गाज़ीपुर। 5 जुलाई से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान का सदर विधानसभा में शुभारंभ जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने गुरुवार को सदर विधायक जै किशन साहू को सदस्य बनाकर किया ।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनायें । इस अभियान को गांव- गांव, मुहल्ले -मुहल्ले में सदस्यता कैंप लगाकर पार्टी की रीतियों नीतियों में विश्वास रखने वाले, पार्टी के शुभचिंतकों एवं समर्थकों को सदस्य बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जितने अधिक सदस्य बनायें जायेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी ।
विधायक जै किशन साहू ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है । समाजवादी पार्टी जैसे फौलादी, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं है। हमारे कार्यकर्ता संघर्ष में विश्वास रखते हैं।इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर समाजवादी पार्टी आज इस मुकाम पर हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कड़ी मेहनत कर फिर से सत्ता में आने की ताकि समाज और प्रदेश की भलाई कर प्रदेश में हुकूमत कर रही साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने में तन- मन से जुटने की अपील किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह,असलम खां, बलिराम यादव,सोन्हू यादव, सुशील जायसवाल, आदित्य यादव, कन्हैया सिंह यादव, विभा पाल, गुड्डू यादव, राकेश यादव, राधेश्याम यादव, संतोष यादव,फेंकन यादव, रमेश यादव,राम औतार शर्मा, रामनारायन यादव, छन्नू यादव,पवन यादव,बचनू यादव, रीना यादव, नफीसा बेगम, रीता विश्वकर्मा , नन्हें, लड्डन खां, आजाद चाचा आदि उपस्थित थे।
Category Archives: Ghazipur
अरुण कुमार ने किया नामांकन
अरुण कुमार ने किया नामांकन
गाजीपुर। बुधवार को सैदपुर विधायक अंकित भारती के इस्तीफे से रिक्त हुई करंडा द्वितीय जिला पंचायत की सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अरुण कुमार ने अपना नामांकन किया। नामांकन दाखिला के समय सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सदर विधायक जै किशन साहू, प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, रामवचन यादव, अमरनाथ यादव, रामयश यादव, राधेश्याम यादव, निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, हरवंश यादव, दिनेश यादव, आत्मा यादव, विभा पाल, रीना यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, रीता विश्वकर्मा, बलिराम यादव, कमलेश यादव, नन्हें, राधेश्याम यादव, संतोष यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
25 को होगा मुख्य चिकित्सा कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन:दुर्गेश श्रीवास्तव
25 को होगा मुख्य चिकित्सा कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन:दुर्गेश श्रीवास्तव
गाजीपुर। स्थानांतरण में लापरवाही को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा द्वारा प्रथम चरण आंदोलन के तहत काला फीता बांधकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण नीति में घोर लापरवाही को लेकर 4 जुलाई महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा चुका है और मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को अवगत कराया गया था कि 19 जुलाई तक अगर गलत तरीके से किए गए स्थानांतरण को वापस नहीं किया जाता है तो 20 जुलाई से कर्मचारी आंदोलनरत होंगे। लेकिन परिषद के पत्र पर कोई विचार नहीं किया गया, जिससे प्रथम चरण के आंदोलन का शुरुआत करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रस्तर 5 व 12 के विपरीत जाकर मान्यता प्राप्त संगठनों के अध्यक्ष/मंत्री दिव्यांग दांपत्य नीति, गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारी व 2 वर्ष से कम सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभाग के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का नियम विरुद्ध स्थानांतरण किया गया है। काउंटर परिवर्तन एवं क्षेत्र परिवर्तन फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों पर लागू होता है, जनपद के अधिकतम अधिकारियों द्वारा पटल परिवर्तन के नाम पर कर्मचारियों का स्थानांतरण व शोषण किया गया है। बहुत से कर्मचारियों का स्थानांतरण 50 से 100 किलो मीटर दूरी पर कर दिया गया है, जो बहुत ही गलत है। इसी के विरोध में आज 20 से 24 जुलाई तक काला फीता बांधकर कार्य करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा है। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में 25 जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। और 26 से 30 जुलाई तक सभी स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों द्वारा दो घंटा कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, ओंकार नाथ पांडेय,अरविंद कुमार सिंह, राकेश पांडेय, आलोक राय, बालेंद्र त्रिपाठी, विनोद पांडेय, गोविंद, अभय सिंह, रामधनी, राजेश, रवि प्रकाश, अमित कुमार, इशांक सहित स्वास्थ्य केंद्र बिरनो, अंधऊ, मेदनीपुर, जमानिया, गाजीपुर, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, मरदह, महिला चिकित्सालय, मलेरिया विभाग के सभी कर्मचारी शामिल थे।
बन्द रहेगी विद्युत आपूर्ति
बन्द रहेगी विद्युत आपूर्ति
गाजीपुर। 220 के०वी० रसड़ा- भदौरा डी.सी लाईन के लोकेशन संख्या 34/0 से 35/0 के बीच तार खिंचने का कार्य 21 जुलाई से 24 जुलाई को होना है। उक्त कंडक्टर को 33 के०वी० करीमुद्दीनपुर एवं 33 के०वी० दुबिहा वितरण लाइनों के उपर से खींचना है। जिसका काम 21 जुलाई से 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलेगा। जिसके कारण 33 के०वी० करीमुद्दीनपुर एवं 33 के०वी० दुबिहा वितरण लाईनों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन अंधऊ आशीष वर्मा ने दी।
भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
गाजीपुर। करंडा द्वितीय जिला पंचायत के रिक्त सदस्य पद पर बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेष कुमार राम ने दो सेट मे अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें प्रस्तावक क्रमश योगेन्द्र और विद्याशंकर थे। इससे पहले भाजपा जिला कार्यालय पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास मे जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और भाजपा विकास लक्ष्यों के प्रति पुरी इमानदारी से कार्य कर रही है। शैलैश राम ने कहा कि जनता के सुख दुख और हर संवेदना मे हमने रात दिन लोगों की सेवा किया है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डा प्रदीप पाठक, शशि पाल सिंह (घूरा), क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पुर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल सिंह, पुर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र यादव, धर्मेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, विनोद अग्रवाल, पंकज सिंह चंचल, दयाशंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, सुरेश बिंद, साधना राय, विनोद खरवार, मनोज सिंह, पवनजय पांडेय, गोपाल राय, मनोज बिंद, अखिलेश राय, श्यामबली मदेशिया एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
घर-घर जाकर लगाया जा रहा है बूस्टर डोज
घर घर जाकर लगाया जा रहा है बूस्टर डोज
गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड टीकाकरण प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) लगाए जाने का निर्देश प्राप्त है। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड टीकाकरण की बूस्टर डोज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगाए जाने हेतु टीमों का गठन कर उनकी ड्यूटी वार्ड वार लगाई जाए। इस सम्बन्ध मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उक्त टीकाकरण हेतु 368 टीमों का गठन किया गया है। टीमो द्वारा बुधवार एवं शनिवार के दिन ए.एन.एम के द्वारा हर घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। कहा कि प्रतिदिन सभी प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, जनपद के जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के शहरी क्षेत्रों के पश्चात सभी ग्रामों एवं उनके मजरों में भी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड टीकाकरण हेतु टीमें भेज कर टीकाकरण का कार्य कराया जाए। टीमें लगातार कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण कराए जाने हेतु टीमें प्रातः काल एवं शांयकाल क्षेत्रों में जाकर लोगों का टीकाकरण करें, जिससे सुबह और शाम में अधिक से अधिक लोग मिल सके और उनका टीकाकरण कराया जा सके।
21 को लगेगा रोजगार मेला
21 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला
गाजीपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया है कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेला 21 जुलाई प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। सम्भावित प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा एवं पी0एन0बी0 मेटलाइफ द्वारा सेल्स आफिसर, वर्कर, एकाउटेन्ट, सुपरवाइजर बीमा अभिकर्ता आदि पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर राजकीय, आई0टी0 आई़0, परिसर, तुलसीपुर में प्रातः-11 बजे आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्याालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।
माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों को खिलाई गई दवा
माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों को खिलाई गई दवा
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के द्वारा समन्वित रूप से चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के अंतर्गत शहर के बंधवा पीर नगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में बुधवार से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की शुरुआत की गई। जिसका समापन 27 जुलाई दिन बुधवार को होगा। इस क्रम में माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉ उमेश कुमार को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया गया। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को कृमि से होने वाली पेट की समस्याओं से अवगत कराते हुए कृमि दिवस अभियान के महत्वपूर्ण उद्देश्यों एवं लाभों से अवगत कराया। साथ ही साथ उन्होंने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मानसिक विकास के विभिन्न बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। इस अभियान की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उमेश कुमार (ए. सी. एम. ओ) व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा छात्र छात्राओं को एडबेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा एडबेंडाजोल की खुराक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रखर सनप्रीत, रोशन यादव, शिवांगी तिवारी व अन्य कक्षाओं के छात्र भी सम्मिलित रहे। माउंट लिट्रा जी स्कूल में चलाए जा रहे इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन , स्कूल के समस्त शिक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ सुजीत मिश्रा (ए. सी. एम. ओ), डॉक्टर के०के सिंह (ए. सी. एम. ओ), डॉ मनोज(ए. सी. एम. ओ) मंडलीय एविडेंस एक्शन कोर्डिनेटर, डॉक्टर अंकिता पांडे (डी. ई. आई. सी), प्रभुनाथ( डी पी एम ), अनिल वर्मा (डी सी पी एम), अशोक कुमार (अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर) व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
गाज़ीपुर में घटे रेट से स्वकर जमा होना शुरु
गाज़ीपुर में घटे रेट से स्वकर जमा होना शुरु
गाजीपुर। नगर पालिका में घटे रेट से स्वकर जमा होना शुरू हो गया । मंगलवार को आज कई लोगों नगर पालिका कार्यालय में स्वयं जाकर स्वकर का पैसा जमा कर रसीद प्राप्त किया।नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि घटे रेट से स्वकर जमा करने वाले प्रथम व्यक्ति उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा बने, जिन्होंने कार्यालय में आकर स्वयं से रु. 14,102 जमा किया। जबकि पूर्व में इनका टैक्स 28,204 बना था। इसी तरह ओमप्रकाश चौरसिया निवासी जेरकिला निवासी ने रु. 27,848 जमा किया गया। जबकि पूर्व की दर से इनका 61,024 टैक्स बन रहा था। इसके अतिरिक्त मुश्ताक खां सट्टी मस्जिद द्वारा भी रु. 23,276 जमा किया गया है। जबकि पहले वाले रेट से 60,546 टैक्स बनता था। प्रतिष्ठित डेन्टिस्ट डा. मनीष राय ने भी रु. 33,726 जमा किया। जबकि पूर्व में पुराने दर से 67,430 टैक्स बना था।इन सभी लोगों ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं सभी सभासदों को स्वकर घटाने के लिए बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पूर्व अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने आज जिन लोगों ने स्वकर जमा किया है, उनके प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की जनता को बहुत बड़ी राहत दी गई है। घटे रेट से स्वकर जमा होना शुरू हो गया है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील किया है कि स्वकर के घटे हुए रेट से लोग अपना टैक्स जमा करें। नगर पालिका परिषद नगर के बहुमुखी विकास के लिए कृतसंकल्पित है। जिन लोगों का स्वकर बकाया है, वह शीघ्र स्वकर जमा कराएं। नगर पालिका परिषद स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित गाजीपुर की दिशा में कार्य कर रही है, जिसमें आम नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा है।
दलाल पकड़े जाने पर किए जाएंगे पुलिस के हवाले
जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर हुआ दलालों का प्रवेश वर्जित
दलाल पकड़े जाने पर किए जाएंगे पुलिस के हवाले
ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर लगातार दलालों का दखल का मामला आ रहा है। यह मामला जिलाधिकारी के दरबार तक पहुंच चुका है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अब इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय को 1 दिन पूर्व जिला पंचायत में आयोजित बैठक में अस्पताल परिसर से दलालों को दूर करने का कड़ा निर्देश दिया। जिसको लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर दलालों से सावधान और अस्पताल परिसर के काउंटर से ही दवा प्राप्त करें का बैनर लगाया। साथ ही साथ अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से घूमने वाले लोगों को डांट फटकार कर बाहर किया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार से स्वास्थ्य केंद्र के अंदर दलालों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। साथ ही साथ अब आने वाले मरीजों को अस्पताल परिसर में मौजूद दवा के साथ ही जेनेरिक दवा लिखने का निर्देश समस्त चिकित्सकों को दिया है। साथ ही साथ चिकित्सकों के कक्ष में चिकित्सक और मरीजों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई एक व्यक्ति पाया जाता है तो उसे तत्काल थाना के हवाले किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने बताया कि 102 और 108 एंबुलेंस के द्वारा भी निजी नर्सिंग होम व मरीजों को उतारने की जानकारी हुई थी। जिसको लेकर उन्होंने मीटिंग में जिलाधिकारी के माध्यम से 102 और 108 एंबुलेंस के लोकेशन की जानकारी मांगी थी। जिस पर आज 108 और 102 एंबुलेंस के प्रभारी ने इस संबंध में लिखित पत्र मांगा है। जिस पर वह आगे अग्रसारित कर लोकेशन के संबंध में अपने अधिकारियों को लिखेंगे।
चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में दलालों से सावधान और दलालों का प्रवेश वर्जित का बैनर लगाते समय एमआर अस्पताल परिसर में पहुंचे। जिसे चिकित्सा अधीक्षक ने तत्काल उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर जाने का निर्देश दिया। इसी दौरान एक मरीज के परिजन जिनके परिजनों से किसी मामले में मारपीट हुई थी। उनका मेडिकल लीगो बनाना था जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के किसी कर्मचारी के द्वारा पैसे की डिमांड की गई। उसकी जानकारी जैसे ही चिकित्सा अधीक्षक को मिली चिकित्सा अधीक्षक ने तत्काल उस कर्मचारी को अपने पास बुला कर डांट फटकार लगाया और फिर पीड़ित को निशुल्क मेडिकोलीगल बनाए जाने का निर्देश दिया।