-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
27वें शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

27वें शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित 27वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को शहर के रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राम नगीना सिंह यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि डा0 राज कुमार चौंबे रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों के एक से बढ़कर एक प्रस्तुति को देखकर बच्चों के तैयारी के लिए उनके अभिभावकों को श्रेय दिया साथ ही नए भारत के निर्माण में भी अभिभावकों को ऐसी ही तैयारी कराने पर जोर दिया। जनपद भर के सूदूर क्षेत्रों से आए हुए प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए बच्चो के बहुमुखी विकास के लिए क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब के सामाजिक कार्यों में जहां भी मेरी आवश्यकता लगे मै कंधा से कंधा मिलाकर चलने को सदैव तत्पर रहूंगा।

इस प्रतियोगिता में जनपद भर के 67 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन चार वर्गों में किया गया जिसमें जूनियर एकल, सीनियर एकल, युगल नृत्य तथा समूह नृत्य रहा। इस कार्यक्रम का आकर्षण मुख्य रूप से भक्ति गीत, देशभक्ति गीत रहे, जिस पर बच्चों के नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जौनपुर से अग्रिका शुक्ला, बलिया से अभिमन्यु प्रकाश तथा प्रिंसेज बक स्ट्रेंजर मानसी वर्मा रही। जिनके अनुसार जूनियर एकल में लिरिक्स अकेडमी की अविका सिंह प्रथम, सेंट जॉन्स स्कूल से अनन्या यादव द्वितीय, आरजेपी सैदपुर से शांभवी जायसवाल तथा एडुरेंन गलोबल स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय जबकि एसएस पब्लिक स्कूल लावा से ज्योति सिंह, एडुरेंन गलोबल स्कूल से मीनाक्षी सिन्हा तथा श्रृष्टि सिंह सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने गए। सीनियर एकल में पीजी कॉलेज से मो0 शमीम तथा सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल से पीहू जायसवाल संयुक्त रूप से प्रथम, सेंट जॉन्स स्कूल से आयुषी तथा गणेशा डांस एकेडमी से ज्योति कुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय, आर्दश बौद्ध इण्टर कालेज से शुभम कुमार तृतीय जबकि डालिम्स सनबीम स्कूल से संजना सिंह कुशवाहा तथा आरजेपी सैदपुर से पायल मद्धेशिया सांत्वना के लिए चुने गए। युगल नृत्य में डी ड्रीम्स डांस क्लासेज से सोनम प्रजापति– दिव्य सागर प्रथम, सेंट मेरिज कान्वेंट से आकृति – अनुष्का द्वितीय तथा आदर्श बौद्ध इण्टर कालेज से रितेश साहनी – शुभम कुमार तृतीय स्थान पर रहे जबकि सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल से रितिका गिरी– आरवी मौर्या सांत्वना पर रहे। इसी प्रकार समूह नृत्य में डी ड्रीम्स डांस क्लासेज से शिवम कुमार प्रथम, गणेशा डांस एकेडमी से ज्योति कुमारी द्वितीय, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से कृतिका सिंह तथा वैष्णवी पांडेय तृतीय।


जबकि रामदूत इंटरनेशनल स्कूल से श्रेया वर्मा, डिवाइन हर्ट पब्लिक स्कूल से श्रेया यादव का समूह सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। मुख्य अतिथि तथा निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत तथा स्मृति चिन्ह भेंट क्लब के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, पीआरओ सूर्य रेख मणि ने किया। इस अवसर पर ओजस कोचिंग के छात्रों के साथ भूपेन्द्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश तिवारी, अजय यादव, राम कुमार विश्वकर्मा, संजय वर्मा, आदि मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा ने सभी के प्रति अभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव दूबे तथा पवन कुमार पांडेय ने किया।
-
स्मार्ट फोन पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

हंसराजपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्टफोन वितरण योजना में बहन मायावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौकड़ी,चौरा मे आज स्नातक एवं बीएड के 113 छात्र- छात्राओं के उत्कृष्ट एवं निर्वाध शिक्षा हेतु स्मार्टफोन का वितरण भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा एवं प्रबंध निदेशक डा सत्येन्द्र कुमार के हाथों किया गया। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में स्मार्ट फोन की महत्वपूर्ण उपयोगिता ने शिक्षा सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के निर्वाध कार्य संचालन में सहायक बनी।आज प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों सहित विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों के समस्त छात्र छात्राओं में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से स्मार्टफोन का वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन छात्रों के भविष्य को उज्जवल करने तथा उनके प्रतिभा कौशल को उभारने में सहयोगी सिद्ध होगा। शशिकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विगत नौ वर्षों के नैतिकता के साथ इमानदारी से किए गए कार्यों से 2047 तक देश को विकसित बनाने का जो सपना देखा है वह आप सभी युवाओं के बल पर ही पुरा होगा तथा इस सपने को पूर्ण करने की नैतिक जिम्मेदारी भी आप सभी के कंधो पर निर्भर है। और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हमारे अपने नैतिक दायित्वों तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन देश, समाज और परिवार को सम्मान तथा गौरवान्वित करेगा। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ सत्येन्द्र कुमार ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र से अतिथि का सम्मान तथा छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गाया। स्मार्ट फोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेन्द्र राम,निर्गुण राम,राजेश यादव, भोला राम हीरालाल ,अरुण यादव राजेंद्र प्रसाद, रामसमुझ राम एवं महाविद्यालय कर्मचारी गण उपस्थित रहे। -
राष्ट्र निर्माण मे समरसता व अनुशासन जरूरी

राष्ट्र निर्माण मे समरसता व अनुशासन जरूरी-मुनीष
गाजीपुर। सामाजिक समरसता को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने माधव सरस्वती विद्या मंदिर प्रकाश नगर में 11 से 15 वर्ष के बालको का 3 से 4 फरवरी को बाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक काशीप्रान्त मुनीष ने समापन सत्र के उदबोधन मे बताया कि बच्चो मे श्रीराम के चरित्र को जगाना होगा, राष्ट्रीय भावनाओ को सजोना होगा, हमे बालको मे भगवान श्रीराम के जीवन परिचय पर आधारित प्रतियोगिता के माध्यम से उनके जिज्ञासाओ को परिपूर्ण करना होगा, खो-खो व कबडडी जैसे खेलो से समरसता और अनुशासन का भाव पैदा करना होगा। जिससे प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीयता का बोध होना आवश्यक है, तभी हमारा हिन्दू समाज धर्म और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वो का निर्वहन कर एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण मे सहयोगी होगा। बच्चों मे खेलकूद, योग, व्यायाम, गायन के माध्यम से सामाजिक समरसता का विकास होता है। इस बाल शिविर मे गाजीपुर नगर, जमानियॉ नगर व खण्ड, धारानगर, भदौरा, मरदह, रेवतीपुर, कासिमाबाद, भांवरकोल क्षेत्रों से आये 250 बाल स्वयंसेवक को प्रशिक्षित किया गया है। इस शिविर मे अखण्ड हिन्द फौज के जिला कमाण्डर शिवम मौर्या अपने कम्पनी के साथ शामिल रहे। शिविर मे भगवान श्रीराम जीवन परिचय व भगवान श्रीराम चित्र प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे भगवान श्रीराम जीवन परिचय प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान देवांश जायसवाल चीतनाथ गाजीपुर नगर, द्वितीय स्थान शशि यादव जमानियॉ नगर, तृतीय स्थान अभयराज यादव खण्ड मरदह रहे और भगवान श्रीराम चित्र प्रतियोगिता मे प्रथम विपिन गुप्ता सुकहाॅ कासिमाबाद, द्वितीय अभय मौर्या खण्ड मरदह, तृतीय स्थान अविनाश गुप्ता सोनबरसा कासिमाबाद का रहा। सभी विजेताओ को सह प्रांत प्रचारक ने पुस्तक देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक दीपक, जिला संघचालक जयप्रकाश, जिला कार्यवाह अमित, सह जिला कार्यवाह विपिन, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख विनोद, नगर प्रचारक आर्दश, धारानगर प्रचारक उदय, खण्ड संचालक इन्दू भूषण, सह नगर कार्यवाह अभिषेक, अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष कृपाशंकर, जिला समरसता प्रमुख शिवकुमार, व्यवस्था प्रमुख देवसरन, वर्ग शिक्षक हरिओम, नगर संघचालक दीनदयाल, दुर्गेश दत्त, तुलसीदास, विद्यालय के प्रबन्धक रमाशंकर, प्राचार्य संजीव चतुर्वेदी, उप प्राचार्य मनोज, गोरखनाथ, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। -
लाखों रुपए की शराब कार से बरामद

कार से लाखो रूपये की शराब बरामद
गाजीपुर ।करीमुद्दीनपुर पुलिस ने अकटही मोड़ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक कार की डिग्गी से 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। तीन फरवरी को थाना प्रभारी हैदर अली मंसूरी पुलिस कर्मी कां. अवधेश कुमार, कां. संजीव कुमार के साथ दुबिहा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।चेकिंग के दौरान लाल रंग की बलेनो कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक कार चितबड़ा गांव बलिया की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कार चालक को धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखा 19 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM व नौ पेटी अंग्रेजी शराब रायल स्टेग बरामद हुआ। पकड़े गये तस्कर का नाम बलिया के खेजूरी थाना छोटी बिशहर निवासी आशु गुप्ता बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार रत्ना, का0 रजनीश सिंह,कां. शौरभ पटेल,
का0 संजीव कुमार,कां.अवधेश कुमार शामिल रहे। -
डीएम और एसपी ने किया शहर में रूट मार्च


गाजीपुर।जनपद मे शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न मार्गो का पैदल रूट मार्च किया।
अधिकारी द्वय ने शहर के विशेश्वरगंज चौराहे से रौजा होते हुए होम्योपैथिक राजकीय कालेज, एम0एच0 इण्टर कालेज तक रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होने लोगो से जनपद में शान्ति बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की अफवाहो पर ध्यान न दे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर,उपजिलाधिकारी सदर उपस्थित रहे। -
डीएम ने छात्राओं को वितरण किया स्मार्टफोन


गाजीपुर। उ0प्र0 शासन की श्री स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम माता तेतरी देवी सच्चिदानन्द गर्ल्स पी0जी0 कालेज अलीपुर मदरा जखनियां में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को 594 छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग मे युवा के लिए स्मार्ट फोन जीवन का आधार है,जिसके द्वारा युवा वर्ग देश-विदेश की खबरें पढ़ने लिखने की सुविधा ले सकते है। इस स्मार्ट फोन से छात्राओ को ज्यादा सुविधा मिलेगी क्योकि गांव मे बच्चियों को बाहर नही निकलने दिया जाता है। यह स्मार्ट फोन उन लोगो के लिए आत्मनिर्भर बनने की सुविधा उपलब्ध कराकर शिक्षित करने मे मददगार होगा। उन्होने कहा कि इसके सकारत्मक तथा नकारात्मक उपयोग है लेकिन आप इसका दुरपयोग न करके सद्उपयोग करे। आप लोग इसका उपयोग करके शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बने। जिससे जनपद का नाम रोशन हो।

इसी क्रम मे जिलाधिकारी ने निर्वाचन के प्रति छात्राओ को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी छात्राएं 01.01.2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर चूकी है वे फार्म 6 भरकर मतदाता सूची मे नाम दर्ज करवाते हुए मतदान मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य एवं अन्य अध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहे। -
शाह फैज स्कूल के सैंकड़ो-छात्राओं को खिलाई गई दवा

शाह फैज स्कूल के सैंकड़ो छात्र छात्राओं को खिलाई गई दवा

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय मुक्ति कृमि दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस देश के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है। यह छोटी अवधि के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों तक पहुंचने वाले सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में 1 से 14 वर्ष की आयु के 241 मिलियन बच्चों को परजीवी आंतों के कीड़ों का खतरा है, जिन्हें मृदा-संचारित हेल्मिंथ (एसटीएच) भी कहा जाता है। सुरक्षित और लाभकारी एल्बेंडाजोल टेबलेट से कृमि मुक्ति, आंतों के कृमि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एक साक्ष्य-आधारित, विश्व स्तर पर स्वीकृत और प्रभावी समाधान है। इस कार्यक्रम के तहत शाह फैज़ विद्यालय में भी कक्षा PG से 11 तक के 978 छात्र छात्राओं को अल्बेंडाजोल दवा दी गयी। यह दवा बच्चों के खाना खाने के बाद दी गयी। इसके पहले सभी अभिभावकों को नोटिस द्वारा सूचित कर दिया गया था। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, प्राइमरी इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव एवं प्री-प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। दवा लेने के बाद किसी भी छात्र या छात्रा को स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई।
-
नोटिस जारी कर करें कार्यवाही:डीएम

नोटिस जारी कर करें कार्यवाही:डीएम

गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 भारत निर्वाचन आयोग के प्रस्तावित भ्रमण के सम्बन्ध में उपलब्ध करायी गयी पी0पी0टी की तैयारी हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपथिति में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गुण्डा एक्ट वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाय, जिला बदर व्यक्तियों का स्थलीय सत्यापन किया जाय, शस्त्र लाइसेंस दुकानों का स्थलीय सत्यापन किया जाय एवं 107/16 की कार्यवाही की जाय। गॉवों में बैठक कर विवादित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकें उपर उचित कार्यवाही की जाय, बुथों का निरीक्षण कर रूट-चार्ट तैयार किया जाय, जोनवार सेक्टर के निर्धारण के बारे में जानकारी ली गयी, तथा वेबकास्टिंग हेतु बूथों का चिन्हीकरण करने का निर्देश दिया। बैठक मे समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-
बजट से बढ़ेगा युवाओं का मनोबल:एमएलसी चंचल

बजट से बढ़ेगा युवाओं का मनोबल: एमएलसी चंचल

गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने गुरुवार को केन्द्र सरकार के बजट पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से युवाओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा इस बजट में सरकार महिलाओं के समृद्धि, ग्रामीण इलाकों में आगामी 5 वर्षों में दो करोड़ और घर। हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ ही तीन रेल कॉरिडोर शुरू करने की योजना तथा 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदलने की व्यवस्था से देश का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट सामाजिक कल्याण और देश के विकास को समर्पित है। यह बजट राम राज्य की परिकल्पना को दर्शाता है। इसमें विकसित भारत का संकल्प और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य है। अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना लाए जाने का कदम क्रांतिकारी है। अगले 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लगभग 2 करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया है। -
बलात्कारियों को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

बलात्कारियों को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
गाजीपुर। विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने गुरुवार को नाबालिक पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 180 दिन में दो आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की कड़ी कैद की सजा। इसके साथ प्रत्येक पर 45-45 हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए 75 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। अभियोजन के अनुसार थाना रेवतीपुर एक गांव निवासी व्यक्ति ने 19 जून 2023 को इस बात का तहरीर थाने में दिया कि उसकी नाबालिक पुत्री उसके बड़े भाई के घर गई थी। तकरीबन रात 8 बजे घर वापस आ रही थी कि रास्ते मे पहले से घात लगाए गांव के ही अनूप यादव तथा मिंटू राजभर उसे जबरदस्ती गांव से करीब 500 मीटर पर ले गए तथा उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर पर वादी वहाँ पहुचा तो उसने अपनी नाबालिक पुत्री व दोनो लड़को को मौजूद पाया। दोनो अभियुक्त वादी को देखते ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वादी की सूचना पर थाना रेवतीपुर में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने दौरान विवेचना दोनो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दी और नाबालिक पीड़िता का डाक्टरी कराने के बाद न्यायालय में उसका बयान अंकित कराया और विवेचना उपरान्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में 5 जुलाई 2023 को आरोप पत्र पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध 26 जुलाई 2023 को आरोप तय किया और विचारण शुरू हुए। अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडेय ने कुल 8 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया।
आरोपियों ने भी अपनी तरफ से 3 गवाहों को पेश किया। गुरुवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाते हुए दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया।





