गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजी कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। देखें लाइव प्रसारण सिर्फ यूपी फास्ट न्यूज पर।
Category Archives: Ghazipur
गाजीपुर में सीएम योगी का लाइव प्रसारण, देखें वीडियो
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजी कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। देखें लाइव प्रसारण सिर्फ यूपी फास्ट न्यूज पर।
प्रसूता की मौत,लोगों ने लगाया जाम
गाज़ीपुर।बिरनो थाना से अवैध ढंग से संचालित हो रहे एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर महिला का शव अस्पताल के सामने आजमगढ़ रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
जंगीपुर थाना क्षेत्र के सेखुवापुर बघोल गांव निवासी धीरेंद्र बनवासी की पत्नी रेनू वनवासी (22) ने पवन हास्पिटल में आपरेशन से बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने परिजनों से कहा कि वे जच्चा को गाजीपुर के अस्पताल में ले जाएं। महिला के परिजनों का आरोप है कि बिना रेफर कागज के गाजीपुर के सिंह हास्पिटल के लिए उन्हें भेज दिया गया। वहां जाने पर डॉक्टरों ने मरीज को एडमिट करने से साफ मना कर दिया। ऐसे वे लोग दुबारा मरीज को लेकर पवन अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक चिकित्सक वहां ताला बंद कर फरार हो चुके थे। ऐसे में प्रसूता की मौत हो गई।प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे और चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच 31 को जाम कर दिया। जाम करीब दो घंटे तक चला। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और आरोपियों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

स्वस्थ आहार प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को हेल्दी स्नैक (स्वस्थ आहार प्रतियोगिता) आयोजित की गयी। जिसमें गृह विज्ञान प्रभारी नेहा कुमारी व साथी प्रवक्ता डॉ शिखा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजनों को बनाया। प्रतियोगिता के विषय के अनुसार छात्राओं ने विभिन्न पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण युक्त व्यंजन बनाकर उनके पोषक तत्वों पर प्रस्तुतीकरण भी किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पोषण के प्रति जागरूक करना था।


इसमें गृह विज्ञान की बी.ए. तृतीय वर्ष की मुस्कान व शिफा प्रथम स्थान, बीएससी की अर्पिता व नेहा द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की ज्योति व स्नेहा तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा छात्राओं को खूब सराहा गया व भविष्य में इसी तरह की गतिविधियों में लगातार बने रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
रेलवे के लाइन कर्मचारियों की करायी गयी जांच
38 रेलवे के लाइन कर्मचारियों की करायी गयी जांच

गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर विभाग के लाइन कर्मचारियों के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें कुल 38 लाइन कर्मचारियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ई.सी.जी., कद और वजन मापा गया। जांच में कुलं 5 कर्मचारियों को ब्लड शुगर व 4 कर्मचारियों को हाई बी.पी. हाइपर टेंशन रोगग्रस्त पाया गया। मंडल के चिकित्सकों ने रोगग्रस्त कर्मचारियों को समुचित उपचार के लिए गहन परामर्श व आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी। मालूम हो कि रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराये जाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुनंदा चतुर्वेदी के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर को लगाया। इस दौरान मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल टीम में पवननाथ सिंह यादव, पवन वर्मा, मुहम्मद गरीब सहित गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल के जवान आदि मौजूद रहें। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को डीएम ने दिलाई शपथ
गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश कुमार पांडे, महामंत्री देवव्रत विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष इंद्रासन यादव का शपथ ग्रहण और चुनाव अधिकारियों का सम्मान समारोह गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व विशिष्ट अतिथि रोहन पी बोत्रे व अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपी नाथ सोनी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती एंव मंचासीन अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ततपश्चात जिलाधिकारी के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा चुनाव अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और पत्रकारों का चोली दामन का संबंध होता है। उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता हाई प्रोफाइल पत्रकारिता हो गई है, जो जानकारिया अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से नहीं मिल पाती है, उस कमियों को पत्रकारों के माध्यम से जानकारी होने के बाद उस पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाता है। ऐसे में पत्रकारों से उम्मीद करूगा कि छोटी-बड़ी सभी समस्याओं को इसी तरह उजागर करके मेरे संज्ञान में लाते रहे। मेरा प्रयास रहेगा कि उन समस्याओं का निराकरण शीघ्र करता रहूं। उन्होंने पत्रकारों के हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और पत्रकारों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर हमें भी चल कर अपने कर्तव्यों को पूरा करने में पूर्ण सहयोग मिलता है। इसके पूर्व गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनपद के विशिष्ट बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडे का भी एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन डॉ0 अविनाश प्रधान ने किया। अंत में नवनिर्वाचित एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडे द्वारा समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त व्यक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व सह सचिव शिव प्रताप तिवारी उर्फ भोलू, अजय राय बबलू, रतन कुमार विक्की, वेद प्रकाश शर्मा, अनिल उपाध्याय शिवकुमार कुशवाहा, दुर्ग विजय सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, रविंद्र श्रीवास्तव, मोहन तिवारी, सुधीर प्रधान, संजय सिंह, सुमन्त सिंह सकरवार, प्रमोद यादव, प्रभाकर सिंह, कमलेश यादव, अभिषेक सिंह, अजय सिंह राजू, मुमताज अहमद, विनोद गुप्ता, मनजीत चौरसिया, विवेक कुमार चौरसिया, अवधेश यादव, शौकत खान व राधेश्याम पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार श्रीवास्तव संरक्षक एवं सफल संचालन डॉ एके राय ने किया।
एसपी के हाथों मोबाईल फोन पाकर खिल उठे चेहरे
गाजीपुर। सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच टीम ने खोए हुए कुल 51 मोबाईल फोन को गुरुवार को बरामद किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने जिला पंचायत हाल में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 टीम द्वारा जनपद में खोये हुए कुल 51अदद स्मार्ट फोन को बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।

बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक ने उनके आवेदकों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाईल फोन में आई फोन, इंफिनिक्स, रियलमी, वीवो, सैमसंग, रेडमी, ओप्पो, जियो लाइफ, वन प्लस, कार्बन एवं माइक्रोमैक्स शामिल रहे। मोबाईल बरामद करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक सुनील तिवारी, संजय कुमार पटेल, प्रेमशंकर सिंह, संजय सिंह रजावत, विनय यादव, शैलेंद्र यादव, सुजीत सिंह, संजय प्रसाद, दिनेश कुमार, सूरज सिंह, विकास श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, चंदनमणि त्रिपाठी, अजय प्रसाद, जयंत सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश सिंह शामिल रहे।
सौरभ राय ने किया डॉ सौरभ राय तक का सफर
सौरभ राय से डा. सौरभ राय तक का सफ़र…..
गाज़ीपुर। सौरभ राय को मिली पीएचडी की उपाधि। सौरभ मूल रूप से गाजीपुर जिले के बीरपुर गांव के रहने वाले हैं । इनकी स्कूली शिक्षा वाराणसी के एक साधारण से विद्यालय से हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई करने के बाद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया वहां से स्नातक उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण होने के पश्चात सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य करने के पश्चात सौरभ राय ने अपनी सामाजिक सेवा भाव की जिम्मेदारियों का बखुबी निर्वाहन हुऐ सफलता पूर्वक पीएचडी पूरी की। आपको बता दें कि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा सौरभ राय को संस्कृत में पीएचडी की उपाधि दी गई। सौरभ ने प्राचिनराजशास्त्र अर्थशास्त्र विभाग से डा० दिनेश कुमार गर्ग के निर्देशन में “वाल्मीकि रामायणे राजतंत्र प्रजातंत्रयोस्वरूपानुशीलनम” विषय पर शोध किया। शोधकर्ता की माैखिक परीक्षा लालबहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली से आए व्याकरण विभाग के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर जय कान्त सिंह शर्मा ने ली। वहीं डा आराधना देवी , सुनील चौधरी, शशी शेखर राय, अरविंद सिंह मुन्ना, सुधीर सिंह संगम, विपीन सिंह, विष्णु शाही,विनय मिश्र लोग मौजूद रहे।
टहल रहे लोगों को कार ने रौंदा,तीन की मौत
टहल रहे लोगों को कार ने रौंदा, तीन की मौत

गाजीपुर । जंगीपुर थाना के बेलवा गांव के सामने फोरलेन पर गुरुवार की सुबह मार्निग वाक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौद दिया। इससे तीनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठ्ठानपारा गांव निवासी अच्छे लाल यादव 45, दिवाकर सिंह यादव 36 व विनोद सिंह यादव 40 वर्ष हमेशा की तरह फोरलेन पर टहल रहे थे। बेलवा गांव के सामने मऊ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बैगनार कार से धक्का लग गया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण सभी को जिला अस्पताल ले आई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।पुलिस कार को थाने ले आयी। जानकारी होने पर विधायक डा. वीरेन्द्र यादव भी वहा पहुंच गके।इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
सड़क हादसे में एक की मौत
सड़क हादसे में एक की मौत
ग़ाज़ीपुर।मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा चट्टी से पहले एक मंदिर के सामने दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कोदई गांव निवासी लालदेव चौहान (70) गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठकर सिंगेरा चट्टी पर बाजार जा रहे थे। सिंगेरा चट्टी से पहले एक मंदिर के सामने आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में लालदेव चौहान और मरदह निवासी बृजेश मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने लालदेव चौहान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।





