज देश की दो प्रमुख संस्थाए एसबीआई और एलआईसी की गिरती माली हालत किसी से छिपी नहीं है। आम लोगों की जिंदगी भर की कमाई आज खतरे में है। ऐसे में हमेशा गरीबों और किसानों व्यापारियों के मुद्दों पर बात करने वाली कांग्रेस पार्टी चुप कैसे रह सकती है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा अदानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों के 29 करोड़ पालिसी धारकों और निवेशकों का 35060 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है भारतीय स्टेट बैंक और अन्य भारतीय बैंकों ने अदानी समूह को भारी मात्रा में नियम के विरुद्ध ऋण दिया है अडानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80 हजार करोड रुपए बकाया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, मुसाफिर बिंद, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना , हरिवंश चौहान,एवं हामिद अली एडवोकेट, राजीव सिंह, मंसूर जैदी, संदीप विश्वकर्मा, दिव्यांशु पांडे, उषा चतुर्वेदी, हिमांशु श्रीवास्तव मनीष राय अनुराग पांडे देव नारायण सिंह, सती राम सिंह, युसूफ जमाल जैदी, जफरुल्लाह अंसारी , हर्ष पांडे, विपुल विनायक,गायत्री गुप्ता, रईस अहमद, रतन तिवारी आलोक यादव, बृजेश पासवान,सदानंद गुप्ता, राकेश राय, माधव कृष्ण, इरफान खान , विनोद कुमार सिंह, शशिभूषण राय, विद्याधर पांडे, संजय सिंह ,अवधेश साहू ,छोटूराम, कैलाशपति कुशवाहा, मोहम्मद आसिफ, गयासुद्दीन अंसारी, जितेंद्र कुमार बिंद, वीरेंद्र कुमार राय, विभूति राम, कमरुद्दीन जहीर अमीन, लाल मोहम्मद, अक्षय कुमार बिंद, अजय दुबे, संजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

सामाजिक संस्था फेमस पूर्वांचल विकास संस्था के द्वारा प्रतियोगी परीक्षा संपन्न

सामाजिक संस्था फेमस पूर्वांचल विकास संस्था के द्वारा प्रतियोगी परीक्षा संपन्न

गाजीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सामाजिक संस्था फेमस पूर्वांचल विकास संस्था ने सामान्य ज्ञान, ड्राइंग ,मेहंदी, प्रतियोगी परीक्षा करा कर बच्चों के अंदर की छुपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास विगत कई वर्षो से कर रही है। संस्था जनपद के शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षा कराती है और उत्कृष्ठ बच्चों को सम्मानित करती है। इसी क्रम में दिन रविवार को यह प्रतियोगिता मार्टर मेमोरियल स्कूल सहारा बैंक के नियर जंगीपुर में आयोजित कराई गई।इसमें मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर के कुल 40 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया गया और संस्था के प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर गाजीपुर मे प्रतियोगी परीक्षा कराई गई जो 1 से 2 बजे तक संपन्न कराई गई एवं इसके परिणाम की घोषणा मार्च माह के अंतिम सप्ताह को किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को जुलाई में होने वाली वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें विद्यालय के प्रबंधक श्री लाल जी गुप्ता और प्रधानाचार्य नवीन कुमार गुप्ता सह प्रबंधक विजयलक्ष्मी गुप्ता उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार एवं अध्यापक गण चंदा यादव, आदित्य जयसवाल ,राहुल पाल ,अंशु कुमारी ,शिखा कुमारी, रितु इत्यादि लोग मौजूद थे । संस्था से सारिका सिंह ने इस परीक्षा में सहयोग करने हेतु सभी अध्यापक के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय के छात्र-छात्राएं इत्यादि लोग मौजूद थे।

80 खिलाड़ियों को ताइक्वांडो परीक्षा में मिली प्रोन्नति

80 खिलाड़ियों को ताइक्वांडो परीक्षा में मिली प्रोन्नति

तड़बनवा स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में हुई ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता

डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन ने किया कार्यक्रम का आयोजन

ग़ाज़ीपुर। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को तड़बनवा स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 80 खिलाड़ियों ने प्रोन्नति हासिल की।
एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि इस ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग में 95 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट के वर्गों में प्रमोशन पाने के लिए प्रतिभाग किया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, शाह फैज पब्लिक स्कूल, सनी ताइक्वांडो एकेडमी छावनी लाइन, एसआईएस ताइक्वांडो एकेडमी जमानिया व वंश ताइक्वांडो एकेडमी रौज़ा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।
निर्णायक मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष व टेक्निकल डायरेक्टर अलाउद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उनके प्रोन्नति का निर्णय लिया और सहयोगी के रुप में सत्यदेव पांडे, अजय कुमार शर्मा, पूजा तिवारी, इलमा आफरीन, कीर्ति सिंह और उजाला गुप्ता शामिल रहें।
व्हाइट टू एलो बेल्ट : प्रांजल, तनुस साहू, हर्ष सिंह, अंश, आरुषि, हरम आरिफ, शाहीबा, पलक, अनन्या, अन्वेषा, अनन्या यादव, सौम्या, राजवीर, रौनक, वेदान्त, मानवेन्द्र, आराध्या, माही, भार्गवी, रिद्धि, शिवम, हेमंन्त, विलियम, प्रिंस राज, सत्यम, अभी, शगुन, सिद्धार्थ राय, एंजल गुप्ता, अविष, मनस्वी, तेजस्वी, सर्वेश, निधि, आनंद, श्री चौरसिया, मनीषा, ऊष्मा, अर्पिता, शिवांश, अमृता, गरिमा, नावैद्या, प्रभा, रिदा, इशिता, सौम्या, सौम्या सिंह, तेजस्वनी, तान्या, आर्यन, मो. क़ासिम, आदित्य, प्रतीक व राज बिंद।
येलो टू ग्रीन बेल्ट : अर्पित, विशाल, आराध्या, देवेंद्र नाथ, अरिहंत, तनवी जायसवाल, नव्या, आदित्य राय।
ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट : स्वास्तिक, इनेश, स्वर्णिमा, सिद्धार्थ पाल, देवानंद व शुभ श्रीवास्तव।
ब्लू टू ब्लू वन : आनंद राज यादव, आदित्या तिवारी।

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

समाधान दिवस: 502 शिकायत पत्र में 64 मामले का निस्तारण

समाधान दिवस: 502 शिकायत पत्रों में 64 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति  में सम्पन्न हुआ। जिसमे 166 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 23 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 502 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 64 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 44 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 10 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 106 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त  06 का मौके पर निस्तारण किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके का निस्तारण कराई जाए।