गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल झुन्नू लाल चौराहे से कलेक्टर घाट और शास्त्री नगर स्थित नाले को ढकने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सदर को अवगत कराते हुए कहा कि यह नाला अत्यंत खतरनाक हो गया है। इन नालों में आये दिन बच्चें और जानवर गिरते रहते हैं। यह नाला पूरी तरह से जानलेवा बन चुका है । इसका ढका जाना अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी कई बार ज्ञापन दे चुकी है लेकिन नगरपालिका प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे स्थानीय जनता के बीच जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी धरना देने का काम करेगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, प्यारे मोहन रावत, रीना यादव, संजय यादव, रामविलास यादव, राहुल पांडे आदि शामिल थे।
रेल संरक्षा आयुक्त ने दोहरीकरण का किया निरीक्षण गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत गाजीपुर सिटी-बलिया रेलवे स्टेशन के मध्य हो रहे दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होने के उपरांत 15 सितंबर को उत्तर पूर्वी सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त मुहम्मद लतीफ खान ने विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण किया। रेल संरक्षा आयुक्त मुहम्मद लतीफ खान सबसे पहले अपनी स्पेशल ट्रेन से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर संस्थापित नए उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही दोहरीकरण के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान, इंटरलॉकिंग, स्टेशन वर्किंग रूल, स्टेशनपैनल, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, प्लेटफार्म क्लीयरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनल, बर्थिंग ट्रैक, ओवर हेड ट्रैक्शन, सिग्नल ओवर लैप, फाउलिंग मार्क, सैंड हम्प, यार्ड के समपार फाटक आदि की संरक्षा परखी। इसके उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त मोटर ट्रॉली से युसूफपुर-गाजीपुर सिटी रेल खण्ड पर किमी सं 111/1-2 पर इंजीनियरिंग के स्विच एक्सटेंशन जॉइन्ट तथा किमी सं 111/9-10 पर स्थित समपार फाटक सं 9 का संरक्षा निरीक्षण किया और गेट मैन से विधुतीकृत सह दोहरीकृत रेल खण्ड में अपनाये जाने वाले संरक्षा ज्ञान को परखा। इसी क्रम में ट्राली निरीक्षण करते हुए वह आगे बढ़े और किमी सं 114/5-6 पर स्थित माइनर ब्रिज संख्या 62 पर निर्मित पुलिया व उसके फाउन्डेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने किमी सं 119/4-5 से 120/6-7 तक कर्वेचर सं 24 के इंडेन्ट पर रेल अभिकेन्द्रीय त्वरण और ओवर हेड ट्रैक्शन का मापन करते हुए किमी सं 120/6-7 पर समपार सं 5 स्पेशल पर पहुंचे। जहां OHE की ऊंचाई, बूम को गिराकर और उठाकर तथा बूम तथा ट्रैक की चौड़ाई, गेट मैन के टूल्स आदि का निरीक्षण कर संरक्षा परखी। इसके उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त किमी सं 122/9-123 पर स्थित मेजर ब्रिज सं 66 पर दोहरीकृत लाइन हेतु निर्मित ब्रिज की जांच की। इसके बाद उन्होंने किमी सं 126/1-2 पर इंटर ब्लॉक हॉल्ट गाजीपुर घाट स्टेशन पर पहुंचे और दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के मानकों के अनुसार संरक्षा का निरीक्षण किया।
अपने निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने यूसुफपुर से गाजीपुर सिटी ब्लॉक खण्ड पर लाइन फिटिंग्स पर ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की ऊंचाई, मानक के अनुरूप क्रॉसओवर लाइन विद्युत कर्षण लाइन फिटिंग्स, ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की नई लाइन से मानक ऊंचाई, कर्वेचर, पुल-पुलियाओं का संरक्षा निरीक्षण किया। दोहरीकरण के अनुरूप समपार फाटकों, बूम लॉक व हाइट गेजों के संस्थापन सुनिश्चित किया। निरीक्षण के अंत में रेल संरक्षा आयुक्त ने सीआरएस स्पेशल ट्रेन से गाजीपुर सिटी से यूसुफपुर तक स्पीड ट्रॉयल भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय, मुख्य इंजीनियर/निर्माण अशुतोष मिश्रा,मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण श्री बी के यादव, मुख्य सिगनल इंजीनियर/निर्माण नीरज गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण गौरव गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण आई सी सुभाष, उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आरएन सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक(सामान्य) एके सक्सेना, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी समेत मुख्यालय गोरखपुर,वाराणसी मंडल एवं निर्माण संगठन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे
गाजीपुर।गुरुवार को वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने चंकबदी के लेखपाल सूरज सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद उसे कोतवाली लाकर आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। बहरियाबाद के बबुरा निवासी विनय कुमार गौंड के आराजी नंबर 645 का संशोधन आदेश हुआ था। इसके बाद विनय अमल दरामद करने के लिए काफी दिनों से लेखपाल से कह रहा था। काफी मान-मनौव्वल करने पर भी उसने नहीं सुनी। लेखपाल ने काम करने के लिए दस हजार रुपये की मांग की। विनय ने लेखपाल से कहा कि यह रकम बहुत अधिक है। बावजूद इसके लेखपाल ने एक न सुनी और विनय का काम नहीं किया। इस पर विनय ने एंटी करप्शन की टीम से संपर्क किया। टीम गुरुवार की सुबह ही जिला मुख्यालय पहुंच गई। विनय दस हजार रुपये लेकर तय स्थान जिलाधिकारी कार्यालय गेट नंबर दो के सामने विक्रम गुप्ता के चाय की दुकान पर गया। जहां लेखपाल के आते ही जैसे ही विनय ने रुपये दिया, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जब तक कुछ समझते टीम ने लेखपाल को उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और सदर कोतवाली लेकर पहुंच गई। गिरफ्तार करने वाले टीम में टीम प्रभारी संध्या सिंह, निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव, विनोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय, सुनील कुमार यादव, पुनीत कुमार सिंह और चालक अश्वनी कुमार पांडेय रहे। निरीक्षक संध्या सिंह ने बताया कि चकबंदी के लेखपाल सूरज सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद लेखपाल को जेल भेज दिया गया।
गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा बैठक गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त एम ओ वाई सी , खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ जिला पंचायत सभागर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त एम ओ वाई से विकास खण्डवार आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा की तथा लक्ष्य की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने एम ओ वाई सी द्वारा अब तक बनाये गये आयुष्मान कार्ड की संख्या जनपद स्तर पर बनाये गये सूची से भिन्नता होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सूची को मिलान कर सही कराने के साथ ही समस्त एम ओ वाई सी को उपलब्ध कराये गये प्रारूप पर सही डेटा भरकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रदेश स्तर पर जनपद की खराब रैकिंग के वजह से जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्मिको को फटकार लगाते हुए इस कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अपने-अपने बी एल ई एंव पंचायत सहायको तथा जिला पूर्ती अधिकारी को जनपद के समस्त कोटेदारो को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु निर्देशित करने हेतु निर्देश दिया। आवश्यकतानुसार आशाओ से भी इस कार्य मे सहयोग लिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पूर्ती अधिकारी कुमार निर्मलेंदू, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
गाजीपुर। गहमर थाने के अंतर्गत एक अज्ञात मुस्लिम युवक की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर शव को कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस के सहयोग से मर्चरी रूम में रखवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर बुधवार की रात अज्ञात शव का पोस्टमॉर्टम कराकर कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस के सहयोग से शव को विशेश्वरगंज स्थित बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के सहयोग से इमामबाड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया। इस कार्य से लोगों ने वीरेंद्र को कहा कि सलाम है ऐसे नौजवान को जो इस मिट्टी में साथ रहकर इंसानियत का परिचय दिया है। इस नेक कार्य में विशेष योगदान अतीक अहमद राईनी व गुड्डू खान का रहा। इस दौरान मदरसा दिनिया से मौलाना सउदुल हसन साहब, मौलाना इफ्तिखार साहब, अशरफउल्लाह, शब्बीर राईन, शेरू खान, कमर अली, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।
इंजीनियर डे के अवसर पर ब्लड बैंक को मिला 120 यूनिट ब्लड
ग़ाज़ीपुर। रक्तदान महादान कहा गया है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार आमजन को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ताकि किसी जरूरतमंद की इस रक्त से जान बचाई जा सके। जिसको लेकर गुरुवार को इंजीनियर डे के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 120 लोगों ने रक्तदान किया जो अब तक जनपद की सबसे बड़ी रक्तदान शिविर में शुमार हुआ है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के कैम्प प्रभारी साकेत सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी प्रांगण में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले प्रत्येक वर्ष इंजीनियर डे के अवसर पर बृहद रक्तदान शिविर ,हवन पूजन का आयोजन किया जाता है। जिसमें डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के समस्त घटक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ ,लोक निर्माण विभाग के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी, रोलर चालक संघ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग के लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया है। जिसमें कुल 113 यूनिट रक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि रक्त मानव जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज है। यह एक अमानवीय शरीर द्रव है जो कोशिकाओं को पोषक तत्व और ऑक्सीजन जैसे आवश्यक पदार्थ पहुंचाता है। तकनीकी रूप से, रक्त शरीर के सभी हिस्सों में हृदय (या समकक्ष संरचना) द्वारा पंप किया जाने वाला एक परिवहन तरल है, जिसके बाद प्रक्रिया को दोहराने के लिए इसे हृदय में वापस कर दिया जाता है। रक्त या प्लेटलेट्स दान करने के लिए, आपका सामान्य स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए, वजन कम से कम 110 पाउंड और कम से कम 16 वर्ष का होना चाहिए। 16 साल के बच्चों द्वारा रक्तदान के लिए माता-पिता की सहमति आवश्यक है। 18 से 60 वर्ष के बीच का कोई भी व्यक्ति, जिसका वजन 45 किग्रा या उससे अधिक है, वह सुरक्षित रूप से एक यूनिट रक्तदान कर सकता है, अर्थात हर तीन महीने में एक बार 350 मिली रक्तदान किया जा सकता है। रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कर्मचारी गण एवं संयुक्त राज्य परिषद के पदाधिकारियों के साथ ही ब्लड बैंक के बृजेश शर्मा, पंकज राय ,पूजा कुमारी,, स्तुति राय ,डॉ के के सिंह ,नंदलाल दुबे रामजी यादव आदि रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर अधिवक्ताओं के जंग में दिया समर्थन ।
गाजीपुर। बता दें कि वर्तमान समय में अधिवक्ता संघर्ष समिति, गाजीपुर द्वारा, रजिस्ट्री कार्यालय कहीं अन्यत्र भेजने के विरोध में जिला प्रशासन की मंशा के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी में अधिवक्ताओं का समर्थन किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ताओं की मांग जनहित में है, इसे कहीं कचहरी परिसर में ही रहना चाहिए। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी उनकी लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, हर हाल में रजिस्ट्री ऑफिस कचहरी कैंपस में होना चाहिए इसकी मांग जिला कांग्रेस कमेटी जिला प्रशासन से करती है। जिला प्रशासन को भी जिले के सम्मानित अधिवक्ताओं के इस उचित मांग का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान अमिताभ अनिल दुबे, रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह अजय सिंह, सतीश उपाध्याय, विद्याधर पांडे व झुन्ना शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की सायं जिला पंचायत सभागार में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ न करने पर आर0 ई0 डी0, डी आई ओ एस एवं प्रधानाचार्य रा0 बालिका ई0कालेज मुहम्मदाबाद का वेतन रोकने तथा कार्यदायी संस्था यू0पी0पी0सी0एल0 एवं उ0प्र0 पुलिस आवास निगम द्वारा धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण मांगा। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी , आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया,वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक मे जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम माह सितम्बर 2022 मे पूर्ण होने वाले कार्यो की जानकारी कार्यदायी संस्थाओं से ली तथा निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद मे भौतिक एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण मे धनराशि उपलव्ध होते हुए भी पिछले 6 माह से कार्य प्रारम्भ न होने की दशा मे आर0ई0डी0, डी0आई0ओ0एस एवं प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर मु0बाद का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जल निगम ग्रामीण द्वारा पाईप पेयजल परियोजना वर्ष 2019-20 के लम्बित 7 परियोजनाओं जिसमे नसरतपुर , नरियांव, तिवारीपुर, अलावलपुर, रामपुर, साधोपुर, नवापुरा की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकदार पर एफ0आई0आर कराते हुए काली सूची मे डालने का निर्देश दिया। यू0पी0 पी0सी0एल0 द्वारा ताजपुर कुर्रा मे राजकीय आई0टी0आई0 निर्माण तथा उ0प्र0 पुलिस आवास निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की मे धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं की सूची उपलव्ध कराने का निर्देश दिया जिनके द्वारा धनराशि आवंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ नही किया गया है या कार्य मे ढिलाई बरती जा रही है। उन्होने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगंे। उन्होने कहा मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एवं ए0डी0एस0टी ओ0 शैलेंद्र मिश्रा एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।
गाजीपुर। कासिमाबाद के वैभव पैलेस में विश्व हिंदू महासंघ ने बुधवार को महंत योगी अवेद्यनाथ की आठवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई। चूंकि विश्व हिंदू महासंघ के संस्थापक योगी अवेध नाथ ही थे। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के आजमगढ़ मंडल के प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि कासिमाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल के प्रभारी दिनेश चंद्र पांडे एवं मऊ के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह थे। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू महासंघ गाजीपुर के जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह सूर्यवंशी थे। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ने कहा अब समय आ गया है कि हिंदू एकजुट हो जाएं तथा जातिगत बंटवारे को भूल जाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मनोज श्रीवास्तव ने कहा हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए जो भी करना पड़े हम लोग पूरे मनोयोग से करेंगे, क्योंकि हिंदू समाज को एकजुट करना ही योगी अवेद्य नाथ का सपना था। कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंह सूर्यवंशी ने सनातन धर्म के प्राचीनता, वैज्ञानिक पराकाष्ठा को ले करके बहुत सारी बातें कहीं। जिससे सनातन धर्म की सर्वोच्चता का प्रमाण मिलता है। सभा को संबोधित करते हुए डॉ अनिल सिंह ने बहुत सारी हिंदू धर्म की वैज्ञानिक तथा सामाजिक एवं हिंदू धर्म के धर्म ग्रंथों की वैज्ञानिक प्रामाणिकता को साबित करते हुए बहुत सारे उदाहरण मिसाल के रूप में पेश किया। इस पुण्यतिथि सभा में जनपद के विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी विनीत सिंह तथा कासिमाबाद मंडल के प्रभारी अमरदीप सिंह एवं कार्यकर्ताओं ने इस संगोष्ठी में हिस्सा लिया तथा सनातन धर्म के उन्नयन के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।
गाजीपुर।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एवं मिरेकल फीट फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) गाजीपुर में अब तक 40 से ज्यादा बच्चो का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है।.जो की क्लबफुट (टेढ़े पंजे) से पीड़ित थे । जिला अस्पताल मे कार्यरत डॉ० प्रभात अग्रहरि द्वारा 4 बच्चो का बुद्धवार को पोनसेटी मेथड से प्लास्टर लगाया गया और इन बच्चो का जल्द ही (टेनोटामी ) कर उनके टेंडेंट को ढीला किया जायेगा ताकी बच्चे के पैर को प्राकृतिक स्थिती प्रदान किया जा सके।
गाजीपुर जिला अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० प्रभात अग्रहरि ने बताया कि क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है। जन्म के समय से ही बच्चो के पैर का पंजा मुड़ा हुआ होता है। उन बच्चों के पैरों के उपचार के लिए पोंसेटी तकनीकी के सहयोग से क्लब फुट का उपचार संभव है। इसमें धीरे-धीरे बच्चे के पैर को बेहतर स्थिति में लाना है और फिर इस पर एक प्लास्टर चढ़ा दिया जाता है, जिसे कास्ट कहा जाता है। यह हर सप्ताह 5 से 8 सप्ताह तक के लिए दोहराया जाता है। आखिरी कास्ट पूरा होने के बाद, अधिकांश बच्चों के टेंडन को ढीला करने के लिए एक मामूली ऑपरेशन (टेनोटॉमी) की आवश्यकता होती है। यह बच्चे के पैर को और अधिक प्राकृतिक स्थिति में लाने में मदद करता है। जिससे पैर अपनी मूल स्थिति पर वापस न आ जाए। फिर बच्चा 4 सालो तक ब्रेस या विशेष प्रकार के जूते पहनता है जो की मिरेकल फीट फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क दिया जाता है
मिरेकल फीट फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जिक्यूटीव आनंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 0 से 1.5 साल तक के बच्चे इस नि:शुल्क इलाज का लाभ ले सकते है हमारे संस्था के द्वारा बच्चो के प्लास्टर में लगने वाला जिप्सोना तथा ब्रेस ( विशेष प्रकार का जूता ) नि: शुल्क प्रदान किया जाता है।कभी-कभी इस प्रक्रिया के काम नहीं करने का मुख्य कारण यह होता है कि ब्रेसिज़ (विशेष प्रकार के जूते) लगातार उपयोग नहीं किये जाते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपका बच्चा लंबे समय तक विशेष जूते और ब्रेसिज़ आमतौर पर तीन महीने के लिए पूरे समय और फिर रात में पहनाने होते है।