Category Archives: Poltics

1800 लोगों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

1800 लोगों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर” सेवा पखवाड़ा” अंतर्गत आज 12 वें दिन प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा उनके जन्मदिन पर स्वस्थ दीर्घायु जीवन हेतु शुभकामना तथा योजनाओं से लाभान्वित होकर जीवन समृद्धि मे उनके योगदान के प्रति धन्यवाद पत्र लिखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि जिले भर से लगभग 1800 लोगों ने आज बधाई संदेश “पोस्ट कार्ड” पर लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ जीवन के प्रति शुभकामना संदेश तथा किसान सम्मान निधि,उज्जवला गैस,प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना,आयुष्मान भारत आदि योजनाओं से लाभान्वित होने पर उत्साह पूर्वक धन्यवाद पत्र लिखा। डाक विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय के पते पर प्रेषित किया है।उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व तथा गुणों पर लेख भी लिखा गया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके जन कल्याणकारी योजनाओं से आज देश का हर वर्ग खुशहाल और समृद्ध हो रहा तथा देश का सम्मान विश्व पटल पर गौरवान्वित हुआ है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

ग़ाज़ीपुर।गाज़ीपुर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय जंगीपुर विधानसभा में कल 24 सितंबर की देर शाम तक भारत जोड़ो यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी, गाज़ीपुर के अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में स्थानीय फकीरा मस्जिद से प्रारंभ होकर जंगीपुर मंडी तक निकाली गई। इस यात्रा में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि देश की वर्तमान मोदी सरकार की नीतियों से चंद अमीरों को ही लाभ मिल रहा है जबकि मध्यमवर्गीय और गरीब चाहे वो व्यापारी हो, रोजी रोजगार या फिर देश का किसान हो सभी परेशान हैं, मंहगाई चरम पर है और सरकार में भ्रष्टाचार भी चरम पर है, इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन हर जगह किया जा रहा है। वहीं यात्रा का आयोजन करने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता महबूब निशा ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आज धर्म, मजहब और जातिवाद की समस्या चरम पर है लोग एक दूसरे पर अविश्वास ज्यादा कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी के सांसद और हर दिल अज़ीज़ राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जिसके क्रम में ये यात्रा जंगीपुर में निकाल कर लोगों से जनसम्पर्क भी किया गया और जनता के दुख दर्द को समझते हुए कांग्रेस की नीतियों को भी बताया गया।
यात्रा का आयोजन महबूब निशा जी, राजेश गुप्ता जी, एवं विद्याधर पांडे जी, ने किया।
पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह , राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे,अजय श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव , सतीश उपाध्याय , आशुतोष गुप्ता , चंमभीत राम ,जंघई सिंह , ज्ञान प्रकाश सिंह ,विभूति राम, उमाशंकर सिंह , ओमप्रकाश राजभर ,जनार्दन राम, अरुण गुप्ता , सुमन चौबे ,संजय सिंह ,सैफ अली, शकीला बानो, जखीरा , मुस्ताक अली आदि लोग पदयात्रा में मौजूद थे ।

नवागत DM आर्यका आखौरी से मिले कांग्रेसी,जल्द ही जन समस्याओं का निदान करने की कही बात

नवागत DM आर्यका आखौरी से मिले कांग्रेसी,जल्द ही जन समस्याओं का निदान करने की कही बात

गाज़ीपुर। नवागत जिलाधिकारी आर्यका आखोरी से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में शिष्टाचार मुलाकात की। गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने जन समस्याओं पर भी चर्चा की और विशेष रूप शहर की खस्ताहाल गड्ढा युक्त सड़कों और क्षतिग्रस्त और बदबूदार नालियों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी आर्यका आखोरी ने बड़े ही प्रेम से कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर जल्द ही जन समस्याओं का निदान करने की भी बात कही।

शिष्टाचार मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, लाल साहब यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ,शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, उषा चतुर्वेदी ,आशुतोष गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सतीश उपाध्याय, विद्याधर पांडे, विभूति राम, आदि लोग थे ।

हमारी फौज बहादुर और साहसी है

हमारी फौज बहादुर और साहसी है

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक नुरूद्दीनपुरा वार्ड में पार्टी के वरिष्ठ नेता मझले अंसारी के आवास पर आयोजित हुई।इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा के साथ साथ नगर की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगम् वस्त्रम् देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि नगर में 25वर्षों से भाजपा का कब्जा है । इसके बावजूद शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। 25 वर्षों में भी भाजपानीत नगरपालिका शहर की मूलभूत समस्याओं को हल नहीं कर सकी । सड़क,नाली,पानी और रोशनी की भी समूचित व्यवस्था नहीं कर पाई नगरपालिका। वार्ड में भ्रमण के दौरान देखा गया कि गोईजी से लेकर एमएच स्कूल होते हुए तुलसिया के पूल तक पूरी सड़क कीचड़ से सनी हुई टूटी फूटी,और अंधेरे में हैं। जिसके दुर्गन्ध के चलते लोगों का घर से निकलना और उस रास्ते से गुजरना दूभर हो गया है। वार्ड में व्याप्त गंदगी के वजह से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। नगर प्रभारी अहमर जमाल ने कहा कि आज भी शहर और शहर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं। नगरपालिका में सरकारी धन की लूट मची हुई है । नगरपालिका का पैसा विकास कार्य में खर्च होने के बजाय उनसे निजी तिजोरियां भरी जा रही है। मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बूथ प्रभारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि धरती पर वही वृक्ष ज्यादा टिकाऊ होता है जिसकी जड़ें जमीन में ज्यादा गहरी होती है ,जिस वृक्ष की जड़ें धरती के ऊपरी सतह तक सीमित होती है वह हवा,पानी के तेज बहावों में नहीं टिक पाती उनके पांव जल्दी उखड़ जाते हैं । उन्होंने कहा कि जिस भी दल का बूथ कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा और उसका सम्मान नहीं होगा वह पार्टी ज्यादा दिनों तक जमीन पर नहीं टिक पायेगी । उन्होंने कहा कि हम अपने इसी बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के बल पर हमने लोकसभा कै साथ साथ विधानसभा चुनाव में सातों सीटें जीती हैं और नगर पालिका चुनाव भी जीतेंगे । उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की रीतियों नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के अलावा लाठी गोली खाकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का काम करता है। बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर में इतिहास बनाना है तो संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी फौज बहादुर और साहसी है। संघर्ष उसका मिजाज रहा है।उन्होंने नगर की समस्यायों को लेकर संघर्ष करने और आन्दोलन का रास्ता पकड़ने की भी आह्वान किया और कहा बिना संघर्ष के कोई मंजिल फतह नहीं होगी । उन्होंने सभी से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ समीर सिंह, बदरे हसन जुल्फेकार अली,,इज्जतुल्लाह उर्फ चुन्नू,मझले अंसारी,सैफ्फुल्लाह अंसारी, परवेज खान,सहजादे, खालिद अंसारी,बबलू अंसारी,मो.यासीन अंसारी, अरविंद यादव, सिब्ते हसन, शमशेर,आसिफ,इन्दरे जमाल, आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी फिरोज जमाल ने किया।

दिव्यांगजनों में बांटा गया उपकरण

आज का दिव्यांग मजबूर नही बहुत मजबूत है- सपना सिंह


गाजीपु। प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के आज शनिवार को आठवें दिन दिव्यांग सहायक कृत्रिम अंग उपकरण का वितरण जिला दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा जखनियाँ एवं बाराचवर ब्लाक मुख्यालय पर हुआ। जखनियाँ ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रुप मे सम्बोधित करते हुए सपना सिंह ने कहा कि आज का दिव्यांग मजबूर नही बल्कि बहुत मजबूत है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अब सिधे लाभार्थियों के पास पहुंच रहा है ।उन्होंने कहा कि जरूरत है तो बस योजनाओं कि आन लाइन प्रक्रिया को पूर्ण करने की । भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शारीरीक रुप से विकलांग जनो को दिव्यांग नाम देकर सामाजिक रुप से सोच को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोगों को पेंशन प्राप्त होती थी लेकिन भाजपा नेतृत्व की सरकार ने यह योजना सभी दिव्यांग जनो के लिए अनुमन्य कर पात्रता कि प्राथमिकता को समाप्त किया है तथा समय समय पर सहायक उपकरणों के माध्यम से जीवन को सुगम करने का प्रयास भी कर रही है। कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद आभार उप जिलाधिकारी ने जताया। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने करते हुए दिव्यांग जनो को सरकार द्वारा अनुमन्य सभी योजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज इस अवसर पर जखनियाँ और मनिहारी ब्लाक के लाभार्थियों मे 92 हस्तचालित ट्राईसाइकिल,1 अंध छड़ी और 2 व्हील चेयर का वितरण हुआ। उन्होंने बताया कि 80 % से ज्यादा दिव्यांगता पर मोटराइज्ड ट्राई सायकिल का जल्द ही वितरण किया जाएगा।
मुख्य अतिथियों को खंड विकास अधिकारी ने माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। विकलांग जनों को ट्राई साइकिल देकर उनका माल्यार्पण कर किया गया रवाना
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह,सरोज मिश्रा,सविता सिंह,अवधेश यति,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,रूद्र प्रताप सिंह,प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव,मनोज यादव, हंसराज राजभर, झुन्ना सिंह,अटल सिंह,पियुष सिंह,शिवपुजन चौहान,रुपेश सिंह,अशोक पांडेय, जगदीश सिंह, अजीत सिंह,अशोक प्रधान तथा दयाशंकर सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

जिपं अध्यक्ष सपना सिंह ने फीता काटकर किया उद्धाटन

जिपं अध्यक्ष सपना सिंह ने फीता काटकर किया उद्धाटन

गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह के सातवें दिन लंका मैदान मे आयोजित कार्यक्रम “वोकल फॉर लोकल” मे एक जनपद एक उत्पाद अंतर्गत आज जुट वाल हैंगिग, सेनेटरी नैपकिन उद्योग, सजावटी झूमर, तकिया उद्योग, एलिगेंट अप्लायंसेज निर्मित उत्पाद, सॉफ्ट टॉयज एवं टेडी बेयर होम केयर प्रोडक्ट, कपूर ग्रास दोना पत्तल उत्पाद, खादी ग्राम उद्योग उत्पाद, बालाजी बोर्ड उत्पाद,आदि उत्पादों की प्रदर्शनी शुक्रवार को लंका मैदान में लगाई गई ।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने फीता काटकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।आज भारत सम्पूर्ण रूप से देश मे निर्मित संसाधनों के बल पर विश्व की चुनौती स्वीकार करने मे सक्षम है।
जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि भारत आज जिस गति से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है,अगर पुर्व की सरकारें इस दिशा मे काम की होती तो स्थिति आज कुछ और होती। देशी उत्पादों को जब प्रोत्साहन कि जरूरत थी स्वावलंबन के लिए तब देश को सहयोग चाहिए था तब हम विदेशी सामानो पर निर्भर थे।आज भारत विश्व मे महाशक्ति के रूप मे उभर रहा है।
कार्य क्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री डा संगीता बलवंत ,पूर्व विधायक कालीचरण राजभर,प्रभुनाथ चौहान, काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दया शंकर पांडेय, अवधेश राजभर, सुनील सिंह, पंकज सिंह चंचल, साधना राय, अब्दुल कादिर राईनी, श्याम राज तिवारी, सुरेश बिंद,अच्छे लाल गुप्ता, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, संजीव गुप्ता, किरण सिंह, सुनील गुप्ता, अभिनव सिंह, आलोक शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सपना सिंह ने किया लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण

विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है आयुष्मान भारत-सपना सिंह


गाजीपुर।”आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” के आज शुक्रवार को चौथे वर्षगांठ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष मे सीएमओ डा हरगोविंद सिंह की अध्यक्षता मे लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के हाथों किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू की गयी। जिससे आज समाज का गरीब से गरीब परिवार बड़े से बड़े चिकित्सालय मे चिकित्सा का लाभ प्राप्त कर रहा है। भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के सबसे गरीब और आर्थिक क्षरुप से कमजोर व्यक्ति के उत्थान कल्याण हेतु इस कल्याणकारी योजना को दिया है ताकी इनका इलाज भी अच्छे चिकित्सालयों मे हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा हरगोविंद सिंह ने अतिथियों तथा लाभार्थियों सहित उपस्थित लोगों का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अतिथियों को पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर आदित्य गुप्ता, अनिता गुप्ता,धरमानी देवी, कुलदीप वर्मा संध्या वर्मा, संजय कुमार, विकास गुप्ता आदि लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया।आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और विश्वास का भाव प्रकट हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा एस डी वर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, मनोज सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,वेंकटेश सिंह, जगदीश सिंह, लालबहादुर पांडेय, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनोज सिंह,डा नीरज,डा एन के चौधरी,डा एस डी वर्मा, डा एन के चौधरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

नगरपालिका में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में शहर बदहाल: अहमर जमाल

नगरपालिका में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में शहर बदहाल: अहमर जमाल

गाज़ीपुर। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक नवाबगंज मुहल्ले मे स्थित आर सी बाल विधामंदिर में आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा के साथ साथ नगर की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक में उपस्थित अभिनव सिंह ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगम् वस्त्रम् देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।
इस बैठक में उपस्थिति जिला उपाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी अहमर जमाल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के साथ-साथ नगर में 25वर्षों से भाजपा का कब्जा है। दूसरे शब्दों में यह कहा जाय कि गाजीपुर शहर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है इसके बावजूद शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। 25वर्षों में भी भाजपा, नगरपालिका शहर की मूलभूत समस्याओं को हल नहीं कर सकी । सड़क,नाली , पानी और रोशनी की भी समूचित व्यवस्था नहीं कर पायी नगरपालिका। आज भी शहर और शहर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं। जिला अध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि नगरपालिका में सरकारी धन की लूट मची हुई है । नगरपालिका का पैसा विकास कार्य में खर्च होने के बजाय उनसे निजी तिजोरियां भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि धरती पर वही वृक्ष ज्यादा टिकाऊ होता है जिसकी जड़ें जमीन में ज्यादा गहरी होती है ,जिस वृक्ष की जड़ें धरती के ऊपरी सतह तक सीमित होती है वह हवा,पानी के तेज बहावों में नहीं टिक पाती उनके पांव जल्दी उखड़ जाते हैं । उन्होंने कहा कि जिस भी दल का बूथ कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा और उसका सम्मान नहीं होगा वह पार्टी ज्यादा दिनों तक जमीन पर नहीं टिक पायेगी । उन्होंने कहा कि हम अपने इसी बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के बल पर हमने लोकसभा कै साथ साथ विधानसभा चुनाव में सातों सीटें जीती हैं और नगर पालिका चुनाव भी जीतेंगे । उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की रीतियों नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के अलावा लाठी गोली खाकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का काम करता है। बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती । डा. समीर सिंह ने कहा कि नगर में इतिहास बनाना है तो संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी फौज बहादुर और साहसी है। संघर्ष उसका मिजाज रहा है। उन्होंने नगर की समस्यायों को लेकर संघर्ष करने और आन्दोलन का रास्ता पकड़ने की भी आह्वान किया और कहा बिना संघर्ष के कोई मंजिल फतह नहीं होगी । उन्होंने सभी से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ. समीर सिंह,अभिनव सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अतीक राइनी, सुप्पन यादव, शहाब आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी रामचन्द्र गुप्ता ने किया।

छात्रों की समस्या को लेकर छात्रों ने सौंपा प्राचार्य को पत्रक

गाजीपुर। छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में छात्रों ने पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय को आनलाइन काउंसलिंग के दौरान हो रही वेबसाइट में समस्या को लेकर गुरुवार को पत्रक सौंपा। छात्र नेता प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय में प्रथम बार आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया लागू कि गयी है जिससे प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता आयें। किन्तु वेबसाइट कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ छात्रों कि काउंसलिंग नहीं हो सकी है और वह प्रवेश लेने से वंचित हो गए हैं। कुछ छात्रों कि फीस फस गई है तथा स्कूल व महाविद्यालय में रिजल्ट न आने से टीसी नहीं मिल रही, जिससे सम्पूर्ण डाक्यूमेंट्स न होने पर काउंसलिंग से बाहर कर दिया जा रहा है। पत्रक में पुनः एक बार छात्रों को मौका देंने की मांग की गई है, यदि छात्रों कि मांग कि अनदेखी की गई तो छात्र धरना प्रदर्शन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रवीण कुमार पांडेय, रोहन यादव, सत्या प्रजापति, आंचल गुप्ता, आर्यन कुशवाहा, सूर्य प्रकाश तिवारी, धनंजय कुशवाहा, अभिषेक यादव, जयशंकर कुमार, अजय कुमार, अनीष कुशवाहा, प्रिंस प्रजापति सहित इत्यादि छात्र मौजूद थे।

किसी भी कीमत पर रीलिज नहीं होने देंगे फिल्म

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को महासभा के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान करने एवं उपहास उड़ानें वाली फिल्म थैंक गॉड के डायरेक्टर इन्द्र कुमार, प्रोड्यूसर भूषण कुमार एवं अभिनेता अजय देवगन, सिध्दार्थ मल्होत्रा एवं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा को सौंपा।
महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाना मानो वालीवुड का शगल बन गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान कायस्थ समाज कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो कायस्थ महासभा लोकतांत्रिक तरीके व शान्ति पूर्ण ढंग से आंदोलन कर रही है। यदि इस फिल्म से बिना आपत्तिजनक दृश्य हटाये और बिना डायलॉग में संशोधन किए फिल्म को रिलीज करने की कोशिश की जायेगी तो आंदोलन उग्र भी हो सकता है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस मसले को लेकर पूरे देश का कायस्थ समाज आंदोलित है। उन्होंने कहा यह कोई छोटा मामला नहीं है। फिल्म थैंक गॉड के इस आपत्तिजनक दृश्य से कायस्थ ही नहीं बल्कि पूरा हिंदू समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज बहुत ही शान्ति एवं न्याय प्रिय कौम है लेकिन इस फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेताओं की नापाक हरकत से पूरे देश का कायस्थ समाज गुस्से में है और सड़कों पर उतर पड़ा है। समय रहते यदि इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो कायस्थ महासभा लगातार आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होगी और इस फिल्म को किसी भी कीमत पर रीलिज नहीं होने देगी। हम इस फिल्म ही नहीं बल्कि पूरे वालीवुड का बहिष्कार भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र गौड़, परमानन्द श्रीवास्तव,शशि प्रकाश श्रीवास्तव अजय कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव एड., मोहनलाल श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव,आन्नद श्रीवास्तव, श्रीवास्तव ,शैल श्रीवास्तव, संदीप वर्मा एड., शिवशंकर सिन्हा, अमर सिंह राठौर, अनूप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव एड., सुनील दत्त श्रीवास्तव एड., विजय प्रकाश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।