राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
ग़ाज़ीपुर। 24वीं नेशनल टेनिस बॉलीबॉल प्रतियोगिता 23 से 25 दिसम्बर को ओडिशा के पारादीप में आयोजित किया गया है। टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव व उत्तर प्रदेश के कोच देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले सहित उत्तर प्रदेश की टीम का चयन हुआ है। 21 दिसंबर को जिले से टीम रवाना होगी। इस टीम में कुल 8 खिलाड़ी हैं। इसमें शाह फैज पब्लिक स्कूल, न्यू शाह फ़ैज़ पब्लिक दिलदारनगर, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल व सनबीम स्कूल ग़ाज़ीपुर के खिलाड़ियों में सिद्धि अग्रवाल, आलोक रंजन यादव, आदित्य चौबे, शिल्पा सिंह, प्रियांशु कुमार, अनुजा श्वेत, भव्या राय व तौकीर खान हिस्सा लेंगे। संघ के अध्यक्ष सरसीज सिंह और उपाध्यक्ष विनय सिंह ने बच्चों को किट वितरित कर शुभकामनाएं दी।
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक दल नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मिला। इस मुलाकात से जिले की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शूरू हो गई है। बता दें कि जिले में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी से 11 उम्मीदवार है। लेकिन आज अखिलेश यादव, नरेश उत्तम पटेल और पूर्व सांसद अरविंद सिंह से जिला सचिव आमिर अली, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, डा समीर सिंह और मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मुलाकात कर जिले की राजनीति में चर्चा का माहौल शूरू कर दिया है। इस दौरान गाजीपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर पार्टी के समर्पित, निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। साथ ही साथ बाहरी एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले उम्मीदवारों को प्रत्याशी न बनाये जाने का अनुरोध किया। इस मांग पर अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया और आश्वासन दिया कि हर हाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। अनुशासनहीनता कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दल में पूर्व सभासद दिनेश यादव, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, रंगीला यादव, अनिल यादव शामिल थे।
गाजीपुर। बुधवार को जिला कारागार का जिला जज, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक चेक किया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे आज के दिन में बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये। इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को 45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का उद्घाटन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा ज्ञान प्रकाश वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा कि खेल सरकार की योजना में सम्मिलित हैं। यह उत्सव एकता, लगन, उत्साह एवं ऊर्जा के साथ स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का है। ऐसी प्रतिस्पर्धा जिससे मैत्री भाव बनी रहती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा ज्ञान प्रकाश वर्मा ने कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व का अनिवार्य हिस्सा है, बिना खेल के हमारा व्यक्तित्व अधूरा है। अतः पढ़ने के साथ खेलना भी आवश्यक है। मेरी कामना है कि इस खेल में सभी छात्राएं प्रतिभाग करें। हार जीत से प्रतिभागिता बड़ी होती है। 45 वा वार्षिक क्रीडा समारोह का एन सी सी, प्रज्ञा रेंजर, रासेयो, एवं सभी कुंज की छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट एवं क्रीड़ा ध्वज की सलामी से किया गया। खेल का भव्य शुभारंभ श्वेता मौर्य के मशाल दौड़ से हुई।
यह आयोजन डा अक्षयलाल यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय सैदपुर के पर्यवेक्षण में शुरू हुआ। आज 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं भारी संख्या के साथ प्रतिभाग किया। इसमें कुल 10 हिट रन का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल कल होगा। भाला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान रूमी परवीन बी ए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान श्वेता कुमारी, बी ए प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान ज्योति पासवान, बीएस सी तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साधना कुमारी बी एएस सी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान आरती यादव , बी ए तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान ज्योति , बी ए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। देर शाम तक भाला, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता जारी रहीं। क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र का संचालन डॉक्टर विकास सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ उमाशंकर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी तथा भारी संख्या में उत्साहित छात्राएं उपस्थित रही।
गाजीपुर। गाजीपुर गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाईलन मैच बुधवार को नेहरू स्टेडियम मे एन ई रेलवे वाराणसी एवं करमपुर के मध्य खेला गया। जिसमें अपने निर्धारित समय में दोनो टीमे बराबरी पर रही। आखिरी निर्णय ट्राईवेकर से लिया गया जिसमे करमपुर 4-1 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का स्वागत अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी गीता श्रीवास्तव ने अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। मैच के दौरान दोनो टीमो मे काटें के टक्कर रही तथा मुकाबला अपने निर्धारित समय में 2-2 के बराबरी पर छूटा। जिसमें एन ई रेलवे वाराणसी की तरफ से 6वे मिनट में अमित कुमार तथा 12 वे मिनट में संजय यादव ने गोल कर अपने टीम को बढत दिलाई तथा सेकेण्ड हॉफ में कमरपुर की टीम की तरफ से 29 वे मिनट मे अर्पित राजभर एवं 32 वें मिनट में अंकित ने गोल कर मैच को बरावरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनो टीमे बराबरी पर रही। आखिरी निर्णय ट्राईवेकर के माध्यम से लिया गया जिसमें करमपुर 4-1 से विजयी रही। मैन आफ दी मैच करमपुर के गोलकीपर प्रभाकर सिंह रहे। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका बृजेश यादव एवं आशीष ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर मोईन, रविशंकर गुप्ता तथा मुहम्मद शफी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि गाजीपुर गोल्ड कप का आयोजन जनपद में पहली बार हुआ है।
हॉकी को जनपद में बढावा देने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। उन्होने कहा कि हॉकी मे हमारा देश पहले वर्ल्ड चैम्पियन रहा है। लेकिन कुछ वर्षो से हॉकी का स्थान क्रिकेट ने ले लिया है, लेकिन हॉकी आज भी हमारे दिलो के नजदीक है। जनपद में हॉकी को बढावा देने के लिए उन्होने खिलाड़ियों का उत्साहवर्घन कर जनपद में जो भी फेसेलटीज मौजूद है उसका लाभ लेकर राष्ट्रीय एव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करे। यही शुभकामना है। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आभार जिला क्रीडा अधिकारी अरविन्द यादव ने किया। कार्यक्रम के अन्त में दोनो टीमो के खिलाड़ियो एवं कार्यक्रम सहायको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम के छोटे-छोटे खिलाडियो मे हॉकी का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, महेन्द्र साहू, रणजीत यादव, सुभाष चन्द्र प्रसाद, महेन्द्र साहू, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, आमिर अंसारी, देश दीपक श्रीवास्तव, अंसार अहमद, मो शाहिद, सुदेश साहू, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो0 कोनैन, मो0 इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभागीय समस्याओं को लेकर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान समस्याओं से अवगत कराते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने पटल सहायकों की हो रही कठिनाइयों और कर्मचारियों को पदोन्नत और एसीपी के बारे में चर्चा की। जिस के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अस्वस्थ किया कि बहुत जल्द रिक्त पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया जाएगा और जनवरी माह में एसी0पी0 स्वीकृत कर दी जाएगी। बताया कि वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के निस्तारण के लिए और कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अविनाश कुमार राय को नोडल अधिकारी शिक्षा अधिकारी को नियुक्त किया गया। इस बैठक में कुंदन सिन्हा बृजेश यादव, मनोज कुमार सिंह ,हनुमान यादव ,मनोज यादव, शाहिद परवेज, राम अवतार, अमित कुमार,रमेश यादव,राजेश कुमार ,आलोक श्रीवास्तव,रफीउल्लाह, प्रशांत कुमार, समीम हाशमी, संजय यादव, अमित कुमार वर्मा व नोडल अधिकारी अविनाश कुमार राय उपस्थित रहे।
हाथ में तिरंगा थामे प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू हुई प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा…
गाजीपुर। कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसम्बर को जिले में प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुचा। इस अवसर पर अजय राय ने नगर क्षेत्र में स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित किया। इस दौरान पत्रकारों से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को हमारे लोकप्रिय नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया था। यह यात्रा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, और कट्टरता की राजनीति और “नफरत” के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले 11 दिसम्बर से इन्हीं उद्देश्यों के साथ कॉंग्रेस पार्टी की प्रांतीय यात्रा 11 दिसम्बर से प्रयागराज से शुरू है जिसमें हजारों लोग यात्रा से जुड़े हैं। आज ये यात्रा शहीदी धरती गाज़ीपुर पहुची है जहां हमें यहां की महान जनता से जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने स्मृति ईरानी के ऊपर दिए गए अपने बयान पर डटे रहने की बात करते हुए कहा है कि बीजेपी के लोग चाहें तो गिरफ्तार कर लें, हम डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा है कि आज जीएसटी कानून गब्बर सिंह टैक्स बनकर व्यापारियों को डरा रहा है, आज व्यापारी डर से दुकान बंद करके भाग रहा है, हमारी सरकार आएगी तो जीएसटी का एक स्लैब होगा। कहा कि यूपी नगर निकाय में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
यात्रा बुधवार को एमएएच स्कूल चौराहे से झंडारोहण के बाद जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों व मुख्य मार्गो से होते हुए, सिटी रेलवे स्टेशन चौराहे तक पहुची।
इस अवसर परप्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह ,एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, रवि कांत राय, डॉक्टर जनक कुशवाहा, मनोज यादव, सत्यवीर सिंह, राघवेंद्र पाठक, डॉ मार्कंडेय सिंह, शफीक अहमद, अरविंद किशोर राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, सुनील साहू, संदीप विश्वकर्मा, मंसूर जैदी राघवेंद्र, आनंद राय, मनीष राय, दिव्यांशु पांडे, सीमा विश्वकर्मा, महबूब निशा, नईम, आदिल अख्तर, रईस, हामिद भाई, सतीश उपाध्याय, सुधांशु त्रिवेदी, अनीश अहमद अंसारी, चंद्रशेखर शुक्ला, अजय सिंह, गयासुद्दीन, राम नगीना पांडे, अजय दुबे, सती राम सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, कैलाशपति कुशवाहा, विद्याधर पांडे, अदालत यादव, हरिओम यादव, राकेश राय, माधव कृष्ण, झूना शर्मा, राशिद भाई और लाल मोहम्मद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित रहे।

गाजीपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और उ0नि0 देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बुधवार को विशेश्वरगंज पुल के पास से भजन बिन्द पुत्र हरीगोविन्द बिन्द निवासी मिश्रवलिया थाना कोतवाली 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, का0 देवानन्द और का0 अभिषेक पाण्डेय शामिल रहे।
बीएसएफ जवान विनोद पांडेय पंचतत्व मे विलिन, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि।
गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के नवली निवासी सीमा सुरक्षा बल के सिपाही विनोद पांडेय 34 वर्ष का असम के सिलिगुड़ी मे ड्यूटी के दौरान आकस्मिक दुर्घटना मे निधन हो गया। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए शहीद जवान के अंत्येष्टि मे शामिल होकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रेवतीपुर मंडल अध्यक्ष रही आशा पांडेय के पाँच पुत्रों मे सबसे बड़े विनोद पांडेय के शव का पुरे सैनिक सम्मान के साथ बुधवार को पूर्वाह्न गहमर स्थित नरवाघाट पर अर्धसैनिक बल के जवानों ने सशस्त्र सलामी देकर अपने वीर जवान को अंतिम विदाई दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, पुर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, अच्छे लाल गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर जवान को अपनी श्रद्धांजलि दी।और परिजनों को ढाढस बधाया। बता दें कि शहीद जवान कि पत्नी नीतू पांडेय के अलावा दो पुत्र है। जिनकी उम्र 13 वर्ष और 8 वर्ष हैँ। मुखाग्नि बडे पुत्र ओम ने दिया।