डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का मासिक निरीक्षण(वाह्य) किया गया। निरीक्षण के दौरान ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता अंसल कुमार,  सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय शंकर मिश्रा उपस्थित रहें।

डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे सर्वप्रथम आर्दश बौद्ध इण्टर कालेज छावनी लाइन, सावित्री बालिका इण्टर कालेज बरहपुर देवकली एवं अन्य कई परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया, वही अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
जनपद में कुल 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमे 09 जोन, 07 सचल दल एवं 32 सेक्टरो, मे विभक्त किया गया है तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर 01-01 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। प्रथम पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में छात्र/छात्राओ की टोटल संख्या-66767 थी जिसमें 7277 तथा इण्टरमीडिएट मे कुल संख्या 11 मे 04 अनुपस्थित पाए गए। इसी क्रम में द्वितीय पाली की इण्टरमीडिएट परीक्षा में टोटल संख्या- 75251 थी जिसमें 6834 छात्र/छात्राए अनुपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिन परीक्षा केंद्रों पर नकल कराते पाया गया तो संबंधित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जाएगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा, उन्होंने  संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी सभी को सख्त निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायी जाए।

इनामियां बदमाश गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा इनामिया वांछित गैंगेस्टर को देशी तमंचा, जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। सोमवार को मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग किया जा रहा था कि इसी दौरान पड़ैनिया गांव के पास पुलिस की गाड़ी देखकर भागने का प्रयास कर रहे इनामिया अपराधी को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम मनहर शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी ग्राम-वासुपुर थाना सैदपुर उम्र करीब 28 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति से कड़ाई से पूछा गया तो मनहर शर्मा ने बताया कि साहब मैं अन्य अपराधों मे कई बार पहले भी जेल जा चुका हूँ तथा थाना मुहम्मदाबाद के गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित हूं और अपनी जान माल की सुरक्षा के लिये मैं असलहा अपने पास रखता हूँ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र अपने पुलिस कर्मियों संग शामिल थे।

परीक्षा के अंतिम दिन भी पकड़े गए दो नकलची

बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न, अंतिम दिन भी पकड़े गए दो नकलची

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 फरवरी से गोराबाजार स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुई थी जो सोमवार को सकुशल सम्पन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को बी० एड० प्रथम सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया।

गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी० एड० महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित हो रही थी। पी० जी० कालेज परीक्षा केंद्र पर सोमवार को कुल पंजीकृत 1577 परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया था। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय पुलिस बल और पीएससी के साथ प्रोक्टोरियल की टीम ने सघन तलाशी ली। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन का उपयोग करने की मनाही थी। नकल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने यह भी बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान सोमवार को दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये।

जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रोफ० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, प्रोफ० रविशंकर सिंह, प्रोफे० (डॉ०) एस० एन० सिंह, प्रो० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० बद्रीनाथ सिंह, डॉ० राम दुलारे, डॉ० योगेश, डॉ० गोपाल यादव, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० शिप्रा श्रीवास्तव आदि सदस्य शामिल थे।

शाह फैज स्कूल में मनाया गया कृमि मुक्ति सप्ताह, खिलाई गई बच्चों को गोली

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज़ विद्यालय में कृमि मुक्ति सप्ताह मनाया गया। लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह सप्ताह मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, विश्व की लगभग 24 प्रतिशत जनसंख्या मृदा-संचारित कृमि (कृमि) से संक्रमित है।  नतीजतन, भारत में 1 से 14 वर्ष की आयु के लगभग 241 मिलियन बच्चों को परजीवी आंतों के कीड़े होने का खतरा है, जिन्हें मृदा-संचारित हेलमिन्थ्स के रूप में जाना जाता है। परजीवी कीड़े लोगों और जानवरों दोनों के लिए एक खतरा हैं। बच्चों के बाहर खेलते समय मिट्टी के संपर्क में आने से कृमि के संक्रमण को रोकना असंभव है।

कृमि संक्रमण बच्चों के जीवन की गुणवत्ता को कम कर सकता है, उनके शारीरिक विकास और मानसिक विकास को अवरुद्ध कर सकता है। विद्यालय में कक्षा 2 से कक्षा 9 व  11 के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कृमि मुक्ति हेतु अल्बेंडाजोल की गोलियां बांटी गयीं।  

इस जागरूकता कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं , निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशक डॉ मीना अधमी , प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ , उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय , मुख्य  अध्यापिका चांदना श्रीवास्तव एवं सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

अनन्या सेवा ट्रस्ट ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,जांच के बाद मरीजों को मिला नि:शुल्क दवा

गाजीपुर। शहर के आमघाट गांधी पार्क में अनन्या सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न बीमारियों के 52 मरीजों ने परामर्श, जांच के बाद नि:शुल्क दवा भी प्राप्त किया। सबसे ज्यादा पेट और श्वास संबंधित मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे।

सुबह 11 बजे पार्क में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। हाथीखाना और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजदेपुर के स्वास्थ्य कर्मियों ने एक- एक मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें दवा भी उपलब्ध कराया। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डा. स्वतंत्र सिंह ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा भी दी। साथ ही वर्तमान समय में हो रही बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। महिला रोग विशेषज्ञ डा. बीती सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। वहीं दंत रोग विशेषज्ञ राजकुमार आर चौबे ने शिविर में दंत और मुख से पीड़ित 10 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं डॉक्टर ईशानी वर्धन, डाॅक्टर शिवम श्रीवास्तव ने भी मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें परामर्श दिया। शिविर में पेट एवं श्वास के 30, दंत एवं मुख के 10, स्त्री रोग के छह और हड्डी और कमर दर्द से संबंधित छह मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के संयोजक और ट्रस्ट संचालक शशिकांत सिंह गुड्डू ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा से बड़ा कुछ नहीं होता है।
ट्रस्ट की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में प्रत्येक बुधवार के दिन शाम को सैकड़ों जरुरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है लगातार ऐसे कार्यक्रमों को लेकर उचित कदम उठाया जा रहा है।

जिले में 196 केंद्रों में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा,तैयारी पूरी

जिले में 196 केंद्रों में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा,तैयारी पूरी

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी। गाजीपुर जिले में कुल 1,44,372 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाई स्कूल के 67,348 और इंटरमीडिएट के 77,024 परीक्षार्थी हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा के अनुसार, परीक्षा के लिए 196 केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्नपत्रों को पुलिस सुरक्षा में सीसीटीवी निगरानी के साथ रखा जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर डबल लॉक वाली स्टील अलमारी में प्रश्नपत्र सुरक्षित रखे जाएंगे।

परीक्षा की निगरानी के लिए राजकीय सिटी स्कूल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी केंद्रों पर 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 196 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 7 दिन और 7 रात्रि गश्ती दल भी तैनात रहेंगे।

फ्लाइंग स्क्वायड टीम परीक्षा के दौरान लगातार निरीक्षण करेगी। कंट्रोल रूम से सभी 196 केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। नकल के मामले में कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें 7 साल की सजा और एक करोड़ रुपए तक का जुर्माना शामिल है।

महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे कार- पिकअप की आमने- सामने टक्कर,कई लोग घायल

महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे कार पिकअप की आमने सामने टक्कर,कई लोग घायल

जंगीपुर।विपरित दिशा में चल रहीं पिकअप गाड़ी के ड्राईवर ने सामने से आ रही चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर मारने से कार में सवार छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को ईलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा। घटना से हाईवे पर भीषण जाम लग गया जिसको पुलिस को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिला निवासी पंकज सिंह अपने परिवार के साथ प्रयागराज स्थित महाकुंभ से नहाकर चार पहिया वाहन से परिजनों के साथ घर लौट रहे थे अभी जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर चट्टटी पर ही पहुँचे थे तभी टेंट हाऊस से समान लादकर विपरित दिशा से आ रहीं पिकअप गाड़ी के ड्राईवर ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार पंकज कुमार सिंह(39) वर्ष पिता उमाकांत सिंह(55)माता बसंती देवी(52)निधि देवी(35)चंचल कुमारी(38) दो बच्चों सहित पिकअप चालक विपिन राजभर निवासी महिपालपुर थाना मरदह भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में पहुँचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने घायलों को अस्पताल भेजवाया व मौके से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया।

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी के मन की बात

गाजीपुर ‌।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आज 119 वीं कड़ी को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिले मे बूथ स्तर पर मोबाइल , रेडियो, दुरदर्शन आदि माध्यमों से सुना तथा सरल एप्प पर अपलोड किया। आकाशवाणी प्रसारण का मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को सुना जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 211 कपुरपुर मुहल्ले के सरस्वती बिहार कालोनी मे कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर कहा कि राजनीति मे आम नागरिक से जुड़कर कार्य करने की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलती है। उनके राजनैतिक जीवन में, क्षेत्र कोई रहा हो जिम्मेदारियां चाहे जितनी बड़ी हो लेकिन जनता के हृदय मे बैठकर उनके सम्मान, समृद्धि के लिए कैसे काम किया जा सकता है। यह सेवा भाव उनके व्यक्तित्व में निहित है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, परीक्षा,संस्कृति, संस्कार, स्वभाव, परिस्थिति, प्रकृति के प्रति अपनी सोच और उस सोच मे देश और समाज का सुनिश्चित हित उनके मन की बात कार्यक्रम की श्रृंखला है।इस अवसर पर प्रेम सिंह, अभिनव सिंह, अशोक राय, सुमित तिवारी, अमित तिवारी, राम उछाह सिंह, राहुल सिंह, प्रिंस सिंह, आलोक सिंह, निखिल राय, प्रशांत सिंह, अनुराग राय एवं तमाम बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय सहित दर्जनों बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सैदपुर विधानसभा के सैदपुर पूर्वी मंडल के बूथ संख्या 230 रामपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुना और कहा कि देश के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विचार उनके मन की बात के माध्यम से जन जन मे पहुंच रही है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा मे राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा के बूथ संख्या 290 पर मन की बात सुना।उन्होंने कहा कि देश के नेता का सरल स्वभाव,अपने नागरिकों के प्रति सहजता, सजगता का भाव मन की बात का कार्यक्रम है । क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने रा सिटी इंटर कालेज, ,प्रवीण सिंह विवेकानंद कालोनी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सकरताली, जिला मंत्री सुरेश बिन्द मिरनपुर सक्का, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय मुहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक वैचारिक कार्यक्रम मन की बात को सुना और सरल एप्प पर अपलोड किया।

डीएम-एसपी ने किया शिवमंदिरों का निरीक्षण

गाजीपुर।हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार वर्ष-2025 का पहला त्यौहार महाशिवरात्रि से शुरू होकर छठ पूजा पर्व पर जाकर समाप्ता होता है। इसी उद्देश्य से 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद के समस्त शिव मन्दिरों पर भारी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु पहुचकर माथा टेकेगे। महादेव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि, शान्ति जीवन जीने की कामना मागते है। काफी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड़-भाड़ रहेगी। शिव मन्दिरो पर शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने महाहर धाम एवं अन्य शिवमंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ की भीड़ भाड़ ज्यादा रहेगी, जिससे मन्दिरों में दर्शन की कोई समस्या उत्पन्न न हो पहले से तैयारिया कर लिया जाए। उन्होने कहा कि महाहर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरा की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लिया जाए,वाहन पार्किग की जगह को चिन्हित कर सुनिश्चित कर लिया जाए, एवं पार्किग स्थल एवं आने-जाने वाले रास्तो पर कोई विद्दुत तार लटका न हो पहले से ही निरीक्षण कर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। मन्दिर की साफ-सफाई प्रबन्धन की व्यवस्था हो जिससे मन्दिर मे पानी न लगे एवं फिसलन न हो, शौचलय की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की मन्दिर के आस-पास कोई भी छुट्टा पशु न रहें। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की महाशिवरात्रि के दिन मेडिकल टीम मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित किया की मन्दिर में प्रवेश के लिए महिला एवं पुरूष की अलग-अलग लाइन लगाकर प्रवेश दिया जाए, एवं मन्दिर परिसर में खोया पाया केन्द्र बनाया जाए। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News