गाजीपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं नेशनल मेडिकोज आर्गनाईजेशन के संयुक्त सौजन्य से नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण का विशाल शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित इस विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर में दर्जनों गाँव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शिविर में चर्मरोग,हड्डी रोग,नेत्र,कान,गला रोग, फिजियोथैरेपिस्ट,बाल रोग आदि अन्य के नामचीन विशेषज्ञ चिकित्सक जनपद सहित अन्य जगहों से आए थे। इस विशाल शिविर में 1600 से अधिक विभिन्न रोगों के ,महिला,पुरूषों आदि का निःशुल्क परीक्षण और उन्हें दवा वितरित किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आईएमए और एनएमओ का यह संयुक्त पहल काफी सराहनीय है।उन्होंने कहा कि इस तरह के निःशुल्क शिविरों के आयोजनों से गाँव के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि देश की अधिकतर आबादी गावों में निवास करती है,जहाँ उन्हें इस तरह की बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं वह भी निःशुल्क तरीके उपलब्ध कराना समय की जरूरत है, इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी स्टालों का निरीक्षण करने के साथ ही आए चिकित्सकों से जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने सभी लोगों से आह्वान किया कि इस शिविर में आकर इसका लाभ उठाए।इस तरह के मानवीय सेवा का भाव सभी को उठाना चाहिए।इस दौरान आयोजकों की ओर से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को बुके और चुंदरी देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सचिदानंद राय, उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार, ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल, पूर्व प्रमुख मुकेश राय,सिध्दार्थ राय मोनू ,झल्लन राय ,डा.झारखंडे पांडेय ,.डा जे एस राय , डा. एके राय , डा. राजेश सिंह,धमेंद्र प्रताप सिंह, डा. के के सिंह, डा. बीडी गुप्ता , डा. रजनी राय डाक्टर राहुल राय ,मुन्ना राय, प्रधानाचार्य संतोष राय आदि मौजूद रहे ।
करंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 102 और 108 एंबुलेंस की मिली सौगात
गाजीपुर। स्वास्थ्य सुविधा को लेकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में गाजीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा पर आने वाले मरीज और गर्भवती महिलाओं को सुविधा देने के लिए 108 और 102 एम्बुलेंस की सौगात दी गई है। जिसे मंगलवार को अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार राव एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ रवि शंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
बता दे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा पर 102 और 108 एम्बुलेंस जो पहले से एक एक मिली हुई थी ।इससे मरीजों को लगातार स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलता रहा है। लेकिन वह पिछले काफी दिनों से कंडम घोषित किया जा चुका था । जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । वहीं अब नई 102 और 108 एम्बुलेंस एक- एक मिल जाने से एक बार फिर से स्वास्थ्य सुविधा पटरी पर आ जाने की उम्मीद बढ़ गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 अवधेश राव ने बताया कि दोनों एंबुलेंस के कंडम हो जाने की वजह से स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को आने और यहां से मरीजों को रेफर किए जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । अब शासन के द्वारा नई एंबुलेंस 102 और 108 मिल जाने से अब यहां के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
आज के इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी विशाल राय के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।
गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत व नवरात्रि पर्व पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के आदेशानुसार शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 25 नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी मनाते हुए उनको बधाईयां दी गयी व उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए उनको अच्छे से पालन पोषण व शिक्षा देने हेतु परिजनों को प्रेरित करते हुए उनकी माताओं को उपहार स्वरूप बेबी किट एवं तौलिया का वितरण किया गया ।
इसके साथ ही बच्चियों को शासन द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर अस्पताल की मैट्रेन ममता सिंह , वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह व चाइल्ड लाइन केस वर्कर अर्चना सिंह व अस्पताल के स्टाफ नर्स निधि मिश्रा व अर्चना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानों को किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के दिया प्रमाण पत्र और गांधी जी कि प्रतिमा
जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत तथा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया
गाजीपुर। -’विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल निकट विकास भवन में मनाया गया। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर इस वर्ष 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा 104 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पीछले वर्ष 12 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए थे जिसमें इस वर्ष 10 ग्राम पंचायत को सिल्वर के लिए चयन किया गया तथा 94 ग्राम पंचायत रजत के लिए चयन किया गया। जिसमें बाराचवर में पिहुली, बिरनो में माधोपुर मिश्रौली, देवकली में शिवदासीचक, भंवरकोल में गोड़ी खास, करण्डा में लीलापुर, कासिमाबाद में रोहिली, रेवतीपुर में सुगवलिया, सादात में वीरभानपुर, सैदपुर में इचवल, जमानिया में रामपुर सलेमपुर को सिल्वर गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं इस वर्ष रजत के लिए 94 ग्राम पंचायत चयनित किए थे जिसमें सदर में 07 ग्राम पंचायत रसूलपुर शेखपुर कि ग्राम प्रधान कल्पना यादव को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दे कर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।बाराचवर में 05, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भदौरा में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, विरनो में 02 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, देवकली में 18 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, भांवरकोल में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जखनियां में 01 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, करण्डा में 12 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, कासिमाबाद में 09 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मनिहारी में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मरदह में 05 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, मोहम्मदाबाद में 11टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, रेवतीपुर में 04 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत,सादात में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, सैदपुर में 03 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत, जमानियां में 08 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा 05 टीबी मरीजो को पोषण पोटली का वितरण किया। इसी क्रम जिलाधिकारी द्वारा टीबी मरीजो को गोद ले कर पोषण पोटली देने वाले निक्षय मित्र को भी सम्मानित किया गया। जिसमें स्तुति राय, निशांत सिंह, आरती सिंह उपस्थित रहे। इस के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में प्राईवेट सेक्टर में निःशुल्क एक्स-रे करने वाले संस्थान विनय कुमार यादव को सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जिला क्षयरोग केन्द्र के डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र शेखर सिंह, अनुराग पाण्डेय, सुनील वर्मा, संजय यादव, महेश कुशवाहा, महताब खा, वैंकटेश शर्मा, अलीम, अंजू सिंह, स्वर्ण लता सिंह, राहुल पांडेय को सम्मानित किया।
संचालन डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।
विश्व टीबी दिवस एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पांडेय द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसी तरह अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित स्वागत किया। इस विश्व टीबी दिवस और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा क्षयरोग से संबंधित समस्त जानकारी सभी के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाम, समस्त सी एच ओ,बी पी एम,बी सी पी एम,एच ई ओ, ए आर ओ,अधिक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, क्षयरोग विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
जनपद में 01 अप्रैल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान
तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक
मच्छर जनित बीमारियों तथा लू से होने वाली बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण पर विभाग का रहेगा ज़ोर, दिये गए दिशा-निर्देश
10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान, घर-घर पहुँचेंगी आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
टीबी, कुष्ठ, कालाजार व फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान पर भी रहेगा ज़ोर
ग़ाज़ीपुर।जनपद में 01 अप्रैल,2025 से 30 अप्रैल,2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जाएगा। इसी बीच 10 अप्रैल,2025 से 30 अप्रैल,2025 तक दस्तक अभियान चलेगा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान की तैयारियों के सम्बंध में प्रथम अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से डेंगू, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, कालाजार, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों तथा लू से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरे अप्रैल माह संचालित किया जाएगा। समस्त विभागों के सामंजस्य से ही इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सकता है। इन बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त सहयोगी विभागों को ठोस कदम उठाना होगा। उन्होंने पंचायती राज एंव ग्राम्य विकास विभाग को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से साफ-सफाई का कार्य, लार्वीसाइडल स्प्रे, फॉगिंग, खराब इण्डिया मार्क-2 हैण्डपम्प की मरम्मत एवं उथले हैण्डपम्पों के चिन्हीकरण, नालियों एवं तालाबों की साफ-सफाई एवं मार्गों के खरपतवार/झाड़ियों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाए। हाई रिस्क वाले गांव या क्षेत्र की विशेष निगरानी की जाए जिससे वेक्टर घनत्व नियंत्रित किया जा सके। नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया कि संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी व स्लम एरिया क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाए। साफ-सफाई कीटनाशक रसायनों का छिड़काव, फॉगिंग, जल जमाव निकासी, मच्छरों के प्रजनन स्थानों का नष्टीकरण, ब्रीडिंग न होने देना सोर्स रिडक्शन का कार्य कराया जाए। वेक्टर जनित रोगों यथा डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया तथा कालाजार आदि रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार का कार्य कराएगे। मोहल्ला निगरानी समिति द्वारा उपरोक्त कार्यों का अनुश्रवण किया जाएगा। ’मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि इस अभियान में संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार आदि के साथ ही टीबी, कुष्ठ, कालाजार एवं फाइलेरिया के लक्षणयुक्त मरीजों को भी चिन्हित करने पर जोर रहेगा। अभियान के अंतर्गत ही 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। इसके साथ ही लक्षणयुक्त व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई- कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इनमें बुखार के रोगियों की सूची, आई एल आई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों की सूची, क्षय रोग (टीबी) के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुष्ठ, फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची शामिल होगी। ’मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील पाण्डेय ’ ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग अभियान का नोडल विभाग रहेगा। ’ उन्होने बताया कि माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान में घर-घर भ्रमण के दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संक्रमण से बचने व बुखार होने पर “क्या करें, क्या न करें” का प्रत्येक प्रमुख स्थान पर प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगी। रहें सतर्क – करें बचाव – जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि सभी अपने घर व आस पास साफ सफाई रखें, जल जमाव न होने दें, कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में बदलते रहें। जल पात्रों जैसे गमला, मटका, टब, बाल्टी, ड्रम, टंकी, टायर आदि में भी पानी न एकत्र होने दें। अनावश्यक जलपात्रों को निष्प्रयोज्य कर दें। रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल या लार्वा नाशक रसायन डालें, मच्छर दानी का प्रयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। खुले बदन न सोएं। कोई भी बुखार घातक हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर तुरंत जांच कराएं व डॉक्टर की सलाह पर ही अपना इलाज कराएं। अधिक से अधिक तरल पदार्थों, शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। पूरी तरह आराम करें। ओ आर एस घोल का प्रयोग करें। बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। कुछ भी खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएँ – जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां । हर रविवार मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार । हम सबने यह ठाना है, संचारी रोग मिटाना है। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, डीपीआरओ अंशुल मौर्य, डीपीओ (आईसीडीएस), जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय समेत अन्य विभागों के अधिकारी, सहकर्मी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
गाजीपुर।शुक्रवार को नवागत जिला क्षयरोग रोग अधिकारी डा.रवि रंजन अपना कार्यभार जिला क्षयरोग केंद्र गाज़ीपुर पर पहुंच कर कार्यभार संभाला।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत क्षय रोग विभाग के समस्त कर्मचारी बुके एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला क्षयरोग अधिकारी समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। नवागत जिला क्षयरोग रोग अधिकारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के मनसा के अनुसार मेरे द्वारा कार्य किया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान जनपद गाजीपुर में सफल बनाया जा सके। प्रधानमंत्री के टीवी मुक्त भारत का सपना सरकार किया जा सके। डॉ रवि रंजन के स्वागत में जिला क्षयरोग केंद्र के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डीपीपीएमसी अनुराग कुमार पांडेय ,संजय सिंह यादव ,सुनील कुमार वर्मा, रवि प्रकाश सिंह, कमलेश कुमार, शशि शेखर, श्वेता सिंह गौतम शिशु, वैक्टैश्व शर्मा, अवधेश गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी पुष्प कुछ देकर स्वागत किए।
मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि द्वारा इंग्यूएनल हर्निया का डॉ सुधीर यादव ने किया प्रथम सफल आपरेशन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि द्वारा सोमवार को इंग्यूएनल हर्निया का प्रथम आपरेशन किया गया है! मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के यूनिट एक सर्जन डॉ ए. के. पाण्डेय, डा. सुधीर कुमार यादव, डॉ अक्षय कुमार, और निश्चेतना विभाग से डॉ उदय सिंह, डॉ विनित मिश्रा, डॉ हिमांशु पांडेय, डॉ विवेक रंजन की उपस्थिति में आपरेशन सफल रहा! मरीज़ सुभाष यादव का सफ़ल आपरेशन हुआ! सुभाष का कहना है कि इस जटिल आपरेशन के लिए बड़े शहरों के निजी अस्पतालों में बहुत महंगा खर्च बताया गया, उसके बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर यादव द्वारा सफ़ल आपरेशन किया गया!
कुष्ठ के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिलाई शपथ
ग़ाज़ीपुर।30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाला स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान जिसका गुरुवार की समापन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में एक जागरूकता रैली निकाला गया जो विकास भवन से निकलकर मुख्य मार्गो से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। इस रैली को मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडेय के साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने हरी झंडी दिखलाकर रवाना किया।
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने रैली को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी के संदेश को पढ़कर रैली में शामिल परिषदीय विद्यालय के छात्रों ,अध्यापकों और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी के साथ ही कुष्ठ विभाग के कर्मचारियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने का शपथ भी दिलाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि साल 2025 के लिए “मिलकर जागरूकता फैलाए भ्रांतियां को दूर भगाएं कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए” इसी थीम पर यह कार्यक्रम 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चला। जिसमें विभिन्न माध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में कुष्ठ रोग के प्रति आमजन को जागरूक करने का काम किया गया। साथ ही कार्यक्रम के प्रथम दिन भी जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर स्वास्थ्य कर्मियों को सुनाया गया था । तो वही कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विकास भवन से निकाली गई रैली से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा भी संदेश सुनाकर आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने की शपथ भी ग्रहण कराई गई।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद में गुरुवार से स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान की शुरूआत हुई थी। इसके तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करने के बारे में बताया गया था। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से दिव्यांग हो चुके व्यक्ति को सर्जरी के लिए रेफर किए जाने पर पीड़ित को विभाग के द्वारा ₹8000 के सहायता राशि भी दी जाती है।
आज के इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ जे एन सिंह, डॉ मनोज सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी अध्यापक के साथ ही कुछ विभाग के कर्मचारी और परिषदीय विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।
30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान
ग़ाज़ीपुर।स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान जो 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी के पुण्यतिथि से शुरू होकर 13 फरवरी तक जनपद में चलेगा। गुरुवार को इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय के द्वारा कर्मियों को कुष्ठ रोग दूर करने का शपथ ग्रहण करा कर शुभारंभ किया। इसमें लोगों को कुष्ठ रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा और लक्षण पहचान कर कुष्ठ रोगियों की खोज की जाएगी। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। साल 2025 के लिए लिए “मिलकर जागरूकता फैलाए भ्रांतियां को दूर भगाएं कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए” इसी थीम पर 13 फरवरी तक जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय ने बताया कि कुष्ठ रोग जागरूकता का जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर सुनाया गया ।और जागरूकता संबंधित अपील भी की गई। आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत और ग्राम सभा के अंतर्गत जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक से आई हुई एएनएम को कुष्ठ रोग अभियान के साथ ही साथ क्षय रोग और नियमित टीकाकरण के बारे में भी जानकारी लिया। इन लोगों से निश्चय पोर्टल और ईकवच पोर्टल के बारे में भी जानकारी लिया। साथ ही साथ सभी लोगों से अपने कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश भी दिए जिससे कि विभागीय समीक्षा के दौरान जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद में गुरुवार से स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान की शुरूआत हुई है। इसके तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग की जाएगी। जो कुष्ठ रोगी पहले से अपना उपचार करा रहे हैं उनका फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से दिव्यांग हो चुके व्यक्ति को सर्जरी के लिए रेफर किए जाने पर पीड़ित को विभाग के द्वारा ₹8000 के सहायता राशि भी दी जाती है।
आज के इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ मनोज कुमार , डॉ रवि रंजन,डॉ संजय,अखिलेश कुमार,श्यामबिहारी,आर के मिश्रा, अभय के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ वर्चुअल एक्सटर्नल असेसमेंट
गाजीपुर।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से आम जन को कई लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। इसी को लेकर मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप केंद्र घरिया का NQAS हेतु वर्चुअल एक्सटर्नल असेसमेंट राष्ट्रीय असेसर के द्वारा किया गया।इसके बाद टीम ने आरोग्य मंदिर के असेसमेंट पर अपनी रिपोर्ट लगाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह गाजीपुर के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र घरिहाँ का NQAS हेतु वर्चुअल एक्सटर्नल असेसमेंट राष्ट्रीय असेसर डा० सुभांगी पटेल और डा० आर.डी. अकिल के द्वारा प्रात: 10 बजे से 5:00 बजे तक किया गया, जिसमें घरिहाँ के सी.एच.ओ. स्नेहलता और ए.एन.एम. प्रियंका सिंह व शीला सिंह का मण्डलीय डिवीजनल कंसल्टेंट NQAS आर.पी.के. सोलंकी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभु नाथ जी , जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अनिल वर्मा और जिला कंसल्टेंट अनिल शर्मा का योगदान महत्वपूर्ण रहा। ग्राम प्रधान आशा सिंह व प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह पुरे दिन पुर्णतः सहयोग में कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहे। ब्लाक स्तर से मरदह के बी.पी.एम. प्रेम प्रकाश राय, बी.सी.पी.एम. रेयाज सुल्तान, बी.ए.एम. आदिल अख्तर, डाटा आपरेटर राकेश सागर, के अलावा ए.एन.एम. प्रियंका सिंह, प्रमिला देवी, नीलम कुमारी, गीता यादव, कुमारी नीलम सी.एच.ओ. पूनम भारती, नीलम मिश्रा, कविता भारद्वाज, शिखा सिंह के साथ ही सभी आशाओं के साथ आशा संगिनी भी उपस्थित रहे।