स्वकर की दरों के अंतिम प्रकाशन में दरों को लेकर शम्मी ने जाहिर की खुशी,बोलें-जनता के संघर्षों के हुई जीत

14 वर्षों के जनता के संघर्ष का परिणाम है अब तक का सबसे कम दर पर टैक्स स्लैब का अंतिम प्रकाशन होना: शम्मी

ग़ाज़ीपुर। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने आपत्ति निस्तारण के बाद स्वकर की दरों के अंतिम प्रकाशन में दिए गए दरों को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसको जनता के संघर्षों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आपत्ति निस्तारण के आखिरी दिन जो सुझाव जनहित में टैक्स को लेकर आपत्ति के रूप में दर्ज कराया गया था, लगभग वही दर अंतिम प्रकाशन में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि जो टैक्स छ: गुना कमर्शियल के रूप में लिया जाता था, वह अब दोगुना कर दिया गया है। जो रेजिडेंशियल टैक्स 90 पैसे से 45 पैसे तक हुआ था, अब वह 30 पैसे के दर से जनता से हाउस टैक्स के रूप में लिया जाएगा।

शम्मी सिंह ने कहा कि यह दर जन सामान्य को देने की स्थिति में रहेगी। उन ऊपर भारी टैक्स का बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो चुनावी जुमले के रूप में स्वकर आधा किया गया था, उसकी वजह से अब तक जिन सम्मानित नागरिकों ने ज्यादा टैक्स जमा किया है, उसको भी नगर पालिका परिषद द्वारा पॉलिसी बनाकर समायोजित किया जाना आवश्यक है। जिनका भी टैक्स ज्यादा जमा है, उसको एडवांस टैक्स मानते हुए आने वाले सालों में समायोजित किया जाना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स के नाम पर ज्यादा पैसा जो वसूला गया है, अगर उसका समायोजन नहीं हुआ तो हम वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह जो अंतिम प्रकाशन हुआ है, अगर इसमें भी किसी प्रकार की छेड़छाड़ हुई तो हम सभी मिलकर नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी करके अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में निकली बाइक रैली


गाजीपुर। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के बेमिसाल लगातार आठ वर्ष कि विशेष उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व मे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर मे बाइक जुलूस निकाला। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय के सानिध्य मे बाइक रैली महात्मा गांधी पार्क आमघाट ,महुआबाग, मिश्र बाजार तिराहा, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद,लंका , चुंगी, सिंचाई विभाग चौराहा के रास्ते,विकास भवन चौराहा से,आरटीआई चौराहे होते विगत आठ वर्ष की अनुपम उपलब्धि का प्रतीक महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सभा करके सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस के रास्ते भर लगातार योगी सरकार के आठ साल — बेमिसाल, बेमिसाल, भारत माता की जय, वंदेमातरम्, भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए गए।
सभा स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिलान्यास, निर्माण और लोकार्पण की एक निश्चित अवधि मानक के परम्परा का प्रारंभ किया है। विकास और सृजन के क्षेत्र में भाजपा सरकार की अतुलनीय उपलब्धि देश मे स्वस्थ्य और मजबूत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विगत दस वर्षों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार व विगत आठ वर्षों मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार ने जिले मे विकास लक्ष्यों के अनगिनत मानक स्थापित किए है।जिनका गुणगान सिर्फ जनपद ही नहीं जनपद के बाहर के लोग भी करते रहे हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि 2017 के पहले और 2017 के बाद देश,प्रदेश और जिले के विकास का अगर मूल्यांकन परिणाम देखा जाए तो कोरोना काल के बावजूद भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में कभी जिला चिकित्सालय मे एक सर्जन के लिए संघर्षरत जिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज अनगिनत चिकित्सकों का निर्माण कर रहा है। अगर जिले के कोने कोने में नजर जहां तक जाए वहां सिर्फ सिर्फ भाजपा के कार्यकाल की उपलब्धि गाथा ही दिखाई देगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में प्रदेश में शांति, सुरक्षा की स्थापना के साथ विकास की बेमिसाल उपलब्धि हासिल हुई है।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने सभा का संचालन किया।
इस अवसर पर जिलामंत्री सुरेश बिंद, विनोद अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मयंक जायसवाल, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह , विवेकानंद राय,हर्षित सिंह, ऋषभ राय, अंकुश श्रीवास्तव, शशांक राय,आशुतोष राय, गौरव श्रीवास्तव , शिवम राय,अशोक कुशवाहा, , शौरभ उपाध्याय, पंकज,आशुतोष कुशवाहा, काशीनाथ तिवारी, मनीष तिवारी, नीरज पाण्डेय,शुभम विश्वकर्मा, शुभम राय,मनोज यादव, राजेश सोनकर, गर्वजीत सिंह,राजन प्रजापति,गब्बर व अन्य लोग उपस्थित थे।

शिक्षकों का सरकार के खिलाफ़ बुलंद आवाज़


पीजी कॉलेज शिक्षकों का सरकार के खिलाफ़ बुलंद आवाज़; पुरानी पेंशन बहाली और नई शिक्षा नीति के विरोध में प्रदर्शन


गाजीपुर। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संगठन (AIFUCTO) के आह्वान पर बुधवार को पी.जी. कॉलेज शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के शिक्षकों ने सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ़ अपनी आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने लगातार तीन दिनों तक, 24, 25 और 26 मार्च को अपनी बाँहों पर काली पट्टी बाँधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार पर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और नई एवं एकीकृत पेंशन योजना को वापस लेने का दबाव बनाना था। शिक्षकों ने एक स्वर में सरकार से यह भी मांग की किया कि नई शिक्षा नीति को समाप्त किया जाए, सह आचार्य एवं आचार्य पदों पर पदोन्नति के लिए पीएचडी की अनिवार्यता को खत्म किया जाए, और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की प्रस्तावित विनियमावली (ड्रॉफ्ट रेगुलेशन) 2025 को तत्काल वापस लिया जाए। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों ने अस्थायी, अतिथि और स्ववित्तपोषित शिक्षकों की सेवा शर्तों में सुधार करने और शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को भरने की पुरजोर मांग की।


विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ संयुक्त मंत्री डॉ. जे. के. राव और महाविद्यालय शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उन्हें तत्काल पूरा करने का आह्वान किया। इस सशक्त प्रतिरोध में महामंत्री शिक्षक संघ डॉ मनोज कुमार सिंह, प्रो. धर्मराज सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. पंकज यादव, डॉ. रविशंकर वर्मा, डॉ. यशवन्त मौर्या, डॉ. उमा निवास मिश्र, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. आस्था, डॉ. बी. सी. झा, डॉ. बद्री नाथ सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार वर्मा, डॉ. शिव शंकर यादव, डॉ. अनुज कुमार मिश्र, डॉ. प्रदीप कुमार रंजन, डॉ. भोलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद उपाध्याय, डॉ. स्मृति, डॉ. समरेंद्र नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन तीन दिनों के दौरान, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के नेतृत्व में शिक्षकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में सरकार की नीतियों के खिलाफ़ अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी मांगों को अति शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। यह विरोध प्रदर्शन सरकार को यह स्पष्ट संदेश देता है कि शिक्षक समुदाय अपनी मांगों को लेकर दृढ़ संकल्पित है और यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

डॉ. अपराजिता ने गोवा राजभवन में मिला सम्मान

गाजीपुर की बेटी डॉ. अपराजिता ने गोवा राजभवन में सम्मान पाकर रचा इतिहास

गाजीपुर। जिले की बेटी डॉ. अपराजिता सिंह ने कम उम्र में अपनी प्रतिभा से दुनिया भर में नाम कमाया है। हाल ही में उन्हें गोवा के राजभवन में ‘इम्पैक्ट बियॉन्ड मेज़र CSR अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह राजदरबार हॉल में हुआ, जहां गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई और समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई मौजूद थे। मंत्री ने खुद उन्हें पुरस्कार देकर उनकी उपलब्धियों की तारीफ की। डॉ. अपराजिता ने कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने 37 सेकंड में आवर्त सारणी याद कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई। इसके अलावा 2 घंटे तक व्हील पोज और 1 घंटे 26 मिनट तक मरमेड पोज में रहकर इंटरनेशनल योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया। एक मिनट 26 सेकंड में आवर्त सारणी का चार्ट बनाने और एक उंगली से 4 सेकंड में A से Z टाइप करने जैसे रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। चीन की एक यूनिवर्सिटी में एक महीने में 11 शोधपत्र प्रकाशित कर वह सबसे युवा शोधकर्ता बनीं। उनके शोध को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सराहा। टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में काम के लिए अमेरिका की केनेडी यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डॉक्टरेट दी। शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र दुबे और गायक सलीम मर्चेंट ने भी उनकी तारीफ की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने उन्हें नेशनल आइकॉन अवॉर्ड दिया। डॉ. अपराजिता की मेहनत और लगन ने साबित किया कि उम्र कोई मायने नहीं रखती। गोवा राजभवन में सम्मान पाकर उन्होंने गाजीपुर और पूरे देश का नाम रोशन किया। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। अपराजिता गाज़ीपुर के न्यू प्रोफेसर कॉलोनी में रहती हैं ।

पीजी कॉलेज की टीम को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए किया रवाना

“प्रादेशिक रोवर्स-रेंजर्स समागम में भाग लेने पी जी कॉलेज गाजीपुर की टीम को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए किया रवाना”

गाजीपुर। पीजी कॉलेज की रोवर्स-रेंजर्स टीम प्रयागराज में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय रोवर/रेंजर समागम 2024-25 में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है। इस टीम को प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह समागम 26 से 28 मार्च 2025 तक प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित होगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से मुखातिब प्राचार्य पाण्डेय ने कहा, “रोवर्स एवं रेन्जर्स के छात्र-छात्राओं, यह बेहद गर्व का क्षण है कि पीजी कॉलेज गाजीपुर के छात्र और छात्राएँ इस प्रतिष्ठित प्रादेशिक समागम में भाग लेने जा रहे हैं। यह मंच आपकी प्रतिभा, नेतृत्व और समर्पण को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। विशेष रूप से हमारी रेंजर छात्राओं से मैं कहना चाहता हूँ कि आप अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपनी मेहनत से कॉलेज का नाम रोशन करें। यह समागम न केवल प्रतियोगिता का अवसर है, बल्कि एकता, अनुशासन और सेवा भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। मैं आप सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ कि आप उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और सम्मान के साथ वापस लौटें।”

आयोजन का विवरण:

इस समागम में टीमों का आगमन 25 मार्च 2025 को सायं 7:00 बजे तक होगा, जबकि समापन और प्रस्थान 28 मार्च 2025 को समापन समारोह के पश्चात होगा। प्रत्येक विश्वविद्यालय से चयनित 3 रोवर और 3 रेंजर, कुल 6 प्रतिभागी, इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।

पुरस्कार:

इस समागम में विभिन्न पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। टीम पुरस्कारों में ओवरऑल चैंपियन विश्वविद्यालय को कमिश्नर रनिंग कप/शील्ड और 1,00,000/- रुपये नकद, जबकि ओवरऑल रनर्सअप विश्वविद्यालय को रनिंग कप/शील्ड और 50,000/- रुपये नकद प्रदान किए जाएँगे। इसके अतिरिक्त, बेस्ट रोवर क्रू और बेस्ट रेंजर टीम को प्रमाण पत्र, शील्ड/कप और 51,000/- रुपये नकद से सम्मानित किया जाएगा। व्यक्तिगत पुरस्कारों के अंतर्गत वाद-विवाद और बी.एस.जी. ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 10,000/-, 7,500/- और 5,000/- रुपये नकद के साथ प्रमाण पत्र दिए जाएँगे।

प्राचार्य ने अंत मे कहा कि पीजी कॉलेज गाजीपुर की टीम इस समागम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार है। हम सभी उनकी सफलता की कामना करते हैं।

दीप शिखा की उत्तर प्रदेश की विधान सभा में गूंजेगी आवाज

ग़ाज़ीपुर।नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में  24 मार्च 2025 को जौनपुर में नोडल स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जौनपुर अमेठी और गाज़ीपुर के 60 छात्र-छात्राएं शामिल थी ।प्रतियोगिता में 10 युवाओं का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया है।जिसमें प्रथम स्थान पर दीपशिखा सिंह गाजीपुर से रही।अब दीप शिखा की आवाज उत्तर प्रदेश की विधान सभा में गूंजेगी।

इससे पहले नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव में काव्य पाठ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था । युवा विचार गोष्ठी में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दीपशिखा के पिता कमलेश प्रकाश सिंह मेदनीपुर के निवासी हैं । ये शिक्षक तथा सामाजिक कार्यकर्ता है।

प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,दिया आश्वासन

गाजीपुर। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता मे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उनसे संवाद किया। समस्याओं से सम्बंधित शिकायतो को लेकर अतिशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं मे हर जरूरतमंद के लिए अवसर उपलब्ध है।सरकार की सभी उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए कार्यकर्ताओं से -28-29-30 मार्च मे जनसंपर्क का व्यापक अभियान का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पारसनाथ राय, अभिनव सिन्हा, रामनरेश कुशवाहा, संतोष यादव, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, श्यामराज तिवारी, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, अखिलेश राय, सुरेश बिन्द, अनिल राजभर,मयंक जायसवाल,अविनाश सिंह, लालसा भारद्वाज, माया सिंह, मुरली कुशवाहा,विश्व प्रकाश अकेला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने किया रोजगार मेला,आरोग्य मेला व विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ

गाजीपुर। केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने किया। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ‘‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन‘‘ नीति को समर्पित था, जिसका थीम ‘‘उत्तर प्रदेश, देश का ग्रोथ इंजन‘‘ रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया।
विकास महोत्सव का शुभारंभ आडिटोरियम परिसर विकास भवन मे हुआ।मंत्री जी द्वारा रोजगार मेला, आरोग्य मेला व विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर व कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।  आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए है। विशेष रूप से सूचना तथा पर्यटन विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश एवं ‘‘उत्तर प्रदेश विकास पुस्तिका‘‘ का वितरण किया गया। जिसका मंत्री ने अवलोकन कर जानकारी ली। मंत्री 28032.20 लाख की लागत की कुल 68 परियोजनाओ का लोकार्पण तथा 26125.78 लाख की लागत की 82 परियोजनाओ का शिलान्यास किया ।  
महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। वहीं फूड स्टॉल पर भी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। इस मौके पर जी आई टी आई  गाजीपुर के छात्रों को टैबलेट का वितरण किया गया। जिसमें आरती, सोनी चौधरी, शोभा, चंचल कुमार, राज सिंह, सुधीर कुमार बिन्द, विश्वजीत यादव व मुकेश यादव को टैबलेट प्राप्त हुए। जिला उद्योग केंद्र द्वारा ‘एक जनपद, एक उत्पाद‘ योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऋण चेक का वितरण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में लुर्दस कॉन्वेट की छात्राओ द्वारा  स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों राकेश सिंह यादव एवं विन्ध्याचल सिंह यादव व पिंकी भारती के समूह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। महोत्सव के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें महाकुंभ 2025, सुशासन के आठ वर्ष पर फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।मंत्री जी ने  बताया कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है।
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए सरकार की 08 वर्षाे मे कराए गए कार्याे की सराहना की। उन्होने कहा कि यह प्रदर्शनी सरकार के किए गए विकास कार्यों की झलक देती है और राज्य में हुए अभूतपूर्व बदलाव को दिखाती है.।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 25 से  27 मार्च तक किया जाएगा।  जिसमें प्रतिदिन लोकमंच, आडिटोरियम सभागार मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिले भर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। आज 25 मार्च 2025 को आडिटोरियम परिसर मे आयोजित वृहद रोजगार मेला मे तीस कम्पनियों जिसमे 5000 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया जिसमे 928 अभ्यर्थियो को अंतिम राउण्ड हेतु चयन किया गया।  26 मार्च ,2025 को किसाना मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन आडिटोरियम हाल में किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पूर्व अध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजेन्द्र राय, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय, प्रवीण सिंह, पारस नाथ राय, विजय शंकर वर्मा, राम नरेश कुशवाहा, लाल भारद्वाज, संतोष यादव,  पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गाजीपुर। भारत सरकार के 10 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष होने के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को  निरिक्षण गृह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हॉउस मे पहुचकर प्रेस वार्ता किए। प्रेस प्रतिनिधियो से मुखातिब होते हुए उन्होने उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बदलते उत्तर प्रदेश पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात उन्होने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ उत्कर्ष के आठ वर्ष एवं यूपी के उपयोगी आठ वर्ष रिपोर्ट कार्ड पुस्तक का विमोचन किया।
उन्होने बताया कि जनपद में रु. 208.85 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज की स्थापना का कार्य कराया गया। 9.99 करोड की लागत से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय नर्सिंग कालेज की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के चौडीकरण एवं पुर्ननिर्माण का कार्य कराया गया।  जनपद में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसके निर्माण के बाद एन एच.-29 व एन.एच.-19 से सीधे जुड जाएगें। मऊ-ताडीघाट रेल परियोजना दिलदार के अन्तर्गत जनपद के गाजीपुर सिटी से नगर को जोडने वाली रेलवे लाइन प्रारम्भ हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट में गंगा नदी के ऊपर रेलकम रोड ब्रिज बनाया गया है। जनपद में पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के अन्तर्गत 35 किमी. एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया है। एन.एच-124डी के अन्तर्गत सैदपुर-सादात मरदह के चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है।  जनपद में कुल रू. 3041.75 करोड़ के कुल 329 ओ.एमयू प्राप्त हुए है. जिसमें से रू. 576.00 करोड के 96 प्रोजेक्ट क्रियाशील हो गयी है। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 80225 लाभार्थी तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 10617 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जनपद पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत कुल 430884 लाभार्थियों को रू. 1406.00 करोड की धनराशि से लाभान्वित किया गया।  जनपद के विकास खण्ड-जमानियाँ के गहमर में रू. 9.44 करोड की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण रु. 152.83 करोड की लागत से 01 नग सीवरेज, सीवेज ट्रीटमेंट एण्ड डिस्पोजल फार गाजीपुर सिटी (21एम.एल.डी.) का निर्माण कराया गया है।
इसके साथ ही उन्होने गाजीपुर मे 2017 से 2025 के मध्य 08 वर्षाे मे महत्तपूर्ण विभागो द्वारा अर्जित की गई प्रगति का बखान किया किया। उन्होंने बताया कि किसाना ऋण मोचन मे 55983 किसानो को 32175 लाख रूपये का ऋण माफ किया गया। 267428.49 मीट्रिक टन गेहूॅ (275.80 प्रतिशत वृद्धि ) तथा 1390309.86 मीट्रिक टन धान (142.76 प्रतिशत वृद्धि ) के साथ खरीदा गया। 1433.3 मीट्रिक टन श्री अन्न की खरीदारी कर लाभार्थियों को विततिर कराया गया। स्वच्छ भारत मिशन मे 435579 व्यक्तिगत शौचालय एवं 1229 सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया। 63126 निराश्रित महिलाओं , 647332 वृद्धावस्था पेंशन,  4118 दिव्यांगजनो को पेंशन वितरित की जा रही है। 6033 जोड़ो को सामूहिक विवाह कराया गया।24445 लाभार्थियों को  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला 298  प्रधानमंत्री मातृ वंदना  योजना का लाभ मिला है। जनपद में 1248068 जनधन खाते खोले गए है। 160842 लाभार्थियों को अटल पेंशन प्रदान की जा रही है। 791591 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड तथा 629736 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। 597739 राशन कार्ड धारको को निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। पी एम स्वनिधि मे 9514 लाभार्थियो को इस योजना का लाभ दिया गया तथा 260650 लाभार्थियों को एलपीजी कलेक्शन प्रदान किए गए। अमृत योजना मे 2795 पेयजल कनेक्शन का वितरण किया गया। टैबलेट तथा स्मार्ट फोन वितरण मे 111224 स्मार्ट फोन और 46133 टैबलेट छात्रो को वितरित किए गए है। 53248 छात्रों (50.56 प्रतिश वृद्धि) को छात्रवृत्रि तथा  4625 लाभार्थियो को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ दिया गया । निरात्रित गोवंशो के लिए 61 गौशालाओ का निर्माण, 03 बृहद गौ आश्रय स्थल, वृहद डेयरी के लिए 01 वृहद गौ आश्रय स्थल  स्थापित  है। औद्योगिक निवेश के क्रम मे जनपद मे 385 इंटेंट, 3118.31 करोड़ रूपये का निवेश और 12508 रोजगार सृजित हुए है। जनपद की 219.48 किमी सड़को का चौड़ीकरण एव निर्माण किया गया। जनपद मे 16 सी एच सी व 67 पी एच सी शैय्या युक्त सरकारी अस्पताल मौजूद है। जनपद मे पहला स्वपोषी राज्य मेडिकल कालेज स्थापित एवं संचालित है। अन्य प्रमुख भवनो मे 01 ड्रग हाउस का निर्माण किया गया है तथा 335 डिग्री कालेज, 56 आई टी आई , 01 कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित एवं  संचालित है। जनपद मे 695 पंचायत घर निर्मित किए गए है। 4127 आंगनबाड़ी केन्द्र  संचालित हो चुके है। जनपद मे 329 एम ओ यू के माध्यम से कुल 3041.75 करोड़ रूपये निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए है, इन्वेस्टमेंट जो धरातल पर उतरा हो उसमे 75 निवेश कुल 513 करोड़ रूपये हुए है। जनपद मे प्रोडक्शन/प्रोडक्टिविटी मे धान की उत्पादकता 28.05 कुन्तल प्रति हेक्टेयर व गेहॅू की उत्पादकता 42.76 कुन्तल प्रति हेक्टेयर हो गयी है।
प्रेसवार्ता के दौरान विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पारस नाथ राय, अभिनव सिन्हा,  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस पी सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण जिला मीडिया प्रभारी भाजपा शशिकान्त शर्मा मौजूद रहे।

शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                

Uttar Pradesh Fast News