-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
स्वच्छता कार्यों में लापरवाही को लेकर सीडीओ नाराज,दिया निर्देश

स्वक्षता कार्यों में लापरवाही को लेकर सीडीओ नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन समिति गाजीपुर की बैठक मंगलवार की शाम मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में गत बैठक के निर्देशों के अनुपालन आख्या पर विचार किया गया। उक्त बैठक में पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं जैसे व्यक्तिगत शौचालय, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कराए जाने वाले कार्यों पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवशेष 23 पंचायत भवनों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में ओडीएफ अंतर्गत कुल 61 रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनकर तैयार हैं जहां पर शहरों की तर्ज पर कूड़ा उठान का कार्य एवं कूड़ा निस्तारण का कार्य किया जाना है। किंतु उनमें से मात्र 14 केंद्र संचालित है जिस पर सीडीओ द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सभी आरसी सेंटर को संचालित कराकर गांव को स्वच्छ बनाएं। उक्त के अतिरिक्त सीडीओ द्वारा समस्त ए0डी0ओ पंचायत को यह निर्देश दिया गया की पंचायत सचिवालय के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर उनमें प्रगति करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, समस्त ए0डी0ओ पंचायत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-
दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा

दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम अलख कुमार की अदालत ने मंगलवार को दहेज हत्या के मामले में पति को 10 साल की कड़ी कैद के साथ 57 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। अभियोजन के अनुसार थाना शादियाबाद गांव सिघनाथपुर के धरमु राजभर अपनी लड़की मुन्नी की शादी 19 मई2015 को गांधीनगर जंगीपुर के आलोक राजभर के साथ किया था। शादी में अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के बाद विदा होकर मेरी पुत्री अपने ससुराल गई जहाँ पर उसके ससुराल के लोग सास दासी देवी ननद सोनी व जेठ विनोद कुमार व पति आलोक राजभर दहेज में 50 हजार रुपया और सोने की चेन की मांग करते थे तथा उसको प्रताड़ित करते थे। 6 सितम्बर 2016 को मुन्नी का भाई उसको विदा कराने गया तो देखा की उसकी बहन को उसके ससुराल के लोग काफी मारे पीटे थे। भाई को देखते भड़क गये और उसको भगा दिया। कुछ ही देर बाद फोन आया कि उसकी बहन की मौत हो गई हैं। वादी की सूचना पर थाना जंगीपुर में सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरान्त सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कुल 8 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया।
मंगलवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए सास दासी देवी, जेठ विनोद कुमार, ननद सोनी को दोषमुक्त करते हुए पति आलोक राजभर को दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। -
दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा

दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा
गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम अलख कुमार की अदालत ने मंगलवार को दहेज हत्या के मामले में पति को 10 साल की कड़ी कैद के साथ 57 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। अभियोजन के अनुसार थाना शादियाबाद गांव सिघनाथपुर के धरमु राजभर अपनी लड़की मुन्नी की शादी 19 मई2015 को गांधीनगर जंगीपुर के आलोक राजभर के साथ किया था। शादी में अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के बाद विदा होकर मेरी पुत्री अपने ससुराल गई जहाँ पर उसके ससुराल के लोग सास दासी देवी ननद सोनी व जेठ विनोद कुमार व पति आलोक राजभर दहेज में 50 हजार रुपया और सोने की चेन की मांग करते थे तथा उसको प्रताड़ित करते थे। 6 सितम्बर 2016 को मुन्नी का भाई उसको विदा कराने गया तो देखा की उसकी बहन को उसके ससुराल के लोग काफी मारे पीटे थे। भाई को देखते भड़क गये और उसको भगा दिया। कुछ ही देर बाद फोन आया कि उसकी बहन की मौत हो गई हैं। वादी की सूचना पर थाना जंगीपुर में सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरान्त सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कुल 8 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया।
मंगलवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए सास दासी देवी, जेठ विनोद कुमार, ननद सोनी को दोषमुक्त करते हुए पति आलोक राजभर को दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। -
स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल को कराएं दुरुस्त

स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल को कराएं दुरुस्त

गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया । उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराये जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय। तथा जगह-जगह टूटे नाली, सड़क, टूटी फर्स, को ठीक करा लिया जाए। उन्होने कहा कि मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग की जो भी गाइड लाईन है उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये। इसमे स्तर की लापरवाही न हो।
-
प्रदेश सरकार का जारी बजट हर तपके के लिए लाभदाई:सरिता अग्रवाल

प्रदेश सरकार का जारी बजट हर तपके के लिए लाभदाई:सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि, “यह एक ऐतिहासिक बजट है जो पूर्ण रूप से परिलक्षित करता है कि CM योगी के नेतृत्व में विकसित प्रदेश, आत्मनिर्भर प्रदेश बनने के लक्ष्य के प्रति गति के साथ आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर तपके के लिए लाभदाई है।

पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के इस जारी बजट का स्वागत किया। योगी सरकार के बजट का आकार 7 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा, महिला, किसान पर फोकस किया गया है। योगी सरकार युवा, महिला, किसान और गरीब का उत्थान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
-
चित्र वीथी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाए आकर्षक पोस्टर

चित्र वीथी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाए आकर्षक पोस्टर

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को संस्कृत विभाग की ओर से चित्र वीथी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें संस्कृत विभाग की स्नातक छात्राओं ने गुरु वंदना, योग चक्र, कच्छप अवतार, समुद्र मंथन के चौदह रत्न, महेश्वर सूत्र, शंख, सुश्रुत, चरक, चाणक्य, कठोपनिषद, गीतोंपदेश, यक्ष युधिष्ठिर संवाद, रघुवंशम, ओमकार महत्व, नारी का महत्व आदि विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाएं तथा इन चित्रों के बारे में अपना प्रस्तुतिकरण दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने इस चित्र वीथी प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी संस्कृति एवं कला के प्रति रुचि की सराहना की। चित्र वीथी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में डॉ सारिका सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ इकलाख खान ने एक-एक चित्रों का अवलोकन करते हुए उसके संबंध में छात्राओं के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया। इस आधार पर बीए तृतीय वर्ष से अंकिता जायसवाल, आंचल कुमारी एवं राजनंदिनी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बीए द्वितीय वर्ष से श्रेया मौर्य, गायत्री चौरसिया क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर तथा प्रीति राय एवं लक्ष्मी राय संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। बीए प्रथम वर्ष से सलोनी गुप्ता, शचि मिश्रा एवं किरण कुशवाहा क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही इस चित्र वीथी प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन संस्कृत विभाग की प्रभारी प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी ने किया तथा विभाग की शोध छात्र वंदना मौर्य ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ अकबरे आजम, डॉ अमित यादव, मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार सहित आदि प्राध्यापक एवं स्नातक की सुधी छात्राएं उपस्थित रही।

-
बाबा साहेब के संविधान को बदलना चाहती है भाजपा:जिलाध्यक्ष गोपाल

बाबा साहेब के संविधान को बदलना चाहती है भाजपा: जिलाध्यक्ष गोपाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर 26 जनवरी से चल रहे पीडीए पखवाड़े के तहत जहूराबाद विधानसभा के सागापाली, सदर विधान सभा के नौदर तथा जंगीपुर विधान सभा के ढढ़नी रणवीर राय, जखनियां विधान सभा के जबुरना गांव में जनपंचायत का आयोजन मंगलवार को किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने जहूराबाद विधान सभा के सागापाली में आयोजित जनपंचायत में भाजपा को बेशर्म पार्टी बताते हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लगातार चुनावों में धांधली कर रही भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर तनिक भी नैतिकता नही है। उन्होंने “भाजपा इस बार चार सौ पार” के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का यह फील गुड फिर से लोकसभा के चुनाव में बैड फील करायेगा। भाजपा सरकार को दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही है। यदि बाबा साहेब का संविधान सुरक्षित रहेगा तभी मिलेगा सबको अपने हक और अधिकार, अन्यथा किसी को कुछ हासिल नही होगा। यह सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और डॉ राम मनोहर लोहिया, नेता जी मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर दलितों-पिछड़ों के हक की लड़ाई लगातार लड़ रही है और उसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी लगातार केन्द्र और प्रदेश सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर संघर्ष छेड़ रक्खीं है ताकि समाज के सभी लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से उनका हक दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों,-पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण लगभग खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता तीनों एक दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान भाजपा सरकार इन तीनों पर लगातार हमला कर रही है। हमें लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ लोहिया और नेता मुलायम सिंह के बताये रास्ते पर चलकर इनका मजबूती से जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने वर्तमान दौर को बदलने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। इस देश का लोकतंत्र, संविधान और देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में है। प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव ने नौदर में आयोजित जनपंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चलकर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विरोधी दलों के नेताओं के चरित्र हनन और उन्हें परेशान करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि आज देश में लगातार मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ता जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार इस पर अंकुश न लगाकर केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का अतिपिछड़ा प्रेम मात्र दिखावा है। इसने हमेशा दलितों और पिछड़ों को छलने का काम किया है। जब चुनाव नजदीक आता है तो भाजपा का पिछड़ा प्रेम जगता है । हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
इन जनपंचायतों में मुख्य रूप से जै हिंद यादव, मार्कंडेय यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, तहसीन अहमद, पंकज यादव, बलिराम यादव, रमेश यादव, राजेन्द्र यादव, सुभाष यादव, उपेन्द्र यादव,अनिल यादव, रजनीकांत यादव, प्रमोद यादव आदि उपस्थित थे। -
प्रदेश सरकार के जारी बजट से प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत: विजय मिश्रा

प्रदेश सरकार के जारी बजट से प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत: विजय मिश्रा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार का यह बजट महिलाओं, किसानों, गरीब वर्ग एवं युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिससे प्रदेश के हो रहे विकास को तीव्र गति मिलेगा। साथ ही साथ 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा जिसमें प्रदेश सरकार का यह बजट अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उक्त बातें पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस बजट में गंगा एक्सप्रेस वे सहित अन्य योजनाएं संचालित है जिसके माध्यम से प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर और मज़बूत होगा। बजट के माध्यम से कृषि, उद्योग, लघु उद्योग के उत्पादों को शिघ्रतिशिघ्र अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। जिससे किसानों व्यापारियों एवं उद्योगपतियो को लाभ होगा।
-
“शक्ति वंदन अभियान”की आयोजित हुई कार्यशाला

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर सोमवार को स्वयं सहायता समूह एवं मानव सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों से सम्पर्क कर उनके सम्मान के कार्यक्रम “शक्ति वंदन अभियान” की जिला कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं के उन्नति और प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सहायता समूह एवं गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से बहु आयाम स्थापित किए हैं। जिसके माध्यम से महिलाओं को शक्तिशाली बनाया जा रहा है, यह नारी शक्ति के लिए आशा की किरण है।जिसके जरिए बहुत सी महिलाएं लखपति बन चुकी है।
उन्होंने कार्यशाला मे आगामी विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तार से वर्णन करते हुए उपस्थित लोगों का वृत लिए तथा कार्यक्रम के संबंधित तैयारियों में सक्रियता से लगने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यशाला विषय रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सम्मान के लिए प्रयासरत रही है।समय-समय पर अवसर मिलने पर उनके लिए बड़े निर्णय भी लिया है।तीन तलाक़ और नारी शक्ति वंदन कानून महिलाओं के सामाजिक समृद्धि के प्रति बहुत बड़ा काम है जिससे समाज में महिलाओं के स्थापना में सहयोग का अतुलनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि शक्ति वंदन अभियान महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम है।
लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सदैव समाज में समन्वय स्थापित कर तत्परता एवं शालीनता की कार्य संस्कृति का पोषक रहा है। हमे गर्व है की उसी संस्कृति के दम पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट करते हुए कार्यशाला का समापन किया।
नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, शिवपूजन राम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, साधना राय, रमेश सिंह पप्पू, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राजेश राजभर, मयंक जायसवाल, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, ओमप्रकाश राम,श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, माया सिंह,किरन सिंह, सरोज मिश्रा, लालसा राजभर, गुड्डी पांडेय, कल्पना कुशवाहा, गर्वजीत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जिला एवं अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
कार्यशाला का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया। -
राजापुर में 12 से 15 फरवरी तक होगा पंचम धाम महायज्ञ

राजापुर में 12 से 15 फरवरी तक होगा पंचम धाम महायज्ञ

गाजीपुर। झारखंडेय महादेव मंदिर राजापुर के प्रांगण में नूतन विग्रह प्रतिष्ठा महा महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं है। यहां 12 से 15 फरवरी के बीच पंचम धाम महायज्ञ होगा।
पंचम धाम के महासचिव शैलेश वत्स ने कहा कि राजगुरु मठ वाराणसी के जगद्गुरु स्वामी अनंतानंद सरस्वती के सानिध्य में होने वाला यह कार्यक्रम भविष्य के लिए नई ज्योति का काम करेगा। महायज्ञ के दौरान पंचम धाम गोष्ठी का आयोजन संतोष राय के विद्यालय पीआर इंटरनेशनल स्कूल करीमुद्दीनपुर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न जगहों से मनीषियों, समाजसेवियों व धर्म प्रेमियों का समागम होगा। पंचम धाम कार्यक्रम के संयोजक सरोज राय ने मन्दिर पर होने वाले महोत्सव के लिए आसपास के गांवों में प्रवास प्रारंभ कर दिया है।





