Category Archives: Ghazipur

सहकारिता का नेटवर्क गांव गांव तक फैला है: मंत्री अन्नपूर्णा

गाजीपुर। सहकारिता का नेटवर्क बहुत बड़ा है। जो गांव गांव तक फैला है एवं गरीब से गरीब लोगों तक जुड़ा है। सहकारिता के माध्यम से जहाँ कृषि फसल की पैदावार अच्छी होगी वहीं किसानों की आय भी बढेगी। यह बात भारत सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के सभाकक्ष मे सहकारिता के लोगों के साथ बैठक मे कही।उन्होंने कहा कि सहकारिता समाज के आर्थिक समृद्धि का एक मजबूत माध्यम है और सहकार से समृद्धि सरकार का मूल उद्देश्य है। उन्होंने पूर्वर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पुर्व की सरकारों के कार्यकाल मे कोआपरेटिव के माध्यम से पैसों का बंदरबांट होता रहा है जिसके कारण सहकारी समितियां लगातार कमजोर होती गयी। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं डाइरेक्टरों से इफको और अमूल सहकारी समिति की चर्चा करते हुए कहा कि शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप आप किसानों को सुविधा आपुर्ति मे इमानदारी और निष्ठा से लग कर कार्य करें सरकार का विशेष ध्यान सहकारी समितियों की ओर है।

गृहमंत्री अमित शाह की सोच है सहकारिता मजबूत हो। सहकार और सरकार एक दूसरे के पूरक है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान मे सहकारिता किसानों की पहली ऐसी संस्था है जिसके मालिक किसान है। उन्होंने कर्मचारियों के कर्मठता और इमानदारी की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की।
सबके प्रति आभार धन्यवाद जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष विजय शंकर राय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बैठक मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, सुशील उपाध्याय, ओमप्रकाश राय, सुरेश सिंह, राजेश चौहान, रामलाल सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह ने किया।

मां ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या

गाज़ीपुर।खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के सामने मंगलवार की रात नौ बजे ट्रेन के सामने कूदकर मां ने बेटे और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।गोपालापुर गांव निवासी मीरा यादव (35) पति गौतम यादव अपनी पुत्री काजल (15), पुत्र तरूण (5) और अंगद (7) को लेकर गांव के सामने औड़िहार- जौनपुर रेल ट्रैक पर पहुंची और बैठ गई।इधर देर शाम गोंदिया एक्सप्रेस को आता देख पुत्र अंगद वहां से भाग खड़ा हुआ। इधर ट्रेन से कटकर मां मीरा यादव, पुत्री काजल और तरूण की मौत हो गई। अंगद घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव देख बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक पति गौतम को जानकारी दी। इस संबंध में संजय मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है।

जो सीट 2019 के लोकसभा में नहीं जीत सके वो सीट 2024 के लोकसाभ में जीतेंगे: केंद्रीय मंत्री

गाजीपुर। भारत सरकार के योजनाओं का लाभ आम आदमी को पारदर्शिता के साथ बिना भेद भाव मिल रहा है। सरकार के कार्यों से हताश विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा जनता को दिग्भ्रमित कर राजनीति कि जा रही है। यह बात केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा किन्ही कारणों वश जिन लोकसभा सीटों को नहीं जीत सकी वह सीटें भी 2024 मे भाजपा के झोली मे सरकार की उपलब्धियों तथा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर होंगी। कहा कि आज देश का कोई ऐसा व्यक्ति नही है जो भाजपा सरकार के योजनाओं का लाभ न लिया हो। भाजपा के आई टी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के यह कार्यकर्ता जनता और संगठन के सामंजस्य स्थापित करने मे बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन करते है। सरकार ने समाज के हर वर्ग को सुरक्षा का आभास कराया तथा सांस्कृतिक धरोहर की बात करे तो एक बहुत बडा परिवर्तन हुआ है।


प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व मे देश.प्रदेश लगातार समृद्धि की ओर अग्रसर है। लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने सबके प्रति धन्यवाद आभार प्रकट किया तथा लोक सभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने बैठक वृत्त लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह तथा संचालन अवधेश राजभर ने किया। बैठक मे शिवपुजन राम, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, पंकज सिंह चंचल, डा मूराहु राजभर, प्रो शोभनाथ यादव, विनोद अग्रवाल, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सोमारू चौहान, राजेश भारद्वाज, अच्छे लाल गुप्ता, शैलेष राम, संकठा मिश्रा, शशिकान्त शर्मा, अमरेश गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, दीपक सिंह, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज सहित सभी मंडल अध्यक्ष और आई टी शोसल मीडिया के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्तार अंसारी के करीबी चंदा की करोडों की संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के करीबी चंदा की करोडों की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। मंगलवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सदर रोड पर स्थित मुख्तार के सहयोगी जफर उर्फ चंदा की करोड़ों की भूमि को मुनादी के बीच कुर्क की गई।एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। लगातार धारा 14 (1) की कार्रवाई हो रही है। आज आईएस 191 गैंग के लीडर के मुख्तार के सहयोगी जफर उर्फ चंदा की मुहम्मदाबाद सदर रोड पर स्थित भूमि को जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत मुनादी के बीच कुर्क करने की कार्रवाई की गई। यह जमीन मुख्तार अंसारी ने अपने करीबी जफर चंदा के नाम थी।एसपी ने बताया कि चंदा के खिलाफ लगभग एक दर्जन ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। बाराबंकी में भी इसके खिलाफ गैंगस्टर एक मुकदमा भी पंजीकृत है। कुर्क की गई भूमि की बाजारू मूल्य 4 करोड़ 20 लाख है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंची मंत्री अन्नपूर्णा, दी राहत सामग्री


गाजीपुर। गंगा के रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए भारत सरकार की राज्य मंत्री शिक्षा अन्नपूर्णा देवी ने विकास खण्ड सदर के बाढ प्रभावित क्षेत्र बयेपुर देवकली का मगंलवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा लोगो से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान बाढ से प्रभावित लोगो में राहत सामग्री का वितरण भी किया। जिसमें  10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 05 किलो लाई, 02 किलो अरहर दाल, 02 किलो भुना चना, 1 लीटर रीफाईन , 250-250 ग्राग हल्दी, धनिया, मिर्च, सब्जी मसाला, 01 पैकेट नमक, 1 किलो गुड़, 1 पैकेट मोमबत्ती, 10 पैकेट बिस्कुट, 01 पैकेट माचीस, तथा 02 नग साबुन का वितरण किया गया।

मंत्री ने सुबह 9 बजे सदर ब्लाक क्षेत्र के बयेपुर देवकली स्थित गंगादास बाबा आश्रम पहुचकर बाढ से प्रभावित लोगो से मिलकर उन्हे आपदा की इस घड़ी मे हिम्मत से काम लेते हुए अपने तथा अपने परिवारो को सुरक्षित स्थानो पर रहने तथा जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये राहत शिविरो में जाने की अपील की। उन्होने कहा कि बाढ से प्रभावित लोगो को सुरक्षित रखने तथा उन्हे पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश एवं केन्द्र सरकार कृत संकल्पित है। भारत सरकार के निर्देश पर आपकी सेवार्थ हेतु यहां आयी हूॅ। आपदा की इस घड़ी में  आपकी  हर सम्भव मदद की जायेगी। किसी को कोई भी समस्या है तो उसे अवश्य अवगत कराईये। उन्होने पशुओ को सुरक्षित स्थानो एंव गो-आश्रय स्थलो पर ले जाने तथा उनके लिए चारा, पानी की व्यवस्था हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।

 जिलाधिकारी एम पी सिंह ने लोगो को किसी प्रकार की समस्या होने पर सम्बन्धित ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल को अवगत कराते हुए जनपद स्तर पर संचालित कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है जिसका तत्काल समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी  सदर प्रतिभा मिश्रा एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, तहसीलदार सदर, खण्ड विकास अधिकारी सदर, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

गाजीपुर की महिला वर्ग ने जीता “पूर्वांचल श्री” का खिताब

गाजीपुर ने महिला वर्ग में, तो चंदौली ने पुरुष वर्ग में जीता “पूर्वांचल श्री” का खिताब

गाजीपुर। जिला ओलंपिक संघ एवं जिला भारोत्तोलन संघ गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित “पूर्वांचल श्री” वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता गाजीपुर जिले में खेल दिवस पर संपन्न हुई। इसमें ओवरऑल पुरुष चैंपियनशिप का खिताब चंदौली और महिला चैंपियनशिप का खिताब गाजीपुर ने जीता। गाजीपुर में आयोजित इस चैंपियनशिप में पूर्वांचल के नामी-गिरामी भारोत्तोलकों सहित लगभग 200 महिलाएं और पुरुष खिलाड़ी व ऑफिशियल्स ने प्रतिभाग किया। पूर्वान्ह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर यह प्रतियोगिता रात 12:30 बजे तक चलती रही। इसमें पूर्वांचल के तमाम भारोत्तोलकों ने अपने दमखम का पुरजोर प्रदर्शन किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने फीता काटकर किया।

इसके बाद उन्होंने ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के लोकप्रिय खेल हस्ती एवं समाजसेवी महेश प्रताप सिंह रहे। जहां उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों सहित तमाम खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समारोह की अध्यक्षता जनार्दन शर्मा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवम जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अमित राय रिंकू तथा संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा ने किया। जिला भारोत्तोलन संघ के महेश प्रताप सिंह ने खेलों में किए गए योगदान के लिए उनका विशेष सम्मान करते हुए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला ओलंपिक संघ एवं जिला भारोत्तोलन संघ के साथ ही जनपद के तमाम विशिष्ट जन उपस्थित रहे। ओलंपिक संघ ने विशिष्ट अतिथियों की श्रेणी में श्री सानंद सिंह, सुधीर प्रधान, डा आरपी सिंह, एडवोकेट श्याम सुंदर अग्रवाल, विजय शंकर राय, कबड्डी संघ के सचिव अकरम, फिरोज आलम खां, बावनो दोनवार भूमिहार सभा के सम्मानित अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में संघ के पदाधिकारी संदीप अग्रवाल, मनोज सिंह, विनय सिंह, मोहित श्रीवास्तव, संजीव सिंह, बृजेश सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, एबादुर्रहमान, प्रशांत राय, वीरेंद्र कुमार विकाश सिंह आदि ने विजयी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यान चंद जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को बुद्धा स्टेडियम छावनी लाइन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस खेल में 100 मीटर दौड़ में अमित यादव प्रथम, साजिद अली द्वितीय तथा सुमित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अमित यादव प्रथम, सुमित द्वितीय तथा श्याम जीत सिंह यादव तृतीय रहे। नींबू दौड़ में श्वेता ने प्रथम, रागिनी द्वितीय तथा जागृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जलेबी दौड़ में जहां बालक वर्ग में पवन कुमार प्रथम, आदित्य द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे वहीं बालिका वर्ग में जागृति प्रथम प्रतिभा द्वितीय रेशमी तृतीय स्थान पर रही। वालीबाल प्रतियोगिता में शैलेंद्र की टीम विजेता तथा अमित की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसी खिलाड़ी युगो में एक पैदा होते हैं। उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। वह भारत के लिए ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक लाकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किए थे। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा मंडलों ने उनके जन्मदिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया। निर्णायक मंडल में अनिल कुमार, शाहिद अली, अमित, दिनेश कुमार एवं एन कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। बृजेश कुमार श्रीवास्तव डीपीओ, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, चंदन पटेल, खुशबू वर्मा एनवाईवी आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति स्टेडियम के प्रबंधक बीएम कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्राचार्य के निर्णय से छात्रों में हर्ष

गाजीपुर। पीजी कॉलेज स्थित अशोक वाटिका में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को छात्रों एवं छात्र नेताओं की एक बैठक की गयी। जिसमें पीजी कॉलेज के प्राचार्य द्वारा छात्रों को हो रही समस्या व मांग को देखते हुए आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया लागू करने का निर्णय लिया गया। प्राचार्य के इस निर्णय से छात्रों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। इस मौके पर दीपक उपाध्याय ने कहा कि प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा निरंतर छात्रों कि समस्याओं का एक-एक कर निस्तारण करना व आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया लागू करना यह पारदर्शी व्यवस्था छात्रों के हित में दूरगामी व अच्छी सोच को उजागर करता है। इससे छात्रों को काफी सुविधा मिलेगी। अमन यादव ने कहा कि आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का जो निर्णय प्राचार्य द्वारा लिया गया है वह बहुत ही सोच समझ के साथ परिस्थितियों को देखकर हुआ है, इस निर्णय से तमाम प्रकार कि जो धांधली होती रही है और अच्छे व प्रतिभावान छात्रों के प्रतिभा का हनन होता रहा है, वह अब बंद होगा और योग्य छात्रों का ही प्रवेश होगा। जिसका हम सभी तहे दिल से स्वागत करते हैं।

अरमान खान ने कहा कि अब किसी भी छात्र-छात्राओं को कालेज प्रशासन या किसी व्यक्ति विशेष का अपने प्रवेश हेतु चक्कर नहीं काटना पड़ेगा, बल्कि चक्कर काटने कि जगह अपनी योग्यता व शिक्षा का विकास करना होगा जो एक गौरव भरा जिले के विकास का निर्णय है। दीपक कुमार ने कहा कि जिले की पहचान बनाने वाला यह महाविद्यालय अब प्राचार्य के आनलाइन काउंसलिंग के निर्णय से अच्छे छात्रों का ही बीएचयू के समान चयन करेगा और शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां रही उसे दूर कर देश व प्रदेश स्तर पर अपना व गाजीपुर जिले का कीर्ती पताका भविष्य में लहराकर गौरव को बढ़ाने का कार्य करेगा। अंत में सभी छात्रों ने प्राचार्य के आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का एक स्वर के साथ स्वागत करते हुए बैठक को समाप्त कर प्राचार्य से मुलाकात कर इस निर्णय के प्रति आभार स्वरूप उन्हें बुके भेंट कर एक-दूसरे का मुंह मिठा कराया और कहा कि हम छात्र व छात्रनेता आपके इस अच्छे निर्णय के प्रति सदा आभारी रहेंगे। इस मौके पर प्रवीण पाण्डेय, देव जोशी, विकास खरवार, सोनू यादव, प्रमोद, निखिल सिंह, सुजीत प्रजापति, राजू पाण्डेय, अरमान खान, ओम दूबे, अतिथि सिंह, अयान खान, सूरज चौबे, दीपक कुमार, शिवम पाण्डेय, अयान, निखिल जोशी मौजूद थे।

दिल्ली में 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेंगी रैली

दिल्ली में 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेंगी रैली

गाज़ीपुर। कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली 4 सितंबर को नई दिल्ली रामलीला मैदान में होगा। इस रैली के लिए हाई कमान से मिले दिशा निर्देशन के अनुरूप जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में दिल्ली में हल्ला-बोल रैली को लेकर कैंप कार्यालय पूर्व सांसद जैनुल बशर के रजदेपुर आवास पर बैठक की।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आम आदमी के हितों को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी द्वारा महंगाई बेरोजगारी पर हल्ला बोल रैली का आयोजन 4 सितंबर को दिल्ली में किया जा रहा है। जिसकी तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी के साथ ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष व समस्त फ्रंटल अध्यक्ष व प्रमुख कॉंग्रेस जन बैठक में उपस्थित रहे।

महंगाई पर हल्ला-बोल, दिल्ली चलो रैली कार्यक्रम के तहत बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों के चलते महंगाई चरम पर हैं आम आदमी परेशान है जबकि पूंजीपति सरकार की मदद से चौगुना मुनाफा कमा रहे हैं। इसलिए आम आदमी की परेशानियों को ध्यान में रखकर शीर्ष नेतृत्व ने 4 सितंबर को दिल्ली में हल्ला-बोल कार्यक्रम निश्चित किया है जिसमें हम सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुचकर महंगाई के खिलाफ हल्ला बोलना है। एवं हमारे गाजीपुर के जनता बाढ़ से परेशान है ऐसे में हम जिला शासन एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि उन्हें भोजन रहने एवं उनके पशुओं के चारे की व्यवस्था तत्काल कराएं। पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय ने कहा कि महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में गाजीपुर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चलेंगे अब जनता महंगाई से उब चुकी है , यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है ।
वहीं पूर्व अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बीजेपी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि देश के कुछ पूंजीपतियों को ये सरकार फायदा पहुंचाने के लिए देश को महंगाई के मुंह में झोंक दी है, आम आदमी के घर की रसोई महंगी हो गई है, गरीब के साथ देश का हर मध्यमवर्गीय परेशान है। इसलिए इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सबको एकजुट होकर दिल्ली चलना है और कांग्रेस के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोलना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से लाल साहब यादव, राजीव सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव,चंद्रिका सिंह, सैयद इबरतुल्लाह, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सतीश उपाध्याय,आशुतोष गुप्ता ,राजेश गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा ,महबूब निशा ,रेनू भारती,शबीहूल, आदिल अख्तर , अवधेश भारती, विद्याधर पांडे, जितेंद्र कुमार बिंद, जितेंद्र कुमार यादव ,कैलाशपति कुशवाहा, नसीम अख्तर, रतन तिवारी,गयासुद्दीन अंसारी, फैजु उल हक अंसारी, डॉक्टर सुमेर कुशवाहा,अंजर शमीम, विनोद कुमार सिंह, अमरनाथ यादव ,अखिलेश यादव,शुकुरूल्लाह वारसी, श्याम नारायण कुशवाहा जय प्रकाश चौरसिया संतोष संतोष यादव संजय कुमार गुप्ता डॉक्टर जाफर अवधेश पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

लावारिसों के वारिस को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। सम्यक युवा मंच द्वारा अयोजित मेजर ध्यानचंद सम्यक युवा सम्मेलन कार्यक्रम में लावारिश शव का पोस्टमॉर्टम, दाहसंस्कार, लावारिश घायल लोगो को अस्पताल मे भर्ती कराकर इलाज कराने के बाद उनके घर भेजवाने वाले एवं असहाय लाचार लोगों के लिए रक्तदान करने जैसे सराहनीय कार्य करने के लिए युवा समाजसेवी कुँवर विरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। जिसमे कुँवर विरेन्द्र ने अपने साथ पोस्टमॉर्टम हाऊस पर कार्यरत सूरज पुत्र चंद्रशेखर, श्मशानघाट के सहयोगी कृष्ण कुमार, अभिषेक, जामुन, प्रदीप एवं भोले नाथ को भी सम्मानित कराया। इस सम्मान के बाद वीरेंद्र ने आयोजक अच्छेलाल कुशवाहा सहित पूरे सम्यक युवा मंच परिवार का आभार प्रकट किया।