ग़ाज़ीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड प्रेरकों के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण रिट्रोफिटिंग, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर जे एस ए अंत्येष्टि स्थल तथा क्यूं आर कोड पंचायत भवन आदि की समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को स् समय पूर्ण करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतो मे व्यक्तिगत शौचालय के लिए पात्र लाभार्थीयों का सर्वे कराकर पात्र लाभार्थीयों को योजना से लाभान्वित किया जाय। उन्होने ग्राम पंचायतो मे बनाये गये ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक शौचालय को प्रतिदिन खोलने तथा एडीओ पंचायत को औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायती राज अधिकारी अंशुल मौर्या एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किये गये श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री विजय कुमार मधुरेश, प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय पार्षद ने भी दी बधाई
गाजीपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महामंत्री विजय कुमार मधुरेश को डाक्टरेट मानद समतुल्य विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान से सम्मानित किये जाने के बाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय पार्षद ने बधाई दी। शिक्षक के बाद अब डाक्टर विजय कुमार मधुरेश हो गये है। श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन की स्थानीय जिला इकाई की ओर से उन्हें बधाई दी गयी है।
ज्ञात हो कि विजय कुमार मधुरेश पेशे से शिक्षक थे तथा पूर्व में इण्टर कालेज में लेक्चरर के पद पर लम्बी सेवा देने के बाद अवकाश प्राप्त हो गये। इस दौरान श्री मधुरेश पत्रकारिता से भी जुड़े रहे और हिन्दुस्तान समाचार पत्र को अपनी सेवायें देते रहे। मधुरेश कवि व रचनाकार भी है। मौजूदा समय में उनके द्वारा लिखी गयी कई कविताओं व पुस्तकों का लोकार्पण भी अलग-अलग स्थानो पर हो चुका हैं। मधुरेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन की जिला इकाई के लम्बे समय से महामंत्री भी है। श्री मधुरेश को यह सम्मान जनपद के तुलसीसागर स्थित जिला पत्रकार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति विशिष्ट लोगो सहित प्रोफेसर रणविजय सिंह द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी, कार्यालय के डी0जी0एम0 डा0 अरविन्द , दिनेश चन्द्र शर्मा, प्रो0 बालेश्वर विक्रम, कवि इन्द्रजीत तिवारी, कार्यक्रम के संयोजक सूर्य कुमार सिंह, पं0 रंगबहादुर सिंह, काशी विद्यापीठ के उपकुलपति धर्मदेव यादव भी मौजूद थे।
विजय कुमार मधुरेश के सम्मानित होने के बाद श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद व जिलाध्यक्ष पदमाकर पाण्डेय ने हार्दिक बधाई दी है साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा0 हसीब सिद्दीकी ने भी जनपद महामंत्री को बधाई दी है। संगठन के कैम्प कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में संगठन के रंगनाथ दूबे, जनार्दन प्रजापति, शैलेन्द्र चौधरी, लालजी पाण्डेय, सत्येन्द्र शुक्ला, प्रदीप जायसवाल, एैनुददीन, राजेश कुशवाहा, सतीश पाण्डेय, बुलबुल पाण्डेय, भुवर जायसवाल, सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, मनीष सिंह, गौरीशंकर पाण्डेय, पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय आदि ने भी बधाई दी है।
70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को अलग से मिलेगा पांच लाख का कवर
• यह टापअप उनके परिवार के अन्य सदस्यों को मिलने वाली पांच लाख रुपए तक की धनराशि के अतिरिक्त होगा
Beneficiary.nha.gov.in पर जाकर अन्य वृद्ध भी बनवाएं अपने आयुष्मान कार्ड
ग़ाज़ीपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत वर्तमान परिवारों के 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को पृथक से पांच लाख रूपए तक का टॉप अप कवर प्रदान किया जाएगा। यह टापअप उनके परिवार के अन्य सदस्यों को मिलने वाली पांच लाख रुपए तक की धनराशि के अतिरिक्त होगा। इसलिए 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग जल्द से जल्द अपने आयुष्मान कार्ड बनवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि अब तक जिले में 3500 से अधिक बुजुर्गों ने अपने आयुष्मान कार्ड बनवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों, चाहे उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, को इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे परिवार जो वर्तमान में योजना से आच्छादित नहीं हैं, उनके 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को पांच लाख रूपए प्रति परिवार प्रति वर्ष का कवर फ्लोटर आधार पर अनुमन्य होगा।
उन्होंने ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को वर्तमान योजना में बने रहने अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के अन्तर्गत सम्मिलित होने का विकल्प चयनित करने के लिए एक ही बार अवसर प्रदान किया जाएगा। 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिन्होंने निजी स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले रखा है अथवा ईएसआईसी के लाभार्थी हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ अनुमन्य होगा।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में 15 सरकारी व प्राइवेट अस्पताल सूचिबद्ध हैं। जिले में 3500 से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इस योजना के तहत 26 विशेषताओं से संबंधित बीमारियों के 1900 से अधिक पैकेज के अंतर्गत निःशुल्क इलाज दिया जाता है।
ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए Beneficiary.nha.gov.in पर लॉगिन करना होगा। आधार नंबर दर्ज करने पर लिंक मोबाईल नं0 पर ओ0टी0पी0 प्राप्त होगा। ओ0टी0पी0 दर्ज करने के बाद ई-केवाईसी करना होगा और इसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल पर प्ले स्टोर से Ayushman ऐप डाउनलोड करके भी आयुष्मान कार्ड आसानी से बनाया जा सकता है। किसी भी तरह की जानकारी टोल फ्री नं0 1800 1800 4444 से प्राप्त की जा सकती है। योजना की पात्रता के लिए एक मात्र शर्त 70 वर्ष की आयु की पूर्णता होगी एवं आयु की गणना आधार कार्ड पर अंकित आयु के आधार पर की जाएगी। योजना के लिए एक मात्र दस्तावेज आधार कार्ड मान्य होगा।
ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में खेल संघ के सहयोग से जनपद स्तरीय तीन दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 नवम्बर को जिला खेल स्टेडियम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रथम दिवस एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। जिसका परिणाम निम्नवत है। एथलेटिक्स सब जूनियर बालक वर्ग 100 मी0 दौड़ में मोहित प्रसाद, रेवतीपुर प्रथम, अभिषेक विन्द, कासिमाबाद द्वितीय, 800 मी0 में अनिल विन्द, कासिमाबाद प्रथम, विकास सरोज करण्डा द्वितीय, बालिका वर्ग 100 में प्रीति कुमारी, रेवतीपुर प्रथम, सोनी राजभर, कासिमाबाद द्वितीय, 800 मी0 में आरती यादव, रेवतीपुर प्रथम, कल्पना विन्द, कासिमाबाद द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग 100 मी0 अंगद कुमार भारती, विरनो प्रथम, अंकुर गुप्ता, देवकली द्वितीय, 200 मी0 में अभिषेक कुमार विन्द, मुहम्मदाबाद प्रथम, राहुल कुमार, जमानिया द्वितीय
400 मी0 मंे अखिलेश यादव, करण्डा प्रथम, अश्वनी राम, रेवतीपुर द्वितीय, 1500 मी0 में अश्वनी राय, रेवतीपुर प्रथम, योगेश यादव, कासिमाबाद द्वितीय, बालका वर्ग 100 मी0 में निक्की, रेवतीपुर प्रथम, दुर्गा विन्द, कासिमाबाद द्वितीय, 200 मी0 में निक्की, रेवतीपुर प्रथम, पलक, सदर द्वितीय, 400 मी0 में नैन्सी, देवकली प्रथम, दुर्गा विन्द, कासिमाबाद द्वितीय, 800 मी0 में नैन्सी यादव, देवकली प्रथम, अंश, मुहम्मदाबाद द्वितीय, सीनियर बालक वर्ग 100 मी0 में अविनाश कुमार, रेवतीपुर प्रथम, आकाश पासवान, जखनिया द्वितीय, 200 मी0 में अमित यादव, सदर प्रथम, गोला यादव, जमानिया द्वितीय, 400 मी0 में अरुण चौहान, कासिमाबाद प्रथम, अश्वनी सिंह यादव, जमानिया द्वितीय, बालिका वर्ग 800 मी0 में कल्पना विन्द, कासिमाबाद प्रथम, श्वेता पासवान, करण्डा द्वितीय, जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में सदर प्रथम, देवकली द्वितीय, बालिका वर्ग में कासिमाबाद प्रथम, मुहम्मदाबाद द्वितीय, बालीबाल बालक वर्ग में भांवरकोल प्रथम,
कासिमाबाद द्वितीय, बालिका वर्ग में रेवतीपुर प्रथम, भदौरा द्वितीय, भारोत्तोलन बालक वर्ग 55 के0जी0 में विशाल कुमार, मुहम्मदाबाद प्रथम, 61 के0जी0 में आशीष चौधरी, भंावरकोल प्रथम, 67 के0जी0 में सैफअली, देवकली प्रथम, गोला में साजिद अली, सदर प्रथम, रोहित यादव, बाराचवर द्वितीय, कुश्ती 57 के0जी0 में संतोष यादव, सैदपुर प्रथम, सूरज चौहान, सदर द्वितीय, 61 के0जी0 में पंकज राम, करडा प्रथम, 65 के0जी0 में अनिल यादव, सादात प्रथम, अकार चौधरी, भदौरा द्वितीय, 70 के0जी0 में पंकज कुमार यादव, सदर प्रथम, रामपुकार चौधरी, भदौरा द्वितीय, बालिका वर्ग गोला फेक में प्रियंका राजभर, कासिमाबाद प्रथम, अपर्णा सिंह, देवकली द्वितीय, डिस्कश थ्रो में अपर्णा सिंह, देवकली प्रथम, प्रियंका राजभर, मुहम्मदाबाद द्वितीय सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में सदर प्रथम, करण्डा द्वितीय, बालीबाल में सदर प्रथम, मनिहारी द्वितीय, भारोत्तोलन 55 के0जी0 में सूर्यांश कुशवाहा, सदर प्रथम, 67 के0जी0 में रुद्र मिश्रा कासिमाबाद प्रथम, 73 के0जी0 में रिषभ सिंह जखनिया प्रथम, गोला फेक में सफिक अली, भदौरा प्रथम, अनिल विन्द, सदर द्वितीय,
कुश्ती 57 के0जी0 मंे अंकित यादव, मनिहारी प्रथम, 61 के0जी0 में अनुराग यादव, सैदपुर प्रथम, 65 के0जी0 में सचिन यादव, सदर प्रथम, 70 के0जी0 में प्रिंस यादव, सैदपुर प्रथम, 74 के0जी0 में शैलेन्द्र पाल, सैदपुर प्रथम, डिस्कश थ्रो में सफीक अलि, भदौरा प्रथम, अनिल विन्द, सदर द्वितीय, फुटबाल में रेवतीपुर प्रथम, सदर द्वितीय, वैडमिन्टन में अजय कुमार, प्रथम, यशलोक द्वितीय, बालिका वर्ग गोला फेक में अमृता यादव, भांवरकोल प्रथम, डिस्कश थ्रो में अमृता यादव, भांवरकोल प्रथम सबजूनियर बालक वर्ग कबड्डी में रेवतीपुर प्रथम, कासिमबाद द्वितीय, वालीवाल में देवकली प्रथम, विरनो द्वितीय, भारोत्तोलन 49 के0जी0 में राजरतन, मुहम्मदाबाद प्रथम, गोला फेक में राजरतन चौहान, मुहम्मदाबाद प्रथम, शौर्य पाण्डेय, विरनो द्वितीय, फुटबाल में रेवतीपुर प्रथम, सदर द्वितीय, जूडो 30 के0जी0 में शौरव सिंह, 45 के0जी0 में अरुण राम, 40 के0जी0 में रविशंकर प्रथम, कुशल पासवान, आयुष यादव, अर्थव पाण्डये द्वितीय, वैडमिन्टन में विकास कुमार प्रथम, आलोक कुमार द्वितीय, बालिका वर्ग कबड्डी में भदौरा प्रथम, सदर द्वितीय, गोला फेक में काजल पाल सैदपुर प्रथम, निलोफर जंहा मुहम्मदाबाद द्वितीय, डिस्कश थ्रो में ,खुशी विन्द मुहम्मदाबाद प्रथम, काजल पाल सैदपुर द्वितीय
, कुश्ती 49 के0जी0 में गुड़िया राजभर, मुहम्मदाबाद प्रथम, 53 के0जी0 में पायल पाण्डेय, रेवतीपुर प्रथम, 40 के0जी0 में प्रियंका विन्द, कासिमाबाद प्रथम, जूडो में शौम्या, आरुषी, संजना मौर्या, मुस्कान मौर्या, प्रथम, कृतिका, अमृता, पिंकी कुमारी आदि द्वितीय।फुटबाल सीनियर वर्ग फाइनल मैच का उद्घाटन परियोजना निदेशक राजेश यादव द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता के समापन की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजक दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव, खेल संगठन के पदाधिकारी मोहम्मद अकरम, अमरजीत सिंह, पारसनाथ सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविशंकर प्रसाद, अखिलेश यादव, चन्द्रकान्त यादव, किशनचन्द, वकार खान, कनिष्ठ सहायक अमरनाथ कुशवाहा, अनूप राय आदि उपस्थित रहे। अंत में दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
वसीम रज़ा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोनीत
गाज़ीपुर। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के वाइस चेयरमैन एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कार्य क्षेत्र संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने वसीम रज़ा को गाज़ीपुर जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. इस आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने मनोनयन पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने वसीम रज़ा के व्यापारिक हितों और मुद्दों पर गतिशीलता को देखते हुए इस आशय का पत्र जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कार्यक्षेत्र संपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के रिसर्च बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार गत दिनों में त्योहारी सीजन में बाजारों में भरपूर रौनक रही तथा ग्राहकों द्वारा दिल खोलकर खरीदारी की गई शादियों का सीजन जो 12 नवंबर देव उठानी एकादशी से शुरू होकर 16 दिसंबर तक रहेगा कैट के रिसर्च बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष इस सीजन में 11 शुभ मुहूर्त थे जबकि इस बार 18 शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं इस बार देश भर में लगभग 48 लाख शादियों का अनुमान है और जिसमें 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार खरीदारी होने की संभावना है उन्होंने बताया कि कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद माननीय श्री प्रवीण खंडेलवाल जी ने बताया की कैट की रिसर्च बोर्ड के अनुसार ग्राहकों की खरीदारी के स्वभाव में अंतर आया है अब ग्राहक विदेशी सामान ना खरीद कर देश में निर्मित सामान ही खरीदना चाहता है जो आत्मनिर्भर भारत विजन की सफलता है उधर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बी सी भरतीया जी के अनुसार इस बार शादियों के सीजन में देश भर में लगभग 10 लाख शादियां 3 लाख के खर्चे से ,तथा 10 लाख शादियां 10 लाख रुपए के खर्चे से ,10 लाख शादियां, 15 लाख रुपए के खर्चे से, 7 लाख शादियां 25 लाख रुपए के खर्चे से और 50000 शादियां लगभग 50 लाख रुपए के खर्चे से होते हुए 50000 शादियां 1 करोड़ या इससे ऊपर के खर्चे से होने की संभावना है इस शादी सीजन व लंबे त्योहारी सीजन की बिक्री एक साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व बढ़ावा देगी इससे भारतीय उद्योगों एवं व्यवसाय को भी लाभ होगा। प.उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नोएडा के जिलाध्यक्ष राम जनम पांडेय ने वसीम रज़ा के जिलाध्यक्ष मनोनयन पर बधाई दिया है। राम जनम पांडेय ने देश व प्रदेश के व्यापारियों को इस बार पूरे वर्ष अच्छा व्यापार होने की संभावना को देखते हुए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि व्यापारी निडर होकर ईमानदारी से व्यापार करें राष्ट्रीय संगठन कैट व प्रदेश संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हित में खड़ा है। उक्त अवसर पर वसीम रज़ा ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और कहा कि जिले में व्यापारिक मुद्दों और हितों के मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।
गाज़ीपुर। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल में गाज़ीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को जिला स्तर अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता- 2024 के अंतर्गत चेस और कैरम खेल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एम.जे.आर.पी. के निदेशक राजेश कुशवाहा, सन-शाइन पब्लिक स्कूल के मैनेजर अमित सिंह, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के सुरेन्द्र यादव एवं दलिमंस सनबीम के हर्ष राय उपस्तिथ थे। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. नदीम अधहमी ने अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संगीत शिक्षक श्याम शर्मा के निर्देशन में छात्र- छात्रायों द्वारा स्वागत गीत से किया गया। इसके पश्चात छात्रो द्वारा तायक्वोंडो एवं खेल गीत की प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक भी उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उप-प्रधानाचार्या (एकेडमिक) नेहा कुरैशी ने किया।खेल- शिक्षक देवेन्द्र प्रजापति एवं दिनेश राय द्वारा कार्यक्रम सम्बंधित सभी आवश्यक प्रबन्ध किये गए। कार्यक्रम की साज-सज्जा एवं अन्य प्रबंध आमना ओबैद, अंकिता, उमेश और सिमरन द्वारा की गयी।
यूनाइटेड मीडिया गाजीपुर द्वारा नि:शुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम, समाजसेवियों का सहयोग
गाजीपुर। यूनाइटेड मीडिया गाजीपुर के तत्वावधान में मंगलवार को गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम बड़े ही सौहार्द पूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन हर मंगलवार को नियमित रूप से किया जाता है, जिसका उद्देश्य गाजीपुर जिले के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया कराना है। इस कार्यक्रम में जिले के अनेकों समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सहयोग से इस नेक कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:30 बजे से हुई, जब यूनाइटेड मीडिया के सदस्य और समाजसेवी एकत्रित हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक पहुंचने का था, जो अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ होते हैं। भोजन वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर के कई समाजसेवी, व्यापारी, और पत्रकार शामिल हुए, जिन्होंने इस नेक कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपनी ओर से योगदान दिया। यूनाइटेड मीडिया गाजीपुर के संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम हर मंगलवार को लगातार आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य गरीबों और असहायों को भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस नेक कार्य में विभिन्न समाजसेवी संगठन के लोग भी सक्रिय रूप से जुड़ते हैं, जिनकी मदद से यह कार्यक्रम और भी सफल हो पाता है। इस कार्यक्रम में सबसे अहम बात यह है कि यह पूरी तरह से नि:शुल्क होता है, और कोई भी व्यक्ति इस भोजन का लाभ उठा सकता है, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। इस बार के भोजन वितरण कार्यक्रम में जिले के अनेकों समाजसेवी लोगो का योगदान रहा। इनमें प्रमुख रूप से सुजीत कुमार यादव जिलाध्यक्ष यादव महासभा भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी डॉ. आरएन मौर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना पैदा होती है।
समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। वहीं समाजसेवी संतोष यादव ने कहा, “हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझना चाहिए और इस तरह के आयोजनों में सहयोग करके हम समाज की सच्ची सेवा कर सकते हैं। यह कार्य किसी के लिए भी मुश्किल नहीं है, बस जरूरत है तो दिल से मदद करने की।” पत्रकार समाज के योगदान की सराहना करते हुए पत्रकार विश्वबंधु कमांडर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को फैलाने और इनके महत्व को लोगों तक पहुंचाने में मीडिया का अहम योगदान है। पत्रकार धनश्याम सिंह ने कहा कि “हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम समाज में ऐसे सकारात्मक बदलाव लाने वाले आयोजनों का प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य में शामिल हो सकें और समाज के वंचित वर्ग की मदद कर सकें।” इस आयोजन में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और असहाय व्यक्तियों को विशेष रूप से भोजन प्रदान किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और इसके माध्यम से उन्हें तत्काल राहत मिली। कार्यक्रम में भोजन के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखा गया। पूरी व्यवस्था को इस तरह से किया गया था कि भोजन वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। छात्र नेता और समाजसेवी विजय विक्रम ने कहा, “हमारे समाज में आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो दो वक्त का खाना भी ठीक से नहीं खा पाते। ऐसे में यूनाइटेड मीडिया गाजीपुर और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। इस पहल से न केवल जरूरतमंदों को भोजन मिलता है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक सोच और भलाई की भावना भी फैलाती है।” इस आयोजन में समाजसेवियों के अलावा स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे का भी सहयोग रहा। स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था का ध्यान रखा। कार्यक्रम के दौरान यूनाइटेड मीडिया के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने उपस्थित सभी समाजसेवियों और सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम केवल एक शुरुआत है, और हम आगे भी इसे और विस्तारित करने की दिशा में काम करेंगे। हम चाहते हैं कि इस प्रकार के आयोजन पूरे जिले में हों, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा मिले।” प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामज्ञान यादव ने कहा कि यूनाइटेड मीडिया का यह प्रयास निश्चित रूप से गाजीपुर जिले में समाजसेवी कार्यों के लिए एक मिसाल बनेगा और आगे आने वाले समय में इस तरह के आयोजनों की संख्या बढ़ेगी। इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में सद्भावना बढ़ाते हैं, बल्कि लोगों में परस्पर सहयोग की भावना भी उत्पन्न करते हैं। अंत में, कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी समाजसेवियों, पत्रकारों, और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और इसे सफल बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोग संतुष्ट और प्रसन्न थे, क्योंकि उन्हें यह अनुभव हुआ कि समाज में असल परिवर्तन तब आता है, जब हर व्यक्ति मिलकर एक दूसरे के सहयोग के लिए काम करता है। उक्त अवसर पर डॉ. आरबी यादव, मनोज कुमार यादव, डॉ. संजय यादव, अवशेष कुमार, सूरज यादव, निरंजन कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, बालिस्टर यादव, अजय प्रताप, रॉबिनसन भारद्वाज, रविकांत, सदानंद यादव, उपेन्द्र कुमार यादव, मनोज और बृजेश आदि लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर। शादियों के सीजन में शहर की सड़कों से लेकर नेशनल हाईवे तक जाम की झाम में फसा हुआ है। आए दिन सड़कों पर घंटों जाम लगा रह रहा है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। बता दें कि शादियों का माहौल चल रहा है, जिसके चलते आए दिन शहर सहित हाइवे पर कई बार जाम की स्थिति बनती है। सैकड़ों वाहन जाम में फंस जाते हैं। वहीं शादियों के सीजन में वाहनों की संख्या बढ़ने पर शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार की देर शाम शहर के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया। जाम कि सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी जाम छुड़ाने के लिए अपने पुलिस कर्मियों संग पहुंच गए। जहाँ जाम का प्रमुख कारण रोड के बीचोंबीच बारातियो का नाचना गाना रहा। इतना ही नहीं हाईवे के दोनों तरफ मार्गों पर भारी संख्या में वाहन जाम में फंसे नजर आए।
कुछ वाहन चालकों ने जैसे तैसे करके अपने वाहनों को यातायात प्रभारी के मदद से जाम से निकाला। इसके अलावा लंका सैनिक चौराहा मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने खुद मार्गों पर लगे जाम को जल्द खुलवाकर यातायात सुचारू करवाए जाने की बात कही। बता दें कि शादियों का सीजन है। नगर के कई बैंक्वेट हाल, मैरिज लॉन सहित होटलों में पार्किंग की व्यवस्था ज्यादातर सही नहीं है। जिसके चलते लोग सड़क के किनारे अपने वाहन बेतरतीब खड़े कर देते हैं। ऐसे में जाम के हालात बन जाते हैं। इन दिनों बैंक्वेट हाल में रोजाना शादी हो रही है। जिससे वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि बारातियों के वजह से शहर और हाईवे में लग रहे। उन्होंने कहा कि जाम को देखते हुए बैंक्विट हॉल, मैरिज हाल सहित होटलों के मालिकों को चेतावनी दी गई है कि अपनी पार्किंग सुविधा को अपने स्तर से सही करें नहीं तो आप लोगों के ऊपर कारवाई की जाएगी। जाम छुड़ाने वाले यातायात पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मौर्य सहित तमाम यातायात पुलिसकर्मी शामिल रहे।
गाजीपुर। मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा का मंगलवार को जनपदीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन महिला पी जी कालेज छात्रावास ददरी घाट, ड्रग वेयर हाउस नवीन स्टेडियम, रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर मे जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्य, तहसील सैदपुर अन्तर्गत प्रा0 विद्यालय सादी -भादी मे बनाये गये बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्याे का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन कार्यो को मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एंव समयबद्ध कार्य कराने का निर्देश दिया तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम मे 18 वर्ष के या उससे उपर के किसी भी व्यक्ति जिसका मतदाता सूची मे नाम दर्ज नही है उसे फार्म-6 भरवाकर सूची मे जोड़ने का निर्देश उपस्थित बी एल ओ को दिया। इस दौरान उन्होने मुस्लिमपुर में पौधरोपण भी किया। मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति मे राजस्व न्यायालयो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। समीक्षा के दौरान उन्होने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0,/भू0रा0, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एवं अन्य न्यायालयो के एक माह से लेकर 05 वर्ष से अधिक तक के लंबित वादो एवं उसके निस्तारण की समीक्षा की । समीक्षाा के दौरान उन्होने उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा 24 के अन्तर्गत दायर वादो, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 67, के अन्तर्गत दायर वादो का समीक्षा करते हुए वादो का गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने अंश निर्धारण, भू-लेख खसरा,स्वामित्व योजना की जानकारी ली। अंश निर्धारण के लिए गलत नक्शा पर डी एल आर सी को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिए। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पांडेय, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव,कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।