खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर।खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 जुलाई को जूनियर वर्ग बालिकाओ की खो-खो एवं जूनियर बालको की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राय, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पाटी जिला महामंत्री प्रवीण सिंह एवं विपिन बिहारी राय, प्रबन्धक बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के कर कमलो द्वारा किया गया।
क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि खो-खो प्रतियोगिता में कुल 12 टीम एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, खो-खो प्रतियोगिता का पहला क्वाटर फाईनल मैच स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम बी के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम बी 53 अंको से विजयी रही, दूसरा क्वाटर फाईनल मैच रामदूत पब्लिक स्कूल बना म कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा के मध्य खेला गया, जिसमें कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा 05 अंको से विजयी रही, तीसरा क्वाटर फाईनल मैच बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम कम्पोजिट विद्यालय मनिहारी के मध्य खेला गया, जिसमें बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 08 अंको से विजयी रही, चौथा क्याटर फाईनल मैच माँ शारदा पब्लिक स्कूल बनाम एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनपुर के मध्य खेला गया, जिसमें माँ शारदा पब्लिक स्कूल 08 अंको से विजयी रही, प्रथम सेमीफाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम कम्पोजिट विद्यालय रामपुर माझा के मध्य खेला गया जिसमे नेहरू स्टेडियम 10 अंको से विजयी रही, दूसरा सेमीफाईनल मैच बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम माँ शारदा पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 12 अंको से विजयी रही इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम बी०एस०डी० पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम 04 अंकों से विजयी रही।

वॉलीबाल प्रतियोगिता संचालन योगेन्द्र सिंह वॉलीबाल प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया। जिसका पहला सेमीफाईनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम एम० जे०आर०पी० रकूल गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरू स्टेडियम 25-15 अंको से विजयी रही, दूसरा सेमीफाईनल मैच सौरी वॉलीबाल क्लब बनाम आदर्श इण्टर कालेज गाजीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सौरी वॉलीबाल क्लब 25-17 अंको से विजयी रही, वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाईनल मैच वर्षा होने के कारण नहीं हो पाया, फाईनल मैच की अगली तिथि 14-07-2025 को प्रातः 8.30 बजे से नेहरू स्टेडियम बनाम सौरी वॉलीबाल क्लब के मध्य खेला जाएगा।
खो-खो प्रतियोगिता का संचालन राधेश्याम सिंह यादव खो-खो प्रशिक्षक की देख-रेख में किया गया, प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में अवधेश कुमार कुशवाहा,शोविन्द यादव, अजित, रितेश राय शिवानी राय, अंशु राय. नैनिका राय, रोहित, संजय रहे।
इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव सेवानिवृत क्रीडाधिकारी, समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव, व्यायाम शिक्षक अश्वनी कुमार राय, कार्यालय प्रभार राजन प्रजापति एवं मिडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा , दयाशंकर पाण्डेय, योगेन्द्र कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, संगीता यादव, अंजनी वर्मा, मो० मोईन, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहे। अन्त में अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कृषि भवन में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

गाजीपुर।शुक्रवार को संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल वाराणसी शैलेन्द्र कुमार ने गाजीपुर में कृषि भवन विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।  जिसमें प्रमुख रूप से उर्वरक वितरण, बीज व्यवस्था, पीएम किसान योजना, पीएम कुसुम योजना, आदि समस्त योजनाओं की जिला कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक से समीक्षा की गई।योजनाओं में कृषको को लाभान्वित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। उसके उपरांत संयुक्त कृषि निदेशक जिला कृषि अधिकारी  उमेश कुमार व अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप यादव द्वारा सहकारिता और निजी क्षेत्र की उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। किसानों से उर्वरकों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया। साधन सहकारी समिति, बबेडी और निजी उर्वरक विक्रेता मेसर्स अजय ट्रेडर्स, नंदगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक नमूने ग्रहीत किए गए तथा मेसर्स अजय ट्रेडर्स, नन्दगंज का स्टॉक रजिस्टर पूर्ण न होने के कारण सिंगल सुपर फास्फेट की बिक्री प्रतिबंधित की गई और सचेत किया गया कि यदि इसकी पुनरावृत्ति पाई गई तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा कृषक भाईयों से अपील की गई कि वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय/प्रयोग करें, किसी भी दशा में आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का क्रय/प्रयोग न किया जाए, आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर खेती की लागत में वृद्धि होती है। साथ ही साथ मृदा/पर्यावरण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त करने हेतु किसान भाई हरी खाद / कम्पोस्ट खाद / वर्मी कम्पोस्ट / नैनो डी०ए०पी०/ नैनो यूरिया का प्रयोग करें।

जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन पर रोक लगाने को प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन पर रोक लगाने को प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

गाजीपुर। जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उमेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में कचहरी स्थित सरयू पाण्डेय पार्क में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किए। जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सीआरओ आयुष चौधरी को सौपे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी भीषण समस्या से उत्पन्न हो रहे संभावित गृहयुद्ध के खतरे को रोकने के लिए यह मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है। आगे बताया कि अंधाधुंध संतानोत्पत्ति करने की प्रवृत्ति पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने में एक एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भाति ही विघटनकारी साबित हो सकती है। एक वर्ग विशेष ने रणनीति के तहत जानबूझकर बढ़ाई जा रही जनसंख्या और सनातन समाज की युवा पीढ़ी में एक बच्चे तक सीमित रहने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण देश के अनेक भागों में 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में जनसंख्या का संतुलन उस वर्ग विशेष के पक्ष में झुकता दिखने लगा है। भारत जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष मुक्तभोगी है। पूर्व की सरकारों की विभाजन के बाद से जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रहीं है, जिसपर समय रहते रोक लगाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने आगे बताया कि विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने लगभग 12 वर्षों से हजारों छोटी बड़ी सभाए, धरना प्रदर्शन, सांसद संवाद कार्यक्रम, राष्ट्रपति सहित महत्वपूर्ण लोगों से भेंट आदि के रूप में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर दुर्गादत्त चौबे, महेश कुशवाहा, सूर्यकान्त तिवारी, राहुल दूबेे, धर्मेन्द्र यादव, दयाशंकर, ज्ञानशील त्रिपाठी, राजकुमार प्रजापति, विशाल चौरसिया, नितिन चौबे, विनय कुशवाहा, अखण्ड प्रताप सिंह, अभिषेक तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नये सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा प्रारम्भ

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नये सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा प्रारम्भ

गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय (यूजीसी द्वारा बी श्रेणी प्रदत्त) में नये सत्र- 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जोरों पर है। बी.कॉम. (प्रथम सेमेस्टर) और एम.ए. (गृहविज्ञान) प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 08 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रवेश परीक्षा (PAT-2025) का आयोजन 11 जुलाई 2025 से प्रारम्भ हो गया है।


पहले दिन बी.एससी. (कृषि) की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुई। जबकि बी.एससी. (गणित) की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न हुई। बी.एससी. (गणित) में कुल 518 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वहीं एम.ए. (समाजशास्त्र) में 147 छात्र पंजीकृत हुए।

प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उन्होंने अभी बताया कि बीकॉम के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर काउंसलिंग 8 जुलाई से शुरू है। जिन प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं ने अब तक दाखिला नहीं लिया है। वह कॉमर्स विभाग से संपर्क कर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सीएम योगी से जनता दरबार में मिले छात्र नेता

सीएम योगी ने जनता दरबार में छात्रों की मांग का लिया संज्ञान, ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ को मिला बल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान गाजीपुर में विश्वविद्यालय स्थापना की छात्रों की बहुप्रतीक्षित मांग पर त्वरित कार्यवाही का मार्ग प्रशस्त किया। मालूम हो कि विश्वविद्यालय निर्माण मंच के अध्यक्ष व पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने स्वयं उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को छात्रों की मांग से भरा एक पत्रक सौंपा।
पत्रक के माध्यम से बताया गया कि गाजीपुर में 360 से अधिक महाविद्यालय होने के बावजूद एक भी विश्वविद्यालय नहीं है। सभी महाविद्यालय लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित जौनपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिससे लाखों छात्र छात्राओं को पंजीकरण से लेकर परीक्षा तक अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। श्री उपाध्याय ने बताया कि उनकी पिछली गुहार पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन स्तर से स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर को स्ववित्तपोषित राज्य विश्वविद्यालय हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, परंतु महाविद्यालय से अपेक्षित सूचना अभी भी लंबित है।


दीपक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया, “जिस प्रकार आपने यूपी कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया और भदोही के काशी नरेश पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने कि प्रक्रिया चल रही है, उसी तर्ज पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर को भी अपग्रेड करने की कृपा करें क्यूंकि ये विश्वविद्यालय बनने के सभी मानकों को पूरा करता है।”


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों की विकट समस्या को अत्यंत गंभीरता से लिया। दीपक उपाध्याय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि “गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना सरकार की प्राथमिकता है।” सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ योजना के तहत, मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को गाजीपुर में एक स्ववित्तपोषित राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना और मौजूदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उन्नयन की प्रक्रिया को प्राथमिकता एवं पूर्ण तत्परता से आगे बढ़ाने के तत्काल निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री का यह दूरदर्शी निर्णय गाजीपुर के शैक्षिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा, जो सीधे तौर पर ‘एक जनपद एक विश्वविद्यालय’ की परिकल्पना को साकार करेगा। विश्वविद्यालय निर्माण मंच और समूचे गाजीपुर जनपदवासियों ने इस ऐतिहासिक आश्वासन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया है, क्योंकि यह पहल न केवल उच्च शिक्षा को सुलभ बनाएगी, बल्कि गाजीपुर को ज्ञान, अनुसंधान और प्रगति का एक जीवंत केंद्र बनाएगी।

कागजात दुरुस्त न कराने वाले स्कूल वाहनों पर होगी कार्यवाही

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के सभी विद्यालय प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को विद्यालय में संचालित वाहनों जिनसे बच्चो को स्कूल लाने-ले जाने के प्रयोग में लिया जाता है। उसके सम्बन्ध में गुरुवार को महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज में एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे जनपद के सभी विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को विस्तार से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव द्वारा स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी दिया गया साथ ही सभी लोगो को निर्देश भी दिया गया कि 15 दिन के अन्दर सभी वाहनों के प्रपत्र ठीक करा लें। ऐसा नही करने वाले विद्यालयों के विरूद्ध सघन प्रवर्तन कार्यवाही विभाग द्वारा की जायेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्रबन्धकों/प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया कि आगामी 15 दिन के विद्यालय में संचालित होने वाली वाहनों का प्रपत्र सही करा लें तथा अपने-अपने विद्यालय से इंटरनल ट्रैफिक रूल्स कमेटी का गठन अनिवार्य रूप से कर लें। सभी विद्यालय इस आशय का प्रमाण पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे कि उनके विद्यालय में संचालित होने वाली वाहनों के सभी प्रपत्र सही करा लिए गये है। बीना वैध प्रपत्र के कोई भी वाहन संचालित नही है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि विकास खण्ड मुख्यालय पर भी विद्यालय प्रबन्धक के साथ बैठक आयोजित की जायेगी तथा उनको वाहन के सम्बन्ध में जानकारी दिया जायेगा। विकास खण्ड पर होने वाली बैठको में भी परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थिीत रहेंगें। बैठक में यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा यह भी सभी प्रबन्धक/प्रधानाचार्य से अपील किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। अतः आप सभी लोग अपने-अपने जिम्मेदारी का निवर्हन करना सुनिश्चित करें, जिससे बच्चे वाहन से सुरक्षित घर से विद्यालय आ जा सकें।

गुरु पूर्णिमा अवसर पर गुरू जनों का हुआ सम्मान

गुरु पूर्णिमा अवसर पर गुरू जनों का सम्मान
गाजीपुर।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिले भर के मठ, मंदिरों एवं आश्रम के मंहंथ, पुजारी एवं संत जनो के आलावा अपने कुल गुरूओं,पुरोहितो का अंगवस्त्र,माला,फल, फूल , दक्षिणा दान कर सम्मान करते हुए चरणों को स्पर्श करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने गृह ग्राम रेवतीपुर मे गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वहां ज्ञान ,संवाद करने वाले गुरु को सम्मानित किया तथा और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन को संस्कार,सम्पन्न,ज्ञान आलोक से इस जीवन को धन्य करने वाले “गुरु” सदैव पुजनीय और आदरणीय है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी माता मंदिर मे दर्शन पूजन करके वहां पर उपस्थित गुरू जनों को सम्मानित किया।


पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भुड़कुडा स्थित हथियाराम मठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर महामंडलेश्वर मंहंथ श्री भवानी नन्दन यति जी महाराज के उदबोधन को सूना व चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर डा सानन्द सिंह, रमेश सिंह पप्पू,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अजीत सिंह आदि ने आशीर्वाद प्राप्त किया।


पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने चंदननगर हनुमान मंदिर तथा मरदह के राम-जानकी मंदिर पर पूजा अराधना करके वहां के मंदिर के पुजारी जी को सम्मानित किया।इस अवसर पर जितेन्द्र नाथ पांडेय, धनन्जय चौबे, शशि प्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह आदि नेता उपस्थित थे।

दूसरे दिन भी सैकड़ों छात्राओं ने कराया अपना प्रवेश काउंसलिंग

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में बीए/बीएससी में गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रवेश काउंसलिंग जारी रही । आज 10 जुलाई तक बी ए में कुल 230 छात्राओं ने तथा बीएससी में 130 छात्राओं ने अपनी प्रवेश काउंसलिंग करा लिया हैं। प्रथम प्रवेशी 10 छात्राओं को प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी एवं प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार ने प्रवेश के प्रथम दिन प्रवेश काउंसलिंग के पश्चात विषय आवंटन प्रपत्र, महाविद्यालय वार्षिक पत्रिका कीर्ति एवं वृक्षारोपण महा अभियान के तहत 10 फलदार पौधे प्रदान किया। विषय आवंटन के पश्चात छात्राएं महाविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से अपनी ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगी तथा फीस रसीद दिखाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड, परिचय पत्र आदि प्राप्त कर सकेंगी। प्रवेश काउंसलिंग के प्रथम चरण में सभी उपस्थित छात्राओं का पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया गया। 11 जुलाई को मेरिट क्रमांक 251 से 400 तक कि छात्राओं का बी ए में प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी तथा बीएससी में मेरिट 91 से लेकर सीट रिक्त रहने तक प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी। बीएससी प्रवेश काउंसलिंग में डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ ओम शिवानी द्वारा संपन्न किया गया जबकि बी ए प्रवेश काउंसलिंग में डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ शिखा सिंह, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ गजनफर सईद, डॉ श्री पीयूष सिंह, डॉ आनंद चौधरी आदि उपस्थित रहे । डॉ शंभू शरण प्रसाद, डॉ सारिका सिंह के साथ शास्ता मंडल के सदस्यों ने नव प्रवेशी छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर अनुशासन व्यवस्था में सहयोग दिया।

15 जुलाई को होगी एम०एस-सी कृषि एवं एम० कॉम० की प्रवेश परीक्षा

अब एम०एस-सी कृषि एवं एम० कॉम० की प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को

गाजीपुर। गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर एम०एस-सी० कृषि आनुवंशकी एवं पादप प्रजनन, उद्यान विज्ञान तथा एम० काम० प्रथम सेमेस्टर की दिनांक -11 एवं 12 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई हैं।


प्राचार्य प्रोफे० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब उक्त परीक्षाएं अब दिनांक 15 जुलाई 2025 को अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन की परीक्षा सुबह 11 बजे दोपहर 01 बजे तक एवं एम०एस-सी कृषि उद्यान विज्ञान व एम० कॉम० की परीक्षा 03 बजे से 05 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थीयों को समय से परीक्षा के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।

अभाविप का 77 वां स्थापना को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

अभाविप का 77 वां स्थापना को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

गाज़ीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई को 77वां स्थापना दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर गाजीपुर नगर के एमएएच इंटर कालेज से राजकीय सी टी इंटर कॉलेज तक विद्यार्थी गौरव यात्रा एवं मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित किया गया। स्थापना दिवस इस अवसर को “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के रूप में मनाया जाता है जो राष्ट्र निर्माण में छात्रशक्ति के योगदान को समर्पित है। अभाविप के कार्यकर्ता जिले के विभिन्न नगरों में संगोष्ठियों, वृक्षारोपण सेवा कार्य आदि कार्यक्रम कर स्थापना दिवस मनाया है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रहित, शिक्षा सुधार और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर संवाद स्थापित किया। प्रवासी कार्यकर्ता प्रदेश सह मंत्री अमन सिंह इस अवसर पर बताया की “छात्र केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान के जिम्मेदार कर्ताधारी हैं। अभाविप का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति सजग और समर्पित बनाना है। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस, छात्रों की ऊर्जा और संकल्प को एक दिशा देने का प्रयास है।” विद्यार्थी परिषद छात्रों को कल का नही अपितु आज का नागरिक मानते हुए उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित कर रही है। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक प्रभात ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी, आज यह भारत ही नही अपितु विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। यह संगठन न केवल शैक्षणिक परिसरों में छात्र कल्याण के लिए कार्य करता है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय योगदान भी देता है। उन्होंने आगे मेडिकल के छात्रों से आग्रह किया कि आप सभी भविष्य के कर्णधार है आप के बातों को समाज स्वीकारता है और जब आप एबीवीपी से जुड़ेंगे तो समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।वही पीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ शैलेंद्र सिंह बताया कि यह ऐसा संगठन है जहां छात्रों के साथ साथ शिक्षक भी जुड़ कर छात्रों का मार्गदर्शन करते है।कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक बृजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो.आदेश सिंहा, कुणाल राय, चंद्रमोहन, विपुल, राहुल, मनीष आदि उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News