ग़ाज़ीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराइ में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 44 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 08 पत्रों का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 266 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 25 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस0के0पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस0पी0 सिटी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी सेवराई, तहसीलदर सेवराई, एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत व नवरात्रि पर्व पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के आदेशानुसार शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 25 नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी मनाते हुए उनको बधाईयां दी गयी व उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए उनको अच्छे से पालन पोषण व शिक्षा देने हेतु परिजनों को प्रेरित करते हुए उनकी माताओं को उपहार स्वरूप बेबी किट एवं तौलिया का वितरण किया गया ।
इसके साथ ही बच्चियों को शासन द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर अस्पताल की मैट्रेन ममता सिंह , वन स्टॉप सेंटर मैनेजर प्रियंका प्रजापति, चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह व चाइल्ड लाइन केस वर्कर अर्चना सिंह व अस्पताल के स्टाफ नर्स निधि मिश्रा व अर्चना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
ग़ाज़ीपुर। सपा नेता राजकुमार पांडेय ने दलित कैंसर पीड़ित का किया आर्थिक सहयोग। अपने चिरपरिचित अंदाज में सपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने कैंसर पीड़ित दलित को इलाज के लिए आर्थिक मदद करने का काम किया है। आर्थिक रूप से जूझ रहे मरीज ने आर्थिक मदद मिलने पर राजकुमार पांडेय का आभार जताया।
चोचकपुर के रहने वाले संजीव राम कैंसर पीड़ित है और इलाज करा पाने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। पैसों के अभाव में इलाज करा पाना उनके लिए आसान नहीं। ऐसे में उन्होंने नारी पचदेवरा निवासी धर्मेंद्र भारती पीड़ित व पीड़ित की पत्नी को ले कर सपा नेता राजकुमार पांडेय के आवास पर पहुंचकर उनसे मदद की गुहार लगाई। दलित व्यक्ति की पीड़ा को सुनते हुए राजकुमार पांडेय ने तत्काल आर्थिक मदद की और आगे भी यथासंभव मदद का भरोसा दिया।मालूम हो कि इससे पहले भी राजकुमार पांडेय ने जनपद के तमाम पीड़ितों, मरीजों, असहायों की मदद करने का काम किया है। समाज का एक तबका उन्हें मसीहा के रूप में मानता है।
गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। गहमर के करहिया गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के लोगों को कुचल दिया है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें कि ये हादसा गहमर कोतवाली इलाके के मां कामाख्या धाम के पास देर रात हुआ है, जहां डोम समुदाय का परिवार झुग्गी में रहकर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहा था। रोज की तरह लालजी डोम का परिवार खाना खाकर झोपड़ी में सो रहा था, तभी तेज रफ्तार में आ रहा ट्रेलर बेकाबू होकर झोपड़ी पर चढ़ गया। हादसे में लालजी डोम की 5 वर्षीय बेटी कबूतरी, 2 वर्षीय बेटा ज्वाला और 7 वर्षीय बेटी सपना की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी संतरा देवी और एक अन्य और बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सीएचसी भदौरा में चल रहा है। वही हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने बिहार बॉर्डर से जब्त कर लिया है, हालांकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखा गया है जबकि बाकी का इलाज चल रहा है।
गाजीपुर। समग्र गंगा के तत्वाधान मे निषादराज जयंती 5 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए समग्र गंगा के जिला संयोजक कृपाशंकर राय ने बताया कि गंगा समग्र की आवश्यक बैठक 3 अप्रैल को राजेन्द्रनगर स्थित गंगा समग्र के संरक्षक सर्वजीत सिंह के आवास पर की गई। बैठक में सर्वसम्मत निषादराज जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें निषादराज जयंती 5 अप्रैल को सांय 5ः30 बजे नगर के मध्य गंगातट कलक्टरघाट पर घी के दीपक जलाकर संगीतमय व भजन कीर्तन के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम के बनगमन व केवट संवाद के साथ निषादराज और समाज में उनके योगदान पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह विभाग प्रचारक दीपक होगे।
गाजीपुर। श्रीरामनवमी पर्व पर श्रीराम शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर आरएसएस के कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमे समवैचारिक संगठन व आनुषांगिक संगठनो के पदाधिकारियो के नेतृत्व में बैठक में भाग लिया।अपनी अपनी परम्पराओ के अनुसार झांकी श्रीराम शोभायात्रा में शामिल होगा। इसकी जानकारी देते हुए सह विभाग प्रचारक दीपक ने बताया कि यह यात्रा श्रीरामनवमी शोभा यात्रा उत्सव समिति के तत्वाधान में रविवार 6 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे हिन्दी बाजार नबाबगंज फाटक से परम्परागत तोैर तरिको के साथ ध्वज, पताका, घंटा गाजे बाजे के साथ भव्य तरीके से भजन किर्तन के साथ निकलकर मुख्यमार्ग से स्टीमरघाट, टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विशेषवरगंज, सकलेनाबाद, श्रीराम लीला लंका मैदान में पहुंचकर समापन होगा। इस बैठक मे विश्व हिन्दू परिषद के दिनेश चन्द्र पाण्डेय, बजरंगदल से रविराज, हिन्दू युवा से अमित सिंह, रामनिवास मौर्या, भाजपा से रास बिहारी राय, राष्ट्रीय सेविका समिति से नीलम चतुर्वेदी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक में अशोक राय, चन्द्र कुमार, अंजनी, दाऊ जी, दुर्गेश दत्त चतुर्वेदी, दीनदयाल जायसवाल, कृपाशंकर राय, अखिलेश सिंह, साधना राय, लालसा भारद्वाज, किरन सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख राजदेव यादव, दीपक मिश्रा, नितिन अग्रहरी, विशाल चौरसिया, सुधीर जायसवाल, विनोद अग्रवाल, अनिल उपाध्याय, विपिन श्रीवास्तव, गायत्री परिवार से अभिषेक श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, टेढ़ीबाजार कश्यप, महेन्द्र आदि ने अपने अपने श्रीराम शोभा यात्रा में अपनी अपनी परम्पराओ के अनुसार श्रीराम दरबार व भगवान शिव की झांकी के साथ संत समाज, बजरंगियो व माताओ बहनो के साथ हजारो की संख्या में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
लोगों की भावनाओं तथा कार्य व्यवहार मे दिखने लगा है प्रधानमंत्री का संदेश :ओमप्रकाश राय
भाजपा ने जिले भर मे चलाया सघन स्वच्छता अभियान
सार्वजनिक स्थानों पर नेताओं ने किया साफ-सफाई
गाजीपुर। सेवा ,सुरक्षा, गरीब कल्याण के प्रति समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार आठ वर्ष पूर्ण होने तथा केन्द्र सरकार के लगभग 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में शुक्रवार को पूर्वाह्न 7 बजे से 8 बजे तक एक घंटा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गाजीपुर नगर के मिश्र बाजार मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तथा आस पास के क्षेत्रों में झाडू लगाकर,कुड़ा बटोर कर स्वच्छता कार्य किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से अपने प्रथम संबोधन मे देश की जनता से स्वच्छता का जो आग्रह किया गया आज वह अनुरोध लोगों की भावनाओं तथा कार्य व्यवहार मे दिखने लगा है । उन्होंने कहा कि स्वच्छता का कार्य हमे सिर्फ प्रसन्न और स्वस्थ रखने मे ही नहीं बल्कि हमारे मेहनत कि कमाई को अनावश्यक दवाई मे खर्च होने तथा बीमारी से बचाकर हमें परेशान होने से भी बचाता है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन को समृद्धि प्रदान करता है, कई अन्य बिमारियों से बचाव भी करता है।जिससे हमे नित्य अपने घरो के साफ सफाई के आलावा सप्ताह में एक बार घरों से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर भी एक घंटा स्वच्छता कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, प्रीति गुप्ता,साधना राय,किरन सिंह, लालसा भारद्वाज, सुनील गुप्ता, नंदू कुशवाहा,रेनू गुप्ता, मुकेश राय,हेमंत त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह ,विशाल चौरसिया,शशांक राय, शिवम त्रिपाठी, अजय गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव , नरेंद्र गुप्ता एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने विवेकी राय वार्ड क्षेत्र मे शिव मंदिर पर झाड़ू लगाकर नाली की साफ सफाई कर स्वच्छता कार्य किया। इस अवसर पर अजय राय दारा, निखिल राय , अविनाश सिंह, अनिल सिंह आदि थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने नगर के आमघाट मे गांधी पार्क में स्वच्छता का कार्य झाड़ू लगाकर एंव कुड़ा बटोर कर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जहां मन को प्रसन्नता तन को स्वस्थ समृद्ध बनाने में सहायक है वही आर्थिक क्षय को रोकने मे भी विशेष प्रभावशाली है।इस अवसर पर अभिनव सिंह छोटू, रासबिहारी राय, सोमेश मोहन राय ,धर्मेश राय, शनि चौरसिया, छोटे चौबे,बब्बू राय, कृष्णकांत राय, दीपक जायसवाल ,सतीश राय आदि उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान मे पू्र्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा,मंडल मनिहारी प्रथम के ग्राम सभा बरहट मे दुर्गा माता मंदिर परिसर का झाडू लगाकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का कार्य किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जीवन समृद्धि मे सहायक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित समस्त विषयों पर जनता का ध्यान आकृष्ट करते हुए लोगों के सहज और सरल जीवन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नगर के विवेकानंद पार्क में, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने विधानसभा जखनियां मण्डल सादात उत्तरी शक्ति केन्द्र रायपुर के बुथ संख्या ६१ शिव मंदिर पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई किया जहां बुथ अध्यक्ष योगेश सिंह सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।संकठा प्रसाद मिश्र ने जंगीपुर विधानसभा के मानपुर राममंदिर पर , जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने सकरताली गांव के सती माता मंदिर परिसर पर, शक्ति केन्द्र संयोजक अनुराग प्रजापति,बुथ उपाध्यक्ष जयमुनी शर्मा के साथ स्वच्छता कार्य किया गया।
गाजीपुर। भाजपा कार्यालय पर आगामी 06 से 14 अप्रैल के मध्य आयोजित होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों के निमित्त आयोजित बैठक में गुरुवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का स्वागत पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विजय कुमार मिश्र ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। उन्होंने श्री राय को बधाई देते कहा कि ओमप्रकाश राय का बूथ अध्यक्ष से शुरू हुआ सफर आज जिलाध्यक्ष तक आ पहुंचा है। एक कार्यकर्ता के अध्यक्ष बनने से गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी एक नया आयाम स्थापित करेगी। ऐसा विश्वास है।
गाजीपुर। देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जो त्याग और बलिदान दिया है। ऐसा त्याग बलिदान अन्य किसी भी राजनैतिक दल ने नही दिया है।यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी डा.राकेश त्रिवेदी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के सहज सम्पादन हेतु जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित जिम्मेदार व वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं की बैठक मे कही। उन्होंने कहा कि बहुत संघर्षों के बाद राष्ट्रवादी वैचारिक संगठन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भारतीय सभ्यता संस्कृति के प्रति काम करने के लिए देश की जनता ने मजबूत जनादेश दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानिषियो पं दीनदयाल उपाध्याय,डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के सपनों के भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। हमारी निति भारत को परम वैभव पर स्थापित करने तथा देश के समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। डा. राकेश त्रिवेदी आगामी 4 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमों जिसमे 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों पर अपना विचार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बैठक के प्रस्तावना पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 4 अप्रैल को प्रातः 7 से 8 बजे तक एक घंटा स्वच्छता अभियान चलाने,4-5 अप्रैल को विचार गोष्ठी,6 अप्रैल को स्थापना दिवस अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम,7अप्रैल को साधारण सदस्य सम्मलेन,8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्य सम्मलेन,10-11-12 अप्रैल मे गांव व मुहल्ला चलो अभियान,13 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई तथा 14 अप्रैल को माल्यार्पण का कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय और रामतेज पांडेय ने भी संबोधित किया। वृत्त निवेदन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने तथा संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,प्रो शोभनाथ यादव, पूर्व मंत्री डा. विजय मिश्रा,कालीचरन राजभर, पारसनाथ राय,वृजनन्दन सिंह, राजेश राजभर, विनोद खरवार, प्रवीण सिंह,डा. प्रदीप पाठक,अखिलेश सिंह, जयप्रकाश गुप्ता,शशिकांत शर्मा,राजन प्रजापति, कार्तिक गुप्ता, सुरेश बिंद, श्यामराज तिवारी, लालसा भारद्वाज, साधना राय, अनिल राजभर, विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर। माँ कामाख्या की स्थापना करने वाले बाबा गंगेश्वर की स्मृति में गुरुवार को बाबा गंगेश्वर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में सिद्ध मां कामाख्या धाम मंदिर गहमर के प्रांगण में आयोजित समारोह के अवसर पर बाबा गंगेश्वर के जीवन पर आधारित पुस्तक “वंशावली ग्रंथ” का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने किया। पुस्तक विमोचन उपरांत आगे श्री मिश्र ने कहा कि बाबा गंगेश्वर मां भगवती के अनन्य साधक होने के साथ ही साथ एक संकल्प वान एवं साहसी व्यक्ति थे।
आतताइयों के अत्याचार से मुक्त होकर अपनी वंशावली के साथ आज से 500 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में आकर सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से जिस प्रकार बाबा गंगेश्वर ने यहां सिद्ध धाम मां कामाख्या मंदिर की स्थापना की एवं धर्म रक्षा के लिए एशिया के सबसे बड़े क्षेत्र गहमर के 84 गांवो में अपने वंशावली का विस्तार कर संपूर्ण क्षेत्र वासियों को सदैव धर्म मार्ग पर चलते रहने की गौरवशाली परंपरा का सूत्रपात किया उसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता। वे एक साधारण मानव न होकर एक युग पुरूष थे।
मां कामाख्या के दर्शन-पूजन आरती के उपरांत आरंभ हुई वंशावली ग्रंथ विमोचन समारोह के अवसर पर बोलते हुए अंत में विजय मिश्रा ने कहा इस पवित्र नवरात्र में हम सबके जीवन में सुख समृद्धि विद्या ज्ञान एवं आरोग्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर हीरा उपाध्याय, रामाधार उपाध्याय, कर्नल रंजीत उपाध्याय, श्रीनिवास उपाध्याय, बलिराम उपाध्याय, महंत आकाश राज तिवारी, विद्या शंकर उपाध्याय, विद्याधर उपाध्याय, सच्चिदानंद उपाध्याय, दीपचंद उपाध्याय, संत उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय एवं वंश नारायण उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने किया एवं समारोह का संचालन मिथिलेश सिंह गहमरी ने किया।