गाजीपुर। जारी हुए केन्द्रीय बजट 2026-27 पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आंकड़ों में चमकता भारत, पर गाजीपुर के धरातल पर शिक्षा का अंधेरा” है। कहा कि “केन्द्रीय बजट 2026-27 में शिक्षा के लिए ₹1.39 लाख करोड़ का आवंटन, गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा और डिजिटल लैब्स जैसे छात्रहितैषी कदम सराहनीय हैं। परंतु, बड़ा सवाल यह है कि क्या ये घोषणाएं कागजों से निकलकर धरातल पर उतर पाएंगी? अक्सर सरकारी फाइलें तो चमकती हैं, लेकिन आम छात्र का जीवन वहीं खड़ा रह जाता है। इसका सबसे ज्वलंत प्रमाण जनपद है। केंद्र सरकार की ‘सामाजिक प्रगति सूचकांक रिपोर्ट’ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गाजीपुर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। विडंबना देखिए, सर्वाधिक 350+ महाविद्यालयों वाला यह जनपद आज भी विश्वविद्यालय विहीन है। जब तक जिले में स्वतंत्र विश्वविद्यालय जैसा बुनियादी ढांचा तैयार नहीं होगा, तब तक बजट के ये भारी-भरकम आंकड़े युवाओं के लिए केवल एक ‘चुनावी जुमला’ बनकर रह जाएंगे। विकास केवल बिल्डिंग बनाने से नहीं, बल्कि जिले की मेधा को स्थानीय स्तर पर ‘क्वालिटी एजुकेशन’ और ‘रिसर्च’ का मंच देने से होगा। सरकार अपनी ही रिपोर्ट का सम्मान करे और गाजीपुर को तत्काल विश्वविद्यालय का हक दे।
Category Archives: Poltics
जिले में UGC का विरोध तेज: सवर्ण समाज ने सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
यूजीसी कानून के खिलाफ जिले में सवर्ण जातियों का विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे
कई सवर्ण दलों ने किया इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन

गाजीपुर। उच्च शिक्षा में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए सरकार जब से यूजीसी लाई है तब से उत्तर प्रदेश में इसका विरोध शुरू हो गया है। लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई नेता इसको लेकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। इसी यूजीसी कानून को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण जनसेवा मंच, पूर्वांचल छात्र सेना, कायस्थ महासभा, ब्राह्मण रक्षा दल, राष्ट्रवादी जन संग्रह और सवर्ण हिंद फौज के तत्वाधान में यूजीसी जैसे काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान यूजीसी कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। इस ज्ञापन मे मुख्यत तीन मांगों को रखा गया। पहला यूजीसी निगरानी में जो समिति बने उसमें सवर्ण सदस्य अनिवार्य किया जाए। दूसरा झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ भी जुर्माना और सजा का प्रावधान किया जाए और तीसरा यह UGC काला कानून वापस लिया जाए।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग सड़कों पर उतर गए हैं और सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और इसे काला कानून बताया है। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस नियम को जल्द वापस लेने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान निमेष पांडे ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार क्रमबद्ध तरीके से चलता रहेगा जिसमें अगली कड़ी में 31 जनवरी को सरजू पांडे पार्क में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्वांचल छात्र सेना के प्रदेश संयोजक निमेष पांडे, शिवम उपाध्याय, अंशु पांडे, उमेश पांडे, गोपाल पांडे, अभिषेक तिवारी, विवेक तिवारी, मिट्ठू पांडे, चमचम चौबे, मनीष तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, विवेकानंद पांडे, ऋषिकांत श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजू उपाध्याय, अनूप उपाध्याय, सौरभ तिवारी, अजीत उपाध्याय, राहुल दुबे, अमित पांडे, अखिलेश पांडे, मोनू तिवारी, धनंजय मिश्रा, विराट पांडे, शिवम चौबे, राहुल तिवारी, राज कुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अमन सिंह, अभय सिंह, छोटू सिंह, दिव्यांशु सिंह, आशीष सिंह, भोलू सिंह, दीपू सिंह, आनंद मोहन सिंह, अरविंद सिंह, काजू सिंह, चंदन सिंह, शेरू सिंह और सत्यजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



नेता जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई:गोपाल यादव
गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में क्रान्तिकारी, देश के महान नेता तथा स्वतंत्रता सेनानी डॉ सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व पार्टी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के संविधान, लोकतंत्र,देश की संप्रभुता और एकता तथा अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।

गोष्ठी में नेता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा उनकी देशभक्ति की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने वह महान देशभक्त और ओजस्वी राष्ट्रवादी वह साहसी एवं अत्यंत क्रान्तिकारी थे जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को सशस्त्र चुनौती दी। देशभक्ति की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सदानंद यादव,रामवचन यादव, आजाद राय, विजय शंकर यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,शेर अली राईन, धीरेंद्र, चन्द्र शेखर आदि मौजूद थे।
गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।
सपा के बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा
गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में मतदाता सूची में नये नाम बढ़ाने , संगठन को और मजबूत तथा धारदार बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा जलायी गयी शिक्षा की ज्योति को निरन्तर प्रज्जवलित करते रहने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से भीषण सर्दी को देखते हुए हर प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों में तन-मन-धन से जुटने की अपील किया और कहा सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। जनसमस्याओं से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है। जनसमस्याओं को हल न कर यह सरकार इंसानी जज्बातों से खेल रही है।जनता के हक अधिकार की चिंता न कर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने में लिप्त है यह सरकार।इस सरकार के पास जनता की भलाई और उसकी खुशी के लिए कोई योजना नहीं है वह केवल साम्प्रदायिक कार्ड खेलकर ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहना चाहती है। जनता इनके खेल को समझ चुकी है, इनके द्वारा किए जा रहे चुनावी कदाचार की भी पोल पट्टी जनता जान चुकी है। यह सरकार लोकतंत्र के साथ घिनौना खेल खेल रही है। आने वाले लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव में इनकी बिदाई तय है।

उन्होंने कफ सिरफ के मामले में योगी सरकार को घेरते हुए कहा इस मामले में वांछित अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। लगातार निर्दोष, गरीबों पर बुलडोजर चलाने वाली योगी सरकार माफियाओं को बचाने में जुटी है। इस मामले में योगी जी के बुलडोजर का तेल खत्म हो गया है। इस सरकार का चरित्र दोहरा है गरीबों के साथ नाइंसाफी और पूंजीपतियों और माफियाओं के लिए धर्म दिल है यह सरकार।
इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू सिंह यादव, रमाशंकर राजभर,रविन्द्र प्रताप यादव,खेदन यादव,डॉ सीमा यादव,शौर्या सिंह, रामवचन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव,विभा पाल, मुन्नीलाल राजभर, तहसीन अहमद, परशुराम बिंद,डॉ समीर सिंह,राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव राजू,बिन्दु बाला बिंद,बृजदेव खरवार,पूजा गौतम, बलिराम यादव,राजेश यादव ,शिवशंकर यादव,पप्पू कुशवाहा, कन्हैया यादव, रमेश यादव,आजाद राय, यशपाल यादव,सुवच्चन यादव,प्रभु नाथ राम, गोविंद यादव,लल्लन राय,उज्जवल, महेन्द्र बिंद आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
अटल जी कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी स्वीकारिता थी:मंत्री अनिल राजभर
अटल जी कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी स्वीकारिता थी -अनिल राजभर
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष मे बुधवार को भाजपा जखनियां द्वारा अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय कि अध्यक्षता में शबरी महिला महाविद्यालय, सिखड़ी के सभागार मे सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अटल जी जैसे महामानव जिन्होंने इस देश की इस माटी के लिए काम किया उनको देश भूले नही इसके लिए भाजपा ने देश भर की सभी विधानसभाओं में अटल स्मृति का अभियान का कार्यक्रम चला रही है, जिसमें देश के प्रति अटल जी द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोग उनके कार्य व्यवहार से अवगत हो सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की चर्चा हमे समाज में,अपने परिवार मे व बच्चों के साथ करने की भी जरूरत है हमारी आने वाली पिढीया अपने महापुरुषों को जाने तब जाकर यह कार्यक्रम सार्थक होगा।

उन्होंने कहा कि यह औपचारिक कार्यक्रम नहीं है यह महापुरुषों की स्मृतियों को देश भूले नहीं और आने वाली पीढ़ी उस पर गर्व करें उनके बारे में जाने इसके लिए पार्टी ने कार्यक्रम दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी महापुरुषों के द्वारा देखे गए सपनों के भारत का निर्माण कर रहे हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है ।समाज की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता हमारी सरकार कर रही है । प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा विश्व की चिंता किए बगैर परमाणु परीक्षण आत्मरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद रखी थी।और आज उसकी इमारत मोदी जी खड़ा कर रहे हैं उर्जा वह परिवहन के क्षेत्र में काम करके देश को आगे बढ़ा सकते हैं यह सोच पं अटल बिहारी वाजपेई की थी आज स्वर्णिम चतुर्भुज योजना तेज गति से आगे बढ़ रही है ।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी देश मे डॉक्टर इंजीनियर से ज्यादा श्रमिक पैदा हो रहे हैं आखिर क्यों यह सोचने की बात है लेकिन धन्य प्रधानमंत्री जी जिन्होंने देश को विकसित भारत बनाने का सपना लिया है अटल जी विचारों पर देश की सरकारे पहले चली होती तो आज सरकार कोको घर, शौचालय, नहीं बनवाना पड़ता। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर चल रहे अटल आवासीय विद्यालय को हर जिले में बनवाने का निर्णय सरकार ने लिया है जहां सिर्फ श्रमिकों के बच्चे उचित सुविधाओ के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की ज्यादा स्वीकारिता थी अटल जी जो अंतर्राष्ट्रीय अडचनों को सुलझाने का काम करते थे। उन्होंने कहा देश को गौरवशाली इतिहास कभी भूलना नहीं चाहिए महापुरुषों को जानने का अधिकार हमारी आने वाली पीढियां को है जिसके लिए समृद्ध इतिहास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के कार्यो का मूल्यांकन करना बहुत मुश्किल है। दुनिया के सदन में हिंदी का उद्बोधन अटल जी की देन है जिसके कारण आज हिन्दी और हिन्दूत्व का परचम विश्व में लहरा रहा है। सरकार की आज जितनी भी योजनाओं से देश का सम्मान व जन जन का कल्याण संभव हो रहा है वह अटल जी के मार्गदर्शन का परिणाम है।
आभार धन्यवाद व कार्यक्रम का समापन पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डा मुराहू राजभर ने किया। विषय प्रस्तावना पारस नाथ राय व संचालन राजेश सोनकर ने किया।

सम्मेलन में भाजपा नेता देवव्रत चौबे, पारसनाथ सिंह आदि के निधन पर दो मिनट मौन रखकर मृतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर सरोज मिश्रा, अनिल पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, प्रमोद वर्मा, सुशील सिंह, इन्द्रदेव कुशवाहा,विरेन्द्र चौहान, दुर्गेश सिंह, संदीप सिंह सोनू, मृदुला पांडेय, मनोज यादव, गोदावरी राजभर, दयाशंकर सिंह, श्रवण सिंह अमृत चौहान सहित सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे:गोपाल
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर लोकबंधु स्व. राजनारायन की पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनारायन जी इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे। वह आजीवन अन्याय,जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे। राजनारायन जी ने आम आदमी की खातिर एक दो नहीं बल्कि 17 साल जेल में गुजार दिएऔर पूरे जीवन में अस्सी बार जेल गये। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा आम जन से जुड़ा जिस पर राजनारायन ने आवाज न बुलंद की हो। वह सत्ता नहीं सत्याग्रह कै पूजारी थे। आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला दिया। उन्होंने कहा कि राज नारायण जी का निधन 69 साल की उम्र में हुआ। लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। उन्होंने कुल 17 साल जेल में बिताए। इसमें 3 साल आजादी के पहले और 14 साल आजादी के बाद। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े रहे। लोकतंत्र के सच्चे सिपाही के तौर पर वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों और कमजोर तबकों के लिए खड़े रहेऔर लड़ते रहे। जहां कहीं अन्याय और जुल्म देखा वहीं उसके खिलाफ तन कर खड़े हो गए। उन्होंने कहा आज देश में हुकूमत कर रही अलोकतांत्रिक, तानाशाह एवं जालिम सरकार को बेदखल करने के लिए राजनारायन जी के संघर्ष के रास्ते पर चलने की जरूरत है। पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि राज नारायण ने एक ओर जहां राजनीतिक संघर्ष को धारदार बनाया, वहीं विचार व आचरण से कार्यकर्ताओं की फौज भी खड़ी की। उन्होंने कहा कि आम आदमी के सवालों पर सड़क से संसद तक जूझने वाले अप्रतिम योद्धा राज नारायण ने एक ओर जहां कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को कोर्ट और चुनाव दोनों में हराया। वहीं 1977 में जनता पार्टी के शासनकाल में दोहरी सदस्यता के खिलाफ सवाल खड़ा कर आरएसएस के विरोध में मोर्चा खोला। ये वही सख्श रहे जिन्होंने दलितोद्धार के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश उन्होंने ही कराया। इसी बेनियाबाग मैदान में राज नारायण ने सत्याग्रह कर महारानी विक्टोरिया की मूर्ति तोड़ी थी।
जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज भाजपा के द्वारा किये जा रहे चुनावी कदाचार के चलते पूरा मुल्क राजनारायन जी को बहुत ही शिद्दत के साथ याद कर रहा है। भाजपा के राजनीतिक कदाचार को समाप्त करने के लिए हमें राजनारायन जी के संघर्ष के रास्ते पर चलना होगा।इस गोष्ठी में मुख्य रूप से रामधारी यादव, बीना यादव,अशोक कुमार बिन्द,,सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर, रामयश यादव,जुमाउद्दीन अहमद, आत्मा यादव,आजाद राय, मदन यादव, राजेश यादव, परशुराम बिंद,शेर अली राईन,विजय शंकर यादव,जगत मोहन बिंद ,वंश बहादुर कुशवाहा,आनंद यादव,रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, अनिल यादव, संतोष कुमार यादव, धर्मचंद यादव, तिलक प्रधान,रमेश यादव,द्वारिका यादव,आदि उपस्थित थे।
गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
कांग्रेसियों ने मनाई महापुरुषों की जयंती
गाजीपुर। गुरुवार को कांग्रेसियों ने कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं महाराजा बिजली पासी की जयंती तथा भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि गरिमापूर्ण एवं संघर्षपूर्ण संकल्प के साथ मनाई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान, सामाजिक न्याय एवं ऐतिहासिक विरासत को कमजोर किए जाने पर तीखा प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के नाम पर केवल दिखावटी राजनीति कर रही है, जबकि उनके विचारों और मूल्यों को योजनाबद्ध तरीके से कुचला जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक थे, लेकिन आज भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को निजीकरण और अराजकता की ओर धकेल रही है। महाराजा बिजली पासी सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित समाज की आवाज थे, जिनके नाम पर आज की सरकार सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी ऐसे पाखंड को कभी स्वीकार नहीं करेगी।”

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए जीवन समर्पित किया, लेकिन आज भाजपा सरकार संविधान की आत्मा पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।” पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहां कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक विभाजन और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी महापुरुषों के विचारों को हथियार बनाकर जनआंदोलन को और तेज करेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बटुक नारायण मिश्रा जनक कुशवाहा लाल साहब यादव अजय कुमार श्रीवास्तव सुमेर कुशवाहा राम नगीना पांडे राजेश विश्वकर्मा सतीश उपाध्याय महबूब निशा शबीहूल हसन राजेश उपाध्याय कमलेश्वर शर्मा पुष्पा यादव अब्दुल्ला फैजान प्रवीण दुबे इस्लाम मास्टर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

ग़ाज़ीपुर। 23दिसम्बर को समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश किसानो के मसीहा ,पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसानों के हित, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे। वह किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों की समस्याओं के प्रति मोदी -योगी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के साथ लगातार जुल्म और ज्यादती कर रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चौधरी साहब भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे। वह कहते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज जब देश का किसान खाद की किल्लत से जूझ रहा है,बढ़े हुए बिजली और डीजल के दामों के चलते कृषि कार्य मंहगा और आय निरन्तर कम हो रही है ऐसे में इस सरकार का रवैया और सौतेलापुर्ण तथा संवेदनहीन हो गया है। ऐसे दौर में आज देश चौधरी साहब को बड़ी शिद्दत से याद कर रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं ने कल मुहम्मदाबाद में परमिशन के बावजूद प्रशासन द्वारा आयोजित पीडीए कार्यक्रम को निरस्त किए जाने पर तीखी निंदा की और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतर कर इस नापाक हरकत के खिलाफ पार्टी प्रतिरोध करेगी।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल, अरूण कुमार श्रीवास्तव, आत्मा यादव,दिनेश यादव, सुभाष यादव, सुनील यादव, सदानंद यादव, राजेश यादव,रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, लड्डन खां, वंशबहादुर कुशवाहा ,भरत यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,राम विजय यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिन्द, अवधेश यादव, केशरी यादव आदि मौजूद थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू यादव की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने दिया रेल मंत्री को पत्रक, किया मांग
सांसद संगीता बलवंत ने गाजीपुर – मऊ रेल लाइन परियोजना शुरू करने और ओवर ब्रिज बनवाने के लिए रेल मंत्री को दिया पत्रक।
गाजीपुर। शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से राज्यसभा सांसद ने शिष्टाचार मुलाकात की। डा. संगीता बलवंत ने बताया की पूर्व में मैंने सदन के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग जमानियां, दिलदारनगर, भदौरा, दुल्लहपुर, सैदपुर, सहेड़ी, महराजगंज बजार, फुल्लनपुर और जखनिया क्रासिंगों पर ओवर ब्रिज या अंडर पास बनवाने की मांग रखी थी।

साथ ही गाजीपुर सिटी – मऊ रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना को पुनः चालू कराने की मांग की थी जिसके संबंध में आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर उक्त समस्या को पत्र के माध्यम से अवगत कराया।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची का होना जरूरी


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर मतदाता सूची गहन पुनर्निरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने एस आई आर के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में भी बहुत से फर्जी, मृत व विस्थापित मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्षता और समग्रता से परिपूर्ण शुद्ध मतदाता सूची के निर्माण में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है जो भारत माता की जय के साथ देश के समृद्धि व विकास के लिए काम करने की हमारी पहचान स्थापित है। उन्होंने कहा कि निश्चित है कि मजबूत और निष्पक्ष राजनीति के साथ समाज सेवा की भावना मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका स्थापित करेगा।
जिला प्रवासी राणा सिंह ने कहा कि सघन मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण अभियान के माध्यम से शुद्ध मतदाता सूची जनपद के सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशीयों की जीत सुनिश्चित करेगा।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान मे मैपिंग से वंचित मतदाताओं का धरातली समीक्षा की जरूरत है कोई भी पात्र व योग्य मतदाता सूची मे शामिल होने से छुटने न पाए यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती तथा 28 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बुथ स्तर सुना जाएगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने एस आई आर को लेकर तकनीकी जानकारी से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने भी सम्बोधित किया।
बैठक मे गुलाम कादिर राइनी, विश्वकर्मा राम,धीरज तिवारी, भानु प्रताप राय, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जी के भाभी, भाजपा कार्यकर्ता दीलिप गुप्ता के दामाद नवली निवासी दरोगा,डा शोभनाथ की माता आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रखकर आत्मा शान्ति की प्रार्थना की गई।
बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम तथा पार्टी महामनीषियों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ।
बैठक में बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रो शोभनाथ यादव,डा मुराहू राजभर,रामनरेश कुशवाहा, जितेन्द्र पांडेय, राजेश भारद्वाज, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,राजन सिंह,डा प्रदीप पाठक,मनोज गुप्ता, बृजेन्द्र सिंह, शशिपाल उर्फ घुरा सिंह,आनन्द राय, अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, योगेन्द्र सिंह, अवधेश राय, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज,शनि चौरसिया, गर्वजीत सिंह संकठा प्रसाद मिश्र, मनोज सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष,बीलए-1, मंडल महामंत्री एवं जनप्रतिनिधि तथा जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।