-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर लगाया इतिहास मिटाने का आरोप

अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति व मणिकर्णिका घाट तोड़फोड़ के खिलाफ कांग्रेस का तीखा विरोध, सरकार पर इतिहास मिटाने का आरोप
गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क, कचहरी परिसर में सोमवार को माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने तथा ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात राज्यपाल के नाम ज्ञापन द्वारा (जिलाधिकारी) तहसीलदार गाजीपुर को सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि काशी जैसी पवित्र और ऐतिहासिक नगरी में सुंदरीकरण के नाम पर माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ना और मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करना, केवल लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित रूप से इतिहास और आस्था पर किया गया हमला है। भाजपा सरकार धर्म की बात तो करती है, लेकिन उसके संरक्षण में ही धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को मिटाने का काम हो रहा है। यह सरकार के दोहरे चरित्र का जीवंत प्रमाण है।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि वाराणसी नगर निगम द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। घाट के मलबे में दबी पड़ी मूर्तियों को तत्काल बाहर निकालकर पुनः सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाए। इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि सन 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर ने मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार कराया था, आज उसी गौरवशाली इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में हमेशा से अंतर रहा है। यह पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन सत्ता में आते ही उसी धर्म और परंपराओं पर कुठाराघात करती है। काशी जैसी पवित्र नगरी में यह कुप्रबंधन और संवेदनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार को तुरंत अपने फैसलों पर पुनर्विचार कर श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बटुक नारायण मिश्रा, चंद्रिका सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमेर कुशवाहा, महबूब निशा, राम नगीना पांडे, जे.पी. पांडे, विद्याधर पांडे, सदानंद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे, पुष्पा यादव, सबीबुल हसन, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश यादव, आलोक यादव, पारस, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, अवधेश भारती, इंद्रमल यादव, अब्दुल हसन, रईस अहमद, महेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र कुमार सिंह, अबू आसिफ, चंद्रशेखर आर्य, राजेश प्रकाश सिंह, संजय सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, गुलबास यादव, रतन तिवारी, राशिद भाई, लखन श्रीवास्तव, जमीर अहमद, अक्षय, अरविंद, देवानंद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -
ब्यूटी एंड वैलनेस कार्यशाला का हुआ शुभारंभ, छात्राओं ने लिया भाग

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग व क्वींस अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिवसीय ब्यूटी एंड वैलनेस कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य व संरक्षिका प्रो. (डॉ) अनिता कुमारी द्वारा रिबन काटकर की गई। तत्पश्चात प्राचार्य व प्राध्यापको द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यशाला की ट्रेनर व क्वींस अकादमी की डायरेक्टर आयुश्री सिंह ने कार्यशाला की रूपरेखा व पाठ्यक्रम को प्रतिभागियों के साथ साझा किया।

प्राचार्य ने स्किल डेवलपमेंट व इस कार्यशाला के रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला कोऑर्डिनेटर, डॉ शिखा सिंह, गृह विज्ञान विभाग, ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व इस कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन आयुष्री सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ शिखा सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला में कार्यशाला समिति के सभी सदस्य डॉ सारिका सिंह, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ शिल्पी राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुप्रिया, श्वेता, शीतल, प्रगति, अर्चना, किरन, अनुष्का, अंशु आदि छात्राओं का विशेष योगदान रहा।


-
शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब जीवपुर के तत्वावधान में फुटबाल टूर्नामेंट मैच का हुआ शुभारंभ




गाजीपुर।शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब जीवपुर के तत्वावधान में फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मैच आगामी 18 जनवरी को बारा बनाम रेवतीपुर के बीच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत जमानियां तहसील अध्यक्ष गणपति सिंह यादव (बबलू) ने मैच का शुभारंभ फीता काट कर किया।पहली पेनाल्टी में 5-4 से रेवतीपुर विजयी हुई।इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान जीवपुर सुनील कुमार सिंह, राम नगीना राय, आजाद अली, धीरेन्द्र यादव जज्जू, राम अवध यादव भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त राम निवास यादव, प्रह्लाद यादव, हरिद्वार यादव, सुदर्शन यादव, लक्ष्मन यादव, बैजनाथ यादव, मुन्ना यादव, बंशी यादव युवा समाज सेवी हरेंद्र यादव, नरपत यादव, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष लल्लन यादव और भारतीय किसान यूनियन टिकैत सेवराई तहसील अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, भारी संख्या में ग्रामीण एवं दर्शक मौजूद रहें।
-
छात्र सम्मान समारोह में पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्या भारती परिवार से जुड़े पूर्वांचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व छात्रों और छात्राओं को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में निर्भय नारायण सिंह, मनीष राय, अजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शोभित जायसवाल, डीप सिंह, कृपा कृष्ण सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्र शामिल थे।
पुरातन छात्र और कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय राष्ट्रवाद का अखाड़ा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों में अटूट देश प्रेम देखने को मिलता है। उन्होंने अपने शैक्षिक काल का भी वर्णन किया। वहीं पुरातन छात्र और वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को ‘पारस’ के रूप में रेखांकित किया।
पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु मंदिर संस्कार,शिक्षा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से शिक्षा प्रदान करता है।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार राय, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय, अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर आगन्तुकों को सम्मानित किया।
वक्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर के पाठ्यक्रम और बच्चों को दी जाने वाली राष्ट्रवाद की शिक्षा पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक रमेश जी एवं सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, पूर्व प्रबंधक रमाशंकर राय आदि मौजूद रहे। -
सरस्वती विद्या मंदिर में पुरातन छात्र सम्मान समारोह में कृपा कृष्ण सहित दर्जनों पूर्व छात्र हुए सम्मानित


गाजीपुर के रायगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्या भारती परिवार से जुड़े पूर्वांचल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से पूर्व छात्रों और छात्राओं को अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में निर्भय नारायण सिंह, मनीष राय, अजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शोभित जायसवाल, डीप सिंह, कृपा कृष्ण सहित दो दर्जन से अधिक पूर्व छात्र शामिल थे।
पुरातन छात्र और कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यह विद्यालय राष्ट्रवाद का अखाड़ा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों में अटूट देश प्रेम देखने को मिलता है। उन्होंने अपने शैक्षिक काल का भी वर्णन किया। वहीं पुरातन छात्र और वरिष्ठ पत्रकार कृपा कृष्ण “केके” ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर को ‘पारस’ के रूप में रेखांकित किया।
पुरातन छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिशु मंदिर संस्कार,शिक्षा एवं राष्ट्र प्रेम की भावना से शिक्षा प्रदान करता है।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार राय, प्रधानाचार्य दाऊजी उपाध्याय, अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम प्रदान कर आगन्तुकों को सम्मानित किया।
वक्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर के पाठ्यक्रम और बच्चों को दी जाने वाली राष्ट्रवाद की शिक्षा पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक रमेश जी एवं सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश जी, जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, पूर्व प्रबंधक रमाशंकर राय आदि मौजूद रहे। -
वेलफेयर क्लब का प्रतियोगिता परिणाम घोषित

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गत दिसंबर माह में आयोजित बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अन्तर्गत स्व0 शेषनाथ पाण्डेय स्मृति गणित एवम तार्किक प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को क्लब प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ अ वर्ग में अफीफा खातून शाह फैज पब्लिक स्कूल, प्रथम वर्षा खातून मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, रितेश पाल बुद्धा हॉस्टल गाजीपुर, सुबोध चौहान आर एस अकैडमी गाज़ीपुर संयुक्त रूप से द्वितीय, अंशुमान राय रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, प्रतीक कुमार दृष्टि अकैडमी, आदर्श कुशवाहा एडुरेन ग्लोबल स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय जबकि अभय निषाद मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, मोहम्मद ताहा शाह फैज पब्लिक स्कूल, उत्कर्ष खरवार दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानदीप मोर्य व अनिकेत कुशवाहा बुद्धा हॉस्टल, अमन कुमार दृष्टि अकैडमी, आशुतोष राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद, हर्ष सिंह एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, अक्षत चौरसिया रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, सुमित कुशवाहा उमाशंकर पब्लिक स्कूल, अनुष्का यादव मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर, वैष्णवी यादव सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद, अखिलेश यादव चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार कनिष्ठ ब वर्ग में शुभम यादव राहुल सांकृत्यायन उत्तर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, अनुष्का यादव चंदनी पब्लिक स्कूल सुरता, नैतिक यादव एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर को संयुक्त रूप से प्रथम, अनुज यादव सेंट जॉन्स स्कूल, कृष्णा राय एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, अरिहंत मौर्य संत कबीर पब्लिक स्कूल, वैभव गुप्ता ओम साईं पब्लिक स्कूल, हर्षित सिंह चौहान एसएस पब्लिक स्कूल लावा, उत्कर्ष राय दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल का संयुक्त रूप से द्वितीय, अर्जुन विश्वकर्मा आर एस अकैडमी, आयुष्मान सिंह रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज, सत्यम कुमार सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज संयुक्त रूप से तृतीय तथा राशीद अहमद सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी पखनपुरा, दिव्यांश यादव श्री राम स्कूल सिकंदरपुर, सुनीता कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, शिवम कुमार श्री राम स्कूल सिकंदरपुर, हर्षित सिंह कुशवाहा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, विकास कुमार बिंद डिवाइन हार्ट पब्लिक स्कूल, शिव शंकर सिंह मार्टिन चिल्ड्रन एकेडमी भांवरकोल, उत्कर्ष कुशवाहा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल गाजीपुर, फहद हाफिज रिवर डेल ग्लोबल स्कूल जयनगर, इस्माइल खान एसएस पब्लिक स्कूल लावा, सूर्यांश यादव सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल, प्रिंस कुमार केजीएन पब्लिक स्कूल, रश्मि जायसवाल मार्टर मेमोरियल स्कूल जंगीपुर का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया।
ज्येष्ठ वर्ग में कुमारी नीरज ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद तथा खुशी यादव एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर संयुक्त रूप से प्रथम, नित्या प्रजापति कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, मुस्कान यादव राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौसपुर, स्वयं कुशवाहा सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज, अनुष्का राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद संयुक्त रूप से द्वितीय, आदित्य यादव चंदनी पब्लिक स्कूल सुरता, रूपांजलि सिंह सार्क पब्लिक स्कूल मुबारकपुर, एंजेल यादव रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज, आराध्या तिवारी सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल गाज़ीपुर संयुक्त रूप से तृतीय, मोहम्मद फ़ैशल अहमद टॉप कोचिंग क्लासेस पखनपुरा, शिवांश जायसवाल एमजीआरपी पब्लिक स्कूल, आंचल प्रजापति लूडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, यूसरा गाज़ी सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी पखनपुरा, विनायक सिंह कुशवाहा सेंट जॉन्स स्कूल, रचना सिंह गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल जनकपुर जमानिया को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चयन किया गया।
इस अवसर पर क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्य देव दूबे, अजय यादव, पवन पाण्डेय, संजय यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, नौशाद अहमद, आदि उपस्थित रहे। -
कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने बांटे 500 कंबल,जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रधान ने बांटे 500 कंबल,जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत





गाजीपुर। बहलोलपुर गांव में कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह की पहल पर निर्बल, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 5 सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, इस कंबल वितरण से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी रही। ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की।
ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह ने बताया कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है। आगे भी गांव के निर्बल, असहाय और गरीब लोगों की हर संभव सहायता की जाती रहेगी, ताकि कोई भी परेशान न हो।
इस अवसर पर जयकरण यादव, रामअवध यादव, रामजनम राजभर, रामाधार राजभर, एसपी सिंह, अभिषेक सिंह नाहर, आनंद सिंह पिंटू, प्रांशु सिंह, विजयी यादव, अरुण पटेल, मरचू शर्मा, पवन शर्मा, प्रांशु मौर्य, धर्मेंद्र शर्मा, राजू सिंह, मिंटू सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। -
डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,प्रथम पाली में 1331 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित



गाजीपुर। 17 जनवरी को दो पालियों में हो रही सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की परीक्षा-2025 (पुरुष/महिला) (प्रा०) को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल, शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जनपद मे बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग गाजीपुर बनाए गए परीक्षा केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापको को नकविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
जनपद में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला) (प्रा०) परीक्षा परीक्षा-2025 हेतु 08 परीक्षा केन्द्रों पर लिखित परीक्षा सकुशल एवं शान्तिपूर्ण वातारण मे सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 3648 में 1331 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।द्वितीय पाली में 2651 परीक्षार्थी में 857 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 02 जोनल मजिस्ट्रेट, 08 सेक्टर/08 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाए गए थे। अधिकारियों द्वारा परीक्षा को शान्पिूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराई गई। -
डीएम-एसपी ने किया शिकायतों का निस्तारण, दिए निर्देश

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 126 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 18 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 342 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 32 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-
राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने रोबोटिक चैम्पियन प्रिया बिंद की मुख्यमंत्री से कराई मुलाकात

राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने रोबोटिक चैम्पियन प्रिया बिंद की मुख्यमंत्री से कराई मुलाकात

गाजीपुर।5 दिसंबर 2025 में यूरोप में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक चैंपियनशिप में फूलपुर, प्रयागराज स्थित बौड़ई गांव की प्रिया बिंद ने अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत हासिल की है। प्रतियोगिता जीतकर स्वदेश लौटने पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने उनका स्वागत उनके घर प्रयागराज पहुंच कर किया।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रिया की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि प्रिया की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
स्वागत के दौरान प्रिया बिन्द ने डा. संगीता बलवंत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई जिसके तहत आज डा. संगीता बलवंत के साथ प्रिया बिन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रिया बिन्द को आत्मनिर्भरता व सफलता का मंत्र दिया।
सीएम योगी ने कहा कि प्रतियोगिता अब सिर्फ शौक नहीं रह गए हैं, बल्कि यह जीवन को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण में मदद करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। मुख्यमंत्री जी ने रोबोटिक चैंपियनशिप की उसकी जीत की उपलब्धि को उसके मुख से सुनीऔर उसकी खूब सराहना की।
इस अवसर पर डा. अवधेश बिंद, प्रिया बिन्द, प्रिया बिंद के पिता लाल बहादुर बिन्द, प्रधान देवराज बिन्द एवं पूर्व प्रधान जीतलाल बिन्द उपस्थित रहे।





