-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
फार्मर रजिस्ट्री अभियान का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण,ली जानकारी

फार्मर रजिस्ट्री अभियान का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण,ली जानकारी


गाजीपुर। जनपद में फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) के लिए विशेष अभियान चल रहा है, जिसका जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ग्राम पंचायत फतेउल्लाहपुर एवं ग्राम पंचायत सहेड़ी में जनपद में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर फार्मर रजिस्ट्री फतेउल्लाहपुर में पंचायत सचिव एवं लेखपाल सेे मृतक एवं भूमिहिन कृषकों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित को सभी पात्र छूटे किसानों की ई-केवाईसी व भू-अभिलेख सत्यापन (खतौनी-आधार लिंकिंग) को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके और कृषि योजनाओं (KCC बीमा) के लिए डेटाबेस तैयार रहे।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को ग्राम सचिवालयों/पंचायत भवनों का दौरा कर, त्रुटि रहित पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी लेकर जन सेवा केंद्र या कृषि समन्वयक के पास जाकर किसान आईडी बनानी होगी। यदि आधार और खतौनी में नाम भिन्न है, तो उसे ठीक कराएं, अन्यथा रजिस्ट्री अमान्य हो जाएगी। विशेष रूप से खतौनी का आधार से सत्यापन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि पात्र लाभार्थी ही सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, एवं नायब तहसीलदार, कृषक एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे। -
चंडीगढ़ अधिवेशन में क्षत्रिय महासभा के नए पदाधिकारियों की घोषणा, सामाजिक सरोकारों पर जोर




चंडीगढ़ अधिवेशन में क्षत्रिय महासभा के नए पदाधिकारियों की घोषणा, सामाजिक सरोकारों पर जोर
गाजीपुर।चंडीगढ़ में 11 और 12 अप्रैल को आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का सफल समापन हुआ। इस दौरान देशभर के 24 प्रांतों से आए पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
अधिवेशन में मथुरा के ऋषिराज सिंह को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंह ने इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके अलावा टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती इंदु तोमर को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा तथा SAIL के अवकाश प्राप्त जीएम और गाजीपुर निवासी संजय सिंह को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि अधिवेशन में समाज से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमुख एजेंडे में आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने, एससी-एसटी एक्ट की समीक्षा, महाराणा प्रताप की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, तथा क्षत्रिय इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कराने की मांग शामिल रही।
इसके साथ ही गरीब छात्रों की शिक्षा में सहायता, यूजीसी कानून में पुनर्विचार, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और समाज के इतिहास के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।अधिवेशन में सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता देते हुए गरीब परिवारों के बच्चों की मुफ्त शिक्षा, सामूहिक विवाह, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और आर्थिक सहयोग जैसे विषयों पर भी सहमति बनी। साथ ही दहेज प्रथा, शराब सेवन और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने का आह्वान किया गया।
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ऋषिराज सिंह ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, जिसको लेकर पूरे भारत में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और युवाओं को जागरूक करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक किलों, महलों और धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सुधार और राष्ट्रहित में कार्य करना महासभा की प्राथमिकता होगी।
संगठन की व्यापक सोच
अधिवेशन में यह भी रेखांकित किया गया कि देश में क्षत्रिय समाज की संख्या बड़ी है और उनकी एकजुटता से सामाजिक व राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। महापुरुषों के स्मारक निर्माण, क्षत्रिय भवनों की स्थापना और विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
यह अधिवेशन केवल संगठनात्मक बदलाव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सुधार, शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्रीय एकता जैसे व्यापक मुद्दों पर गंभीर चिंतन का मंच भी बना। -
धूमधाम से मनाई गई शाह फ़ैज़ स्कूल में अम्बेडकर जयंती

अंबेडकर जयंती शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में धूमधाम से मनाई गई
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर डायरेक्टर नदीम अदहमी द्वारा किया गया।
विद्यालय के निदेशक नदीम अदहमी एवं निदेशिका मीना अदहमी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, खरहरवा (गोरखपुर) के मैनेजर इंजीनियर समीर अदहमी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान के मूल्यो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने छात्रों को एक समरस, सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामउल हक, उप प्रधानाचार्य हनीफ सिद्दीकी, समन्वयक अंजलि सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। -
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लंका स्थित अंबेडकर उद्यान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती की पूर्व संध्या पर कल प्रातःकाल प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई तथा सायंकाल दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

इस माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री सुमित तिवारी, जिला मंत्री किरन सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना राय, अखिलेश सिंह, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, सभासदगण/प्रतिनिधि मीनू मौर्या,
अशोक मौर्या, नंदू कुशवाहा, सुनील गुप्ता, नीलिमा गांधी, कुसुम बिंद, रूपेश सिंह, संदीप श्रीवास्तव, सनी चौरसिया, दिग्विजय पासवान, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नीरज कुमार मानू, नरेंद्र गुप्ता, अभिनव सिंह छोटू, गर्वजीत सिंह, नीरज पासवान, मुकेश प्रजापति, कमलेश बिंद, गौरव श्रीवास्तव, हर्षित सिंह, योगेश शुक्ला, सुमन बिंद, रूपक तिवारी, सुभाष चौहान, अजीत सिंह, उज्जवल दादा, शिवम राय, शशांक राय, शाश्वत सिंह, संजय चौरसिया, गोपाल जी वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-
डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

गाजीपुर। जखनिया क्षेत्र में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर DALIMSS Sunbeam School, जखनिया के साथ-साथ डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर इंटर कॉलेज, साबिर अली प्राइवेट आईटीआई, साबिर अली गर्ल्स डिग्री कॉलेज तथा मदरसा मुहम्मद अली दीनी असरी दारुल उलूम, जखनिया में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सभी संस्थानों में कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, कविता, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक योगदान, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका तथा शिक्षा और समानता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
DALIMSS Sunbeam School की डायरेक्टर रुबीना अली ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक महान विचारक, समाज सुधारक और संविधान निर्माता थे, जिनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है,” और विद्यार्थियों को ईमानदारी, मेहनत तथा अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अन्य संस्थानों के शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को संविधान के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी संस्थानों में उपस्थित लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने, समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। -
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण

बाबा साहेब अंबेडकर देश की आत्मा है:सपना सिंह







गाजीपुर (जखनिया)। खानपुर रघुवर ग्राम सभा में 14 अप्रैल डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डॉ अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के कर कमलो द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर सपना सिंह ने कहा की डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सामानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब ने आजीवन वंचित, शोषित वर्ग के अधिकार महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र की एकता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा” इसलिए बाबा साहब हमेशा कहते थे “शिक्षित बनो संगठित रहो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो।” विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा की बाबा साहब महान समाज सुधारक बहुयामी प्रतिभा के धनी थे। वह महान अर्थशास्त्री, धर्मशास्त्री, दार्शनिक, चिंतक, लेखक, पत्रकार, संपादक, शिक्षाविद, इतिहासकार थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समता मूलक समाज बनाने और लोगों को अधिकार दिलाने में गुजार दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा की बाबा साहब ने अंधविश्वास और छुआछूत को मिटाने के लिए समाज में बहुत काम किया। वह एक अकेले ऐसे शिक्षाविद थे जिनके पास 32 डिग्रियां, 64 विषयों का ज्ञान और 9 भाषाएं जानते थे। उनकी योग्यता को देखते हुए 1926 में ही मुंबई स्टेट सरकार ने विधान परिषद के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति किया और 1951 तक वह विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान उन्होंने लिखा और मरणोपरांत उनको भाजपा समर्थित सरकार में भारत रत्न दिया गया। मोदी सरकार आने के बाद उनके पंच तीर्थ महू जन्मभूमि, लंदन शिक्षा स्थल, नागपुर दीक्षा स्थल, दिल्ली महापरिनिर्वाण भूमि, मुंबई चैत्य भूमि के रूप में स्थापित की गई।उनके दिए गए विचारों और सिद्धांतों को भाजपा सरकार जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आयोजक कैलाश नाथ व ग्राम प्रधान पूनम देवी ने मुख्य अतिथि को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेट की व आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह वस्त्र देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, आलोक रंजन तिवारी, राजन प्रजापति, पंकज सिंहा, दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, ओंकार सिंह, अरविंद चौहान, मृदुला पांडेय, शैलू सिंह, बद्रीराम, लोकनाथ, देवेंद्र वकील, राम सिंह, मनीष कुमार, शुभम, सोनू, अभिषेक, जनार्दन, राकेश, शैलेंन्द्री देवी, बिंदु देवी, शैली देवी, नगीना राम, सुब्बा राम, चन्द्रमा प्रसाद, कृष्ण कुमार सहित समस्त ग्रामीण वासी और पार्टी के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर व संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।
-
भाजपा ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में मनाई बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती


गाजीपुर। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के 135 वें जयंती अवसर को आज भाजपा ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले के सभी बुथों तथा जिले भर में स्थापित सभी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण व विचार गोष्ठी आयोजित कर धूमधाम से मनाया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व मे लंका कचहरी रोड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है, जिससे हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, किरन सिंह व प्रिती गुप्ता आदि उपस्थित थी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सुरेश बिंद, सुमन बिंद, प्रतिभा शर्मा, काशी चौहान व संजय बिंद आदि ने ग्राम पंचायत बबेडी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके अलावा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने लगड़पुर, महाराजगंज, जंगीपुर,अगस्ता मे स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ में गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, काशी चौहान सुमन बिंद, आदि उपस्थित रहे। -
बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस ने वितरित किए पेन व कापी


गाजीपुर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार मंगलवार को कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उपरांत फुल्लनपुर ग्राम की दलित बस्ती में कांग्रेस पार्टी की ओर से बच्चों को कापी एवं पेन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना एवं समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने बाबा साहेब के विचारों को सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए मार्गदर्शक बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का कार्य किया। उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं। बच्चों को शिक्षित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का स्रोत है। आज कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरण इसी दिशा में एक छोटा प्रयास है।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में संविधानिक मूल्यों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बाबा साहेब ने जो अधिकार हमें दिए हैं, उन्हें सुरक्षित रखना और समाज में समानता स्थापित करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। कांग्रेस पार्टी उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज में बदलाव संभव है और यह कार्यक्रम उसी सोच का हिस्सा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से डॉक्टर जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, डॉ सुमेर कुशवाहा, महबूब निशा, प्रकाश राय, मंसूर जैदी, राशीद जफरुल्लाह अंसारी, अयूब भाई, दिव्यांशु पांडे, सुधांशु तिवारी, इंद्रमल यादव, आलोक यादव, संजय सिंह, चंद्रशेखर आर्य ,शंभू सिंह कुशवाहा, संजय गुप्ता, सुंदरलाल जायसवाल, राजेश सिंह, सत्येंद्र यादव, इरफान, शंभू कुमार, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शबीहूल हसन, अजलाल अब्बासी अहमद कमल, राजेश उपाध्याय, रमेश चंद्र गुप्ता, शिवम पटेल, सत्येंद्र यादव, अब्दुलहक, मोहम्मद हनीफ आदि लोग उपस्थित रहे। -
जनपद न्यायालय में डा.भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन





गाजीपुर।जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में डा. भीम राव अंबेडकर की 135वीं जन्मदिवस जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह आयोजन में धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01, गाजीपुर, अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, तथा कृपाशंकर राय, जिला शासकीय अधिवक्ता, फौजदारी, विद्वान अधिवक्तागण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी दस कक्षीय सभागार में प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित हुए।
धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर ने डा. भीम राव अंबेडकर की 135वीं जन्मदिवस के अवसर पर बताया कि डॉ0 अंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज-सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों/दलितों के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था तथा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
आयोजन का संचालन अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण को डॉ0 बी0आर0 अंबेडकर के 135वीं जन्मदिवस के अवसर पर उनके जन्म स्थान, राजनीतिक संबद्धताऐं, शैक्षिक सम्बद्धता, व्यवसाय, पेशा, धर्म, पुरस्कार/सम्मान, पुस्तकें व अन्य रचनाएं इत्यादि के बारे मे अवगत कराया। -
भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की धूमधाम मनाई गई जयंती




गाजीपुर।जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई। डा. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी एंव अन्य अधिकारियो एंव कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम मे जिलाधिकारी ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, उनके बताए गए विचारों पर चलें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है, उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए, सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ.अंबेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अपने सुखसाधनों को छोड़कर देश का हित करें, ऐसे महान व्यक्तियों को नमन करते हैं। देश बदलना है तो शिक्षित होना बहुत ज़रूरी है। बाबा साहब ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए अनोखा कार्य किया है, समाज के सभी वर्ग एक ही पंक्ति में खड़े हो सकें, ऐसे बाबा साहब के विचार थे। संविधान निर्माण में उन्होंने सभी धर्म, वर्ग,जाति को एक समान करने का विशेष ध्यान रखा। उन्होने कहा कि नारी शक्ति, शिक्षा, मताधिकार सहित आदि अधिकार दिलाने में उनका अहम योगदान हैं। उन्होने कहा कि भारत एक विविधता भरा देश है और तत्कालीन समय मे यह अनेक विषमताओं से जूझ रहा था। ऐसी परिस्थिति में इन विविधताओं को स्वीकारते हुए अखंड राष्ट्र का निर्माण बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन डॉ. आंबेडकर के नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की अतुलनीय भूमिका है।
जिलाधिकारी ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर सभी जनपदवासियों को संदेश देते हुए कहा कि जिस प्रकार से बाबा साहब ने संविधान निर्माण के वक्त मानव मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए संविधान का निर्माण किया उसी प्रकार से हम सब अपने निजी जीवन में मानव मूल्यों को आत्मसात करते हुए मानव के हितों की रक्षा को सर्वोपरि रखने के लिए हमेशा कार्य करें।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे समय से निभाए। बाबा साहब चाहते थे कि गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। डा. भीमराव अंबेडकर साहब की इच्छा थी कि संविधान को मजबूत बनाना हैं। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने कहा कि आज हम एक सफल लोकतंत्र के रूप में दुनिया भर में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं तो इसके पीछे उस संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है, जिसके शिल्पकार डॉ.अंबेडकर हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिए।
जनपद मुख्यालय के अतिरिक्त समस्त तहसीलो, विकास खंडों, ग्रामीण अंचलो मे बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती घूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार, कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।





