Category Archives: Poltics

ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए पूर्व शिक्षामंत्री का योगदान अद्वितीय

गाजीपुर। (सादात) पूर्व शिक्षामंत्री एवं समता कालेज के संस्थापक स्व. कालीचरण यादव को उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। विद्यालय में रविवार को आयोजित सादे समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य रामधनी शर्मा, प्रबंधक इंजी. सभाजीत यादव, पूर्व प्राचार्य डॉ. रणजीत यादव, अभिषेक यदुवंशी, डॉ. रणवीर यादव, सर्वेश कुमार यादव, डा. विंध्याचल यादव, जितेन्द्रनाथ पाण्डेय, सुदामा विश्वकर्मा, जगदीश, वंशनरायन यादव, संतोष यादव आदि ने पूर्व शिक्षामंत्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि सर्वोदय इंटर कॉलेज हुरमुजपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामधनी शर्मा ने स्व. कालीचरण यादव के सामाजिक व राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए पूर्व शिक्षामंत्री का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने न सिर्फ जनपद अपितु पूरे प्रदेश को शिक्षा जगत में एक अलग पहचान देने का काम किया। उन्होंने राजनीतिक लाभ के चलते कभी भी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। कहा कि उनकी पहचान निष्पक्षता, निर्भीकता, कर्मठता तथा समाजसेवी के रूप में रही है, जबकि आज के राजनीतिज्ञों में इन चीजों का अभाव है। समता पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत सिंह ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना और उनके विचारों को आत्मसात करना ही सही मायने में उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। समता कालेज के प्रबंधक एवं उनके सुपुत्र इंजी. सभाजीत यादव ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गरीब परिवार के होने के बावजूद उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। इसी का नतीजा रहा कि शिक्षक होने के साथ ही डा. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर राजनीति में भी उतरे और प्रदेश को शिक्षामंत्री के रूप अलग पहचान दिलाने का काम किये।

जिले में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल के किसानों को मिलेगा फायदा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत ’शहनाई पैलेस’ में उन्होंने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि गाजीपुर  में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कहा कि इसकी कुल लागत 61.87 करोड़, 30 करोड़ केन्द्रांश, 20 करोड़ राज्यांश तथा 11.87 करोड़ मण्डी परिषद का अंश स्वीकृति किया जा चुका है। विभिन्न श्रेणी की अत्याधुनिक 113 नग दुकाने, प्रशासनिक भवन, अन्य बहुउद्देश्यीय अवसंरचनाओं का निर्माण होना है। उन्होने कहा कि मार्केट में आधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण मत्स्य सम्बन्धित सभी घटक यथा थोक/फुटकर व्यापार, रंगीन मछलियों का व्यापार, मत्स्य बीज हेतु आउटलेट, प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना मत्स्य आहार, मत्स्य रोग निवारक मत्स्य उत्पादकों की उपलब्धता एक छत के नीचे संगठित रूप से किया जा सकेगा। मण्डी की स्थापना से वाराणसी मण्डल के साथ-साथ पूर्वाचल के समस्त जनपदों में मात्स्यिकी विकास से खाद्य सुरक्षा, मत्स्य पालको के मत्स्य उत्पादों का उचित मूल्य, रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे साथ ही अन्य राज्यों में मत्स्य निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा कि उ0प्र0 राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा परियोजना निर्माण हेतु टेण्डर की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मत्स्य पालन और उनसे जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में मछुआ समाज का कल्याण हुआ है। आगे भी निरंतर उत्थान हेतु सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के निर्देशन में मछुआ समाज कल्याण हेतु अलग से बजट तैयार हुआ और मछुआ समाज का हक और अधिकार उनके घर तक पहुंच सकें इसके लिए मत्स्य विभाग के माध्यम से उनको लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि मैं लगातार अपने समाज का मुद्दा विधानसभा और दिल्ली में जाकर उठाता रहा हूं, उन्ही प्रयासों का परिणाम यह हुआ कि आज केंद्र और राज्य सरकार ने मछुआ समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठाना शुरू कर दिया है।

विवेकानन्दवासियों को नगर पालिका ने दिया लाखों का तोहफा

नगर पालिका ने किया विवेकानन्द वार्ड के दो सड़को का लोकार्पण

गाजीपुर। नगर पालिका द्वारा वार्ड नं0 3 विवेकानन्द में 28 लाख की लागत से नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रभात नगर कालोनी में जिस प्रकार का सड़क व ढक्कनयुक्त नाली का निर्माण कर प्रभात लाने का काम सरिता अग्रवाल ने किया है वास्तव में आज प्रभात नगर कालोनी के नामकरण की पुष्टि हो रही है। विकास का सूरज कभी अस्त न हो इसकी जिम्मेदारी आम जनता की होती है भविष्य में आपको निर्णय करना है। नगर पालिका ने जिस प्रकार से विभिन्न क्षेत्रों में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है वह प्रशंसनीय है। नगर की गलियों को ढक्कनयुक्त नाली बनाकर उसी लेबल में सड़क बनाकर उस सड़क को चौड़ा करना अपने आप में एक बेहतरीन कार्य दर्शाता है। सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित हैं। हमने बहुत सारे विकास कार्य किए और लगातार विकास का क्रम जारी है। उन्होंने स्वच्छता को लेकर लोगों से समय से कूड़ा देने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि तुलसी सागर पश्चिमी में कालिका प्रसाद के मकान से सुशीला श्रीवास्तव के मकान होते हुए जग्गन सिंह यादव के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का निर्माण 12 लाख की लागत से एवं प्रभात नगर कालोनी में मनोज यादव के मकान से रितु राय के मकान तक नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का निर्माण 16 लाख कुल 28 लाख की लागत का लोकार्पण कर जनता को सुपुर्द कर दिया गया है। नगर पालिका लगातार विकास कार्यों को अंजाम दे रही है। नगर में आर0ओ0 वाटर प्लान्ट, कुओं का सुन्दरीकरण, घाटो पर चेंजिंग रूम, दिशा निर्देशन बोर्ड, ओवर हैण्ड टेंको की मरम्मत, रंगाई-पोताई, पम्प हाउस का मरम्मत, हैण्डपम्पो का रिबोर व नया अधिष्ठापन आदि कार्य तीव्र गति से चल रहा है। नगर पालिका विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है। डा0 व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका के विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा की और जनता से 2019 की भूल को न दोहराने की अपील की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, वरिष्ठ एडवोकेट समरप्रताप सिंह, रासबिहारी राय, दिनेश बिन्द, अनन्त सिंह अध्यक्ष विशिष्ठ बी0टी0सी0 सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारे सिंह, संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार सुभाषचन्द्र व आभार प्रकाश सभासद प्रतिनिधि रूपक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री सुरेश बिन्द, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संतोष जायसवाल, विजय कुमार मुन्ना, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, निखिल राय, जावेद अहमद, सुधीर मिश्रा, गोरख सिंह, अमित सिंह, अरूण कुमार श्रीवास्तव, खुशबू वर्मा, हर्षित सिंह, गौरव श्रीवास्तव के अलावा सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अनिल वर्मा, संजय राम, कमलेश श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अजय राय दारा, कुंवर बहादुर सिंह, विनोद कुशवाहा, कमलेश बिन्द, नफीस भाई, नन्हें भाई, नेहाल अहमद के अतिरिक्त संतोष पाठक, बंटी श्रीवास्तव, अजय गुप्ता सोनू, शाश्वत सिंह, भानु केशरी, अनूप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, चंचल सिंह, मुन्ना राम, सुखराम यादव आदि मौजूद थे

जिले में 5 जेट्टियों का होगा निर्माण, डीएम और एमएलसी ने देखा सीएम का लाइव प्रसारण

गाजीपुर। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की तकनीकी एवं आर्थिक सहायता के माध्यम से 746 करोड़ की लागत से जलमार्ग विकास परियोजना के तहत अर्थगंगा की संकल्पना पर उत्तर प्रदेश में जलमार्ग संख्या 1 ( गंगा नदी के तटों पर 15 स्थानों पर वाराणसी से लेकर बलिया तक आधुनिक सामुदायिक जेट्टियों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को इन 15 सामुदायिक जेट्टियों में से 7 जेट्टियों का लोकार्पण तथा 8 जेट्टियों का शिलान्यास मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा संत रविदास घाट वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। इस उपलक्ष्य पर कलक्टर घाट मे शुक्रवार को कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण दिखाया गया। जनपद मे भी 5 जेट्टियों का निर्माण किया जाना है, जिसमे चोचकपुर, दुनगुनपुर, सैदपुर, जमांनियां एवं कलक्टर घाट पर जेट्टियों का निर्माण किया जायेगा। इन सामुदायिक जेट्टियों पर नाव के ठहराव एवं यात्रियों के उतरने चढ़ने के हेतु उचित व्यवस्था तथा तट पर आने वाले यात्रियों के ठहराव एवं विश्राम हेतु एक विश्राम स्थल इत्यादि सहित विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इन सामुदायिक जेट्टियों के निर्माण के उपरांत एक समझौते के तहत जिला प्रशासन / स्थानीय संस्थाओं को स्थानांतरित कर दिया जाएगा जो आगे इसे उपयोग में लाने हेतु उचित माध्यम से रखरखाव एवं परिचालन की व्यवस्था देखेंगे। आरंभ में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण 2 साल के समझौते के तहत निर्माण करने वाली संस्था के माध्यम से इसकी रखरखाव हेतु व्यवस्था करेगा। इन सामुदायिक जेट्टियों के माध्यम से नदी तट पर रहने वाले किसान, छोटे व्यापारी, उद्यमी, मछुआरे एवं अन्य नागरिकों को नदी के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने एवं नदी के आर-पार परिवहन को सुगम बनाया जा सकेगा। इनके निर्माण से आस पास के क्षेत्र में लघु औद्योगिक इकाईयों को बल मिलेगा तथा रोजगार की बढ़ोतरी होगी। इस कार्यक्रम मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रभुनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, सी0ओ सिटी गौरव सिंह, एस0पी0 सिटी गोपीनाथ सोनी, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, एम एल सी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

डिप्टी सीएम के साथ मनोज सिन्हा के घर गाजीपुर पहुंचे ये मंत्री

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक घर पर आयोजित भंडारे मे भाग लेने के लिए मुहम्मदाबाद के मोहनपुरा जाने के लिए लखनऊ से एक ही साथ हवाई जहाज से अंधऊ हवाई अड्डे पर अपराह्न 1 बजे पहुंचे। जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व मे स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, डा विजय यादव, विनोद अग्रवाल, प्रो शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, पंकज सिंह चंचल, राजेश राजभर, संकठा मिश्रा, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राजन प्रजापति, पप्पू सिंह, सुरेश बिंद, डा अरविन्द मिश्रा प्राचार्य मेडिकल कालेज, डा संचीत, डा अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, तहसीलदार अभिषेक , प्रतिभा मिश्रा एसडीएम, गौरव कुमार क्षेत्राधिकारी, हेमंत राव बीएसए, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, अशोक सिंह, उत्पल राय और संजीव जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

डीएम ने की राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग बैठक, कहा…..

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर होने वाले विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध मे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक मे जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो को मतदाता सूचि में सम्मिलित मतदाताओ के आधार नम्बर जुड़वाने तथा आयोग द्वारा  निर्धारित 4 विशेष अभियान तिथियो पर अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओ के नाम बढवाने मे सहयोग प्रदान करने हेतु अपने-अपने पार्टी से सम्बन्धित पोलिंग स्टेशनवार बूथ लेविल एजेन्ट की नियुक्ति कर बूथ लेविल आफिसर के साथ कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसके अनुसार समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर, 2022 को किया जायेगा । 9 नवम्बर, 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक दावे / आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा उक्त अवधि में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ पदाभिहित स्थानों पर दावे/ आपत्तियां प्राप्त करने हेतु कुल 4 विशेष अभियान की तिथि जिसमें 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर , 2022 (रविवार) 26 नवम्बर, 2022 (शनिवार) तथा 4 दिसम्बर, 2022 (रविवार) निर्धारित की गयी है । दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण 26 दिसम्बर 2022 तक एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 है। उन्होने बताया कि विशेष अभियान की तिथियों को छोड़कर शेष दिनों में बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य किया जायेगा। बी0 एल0 ओ0 द्वारा घर-घर सत्यापन के दौरान आश्रयहीन, घुमन्तू जन जाति, बघुआ मजदूरों, विकलांग आदि व्यक्तियों का पात्रतानुसार मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि अभी तक आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु 1 जनवरी अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जाने की व्यवस्था नियत की गयी थी, जिसे अब आयोग द्वारा परिवर्तित करते हुये वर्ष में चार अर्हता तिथियां नियत की गयी है। अतः घर-घर सर्वे के दौरान यदि कोई मतदाता 1 जनवरी की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को अर्ह हो रहे है तो उन सभी अर्ह मतदाताओं से फार्म -6 प्राप्त कर लिया जायेगा और यथासमय उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा वर्तमान में प्रचलित फार्मों को 1 अगस्त, 2022 से संशोधित कर दिया गया है। अतः इस पुनरीक्षण में संशोधित फार्म -6 , 6 ए , 6 बी , 7 एवं 8 प्रयोग में लाये जायेंगे, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने बताया कि आयोग के नवीनतम् दिशा निर्देश के अनुसार संशोधित फार्म-6 नया नाम सम्मिलित कराने के लिये, फार्म -6 ए प्रवासी मतदाताओं के लिये , फार्म-6बी मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं के आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु, फार्म-7 किसी प्रविष्टि के अपमार्जन हेतु तथा फार्म-8 किसी प्रविष्टि को शुद्ध कराने, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने, स्थान परिवर्तन हेतु प्रयोग में लाया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, रविकान्त राय कांग्रेस, निजामुद्दीन खॉ समाजवादी पार्टी, राजन प्रजापति भाजपा, सुभाष राम सिपाही बसपा, अमेरिका सिंह यादव भा0क0पा0, अखिलेश कुशवाहा बसपा, कमलेश्वर प्रसाद कांग्रेस, उपस्थित थे।

गाजीपुर:अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे मनोज सिन्हा

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे। बता दें कि लोकसभा 2019 चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े और वर्तमान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी के घर रविवार को सुबह अपने पैतृक गांव जाने से मनोज सिन्हा औपचारिक भेंट मुलाकात करने पहुंचे। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कादिर राईनी और उनके परिजनों से भेंट मुलाकात कर लगभग 15 मिनट तक उनके घर पर बैठे रहे।
इस अवसर पर पुर्व मंत्री विजय मिश्र, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुनिल सिंह, अर्जुन सेठ, नगर अध्यक्ष सुनिल गुप्ता, गिरधारी जायवाल, विनोद कुशवाहा, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह,बाल विजय कुमार राय, संतोष जायसवाल, संकठा मिश्रा, अभिनव सिंह, संजीव गुप्ता, निरज मानू व संतोष चौहान आदि उपिस्थत रहे।

भाजपा सरकार पर जमकर गरजे विधायक, कहा……

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव की तैयारी एवं किसानों की समस्यायों पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची से विलोपित किये गये वैध नामों की सूची शपथपत्र के साथ 7 नवम्बर तक जिला कार्यालय में जमा करने का तथा साथ ही साथ जल्द से जल्द सदस्यता रशीद जमा करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में उपस्थित जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर रहा है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने संगठन के लोगों से गंभीर होने की हिदायत दिया और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीर होकर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से काटे गये नामों की सूची बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य है लेकिन समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव आयोग की चुनौती को स्वीकार कर इस काम को बखूबी पूरा करने का काम करेगा और चुनाव आयोग के समक्ष यह सूची प्रस्तुत कर देगा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश अराजकता की लपेट में है। भाजपा सरकार में लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार चरम पर है। चारों तरफ खुलेआम गुंडई जारी है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। गरीबों की जिंदगी भाग्य भरोसे है। बढ़ती मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है। सदर विधायक किशन साहू ने‌‌ अपने उद्बोधन में कहा कि देश और प्रदेश की जनता मंहगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रही है। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हैं। डेंगू बुखार से चलते पूरा प्रदेश दहशत में हैं। अस्पतालों में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज और दवाओं के नाम पर मरीजों के साथ खुलेआम लूट हो रही हैं। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया है, न साफ सफाई हो रही हैं न फागिंग की कोई व्यवस्था है। सरकार की इस दुर्व्यवस्था के चलते जनता में गहरा आक्रोश है। भाजपा सरकार जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने में नाकाम साबित हो रही हैं। भाजपा के मंत्री हवा हवाई और झूठे प्रचार करने में व्यस्त हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से योगेन्द्र राय,निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद, गोपाल यादव, बृजदेव खरवार, आशा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, गोपाल यादव, जैहिंद यादव, छोटे लाल यादव, अनिल यादव, अवधेश यादव, राजेंद्र यादव, प्रदीप राजभर, कमलेश यादव, अमित ठाकुर, अम्बिका यादव, भानु यादव, आत्मा यादव, कमलेश यादव, मारकंडेय यादव, रामदरश बनवासी, रामाशीष सिंह यादव, अहमर जमाल, विशाल मद्धेशिया, अश्वनी कुमार यादव, रीना यादव, रिपु सिंह यादव, सुग्गु सिंह यादव, वंशराज यादव, रामजन्म चौहान, गिरीश गोड़, नफीसा बेगम, रामनारायन यादव, रणजीत यादव, रामकरेश यादव, द्वारिका यादव, रमेश सिंह यादव, कंचन रावत, दिनेश यादव, राजेश गोड़ आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन,दी चेतावनी

डेंगू सहित संक्रामक रोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था करे सरकार:सुनील राम

गाजीपुर।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदेश में फैल रहे डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियां को लेकर शनिवार को सरजू पांडे पार्क में राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सदर तहसीलदार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्राप्त कर राज्यपाल तक भेजने का आश्वासन दिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि डेंगू सहित विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था कर आमजन को इन बीमारियों से निजात दिलाने सरकार को समुचित कदम उठाना चाहिए। प्रदेश में जिस तरह से डेंगू का फैलाव हो रहा है यह एक चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी इसके लिए प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कर आमजन की सुरक्षा की मांग करती है ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है उसे ठीक करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए ।
उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने कहा की सरकार को आमजन की कोई चिंता नहीं है अस्पतालों में दुर्व्यवस्था फैली हुई है ,सफाई का कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है यदि सरकार की यही रवैया रहे तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए वाध्य होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडे सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह ,सतीश उपाध्याय ,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुधांशु तिवारी, दिव्यांशु पांडे ,संजय गुप्ता, संजय सिंह ,मुस्ताक अली ,मोहनराम, शंभू ,कुशवाहा ,महेंद्र कुशवाहा ,हरिओम दुबे ,अभिषेक आदि लोग मौजूद थे।

सैकड़ों लाभार्थियों को सपना सिंह ने दिया स्मार्टफोन

गाजीपुर। जनपद के युवाओ को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के सभी विद्यालयों मे स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में स्मार्ट फोन वितरण योजना को धरातल पर उतारने के लिए महाविद्यालयो, आई टी आई, पालिटेक्निक संस्थानो आदि के लाभार्थियो को डेटा के आधार पर जनपद के सभी विभिन्न तहसीलो में आज स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमे इस योजना अन्तर्गत तहसील सदर के स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय में गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में 818 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह स्मार्ट फोन लाभार्थियों को उत्तम शिक्षा/तकनिकी शिक्षा को बढ़ावा एवं रोजगार मे सहायता प्रदान करेगा। गुरूवार को कुल 10060 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयो/विद्यालयो/संस्थानो/आई0टी0आई0/पालिटेक्निक संस्थानों में जंगीपुर विधानसभा में 3 महाविद्यालय/विद्यालयों में -1148, सैदपुर तहसील में 7 महाविद्यालय/विद्यालयों में कुल 2548, मु0बाद तहसील में 3 महाविद्यालय/विद्यालयों में 430, कासिमाबाद तहसील के 4 विद्यालयों में 1069 एवं जखनियॉ में 10 महाविद्यालय/विद्यालयों में 4048 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इसी प्रकार 4 नवम्बर को रोस्टर के अनुसार विभिन्न महाविद्यालयो/विद्यालयो/संस्थानो/आई0टी0आई0/पालिटेक्निक संस्थानों में स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा।