Category Archives: Ghazipur

बड़ा हादसा:मकान गिरा,तीन की मौत

बड़ा हादसा:मकान गिरा,तीन की मौत

देवरिया।देवरिया शहर के अंसारी रोड पर पुराना मकान गिरने से तीन लोग दब दब गए। जिसमें से दिलीप, चांदनी व एक मासूम बच्ची पायल की मौत हो गई। करीब तीन घंटे काफी-मशक्कत के बाद मलबे में दबे मासूम सहित तीन का शव निकाल लिया गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन शवों को मलवा से बाहर निकाला।मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि पुरानी मकान में किराए पर एक परिवार रहता था। भोर में करीब 3 बजे मकान अचानक ध्वस्त हो गई। जिसमें सो रहे थे लेकिन एक महिला उसमें से बाहर निकल गई। बाकी तीन लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह तथा अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

पर्यटन स्थल बनेगा महाहर धाम, केन्द्रीय मंत्री ने लिखा पत्र

महाहर धाम को पर्यटन स्थल के रुप मे विकसित करने को केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र


गाजीपुर।लोकसभा गाजीपुर की प्रवासी जनप्रतिनिधि तथा केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने दूसरे दौरे के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विगत 31अगस्त को भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के आग्रह पर मरदह ब्लाक के धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल “महाहर धाम” का भ्रमण कर दर्शन, पूजन और रूद्राभिषेक किया तथा वहाँ के प्रकृति का अवलोकन कर स्थलीय विशिष्टता से परिचित हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि शिव मंदिर सेवाश्रम समिति महाहर के लोगों द्वारा केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को “महाहर धाम” को पर्यटन स्थल के रुप मे विकसित करने का एक मांग पत्र दिया गया था। जिसे संज्ञान मे लेकर केन्द्रीय मंत्री ने विगत 16 सितम्बर को आवश्यक कार्यवाही हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखकर कहा है। इस बात की जानकारी मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को पर्यटन मंत्री को लिखे पत्र की कापी उपलब्ध करा कर दी है।

स्वास्थ्य मेले में किया गया लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के आज दूसरे दिन जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर “निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं स्वास्थ्य मेले” का आयोजन रविवार को किया गया। जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने फिता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करके स्वस्थ भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर मे डा प्रभात कुमार(बाल रोग विशेषज्ञ), डा अनुराग कुमार वर्मा (ईएनटी),डा एस पी चौधरी (आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी) तथा डा अग्रहणी (हड्डी रोग) ने 150 से ज्यादा लोगों का परिक्षण कर चिकित्सा सेवा प्रदान किया। इस अवसर पर साकेत सिंह, ज्ञानचंद्र यादव,संतोष सिंह(एक्स रे टेक्नीशियन), प्रसूनकांत शर्मा आदि चिकत्सकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। जिला महिला चिकित्सालय मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर का भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काटकर शुभारंभ किया।
आदर्शगांव के हाथीखाना स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता और शिशुपाल सिंह उर्फ घुरा सिंह पुर्व ब्लाकप्रमुख ने फिता काटकर उदघाटन किया। सुभाकरपुर स्वास्थ्य केन्द्र पर रामनरेश कुशवाहा और संकठा प्रसाद मिश्र ने फिता काटकर स्वास्थ शिविर का उदघाटन किया।

349 मरीजों का हुआ ईलाज

आरोग्य मेले में 349 मरीजों का हुआ ईलाज

गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगने वाला आरोग्य मेला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी योजनाओं में है जो प्रत्येक रविवार को प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाता है। जिसका प्रमुख उद्देश्य आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर आरोग्य मेला का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय एवं ब्लाक प्रमुख अवधेश राय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि इस आरोग्य मेले में सभी स्वास्थ्य सुविधा आमजन को निशुल्क उपलब्ध कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से हीमोग्लोबिन की जांच ,यूरिन ,ब्लड इत्यादि की जांच शामिल है। जिससे कि आमजन के रोगों के बारे में पता लगाया जा सके। और फिर उसके हिसाब से ही मरीज के इलाज किया जाए।

उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह में मोबाइल मेडिकल एंबुलेंस सेवा के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ आउटरीच ग्रामीण इलाकों इसका लाभ दिया जा रहा है। जिसमें सभी आवश्यक दवाओं के साथ जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि क्षय रोग के चयनित मरीजों की पहचान एवं प्रबंधन पर भी विस्तार पूर्वक बताया गया। ऐसे मरीजों को गोद लेने के बारे में भी आमजन का आह्वान किया गया। जिससे उनकी स्वास्थ्य में सुधार एवं टीबी मुक्त भारत संकल्प को पूर्ण करते हुए लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इस मेले में कुल 349 मरीजों का उपचार करते हुए आवश्यक इलाज एवं जांच किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान पखवाड़ा के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाने का कार्य किया गया।

इस अवसर पर डॉ आकाश कुमार, डॉ विरेन्द्र कुमार, अजय राय, इमरान,मंजु राय इत्यादि रही। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम संजीव कुमार के द्वारा किया गया।

इतिहास बनाना है तो करनी पड़ेगी कड़ी मेहनत

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक शास्त्री नगर मुहल्ले मे सेक्टर प्रभारी अखिलेश साहू के शास्त्री नगर स्थित आवास पर नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा के साथ-साथ नगर की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगवस्त्रम् देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।
इस बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की रीतियों नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के अलावा लाठी गोली खाकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का काम करता है। बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर में इतिहास बनाना है तो कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । उन्होंने नगर की समस्यायों को लेकर संघर्ष करने और आन्दोलन का रास्ता पकड़ने की भी आह्वान किया और कहा बिना संघर्ष के कोई मंजिल फतह नहीं होगी । उन्होंने कहा कि इस बार अवसर अच्छा है नगरवासी परिवर्तन के मूड में हैं क्योंकि 25वर्षों से भाजपा को मौका देकर नगरवासी देख चुके हैं कि शहर आज भी विकास की राह नहीं पकड़ सका है। उन्होंने सभी से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया। कहा कि संगठन के जो भी पेंच ढीले है उन्हें समय से कस लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा लगभग पच्चीस वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है लेकिन शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहर विकास के नाम पर शून्य है । शहर की गलियां आज भी अंधेरी है। नालों को ढकने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नाले खुले हुए हैं जिसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना लगातार बनी रहती है। नाले जाम हैं जिसकी वजह से सड़कों पर पानी भरा पड़ा है। लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। शहरवासी पानी की टंकियों की नियमित सफाई न होने से दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए नगरपालिका से भाजपा को बेदखल करना जरूरी है।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, दिनेश यादव, अतीक अहमद राईनी, डॉ समीर सिंह, अखिलेश साहू, प्यारे मोहन रावत, राजदीप रावत, अनूप गुप्ता, सुनील यादव, रीना यादव, संजय यादव, आंनद त्रिपाठी,रामशेर कुमार आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने किया।

गाजीपुर सहित कई जिलाधिकारियों का तबादला,गाजीपुर की नई डीएम होंगी

गाजीपुर सहित कई जिलाधिकारियों का तबादला, गाजीपुर की नई डीएम होंगी

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शनिवार की देर रात जिलाधिकारी सहित 14 आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए। सात जिलाधिकारियों को योगी सरकार ने दूसरे जिलों में फिर से जिलाधिकारी बना दिया है। हरदोई, बाराबंकी, मीरजापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही व संतकबीरनगर में नए जिलाधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
डा. आदर्श सिंह-डीएम बाराबंकी-प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल

मंगला प्रसाद सिंह-डीएम गाजीपुर-डीएम हरदोई

अविनाश कुमार-डीएम हरदोई-डीएम बाराबंकी

दिव्या मित्तल-डीएम संतकबीरनगर-डीएम मीरजापुर

आर्यका अखौरी-डीएम भदोही-डीएम गाजीपुर

नवनीत सिंह चहल-डीएम मथुरा-डीएम आगरा

ईशा दुहन-उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण-डीएम चंदौली

पुलकित खरे-डीएम पीलीभीत-डीएम मथुरा

प्रवीन कुमार लक्षकार-डीएम मीरजापुर-डीएम पीलीभीत

गौरांग राठी-उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अलीगढ़ व नगर आयुक्त नगर निगम
अलीगढ़-डीएम भदोही
प्रेम रंजन सिंह-उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास
प्राधिकरण-डीएम संतकबीरनगर
प्रभु नारायण सिंह-डीएम आगरा-प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व प्रभारी राहत आयुक्त
रणवीर प्रसाद-सचिव राजस्व विभाग, राहत आयुक्त तथा आयुक्त चकबंदी-आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ तथा निदेशक नगर भूमि सीमारोपण
अजय चौहान-आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण व सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग-सचिव लोक निर्माण विभाग

हनुमान मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

नन्दगंज (गाजीपुर) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन भाजपा मण्डल में हनुमान मन्दिर पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ और शंखनाद किया। उसके बाद दीप जलाकर और केक काटकर मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया और उनकी लम्बी उम्र के साथ स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से पूरे विश्व मे देश का नाम रोशन किया और एक नए भारत की नींव रखकर देश के विकास को जिस गति से आगे बढ़ाने का काम किया उससे पूरा देश आज भारत को एक नए शक्ति के रूप में उभरते हुए देख रहा है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ट के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक जायसवाल, संजय चौरसिया, विजयी गोड, विनोद गुप्ता, दुर्गेश सिंह, अमन जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष गोड़, गनेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

पीएम मोदी के जन्मदिन के दिन मना बेरोजगारी दिवस

गाजीपुर। 17 सितंबर को जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा था वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में बेरोजगारी दिवस मनाया जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार को जिला युवा कांग्रेस के महासचिव जावेद आलम के नेतृत्व में दुल्लहपुर क्षेत्र में भीक्षा टन एवं बेरोजगारी मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस बेरोजगारी मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिवांशु पाण्डेय एवं युवा सेवादल के जिलाअध्यक्ष आशुतोष गुप्ता मौजूद रहे। बेरोजगारी मार्च दुल्लहपुर चौहान बाजार से शुरू होकर सब्जी मंडी तक निकाला गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने देश औऱ प्रदेश की भाजपा सरकार को देश के युवाओं के साथ छल करने व युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की।
भीक्षा टन एवं बेरोजगारी मार्च में अन्य प्रमुख लोगों में ओमप्रकाश भारद्वाज, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र राम, राम मिलन चौहान, सोनू यादव गोपाल जयसवाल, रवि पाण्डेय, विकास पाण्डेय, रोशन पाण्डेय, अतुल मिश्रा, सिकंदर राम, अर्जुन राजभर, पिंटू राजभर, दसरथ चौहान, गोलू अहमद, सत्येन्द्र यादव व अमित यादव सहित अन्य शामिल रहे।

जेल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी, किया कैदियों से बात

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम.पी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी0 बोत्रे ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों एवं उनके बैरकों की सघन तलाशी ली गई। वहां मौजूद कैदियों से उनके स्वास्थ्य, साफ-सफाई, खाने-पीने के बारे में पूछताछ की, इसके बाद अस्पताल, मेस इत्यादि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ली गई तलाशी में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुयी। डीएम और एसपी ने जेल की व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जनप्रतिनिधियों ने किया पीएम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन

गाजीपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदार दास मोदी का जन्मदिवस हर्सोल्लास के साथ जिला पंचायत सभागार में शनिवार को मनाया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व राज्य मंत्री डॉ संगीता बलवन्त, विजेन्द्र राय, पूर्व जमानियॉ विधायक सुनिता सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक चलेगा। कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री डा0 संगीता बलवंत ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर बधाई दी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश की 135 करोड़ देशवासियों के लिए सतत सोचते है तथा कार्य को परिणित करते है, की किस तरह मै अपने देश को सजाऊ और सवारू। कहा आज हमलोगो ने जो झाकी देखी है उसमे मोदी के बाल्यावस्था काल से ही वे कितने मेहनती, जागरूक तथा कितने निर्भिक थे, जो आज पूरा देश देख रहा है, कि किस तरह आतताईयो और आक्रांताओ के खिलाफ डट कर खड़े है। जिन्हे भारत ही नही पूरा विश्व नमन का रहा है। प्रधानमंत्री का जन्म दिवस आज से 2 अक्टूबर 2022 तक पूरे देश मे एक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जायेगा। उन्होने कविता के माध्यम से प्रधानमत्री के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘पथ क्या पथ की कुशलता क्या‘‘ वो पथ क्या पथिक की कुशलता क्या‘‘ जब पथ पर बिखरे फूल न हो‘‘ नाविक की धैर्य परीक्षा क्या‘‘ जब धारा अनुकूल न हो‘‘ ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री इस राष्ट्र को सम्भाल रहे उनके धैर्य और उनके कार्यशैली को आज हमलोग नमन कर रहे है।

अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह ने युगो युगो के बाद, धरती पर अवतरित भारत भूमि के यशस्वी भाग्य विधाता, देव शिल्पी, भगवान विश्वकर्मा जी के प्रतिनिधि के समान, राष्ट्र शिल्पी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस की हार्दिक देते हुए उन्होने कहा कि आज हमारे देश भारत की चर्चा विदेशो मे भी होती है। हमारा देश अब विदेशो को भी सहयोग देता है। जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाव बेटी पढाओ‘ योजना लाकर नारियो को सम्मान दिया है। पूर्व विधायक सूनीता सिंह ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके लम्बी उम्र की कामना की। उन्होने कहा कि मोदी जी के आने से हर वर्ग, गॉव , गरीब ,किसान, मजदूर सब आनन्दित तथा गर्व से जीवन व्यतीत कर रहे। कार्यक्रम में जिला पूर्ती अधिकारी कुमार निर्मलेंदू ने ‘‘प्रधानमंत्री के कल्पना का भारत‘‘ विषय पर गीत के माध्यम से प्रस्तुित दी जो सराहनीय रहा। आज का कार्यक्रम राष्ट्रगान के पश्चात समाप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम एवं लेखा सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नेहरू युवा केन्द्र के वालेंटियर, आमजनमानस उपस्थित थे।