Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • पूरी तरह से समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक होगा बजट:सपना सिंह

    पूरी तरह से समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक होगा बजट:सपना सिंह

    पूरी तरह से समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक होगा बजट:सपना सिंह

    विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला है केंद्र सरकार का बजट: सुनिल सिंह

    गाजीपुर। गुरूवार को केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट भारत के सतत विकास संकल्पना को पूरा करने वाला तथा विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला है। जिसमें महिलाओं तथा समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को समृद्धि प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह सर्वहितकारी, सर्व समावेशी, विकासोन्मुख तथा रोजगार परक बजट है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्पों को पूरा करने की पूरी व्यवस्था के साथ समाज के गरीब कमजोर तथा महिलाओं के आर्थिक आधार को मजबूत करने का प्रयास है तथा भारत में पर्यटन की सम्भावना को बढ़ावा देने वाला है। पूरी तरह से समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक होगा। लोकसभा प्रभारी पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि बजट में महिलाओं को लखपति बनाने की योजना निश्चित रूप से महिलाओं के जीवन को दिशा तथा उनके सम्मान में समृद्धि देने वाली है। बजट में सरकार के संकल्पों को पूरा करने की व्यवस्था है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि बजट में देश के आर्थिक समृद्धि के साथ ढांचागत निर्माण और संरक्षण में नये क्षेत्रों को जोड़ने का प्रयास है। तथा गरीबों और किसानों के साथ ही महिलाओं के आर्थिक मजबूती मे सहायक होगा।

  • सीएमओ ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाज़ोल की गोली

    सीएमओ ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाज़ोल की गोली

    सीएमओ ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाज़ोल की गोली

    ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ का हुआ शुभारंभ

    • जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

    • एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोर-किशोरियों को कृमि से बचाव की दवा अवश्य खिलाएं – सीएमओ

    • दिवस पर 1 से 19 वर्ष बच्चों को खिलाई जा रही पेट के कीड़ों (कृमि) से बचाव की दवा

    • दवा की खुराक न ले पाने वाले बच्चों के लिए पाँच फरवरी को मनेगा मॉप अप दिवस

    गाजीपुर। 1 फरवरी से एक से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर किशोरियों के पेट के कृमि (कीड़े) निकालने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बच्चों को एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गोली को चबाकर सेवन किया। इस मौके पर कार्यक्रम के सीएमओ और प्रधानाचार्य ने बच्चों को गोली का सेवन कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को स्वस्थ आदतें जैसे नाखून साफ और छोटे रखने, खाने से पहले और शौचालय के उपयोग करने बाद साबुन से हाथ धोने, हमेशा साफ पानी पीने, खुले में शौच न करने, हमेशा शौचालय का उपयोग करने, घर में खाना ढककर रखने, जूते पहनने, फल सब्जी आदि को साफ पानी से धोने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने के बारे में बताया। सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की कि इस अभियान में अपने एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि (पेट में कीड़ों) से बचाव के लिए एल्बेण्डाजोल की गोली अवश्य खिलाएं। इसके सेवन न करने से बच्चों की सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण, थकावट व बीमारी एवं कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दवा की खुराक न ले पाने वाले बच्चों के लिए पाँच फरवरी (सोमवार) को मॉप अप दिवस पर गोली खिलाई जाएगी।
    अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) डॉ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को सभी सरकारी व निजी स्कूलों में एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाई जा रही है। किसी कारण वश छूटे हुये शेष बच्चों को मॉप अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। स्कूलों, मदरसों, बाल सुधार गृह, किशोर सम्प्रेक्षा गृह व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को एल्बेण्डाजोल की गोली उम्र के हिसाब से खिलाई जाएगी। इन केंद्रों पर जो बच्चे पंजीकृत नही हैं उन्हे आशा उनके घरों पर जाकर दवा खिलाई जाएगी। इसमें एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली को चूरकर साफ पानी में मिलाकर चम्मच से खिलाना है। दो से तीन वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली चूरकर पानी के साथ देना है। तीन से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलानी है। इसके बाद ही पानी का सेवन करना है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ जे०एन०सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी) डॉ संजय सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक प्रभुनाथ, न्यूट्रीशन इंटरनेशनल इंडिया की मंडलीय सलाहकार श्रीमती सुनीता सिंह और विद्यालय परिवार के शिक्षक तथा स्टाफ नर्स सुशीला आदि उपस्थित रहे।
    दवा खाने का तरीका-
    • एक से दो साल के बच्चों को आधी गोली अच्छी तरह से पीस कर पानी में मिलाकर खिलाएं।
    • दो से तीन साल के बच्चों को एक पूरी गोली पीस कर पानी के साथ खिलाएं।
    • तीन से 19 साल के बालक-बालिकाओं को एक पूरी गोली चबाकर खानी होगी।
    कृमि मुक्ति के फायदे-
    • स्वास्थ्य और पोषण में सुधार
    • रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
    • एनीमिया नियंत्रण
    • सीखने की क्षमता में सुधार

  • क्यों होता है गोद भराई और अन्नप्राशन

    क्यों होता है गोद भराई और अन्नप्राशन

    आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्यों होता है गोद भराई और अन्नप्राशन

    गाजीपुर। भारतीय संस्कृति में मानव जीवन के लिए निर्धारित 16 संस्कारों में से दो महत्वपूर्ण संस्कार आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरे किए जा रहे हैं। केंद्र के क्षेत्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म का आयोजन लगातार किया जा रहा। इसके अंतर्गत पारंपरिक मंगलगीत के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की जा रही है। आंकड़ों की बात माने तो मौजूदा समय में जनपद में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से चल रहे विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 4000 से ऊपर गर्भवती की गोद भराई और 4000 से ऊपर बच्चों का अन्नप्राशन कराया जा चुका है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि गोद भराई संस्कार जहां गर्भवती माताओं को सौभाग्यवती बनाता है। वहीं अन्नप्राशन संस्कार शिशुओं को मानसिक व शारीरिक रूप से विकसित करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि संस्कार का प्रभाव व्यक्ति के चरित्र पर पड़ता है। मानव जीवन 16 संस्कारों के तहत ही संपन्न होता है। संस्कारों को बढ़ावा देने व आम लोगों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने के लिए महिला व बाल विकास मंत्रालय ने इसकी पहल किया था। उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कुपोषण से सुपोषण की ओर ले जाने की एक सार्थक पहल है। जो विभाग के इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया जाता है कि गर्भवती माता के गर्भ में पल रहा बच्चा देश का भविष्य है। और इनको पोषण और प्रोटीन युक्त आहार देंगे तो यह स्वस्थ रहेंगे।

    वहीं अन्नप्राशन को लेकर बताया कि स्तनपान नवजात शिशु के लिए संजीवनी के समान है। और 6 माह की उम्र पार करने के बाद दूध से बने खीर से उनका अन्नप्राशन करने का उद्देश्य होता है कि अब बच्चे को मां के दूध के साथ ही अब उसे थोड़ा-थोड़ा अन्न भी दिया जा सकता है। उन्होंने बताया की सरकार की इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर चार से सात माह की गर्भवती महिलाओ की गोद भराई के लिए सभी तरह के पारंपरिक रीति-रिवाज पूरे किए जाते हैं,ताकि महिला को घर जैसा वातावरण के साथ साथ पोषण आहार नियमित रूप से पौष्टिकता युक्त खाद्यान्न मिले। गोद भराई कार्यक्रम से पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र को गुलाल से रंगोलियां बनाकर सजाया जाता है। बकायदा गर्भवती महिलाओं को माला पहना व मंगलगीत के बीच मुंह मीठा कर उन्हें गोद भराई से जुड़ी अन्य सामग्री मुहैया कराई जाती है। साथ ही सुरक्षित प्रसव व शिशु के आहार चार्ट की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। केंद्र पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया जा रहा है। साथ ही आसपास के गली मोहल्ले की महिलाओं को बुलाकर स्वागत व मंगल गीत गाए जाते हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के महत्व के बारे में बताया जाता है, ताकि केंद्र के प्रति लोगों का रुझान बढ़े।

  • 24 घंटे के अंदर हत्यारोपी गिरफ्तार

    24 घंटे के अंदर हत्यारोपी गिरफ्तार

    गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिरहिमाबाद गांव में हुई सुनील बिंद की हत्या के मामले में पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर कामयाबी हासिल कर ली। बता दें कि मंगलवार की देर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना के दोनों नामजद आरोपितों को लंका बस स्टैंड के पास से दबोच लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपितों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एसआई चंद्रशंकर मिश्र, कांस्टेबल महेश कुमार और का. सद्दाम हुसैन शामिल रहे।

  • भाजपा नेता के साथ ग्रामीणों सौंपा ज्ञापन,किया मांग

    भाजपा नेता के साथ ग्रामीणों सौंपा ज्ञापन,किया मांग

    भाजपा नेता के साथ ग्रामीणों सौंपा ज्ञापन, किया मांग

    गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में जलालाबाद ग्राम पंचायत क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में उपस्थित उपजिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा। जिसमें यह मांग की गई थी कि सैदपुर से मरदह बन रहे एनएएच 124 जलालाबाद चौराहे पर अंडर पास न बनाकर फ्लाईओवर बनाने का कार्य हो। तीन जनपदों मऊ ,आजमगढ़ एवं गाज़ीपुर की सीमा पर बन रहे अंडरपास से भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इस पार से उस पार देखने में भी भारी परेशानी होगी, जाना आना दुबर हो जाएगा। इस चौराहे से सटे 500 मीटर की दूरी पर 7 स्कूल और कॉलेज है जिससे छात्राओं तथा ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। फ्लाईओवर बनने से उसके नीचे से छोटे वाहनों, ग्रामीणों का आना-जाना सुगम रहेगा। पत्रक देने वालों के साथ भाजपा नेता को रमेश सिंह पप्पू, रामधनी राजभर, सुग्रीव मौर्य, दीपक, लवकुश यादव, दिनेश चौहान, मूलचंद सिंह, सीता चौहान, बृजेश गुप्ता, धनंजय कुमार, शिवकुमार, हरीशंकर चौहान, अजय, विपिन कुमार, प्रमोद के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • रोजगार मेले में 208 का हुआ चयन

    रोजगार मेले में 208 का हुआ चयन

    रोजगार मेले में 208 का हुआ चयन

    गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई, परिसर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं क्वैस कार्पोरेशन, एडेक्को प्रा0लि0, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा गाजीपुर जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 8 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 590 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 208 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर एसआईआईसी वाराणसी द्वारा उक्त स्कूल परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें इज़राइल, दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 194 अभ्यर्थियों का SIIC वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 48 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 33 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु एसआईआईसीए वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा।

  • यूपी के बेटियोे को सीएम ने अपनी बेटी मानकर सामूहिक विवाह का अयोजन किया है:सपना सिंह

    यूपी के बेटियोे को सीएम ने अपनी बेटी मानकर सामूहिक विवाह का अयोजन किया है:सपना सिंह

    यूपी के बेटियोे को सीएम ने अपनी बेटी मानकर सामूहिक विवाह का अयोजन किया है:सपना सिंह

    गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन बुधवार को आर टी आई मैदान के नवीन स्टेडियम में आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के 8 विकास खण्डो को मिलाकर कुल 211 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में 2 मुस्लिम जोड़ों की मोलवी द्वारा निकाह कराया गया जिसमें नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौधा उनके हाथे में दिया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे।

    मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं  असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के महत्वकाक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 के बेटियोे को उन्होने अपनी बेटी मानकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में चलाया है, जिसका हम सभी सम्मान करते है। उन्होने कहा कि दानो में सर्वश्रेष्ठ दान कन्यादान है। आप जीवन में आगे बढ़े। जिस तरह यहा आज उत्सव हो रहा है वैसे ही आप का जीवन का हर दिन उत्सव भरा हो। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की टीम को सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामुहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है। उन्होने सभी जोड़ों से अपील किया कि जो पौधे उपलव्ध कराये गये हैं इनका जीवन मे बहुत उपयोग है। आप लोग यह प्रण लें कि प्रत्येक वर्ष शादी के सालगिरह के अवसर पर एक वृक्ष अवश्य लगे। वृक्ष हमे जीवन जीने मे बहुत ही सहयोग करते है उनसे पर्याप्त आक्सीजन प्राप्त होती है जो जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष सरोज,  जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • चोरों ने बनाया दुकानों को निशाना

    चोरों ने बनाया दुकानों को निशाना

    गाज़ीपुर : करंडा थाना क्षेत्र के खिजिरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित चहारन चट्टी की तीन दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शटर चाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस चौकी से पचास मीटर की दूरी पर लगातार हो रही चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। सोमवार की रात्रि सोचन गुप्ता व संजय गुप्ता की किराने की दुकान में और चंदन कुमार के मेडिकल स्टोर में शटर चाड़कर चोरी की गई है। इसमें सोचन के यहां से तीस हजार तीन सौ पचास रुपया, सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क व डीबीआर, संजय गुप्ता के यहां से पन्द्रह हजार सात सौ पचास रुपया व चंदन राम की दुकान से इक्यावन सौ बीस रुपये चोरी हुई है। सुबह टहलने निकले लोग शटर का एक हिस्सा उठा देख शसंकित हुए। सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने छानबीन किया तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की छानबीन प्रारंभ कर दिया। सितंबर से अबतक लगभग नौ लोगों के यहां चोरियां हो चुकी है। ये सारी चोरियां पुलिस चौकी के सौ मीटर की परिधि में हुई है। कुछ लोग पुलिस को सूचना दिए कुछ लोग मन मारकर बैठ गए। रामौतार चौरसिया, मदनु अंडा वाला, पारस राम, शोभा पाल, मुन्ना शर्मा और राखी के यहां सितंबर माह में चोरी हुई थी। जिनका न तो खुलासा हुआ न ही चोर पकड़े गए। पुनः चोरी की पुनरावृत्ति से नाराज लोग इकट्ठा होकर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग किए।

  • राजकुमार पाण्डेय के स्वागत समारोह में उमड़े दिग्गज सपाई

    राजकुमार पाण्डेय के स्वागत समारोह में उमड़े दिग्गज सपाई

    गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार पांडे का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और जिला उपाध्यक्ष भगवान यादव ने स्वागत गीत के माध्यम से नवनामित पदाधिकारी का स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि राजकुमार जी के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि यह संघर्ष का दौर है आज मुल्क खतरे में है।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है । संवैधानिक संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं । भाजपा देश के लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है । जरूरत है आज संघर्ष कर इस देश की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की ।



    बलिया लोकसभा के पुर्व प्रत्याशी एवं पुर्व मंत्री सनातन पांडे ने कहा कि आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान और लोकतंत्र जिंदा रहेगा तभी मिलेंगे सबको अपने हक और अधिकार। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा बनायी जा रही मजहबी आबोहवा से बचने की जरूरत बताया।
    नवनामित पदाधिकारी का स्वागत करते हुए विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि आज देश साम्प्रदायिक , तानाशाह और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है,देश को उनके चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी नौजवानों पर हैं ।देश का नौजवान मोदी और योगी सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों के चलते हताश और उदास है ।



    नवनामित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजकुमार पांडेय ने अपने मनोनयन और स्वागत के लिए नेताओ और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पास देश और प्रदेश के नौजवानों की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है ।उनकी जिंदगी में अंधेरा फैलाने का काम किया है । युवाओं से नौकरी देने का झूठा वादा कर उन्हें ठगने का काम किया गया । भाजपा सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरियां छिनने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार किसी की नहीं है । यह सरकार ने अगड़े की है न पिछड़े की है, न हिन्दू की है न मुसलमान की है । यह सरकार केवल पूंजीपतियों की है जो राष्ट्र की सम्पत्तियों को कौड़ी के दाम बेचकर उनकी और अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं । आज देश की जनता लगातार बढ़ती मंहगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है , गरीबों के चुल्हे की आंच धीमी पड़ गयी हैं मगर यह सरकार केवल पूंजीपतियों की खिदमत में व्यस्त हैं ।



    इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, सदानंद यादव,मार्कंडेय यादव, आत्मा यादव,बलिराम यादव, विभा पाल,अमित ठाकुर, कंचन रावत,बांबी चौधरी ,वंशराज यादव यादव, शिव प्रसाद यादव, अलगू यादव, राजेश यादव, हरिद्वार यादव, मार्कंडेय यादव, डॉ विनोद यादव, रीना यादव, पंकज यादव, आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

  • एक दिवसीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन

    एक दिवसीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन

    गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में खण्ड विकास परिसर करण्डा गाजीपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एडेक्को इण्डिया प्रा0लि0,वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूव रिपेंयर सर्विस, क्वैस कार्पोरेशन,जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 07 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 272 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 156 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला- राजकीय आई0टी0आई0 परिसर गाजीपुर में 31.01.2024 को आयोजित होगा।

Uttar Pradesh Fast News