Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • नारी शक्ति आज सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है:सपना सिंह

    नारी शक्ति आज सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है:सपना सिंह

    गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन क्रम में गुरुवार को जहूराबाद विधानसभा का नारी शक्ति सम्मेलन संगंम कुटी, बहादुरगंज, विधानसभा सैदपुर मे भाजपा कार्यालय पर हुआ।


    सैदपुर विधानसभा के नारी शक्ति सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए
    जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्र सरकार के नेतृत्व में नारी शक्ति आज समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानित बनाने का कार्य किया है। अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं, यही सच्चे अर्थों में नारी शक्ति वंदन है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। आज महिलाओं को जो अवसर और अधिकार मिले हैं, उनका लाभ उठाकर उन्हें अपने परिवार, समाज और देश को नई दिशा देनी चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर और संचालन कार्यक्रम संयोजक पूनम मौर्या ने किया। इस अवसर पर दयाशंकर पांडेय,मीरा श्रीवास्तव,शीला सोनकर,नीलम सिंह आदि मौजूद रहीं।

  • सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,अधिकारी को दिए निर्देश!

    सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक,अधिकारी को दिए निर्देश!

    सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक, अधिकारी को दिए निर्देश!

    गाजीपुर।जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में  मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। बैठक के दौरान सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही समिति को अवगत कराया गया।
     बैठक के दौरान निवेश मित्र के अन्तर्गत अनुूमतियॉ, अनापतित्तयॉ, पंजीयन, लाइसेन्स आदि की जानकारी ली गई। जिसमें विभागो में श्रम विभाग प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एम0एस0एम0ई0 विभाग, कृषि विभाग, अग्नि शमन विभाग, उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन लि0, एवं राजस्व विभागों की समीक्षा की तथा उनके लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली गई। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग बन्धु व व्यापर बन्धुओ के द्वारा किए गए शिकायतो का अगली बैठक से पहले ही उसका निस्तारण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।         
    बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार,उद्यमी बशिष्ट सिंह यादव, विजय शंकर वर्मा एंव जनपद के अन्य संबंधित अधिकारीगण/उद्यमी उपस्थित रहे।

  • डीएम ने किसानों से की अपील!

    डीएम ने किसानों से की अपील!

    डीएम ने किसानों से की अपील!

    गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। उन्होने बताया कि शासनादेश के अनुसार अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के न तो किसान सम्मान निधि मिलेगी और न ही वे उर्वरक, बीज का क्रय ही कर पाएगे। यहां तक की कृषि एवं सम्बद्ध विभाग जैसे- उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, लघु सिंचाई, खाद्य एवं विपणन जैसे महत्वपूर्ण विभागों से मिलने वाले लाभों से वंचित हो जाएगे। सरकारी क्रय केन्द्रो पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद का क्रय सम्भव नहीं होगा। जनपद में अब तक 3 लाख 59 हजार से अधिक किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा चुके है। इसके अलावा 60 हजार से अधिक किसान जो सम्मान निधि का लाभ नहीं प्राप्त करते है उन्होने ने भी अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा ली है। इस प्रकार जनपद में कुल 4 लाख 20 हजार से अधिक कृषकों का फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा चुकी है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए 6 अप्रैल से प्रारम्भ विशेष अभियान के अन्तर्गत 900 ग्राम पंचायतो में विशेष कैम्प आयोजित किए गये है। यहां लेखपाल, पंचायत सचिव/ पंचायत सहायक, कोटेदार, ग्राम प्रधान, जन सुविधा संचालक रात-दिन फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए घर-घर जाकर किसानों से सम्पर्क कर रहे है। इस सम्पूर्ण अभियान में 2300 से अधिक ग्राम पंचायत स्तरीय कार्मिक, लगभग 200 विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित 50 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन कैम्पों का भ्रमण कर अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे है। 6 अप्रैल से अब तक लगभग 33 हजार से अधिक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनवाई जा चुकी है।
    जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किसानों से अनुरोध किया कि अंश निर्धारण न होने, आदेश कालम मे नाम होने, आधार एवं खतौनी के नाम में अन्तर होने पर मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। इसलिए स्वयं आगे बढ़कर अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों को इस महा अभियान में सम्मिलित कर अपना सहयोग प्रदान करें।

  • परीक्षा परिणाम में शाह फैज स्कूल के विद्यार्थियों का जलवा

    परीक्षा परिणाम में शाह फैज स्कूल के विद्यार्थियों का जलवा

    गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्‍कूल परीक्षा परिणाम में नगर के सुभाष नगर स्थित शाहफैज पब्लिक स्‍कूल के बच्चों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्‍त किये। शाहफैज स्कूल के पायल कुशवाहा ने 97.8 प्रतिशत, मेघाली राय 96.6 प्रतिशत, पार्थ रंजन 96.2 प्रतिशत, व्‍योमेश वर्मा 96.2 प्रतिशत, खुशी यादव 95.8 प्रतिशत, नॉवेद्या आनंद 95.4 प्रतिशत, श्रृष्टि सिंह 95.4 प्रतिशत, अमन सिंह यादव 94.4 प्रतिशत, मानीनी मिश्रा 94 प्रतिशत, अर्श अहमद अंसारी 94 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किये है। कालेज के निदेशक डॉ. नदीम अधहमी ने सभी सफल छात्र-छात्राओ को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ अगली परीक्षा दें जिससे विद्यालय का नाम और जिले का नाम रौशन हो।

  • पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़:भानुप्रताप सिंह

    पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़:भानुप्रताप सिंह

    पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़: भानुप्रताप सिंह

    गाजीपुर(जखनिया)। जखनिया मंडल प्रथम में रामपुर बलभद्र व जखनिया शक्ति केंद्र का बूथ सत्यापन कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर भानु प्रताप सिंह ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ समितियां के सक्रिय सदस्यों का सत्यापन करना है। पार्टी इस सत्यापन के माध्यम से मंडल व शक्ति केंद्र प्रभारियों की कार्यशैली और बूथो की क्रियाशीलता का मूल्यांकन कर रही है साथ ही साथ त्रिदेव की भूमिका भी तय कर रही है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। सत्यापन के माध्यम से पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का नए सिरे से मूल्यांकन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान करना है जिसके आधार पर आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव की रणनीति तय होगी। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, अशोक गुप्ता, सुनील, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलू सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मृदुला पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत सिंह, राहुल चौरसिया, विनय सिंह सहित सभी शक्तिकेन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • प्रमोद वर्मा ने किया नवागत कोतवाल का स्वागत

    प्रमोद वर्मा ने किया नवागत कोतवाल का स्वागत

    गाज़ीपुर(जखनिया)। भारतीय जनता पार्टी जखनिया का प्रतिनिधि मंडल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में नवागत कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय से मिला। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने नवागत कोतवाल का स्वागत गीतांजलि पुस्तक व अंगवस्त्र देकर किया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि जखनियां क्षेत्र व बाजार में कानून व्यवस्था बनी रहें, बाजार में पुलिस की सक्रियता रहे, कोई अपराधिक घटना न घटे पुलिस किसी भी मामले में तत्परता दिखाए। इस क्षेत्र के लोग व पार्टी के कार्यकर्ता सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर हैं। वर्मा ने आशा व्यक्त किया कि नवागत कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी यह हम सभी को विश्वास है। इस पर कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने कहा क्षेत्र में शांति रहेगी कानून अपना काम ततपरता से करेगा और अपराधियो के प्रति पुलिस सख्त रवैया अपनायेगी की कोई घटना न घटे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, महामंत्री द्वय पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, युवा नेता प्रशांत सिंह, प्रकोष्ठ बाजार प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, चंद्रमा प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

  • नपा अध्यक्ष के साथ महिलाओं ने बाइक रैली निकाल भरी हुंकार

    नपा अध्यक्ष के साथ महिलाओं ने बाइक रैली निकाल भरी हुंकार

    गाजीपुर ‌। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्मान में बुधवार को जिले भर मे महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हुंकार भरी। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र के लंका मैदान से भारी संख्या में महिलाओं ने बाइक स्कूटी रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। लंका मैदान से निकली स्कूटी बाइक सवार महिलाओं ने लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज होते मिश्र बाजार तिराहा के रास्ते महुआबाग से आमघाट स्थित महात्मा गांधी पार्क में आभार धन्यवाद कर सम्पन्न हुआ।


    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति के उत्थान व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को जब जब अवसर मिला उसे निष्ठा व ईमानदारी से महिलाओं ने उसका सम्मान करते हुए देश की संस्कृति को गौरवान्वित किया है।


    इस अवसर पर किरन सिंह, प्रीति गुप्ता, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, मीनू मौर्या, सुमन बिन्द, अनीता देवी, प्रतिभा विश्वकर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

  • सीबीएसई दसवीं परीक्षा में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत

    सीबीएसई दसवीं परीक्षा में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत

    सीबीएसई दसवीं परीक्षा – 2026 (प्रथम चरण) में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत

    गाजीपुर। “मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की जीत! सीबीएसई दसवीं परीक्षा – 2026 के प्रथम चरण का शानदार परिणाम यह साबित करते हुए शहर के बधंवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शतप्रतिशत परिणाम दिए। जिसमें श्रद्धा पाण्डेय पुत्री श्री सतीश पाण्डेय ने सर्वोत्तम 96.4%, कौशिकी कश्यप पुत्री श्री निशांत सिंह ने 96.2%, मीनाक्षी राय पुत्री श्री प्रवीण कुमार राय 95.4%, आर्ची आनंद पुत्री आनंद कुमार सिन्हा 95.4%, अनुष्का पुत्री श्री शशि शेखर 94.6%, अनुष्का यादव पुत्री श्री चंद्रभान यादव 94.2%, गगनप्रीत पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह 94.2%, एंजेल सिंह पुत्री श्री राजकुमार सिंह 94.2%, और वैभवी दुबे पुत्री श्री अनिल कुमार दुबे 94.00% अंक प्राप्त किए।


    विद्यालय का प्रथम चरण परिणाम आने के बाद माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि आने वाले द्वितीय एवं अंतिम चरण की बोर्ड परिक्षा में हमारे छात्र और भी बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 राजेश कारकून ने छात्रों को बधाई देते हुए आने वाले समय में मेहनत और लगन के साथ अच्छे परिणाम की ओर जागृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारीयों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की।
    परिक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय के प्रांगण में हर्ष का माहौल रहा एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

  • विकास भवन में किसान दिवस का आयोजन,अब तक बन चुका है 41500 किसानों कीे फार्मर आई. डी.

    विकास भवन में किसान दिवस का आयोजन,अब तक बन चुका है 41500 किसानों कीे फार्मर आई. डी.

    विकास भवन में किसान दिवस का आयोजन,अब तक बन चुका है 41500 किसानों कीे फार्मर आई. डी.

    गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता एवं उप कृषि निदेशक विजय कुमार की  उपस्थिति में विकास भवन के सभा कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या एवं कार्यवृत्ति विस्तार से पढ़ा गया। उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में फार्मर रजिस्ट्री समस्त किसानों हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की तरफ से अनिवार्य कर दिया गया है। 41500 किसानों कीे फार्मर आई. डी.अब तक बन चुका है, शेष किसानों का अभियान चलाकर पॉच सदस्यीय टीम गांवों में फार्मर आईडी /फार्मर रजिस्ट्री  का कार्य 06 अप्रैल से 11 अप्रैल तक तथा द्वितीय चरण का अभियान चलाकर पूर्ण किया जा रहा है। आगामी खरीफ सीजन से उर्वरक का पूर्ति कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर उर्वरक दिया जाएगा। बीज एवं खर पतवार नाशी बीज गोदामों से वितरण कराया जाएगा। ढैचें की मांग पूर्व में ही किया जा चुका है, प्राप्त होते ही कृषकां में वितरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। एक बार फार्मर रजिस्ट्री होने पर विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ कृषकों को आसानी से प्रदान किया जा सकता है। किसान भाईयों से अपील है कि जिन किसान भाइयों को फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है वे कैम्प में आधार कार्ड, मो०नं० व खतौनी ले जाकर पूर्ण करा सकते है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ में विगत वर्ष 47000 बीमीत कृषको में से 31800000 (5812 कृषक)रू0 की प्रतिपूर्ति कराया गया है, जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से बैंको ने ओवर ड्राफ्ट की सुविधा देकर प्रीमियम की धनराशि का समायोजन किया गया। कृषक भाई प्रोमियम कीे धनराशि बैंक में अवश्य छोडे तथा फसल बीमा कराकर भविष्य में होने वाले जोखिम को कम कर सके। 01 फरवरी 2019 के बार्ड क्रय जमीन के किसान पीएम सम्मान निधि के लाभार्थी नहीं होगे। वरासत के मामलों में ऐसा नहीं है। जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर द्वारा खरीफ बीजों यथा धान एवं ढैचा बीज की मांग पूर्व से है। प्रयास किया जा रहा है कि ससमय उपलब्ध करा दिया जाए। जमीन के आधार पर उर्वरको का वितरण फार्मर रजिस्ट्री वाले कृषकों को किया जाएगा। खरीफ में मिलेट्स ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो की आपूर्ति होते ही वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा । जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि पंजीकरण (फलदार पौधों एवं अन्य) प्रारम्भ है, लक्ष्य आते ही प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर किया जाएगा। पशु चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि श्वाइन फ्लू एवं एच.एस. (गलाघोटू ) का टीकाकरण 15 अप्रैल से 15 मई तक चलेगा। गो आश्रय स्थलों से पशु लेने पर प्रति पशु 1500/- प्रति माह अधिकतम बार पशुओं हेतु लाभ लिया जा सकता है। हरे चारे हेतु किसान गोआश्रय स्थल से टाइअप कर सकते हैं। जिसमें हरा चारा अधिकतम 3/- किग्रा भुगतान होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र गाजीपुर (बाविस्टीन 2.5 3 ग्राम प्रति किलो केप्टान, थीरम, ट्राइकोडर्मा) बीज शोध हेतु प्रयोग उत्पादन, उत्पादकता एवं गुणवत्ता सुधारने हेतु उपचार समय से अच्छी प्रजाति का चयन कर विज्ञान का प्रयोग कर अच्छी उपज ली जा सकती है। किसान भाई सांवा, कोदो, रागी, कंगनी का बीज के वी के को उपलब्ध करा दे एवं अपना उचित मूल्य प्राप्त कर लें।
    पोल्ट्री, डेयरी, पिगरी, बी किपिंग एवं अन्य उद्यम केवीके के माध्यम से सिख सकते है। किसान भाई हरी खाद, सनई, ढैचा, उर्द, मूंग,नैडेप, वर्मी कम्पोस्ट, लिक्विड मैन्योर का प्रयोग करे जिससे उर्वरक का प्रयोग कम किया जा सके। श्री अन्न  की खेती करने हेतु किसान भाइयो से अनुरोध किया जा रहा है। उत्पाद केवीके स्वयं खरीद लेगा। धान की प्रजाति 00.51 – 100 दिन में पककर तैयार हो जाती है डिस्क प्लाऊ से खेत की गहरी जुताई अवश्य करें। फार्मर आई -कृषक मंगला सिंह यादव रसूलपुर कन्धवारा कृषक का नाम एक खतौनी में दो बार हो गया है। सही कराया जाए 32/38 में मुकदमा पंजीकृत होगा, एक आवेदन एस.डी. एम. को दे दिया जाए सही हो जाएगा । एस.डी.एम के आदेशानुसार नाम काटकर सही किया जाएगा। कृषक जय गोविंद यादव तलवल विद्युत तार जर्जर था, पूर्व किसान दिवस में उठाया गया था परन्तु निदान यहां मिला । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि इस पर तुरन्त कार्यवाही हो अन्यथा नुकसान होने पर तुरन्त कार्यवाही होगा। (एक सप्ताह के अन्दर कार्यवाही होना है ) (शिकायत पर कार्यवाही करते हुए प्रतिभाग किया जाए)। विपणन विभाग जनपद में 76केन्द्र स्थापित है। गेहॅू को कम रेट पर न बेचें, उचित मूल्य पर ही  बेचे। समस्त उत्पाद खरीदा जाएगा।  9से 10 प्रतिशत की खरीदारी हुई है। बोरों की सप्लाई अभी शुरु होने वाली है। मौसम के कारण भीगे हुए अनाज हेतु भारत सरकार की टीम विजिट कर सत्यापन करेगी क्योंकि रखाव हेतु क्वालिटी प्रभावित हो गयी है। किसानों द्वारा बताया गया कि गेहूं खरीद में असुविधा हो रही है। लोग गेहूं का बीज प्राइवेट बेचने हेतु विवश हो रहे है, व्यापारी कम दर पर खरीद कर रहे हैं। कृषक रामबचन द्वारा बताया गया कि क्रय केन्द्र पर बोरे की समस्या से खरीद प्रभावित हो रही है, बोरे की समस्या का समाधान किया जाए। इफकों मिटटी की जांच अवश्य करायें 200-300 ग्राम मिट्टी सेम्पल के रूप में रखे- इफको द्वारा मिट्टी की जांच – सचल मृदा प्रयोगशाला के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर परिणाम मो0 पर प्राप्त हो जाएगा। उर्वरक की अधिक मात्रा प्रयोग से लाभदायक जीवाणु घाट जाते हैं। बोतल वाली खाद बोरी वाली खाद के बराबर है। नैनो उर्वरक का प्रयोग अवश्य करें। 01 कु0डीएपी में से 15-20 कु. प्राप्त होता है। जबकि तरल रूप में बीज के माध्यम से या छिड़काव के रूप में प्रयोग करें। 5 एमएल नैनो डीएपी 1 केजी सिड के साथ प्रयोग करें। 5एमएल डीएपी पौध में रोपाई हेतु दुबारा प्रयोग करें नैनो यूरिया$ नैनो डीएपी $  सगरका का प्रयोग करे।  ईश्वर शरण उपाध्याय कासिमाबाद – विद्युत शार्ट सर्किट से फसल जल गयी परन्तु अब तक लाभ नही मिला। कृषक -गोपी यादव मदारपुर पीएम सम्मान निधि खाता बंद होना है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि कृषक के आवेदन पर कृषि उप निदेशक  द्वारा 150 फर्जी किसानों का पैसा रोका जाए एवं जांच किया जाए । अंजू चतुर्वेदी चौबेपुर द्वारा बताया गया कि पम्प कैनाल शाखा मलेठी माइनर में पानी नहीं पहुंच रहा है। समय से पानी दिया जाए, फसल नष्ट हो गया है।  कृषक ओमप्रकाश सिंह द्वारा सादात ब्लाक में क्रय केन्द्र बढाने हेतु अनुरोध किया गया। कृषक यशपाल सिंह यादव द्वारा अनुरोध किया गया कि सरकारी ट्यूबवेल 2011 से लगा है परन्तु अब तक पानी नहीं आया,नाली भी है। कृपया सिचाई हेतु व्यवस्था कराई जाए, विद्युत तार झोटना से बेलहरा तक 40 वर्ष पूर्व विद्युत तार लगा है जो कि जर्जर व उपयोगिता नही है, हटा दिया जाए अप्रिय घटना हो सकती है। कृषक धर्मराज सिंह जमानिया द्वारा बताया गया कि अंश निर्धारण न होने से गेहूं बेचने में पंजीकरण में रकबा कम ले रहा है जिससे गेहूं बेचने में कठिनाई हो रही है, कृपया समाधान कराया जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी / कर्मचारी तथा प्रत्येक विकास खण्ड के प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया।

  • किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

    किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

    जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

    गाजीपुर। तृतीय जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 14 अप्रैल 2026 को नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिलदारनगर में सम्पन्न हुई।

    प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 15 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें सभी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए। गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में आयान, शिवांश, आशीष खरवार, एमडी.अदनान, अनुषा यादव, कृति कौर, अंजलि, अमिटी, साक्षी, अंशिका, विशाखा, प्रज्ञा, रिद्धि और अर्पिता शामिल रहे।


    पूरी प्रतियोगिता में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
    इस उपलब्धि के पीछे टीम के कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयार किया।

    विद्यालय के निदेशक नदीम अधमी, निदेशिका मीना अधमी, प्रधानाचार्य इकराम उल हक, उप प्रधानाचार्य हनीफ सिद्दीकी ने सभी विजेता छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


    इस कार्यक्रम में संचालन की भूमिका समन्वयक अंजलि श्रीवास्तव ने निभाया।

Uttar Pradesh Fast News