Category Archives: Ghazipur

सन इंफोटेक का हुआ भव्य शुभारंभ, अब सभी विदेशी ब्रांड अब एक छत के नीचे उपलब्ध

सन इंफोटेक का हुआ भव्य शुभारंभ, सभी विदेशी ब्रांड अब गाजीपुर में उपलब्ध

गाजीपुर। जनपद के कचहरी रोड स्थित सन इंफोटेक कंप्यूटर शो रूम का भव्य उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को फीता काट कर किया गया। फर्म के प्रोपराइटर सुनील सिंह ने बताया कि सन इन्फोटेक जनपद की सबसे पुरानी एवं विश्वसनीय कंप्यूटर फर्म है, जिसकी एक और शाखा का उद्घाटन किया गया है। यहां सभी प्रकार के लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर व सीसीटीवी कैमरा आदि की बिक्री के साथ-साथ उनकी रिपेयरिंग का भी कार्य बखूबी किया जाता है। सन इन्फोटेक की यह सफलता का 18 वां वर्ष है। उद्घाटन के दौरान प्रशांत राय, प्रिंस, धीरज कुमार, अजय राय, अंकुर साहू, धर्मेंद्र सिंह तुलसी, इमरान खान, विवेक कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, इंदिवर वर्मा, मनोज सिंह व शिव कुमार कुशवाहा सहित आदि उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं के साथ तिरंगा लेकर निकल पड़े डीएम और एसपी

गाजीपुर। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ सोमवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से  किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एम पी सिंह एंव पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में लुर्दस कॉन्वेट बालिका इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग, शाह फैज पब्लिक स्कूल, आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग, एम ए एच इण्टर कालेज, डी ए वी इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज एवं अन्य विद्यालय, एन सी सी, स्काउट गाईड के छात्र-छात्राओ एंव नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर  ने प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारो के साथ पूरे जोश में दिखे। तिरंगा रैली नगर के महुआबाग, विशेश्वरगंज होते हुए सकलेनाबाद, लंका के रास्ते, सांसद त्रिमुहानी होते हुए कलेक्टेªट तिराहा से शास्त्री नगर होते हुए डीएम आवास, पीरनगर होते हुए विकास भवन चौराहा से नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुची। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में जिलाधिकारी ने ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा‘ झण्डा ऊचॉ रहे हमारा‘ नारो के साथ उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं आम नागरिको में देश भक्ति भावना के प्रति जोश भरते हुए कहा कि इस नारे को हमेशा याद रखना है तथा आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करना है। उन्होने उपस्थित लोगो  का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गॉव, नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा। ‘तू मेरा करमा‘ तू मेरा धरमा‘ तू मेरा अभिमान है, ‘ऐ वतन महबूब मेरे ‘तुझ पे दिल कुरबान है,। हम जिएंगे और मरेगें, ऐ वतन तेरे लिए, ‘दिल दिया है‘ ‘जां भी देगे ‘ऐ वतन तेरे लिए, जैसे देश भक्ति गीत के शब्दों से छात्र-छात्राओ में देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर अपने परिवार के लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेगंे तथा अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नही देगे। पुलिस अधीक्षक ने भारत माता के जय के नारो के उद्घोष के साथ छात्र-छात्राओ का देश के प्रति राष्ट्र भक्ति देखकर उन को सलाम करते हुए कहा कि आज आपने पैदल ही इतनी बड़ी दूरी बिना थके, बिना रूके एवं बिना इस तिरंगे को झुकाये यहां तक पूरी की है, वह काबिले तारीफ है। इसी जज्बे के साथ आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ इसी उत्साह के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन से पूर्व नेहरू स्टेडियम गोराबाजार का पूरा प्रांगण राष्ट्रगान से गूॅज उठा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, जिला विद्यालय निरीक्षण अशोक नाथ तिवारी, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, परियोजना निदेशक , जिला युवा अधिकारी कपिल देव, जिला क्रीडा अधिकारी जवाहर यादव, एवं जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द प्रसाद ने किया।

आमरण अनशन कर रहे छात्रों के मांगों के आगे झुका विश्वविद्यालय

गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क छात्रों को वापस कराने व जिले में विस्तार पटल सहित प्रमुख मांगों को लेकर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में पीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन पर आठ दिन के धरना के बाद तीसरे दिन भी छात्रों ने आमरण अनशन जारी रखा। इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे छात्रनेता प्रवीण पाण्डेय की रविवार को तबियत बिगडने पर सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही देर शाम को अनशन स्थल पर पीजी कालेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ दिनेश सिंह के साथ कालेज प्रशासन ने प्रबंधक अजीत सिंह के साथ कुलपति प्रो निर्मला मौर्य से पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय से टेलीफोन वार्ता कराकर सारी मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। जिसपर दीपक उपाध्याय ने एक महीने के लिए अनशन को स्थगित कर दिया है। इस दौरान कालेज प्रशासन ने पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय को जूस पीलाकर अनशन स्थगित कराया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि कालेज प्रशासन द्वारा कालेज प्रबंधक अजीत सिंह व जौनपुर विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर निर्मला मौर्य से टेलीफोन वार्ता के पश्चात् मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के ठोस आश्वासन सहित मेरे नेतृत्व में छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल को जौनपुर विश्वविद्यालय बुलायें जाने का पत्र मिलने पर छात्रों ने एक महीने का विश्वविद्यालय प्रशासन को समय देते हुए धरना स्थगित कर दिया है। श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रमुख मांगों में अतिरिक्त शुल्क वापसी, जौनपुर विश्वविद्यालय का एक विस्तार पटल गाजीपुर में खोलने कि मांग, छात्रों को द्वितीय सेमेस्टर में परीक्षा फार्म भरने कि तिथि बढ़ाने, छात्रों को फार्म भरने हेतु पर्याप्त समय देंने, विलम्ब शुल्क व इम्प्रूवमेंट फार्म कि फीस आधी कम करने और परीक्षाफल में विश्वविद्यालय द्वारा त्रुटियों को शीघ्र ठीक करने की मांग सहित पीजी कॉलेज में पठन-पाठन में पर्याप्त समय के लिए परीक्षा सेंटर कम डालने की मांग सहित प्रमुख मांग है। कुलपति द्वारा सभी मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के आश्वासन पर सभी अनशनरत् छात्रों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। दीपक उपाध्याय ने कहा कि ये सभी छात्रों के संघर्ष की जीत है और इसका सारा श्रेय छात्रों को दिया। इस मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता डॉ समीर सिंह, सिद्धांत सिंह करन सहित आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में विकास खरवार, प्रवीण पाण्डेय, दीपक उपाध्याय, प्रवीण विश्वकर्मा, दीपक कुमार, प्रवीण विश्वकर्मा, रविकांत यादव, अनिल कुमार, राहुल कुमार, यादोवेन्द्र यादव, रितिक पाण्डेय व आशीष यादव सहित अन्य छात्र मौजूद थे।

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री करेंगे पदयात्रा को रवाना

गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी की पत्रकार वार्ता पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं विधायक जै किशन साहू ने संयुक्त रूप से पत्रकार बन्धुओं से रूबरू होते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कल 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर युवा नेता अभिषेक यादव की अगुवाई में देश बचाओ-देश बनाओ पदयात्रा का शुभारंभ सरजू पांडे पार्क से पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इस पदयात्रा को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। यह पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम को आलमपट्टी जाकर समाप्त होगी जहां पदयात्री रात्रि विश्राम कर आगे के लिए रवाना होंगे। यह पदयात्रा जनपद के सभी विधानसभाओं से होते हुए 25 अगस्त को बलिया जिले में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपा के झूठ , वादाखिलाफी और फैलाये जा रहे राष्ट्रवाद के पाखंड का पर्दाफाश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को नष्ट करने की लगातार साजिश रच रही है। लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। इस पदयात्रा के प्रथम चरण की समाप्ति 27 अक्टूबर को वाराणसी में होगी उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। इस पदयात्रा के माध्यम से पदयात्री पार्टी की रीतियों नीतियों एवं अखिलेश यादव के संदेश को भी जनता को बताने का काम करेंगे। इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोपाल यादव, विभा पाल, रामवचन यादव, सदानंद यादव, विवेक सिंह शम्मी, संतोष यादव, निजामुद्दीन खां, रामाशीष यादव, अशोक यादव व पारस यादव आदि उपस्थित थे।

जिला जेल पहुंची सचिव, दी बंदियों को जानकारी

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार में जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा शिविर का आयोजन कर जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1177 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 1039 पुरूष, 42 महिला बंदियों के साथ कुल 2 बच्चे निरूद्ध है व 96 अल्पवयस्क है। उन्होंने बताया कि जेल में बंदियों को सुबह का नाश्ता-चना, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, बैगन), शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी (आलू, कद्दू चौलाई) दी जाती है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप करापाल कमलचन्द उपस्थित रहे।

सपाइयों ने वितरण किया तिरंगा,दिलाई सदस्यता

गाज़ीपुर।रविवार को सदर विधानसभा के वहादीपुर गांव में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता और कमला यादव के संयोजकत्व में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शिविर लगाया गया। इस शिविर में स्थानीय ग्रामवासियों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई ।इस अवसर पर दिनांक 9अगस्त से 15अगस्त तक चलने वाले तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों के बीच तिरंगा झंडा भी वितरित किया गया और उन्हें उक्त दिवस को सरजू पांडे पार्क से आरंभ हो रही देश -बचाओ देश-बनाओ पदयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने स्थानीय ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की समस्याओं का समाधान और मुल्क की बेहतरी समाजवादी रीतियों नीतियों और समाजवादी व्यवस्था से ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है । यह सरकार लगातार झूठ की फसल उगाने और काटने का काम कर रही है। भाजपा का राष्ट्रवाद झूठा है । देश की आजादी की लड़ाई समाजवादी विचारधारा के लोगों ने ही लड़ी है भाजपा के लोगों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा है। डॉ लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और अरूणा आसफ अली जैसे नेताओं समाजवादी नेताओं ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आर एस एस हमेशा तिरंगे का विरोधी रहा है। उनके कार्यालय पर आज़ादी के पांच दशकों बाद तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आह्वान के बावजूद आज भी आर एस एस और उसके प्रमुख मोहन भागवत जी के डीपी पर तिरंगा नहीं लगा है। भाजपा के लोग राष्ट्रभक्त होने का पाखंड रच रहे हैं।
विधायक जै किशन साहू ने कहा भाजपा सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नहीं है। मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते पूरा देश कराह रहा है। जनता खून के आंसू रो रही है लेकिन भाजपा सरकार इन समस्याओं की तरफ ध्यान न देकर जनता का भावनात्मक शोषण कर रही हैं।
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इस देश के किसानों,गरीब पिछड़ों और मुसलमानो का हित समाजवादी पार्टी में ही निहित है। समाजवादी पार्टी ही आपकी लड़ाई लड़ने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों की पार्टी है। समाजवादी पार्टी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामवचन यादव, अशोक बिन्द,आत्मा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रमेश यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के संयोजक कमला यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशाल सिंह चंचल ने किया बूस्टर डोज का शुभारंभ

ग़ाज़ीपुर।कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार के द्वारा आमजन को निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराया गया। जिसमें सभी को प्रथम एवं सेकंड डोज से आच्छादित किया गया। वही शासन के द्वारा बूस्टर डोज सभी का किया जा रहा है । जिसको लेकर जनपद में रविवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जनपद के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग जनप्रतिनिधियों ने शुभारंभ किया। जिसमें जिला अस्पताल ने विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल , जिला महिला अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर राजापुर के ग्राम प्रधान अश्वनी राय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने मेगा कैंप का शुभारंभ किया । रविवार को पूरे जनपद में………. लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया।

जिला अस्पताल में मेगा कैंप का उद्घाटन करते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने बूस्टर डोज से बचे हुए सभी लोगों को जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराने का निवेदन किया। जिससे कि लोग इस महामारी से लड़ सके।

जिला महिला अस्पताल में बूस्टर डोज के मेगा कैंप का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया । उसके बाद स्वयं बूस्टर डोज भी लगवाया इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने आज अपना बूस्टर डोज लगवाया है। इस टीकाकरण से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई। डॉक्टर के द्वारा बताया गया है कि हो सकता है कि हल्की बुखार आए लेकिन उससे डरने की कोई बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील किया कि वह अपना जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवा कर अपने आप को सुरक्षित कर ले।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शुरू में बूस्टर डोज आमजन को निजी चिकित्सालय पर भुगतान करने के बाद लगाया जाता था। वही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन ने 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक निशुल्क टीकाकरण कराने की योजना बनाई है। जिसके तहत रविवार को मेगा कैंप लगाया गया और इस कैंप का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा सके। कोविड-19 की बीमारी से लोगों को बचाया जा सके।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि उनके ब्लॉक के अंतर्गत कुल 46 केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें को वैक्सीन और कोविड शील्ड शामिल है। इसके अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि जनपद से प्राप्त लक्ष्य 4300 के सापेक्ष ………..लोगों का टीकाकरण किया गया।

आंकड़ों की अगर हम बात करें तो पूरे जनपद का प्रकाशनरी डोज का लक्ष्य 22.58 लाख है। उसके सापेक्ष अब तक 194595 लोगों ने प्रकाशनरी डोज लगा चुके है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रकाशनरी डोज लगाने में 33559 लोगों का टीकाकरण मोहम्दाबाद कर प्रथम स्थान पर ,सैदपुर 23669 डोज लगाकर दूसरे एवम 22940 लगाकर मिर्जापुर तीसरे स्थान पर है।

गंगा में डूबा अधेड़,तलाश जारी

गंगा में डूबा अधेड़,तलाश जारी

गाजीपुर।सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट पर गंगा स्नान करते वक्त नगर के वार्ड आठ निवासी प्रदीप निगम(55) नदी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों से खोजबीन शुरू कर दी लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चल सका था।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नौ स्थित महावीर घाट पर वह करीब तीन बजे गंगा नदी में स्नान करने गए थे। बाढ़ के कारण गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नहाते समय प्रदीप गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें डूबते हुए देख घाट पर बैठे लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक प्रदीप डूब गए थे। कस्बा चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव ने बताया कि गोताखोरों के माध्यम से तलाश की जा रही है।

शांति समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश, कहा….


गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी.बोत्रे की उपस्थिति में शनिवार को मोहर्रम, रक्षाबन्धन, त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने के लिए पुलिस लाईन सभागार में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों से कहा की मोहर्रम का त्यौहार एवं जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हुए निकाला जाए। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को जुलूस के मार्गाे अन्य स्थानों पर साफ सफाई तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के मार्ग में यदि कोई विद्युत के तार जर्जर व नीचे हो तो उनको तत्काल ठीक कराया जाए तथा मार्गो में यातायात की समुचित व्यवस्था कराए जाने के संबंध में भी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि त्यौहार में कोई भी कोई भी नई परम्परा न लागू की जायेगी, न ही कोई नये स्थानो से जुलूस निकाला जायेगा, और न ही कोई अस्त्र शस्त्र लेकर जुलूस में भाग लेगा। परंपरागत जुलूस ही निर्धारित स्थानों से निकाले जायेगे। उन्होंने जुलूस के रूट का निरीक्षण भी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को करने के साथ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिटी गोपी नाथ सोनी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आर डी चौरसिया, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा शान्ति समिति के सदस्यगण , एवं जनपद के विभिन्न्न क्षेत्रो से आये विभिन्न धर्माे के धर्मगुरू उपस्थित थे।

डीएम ने की जनपदवासियों और विभागों से अपील, कहा…..

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक हर घर स्वतन्त्रता सप्ताह तिरंगा कार्यक्रम मनाए जाने का अपील किया गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, समस्त विभागाध्यक्षो, कस्बो, मुहल्लो, न्याय पंचायतो, ग्राम पंचायतो, तहसील एवं ब्लाक स्तर एवं छोटे-छोटे स्थानो चट्टी चौराहो, दुकानदारो से अपील किया है कि 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर घर में तिरंगा फहराया जाना है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोगों से आह्वान किया है कि 15 अगस्त, 2022 को अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं. इसके बाद परिवार के साथ मिलकर तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान भी गाएं। उन्होने कहा कि आम लोग ऐप के जरिए अपने फोन पर जन गण मन डाउनलोड कर मानक के आधार पर बजा सकेंगे। उन्होने समस्त विभागाध्यक्षो को निर्देशित किया है कि अपने-अपने व्यवसायिक होम पेज पर हर घर तिरंगा का लोगो प्रकाशित हो एवं जिन-जिन विभागो द्वारा किसी भी प्रकार का विज्ञापन का प्रकाशन कराया जा रहा है तो उस पर ‘‘ हर घर तिरंगा‘‘ का लोगो अवश्य प्रकासित करायी जाय। इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कराते हुए लोगो में जागरूकता लायी जाये। हमारा लक्ष्य 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने हेतु मुख्यमंत्री का कड़ा निर्देश प्राप्त है। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान भाव उजागर करने हेतु प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वयन करने, वाणिज्यक एवं व्यवसायिक समूह एवं संगठनों को उनकी सहभागिता एवं तिरंगा झंडा बनवाने के लिए सी.एस.आर संसाधनों को उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित करने, ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों इत्यादि पर झंडा फहराने हेतु प्रेरित करने, समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों व्यवसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्ंप्लेक्स, टोल प्लाजा पुलिस चौकी/थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झंडा फहराने, बैनर, पंपलेट, स्टैंडी, होर्डिंग्स एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों से स्थानीय भाषा में बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, परिवहन की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश का स्टीकर लगाने, टोल प्लाजा, चेक प्वाइंटस, इत्यादि पर बैनर स्टैंडी आदि लगवाने सभी प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों में पैरेन्स टीचर मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम की सभी को जानकारी देने, जनपद मुख्यालय में एलईडी वैन के माध्यम से एवं सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, केबल नेटवर्क, स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्ले वीडियो अपील, आदि के द्वारा कराने के निर्देश दिए गए हैं।