Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • पीएम ने किया जेट्टियों का वर्चुवल लोकार्पण, डीएम और सपना सिंह रही मौजूद

    पीएम ने किया जेट्टियों का वर्चुवल लोकार्पण, डीएम और सपना सिंह रही मौजूद

    गाजीपुर। जलमार्ग विकास परियोजना के तहत अर्थगंगा की संकल्पना पर उत्तर प्रदेश में जलमार्ग संख्या 1 (गंगा नदी के तटों पर 15 स्थानों पर वाराणसी से लेकर बलिया तक आधुनिक सामुदायिक जेट्टियों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम मे शुक्रवार को तहसील सैदपुर अन्तर्गत बूढेनाथ महादेव घाट एवं तहसील जमांनियां अन्तर्गत बलुआघाट पर एक-एक जेट्टियों का लोकार्पण 13 जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से संत रविदास घाट वाराणसी से किया गया। इस अवसर पर सैदपुर के बूढेनाथ महादेव घाट पर प्रधानमंत्री का वर्चुवल लोकार्पण कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। इन सामुदायिक जेट्टियों पर नाव के ठहराव एवं यात्रियों के उतरने चढ़ने के हेतु उचित व्यवस्था तथा तट पर आने वाले यात्रियों के ठहराव एवं विश्राम हेतु एक विश्राम स्थल इत्यादि अन्य विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इन सामुदायिक जेट्टियों के माध्यम से नदी तट पर रहने वाले किसान, छोटे व्यापारी, उद्यमी, मछुआरे एवं अन्य नागरिकों को नदी के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने एवं नदी के आर-पार परिवहन को सुगम बनाया जा सकेगा। इनके निर्माण से आस पास के क्षेत्र में लघु औद्योगिक इकाईयों को बल मिलेगा तथा रोजगार मे बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह उपजिलाधिकारी सैदुपर, तहसीलदार सैदपुर एवं जमांनिया के बलुआघाट पर उपजिलाधिकारी जमांनियां भारत भार्गव, तहसीलदार जमानिया एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

    अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

    गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय अवैध गाजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के निर्देशन मे गुरुवार को उ0नि0 अभिषेक सिंह ने लार्ड कार्नवालिस गेट से मुखबीर की सूचना पर अन्तरजनपदीय गाजा तस्कर सौरभ सिंह पुत्र गिरीश सिंह निवासी खिदिरपुर थाना करण्डा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गाँजा बरामद की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह थाना कोतवाली, कांस्टेबल सुनील निर्मल, का0 अरूण यादव और का0 ओमकार शामिल रहे।

  • सपा नेताओं ने शरद यादव के निधन पर किया शोक व्यक्त

    सपा नेताओं ने शरद यादव के निधन पर किया शोक व्यक्त

    गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई। इस शोक सभा में समाजवादी पुरोधा एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से देश नेअपना एक महान सपूत खो दिया है। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वह एक महान समाजवादी नेता और सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे। मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में उनका अहम योगदान था। वह जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष भी रहे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव जबलपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे। वह अत्यंत मेधावी थे। वह इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थे।वह लोहिया जी के विचारों से अत्यंत प्रभावित थे। उन्हें 2012 में उत्कृष्ट सांसद के सम्मान से भी नवाजा गया था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस शोक सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, लोकदल के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, राम औतार विश्वकर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, फिरोज जमाल अंसारी, आरिफ खां, अनिल यादव, रामप्रकाश यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, आनन्द प्रकाश यादव, कृष्णा यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे।

  • सर्वर ठप होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

    सर्वर ठप होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी


    विभागीय राजस्व हो रही प्रभावित


    जनता के साथ अधिकारी व कर्मचारी है परेशान।


    गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड द्वितीय शहरी क्षेत्र आमघाट में पिछले एक हफ्ते से सर्वर ठप होने से क्षेत्र से जुड़े आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने एवं बिल रिवीजन कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि जब से सर्वर का काम क्वेश कंपनी को 1 जनवरी से दिया गया है तब से आज तक सर्वर ठप पड़ा हुआ है। जिसके वजह से आए दिन हमारे विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे हैं। जिसमे बिजली बिल नही जमा होने से बुरी तरह राजस्व प्रभावित हो रहा है। विभागीय कार्य जैसे बिल वितरण, जंक डाटा, रेड पोर्टल, परमानेंट डिस्कनेक्शन, टेंपरेरी डिस्कनेक्शन सहित अन्य कार्य ठप पड़ा हुवा है। जिसके कारण आए दिन उपभोक्ताओं से ऑफिस में कहासुनी हो रही है।

  • मंत्री ने किया अधिकारियों के साथ बैठक, दिया निर्देश

    मंत्री ने किया अधिकारियों के साथ बैठक, दिया निर्देश

    गाजीपुर। दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग, उ0प्र0 ने गुरुवार को नवयुवक स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज, मैनपुर, करण्डा में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस के अवसर पर 43वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किये। मंत्री बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित हुए तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किये। तत्पश्चात पी0डब्लू०डी० के गोराबाजार स्थित निरीक्षण भवन में उद्यान एवं मण्डी के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक किये एवं वाराणसी मण्डल में हुए उद्यान के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि गाजीपुर व वाराणसी मण्डल में एक्सपोर्ट क्वालिटी के सब्जियाँ उगायी जाए, जिससे यहॉ के किसानों की आय बढ़ सके व प्रधानमंत्री के क्षेत्र की विशिष्ट पहचान हो सके। बैठक में जयकरण सिंह, उप निदेशक उद्यान, वाराणसी-मण्डल, डा० शैलेन्द्रदेव दूबे, जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, राजेश यादव, मण्डी निरीक्षक युसुफपुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • डीएम की बैठक में अनुपस्थित लोगों पर गिरी गाज

    डीएम की बैठक में अनुपस्थित लोगों पर गिरी गाज

    गाजीपुर। गुरुवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक रॉयफल क्लब सभागार में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जनपद की कौशल विकास योजना तैयार करने हेतु विचार विमर्श किया जाना था। इसके साथ-साथ ही कौशल विकास मिशन एवं दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में संचालित कौशल विकास मिशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा उक्त योजनाओं की गहन समीक्षा के उपरान्त जिला समन्वयक को निर्देशित किया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना को संचालित कर रही पी0आई0ए0 द्वारा प्रस्तुत प्लेसमेंट आंकड़ों का सत्यापन टास्क फोर्स गठित कर सभी प्रशिक्षण केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं को नोटिस जारी करने के लिए जिला समन्वयक कौशल विकास को निर्देशित किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला कौशल विकास योजना में मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म, कृषि विकास, बागबानी, जैविक खेती, अर्थ गंगा, डेयरी आदि क्षेत्रों में नवयुवकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जॉब रोल शामिल किए जाने हेतु निर्देश जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी नेशनल फेलो को दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

  • स्वामी विवेकानंद के जयंती पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

    स्वामी विवेकानंद के जयंती पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

    गाजीपुर। गुरुवार को स्वामी विवेकानंद के जयंती पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रज्ञा रेंजर टीम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा “राष्ट्रीय युवा दिवस” का आयोजन किया गया। प्रज्ञा रेंजर छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया तथा युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की गई। इस क्रम मे रासेयो द्वारा विचार गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। विचार गोष्ठी में डॉ. अमित यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद मनुष्य में ईश्वरीय स्वरूप को देखते थे और इसी आधार पर मानव सेवा परमोधर्म का उपदेश देते थे। डॉ. निरंजन कुमार यादव ने अपनी बात स्वामी विवेकानंद से जुड़ी कहानियों से शुरु की और कहा कि मेरे देश के युवाओं जितनी ऊर्जा है यदि वह ऊर्जा मानव सेवा में लगाएं तो चमत्कारी परिवर्तन लाया जा सकता है। मुख्य वक्ता डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि समाज एक जंजीर की तरह है जिसमें कमजोर कड़ी को मजबूत कर के समाज को एकसूत्र में पिरोया जा सकता है।

    मानव धर्म ही सर्वोपरि है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सविता भारद्वाज ने कहा कि जो कुछ हम सुनते हैं उनको गुनना भी पड़ता है। इस लिए स्वामी विवेकानंद जी को सुनकर उसे गुनने की जरूरत है। समकालीन भारतीय समाज में आदिशंकराचार्य ने सैद्धांतिक पक्ष को देखा और उसे स्वामी विवेकानंद ने व्यवहारिक रूप में परिणत किया। इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें बी एस सी तृतीय वर्ष की सोनल पांडेय प्रथम, संजना विश्वकर्मा द्वितीय स्थान तथा अंजली पाल तृतीय स्थान पर रहीं। इसी कार्यक्रम के दौरान यातायात सुरक्षा पर आधारित पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता विजेताओं के नाम प्राचार्य ने घोषित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या कुमारी एवं टीम, द्वितीय स्थान अंजलि वर्मा एवं टीम एवं तृतीय स्थान सृष्टि गुप्ता एवं तनु गुप्ता की टीम को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशात फात्मा, द्वितीय स्थान संचिता गुप्ता एवं तृतीय स्थान सोनी कुशवाहा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डा गजनफर सईद, डा संगीता, डा सारिका एवं प्रज्ञा रेंजर्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्राएं उपस्थित रही।

  • सिपाही ने रक्तदान कर बचाई वृद्ध की जान

    सिपाही ने रक्तदान कर बचाई वृद्ध की जान

    गाजीपुर। एक असहाय वृद्ध व्यक्ति के लिए सिधौना चौकी पर तैनात सिपाही कुशल त्रिपाठी ने रक्तदान किया। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक वृद्ध असहाय व्यक्ति को बी.पॉजिटिव ब्लड की अति आवश्यकता थी। परिवार में कोई ब्लड देने वाला नही था। इसलिए मरीज के परिजन बहुत परेशान थे। इसकी जानकारी समाजसेवी कुंवर वीरेन्द्र सिंह के माध्यम से सिधौना चौकी पर तैनात कांस्टेबल कुशल त्रिपाठी को हुई। जानकारी होते ही कुशल त्रिपाठी सिधौना से तत्काल मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचे। जहां सिपाही ने रक्तदान कर वृद्ध व्यक्ति की जान बचाई। इस नेक कार्य के लिए वृद्ध ने सिपाही से कहा कि भगवान आपको हमेशा खुश और स्वस्थ रखें।

  • पुलिस प्रतिदिन चला रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान

    पुलिस प्रतिदिन चला रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान


    मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान


    समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, प्रमुख मार्गो, स्कूल/कॉलेजों आदि पर की जा रही चेकिंग


    महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक


    बेवजह घूमने वाले मनचलो/सोहदों की चेकिंग कर दी जा रही कड़ी चेतावनी

    गाजीपुर। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘‘मिशन शक्ति” अभियान के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों/बीटों/स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओ/बलिकाओं से संवाद कर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। इस दौरान वर्तमान समय मे हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गयी साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

  • लक्ष्य के अनुसार राजस्व की वसूली करें अधिकारी नहीं तो होगी कार्यवाही:डीएम

    लक्ष्य के अनुसार राजस्व की वसूली करें अधिकारी नहीं तो होगी कार्यवाही:डीएम


    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक राईफल क्लब सभागार में बुधवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News