नेता जी एक व्यक्ति नहीं,एक विचार थे:अफजाल अंसारी

ग़ाज़ीपुर।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी के संस्थापक,देश के रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक रहे श्रृद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर माल्यार्पण ,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।

गोष्ठी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव और विधायक जैकिशन साहू ने तमाम कार्यकर्ताओ के साथ मेडिकल कॉलेज गाजीपुर मे मरीजों के बीच फल वितरित किया गया ।

यह जयंती समारोह जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर भी माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने और साम्प्रदायिक और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ अनवरत संघर्ष करने का संकल्प लिया।

गोष्ठी की शुरुआत मे समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव ने “इंसान तो सभी यहां,इंसान थे मुलायम!
उपमा न कोई शेष है, इंसान थे मुलायम ” समाजवादी गीत प्रस्तुत कर अपनी श्रद्धाजंलि‌ अर्पित किया।

इस गोष्ठी में सांसद अफजाल अंसारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सर्वसमाज का‌ नेता बताया और कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डा.लोहिया के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। वह लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। वह सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल पक्षधर और सशक्त पैरोकार थे।गरीब नेता जी के राजनीति के केन्द्र में था। वह आजीवन समाज से गैरबराबरी समाप्त कर समता मूलक समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे।उन्होंने नेता जी को गरीबों का रहनुमा और हर दिल अजीज बताते हुए कहा कि नेता जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। उन्होंने नेता जी के महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनकी उपेक्षा करके समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कल्पना नही किया जा सकता ।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नेता जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह गैरबराबरी के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। उनकी संघर्ष गाथा हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके जीवन से यह प्रेरणा मिलती है यदि व्यक्ति संघर्ष करेगा तो उसके लिए कोई मंजिल नामुमकिन नहीं है ।

जंगीपुर विधायक डा.वीरेंद्र यादव ने नेता जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि नेता जी अपने कार्यों, विचारों, वसूलों और सिद्धान्तों के लिए हमेशा याद किए जाएगे। नेता जी अमर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जैसे नेता आज भारत की राजनीति में दुर्लभ हो गये है। उनके अंदर संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता थी। उनके मन में गरीबों के लिए गहरी वेदना और पीड़ा थी। जब भी अवसर मिला गरीबों ही नहीं समाज के हर तबके के लिए दिल खोलकर कलम चलाई।

सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि वह सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। नेता जी ने हमेशा हम सबको संघर्ष का पाठ पढ़ाया और वह गरीबों पिछड़ों के सवाल पर आजीवन संघर्ष करते रहे। नेता जी साहस और सत्य के पर्याय थे। उनके सिद्धांतों और उसूलों को अपने जीवन में आत्मसात कर नेता जी को हमेशा के लिए जीवंत रखने की जरूरत है। वह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे।उन्होंने कहा कि नेता जी आंदोलन के नेता थे और हमेशा हम सबको ग़रीबों के सवाल पर आंदोलन की प्रेरणा देते थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, सुधीर यादव बब्बू ,मुन्नन यादव,मन्नू सिंह, सुरज राम बागी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद,रामवचन यादव,शिवशंकर यादव ,आजाद राय, दिनेश यादव,शौर्या सिंह, रीता विश्वकर्मा,विभा पाल ,डॉ समीर सिंह,सूर्यनाथ यादव ,रामप्रकाश यादव यादव,इलियास अहमद,चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव,पंकज यादव,रमेश यादव,सुग्गुयादव, अम्बरीष यादव, परशुराम बिंद, शेर अली राईनी,रीना यादव, अनिता यादव,पूजा गौतम, कंचन रावत, बिन्दू बाला बिन्द, राजेश कुमार यादव, मो.जुम्मन, बैजू यादव, राजेश गोड़,,रणजीत यादव, रामाशीष यादव, अशोक कुमार यादव,आदि उपस्थित थे।

इस विचार गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

केपीजे बजाज शोरूम का हुआ भव्य उद्धाटन, यहाँ मिलेगी आपको लेटेस्ट बाइक

गाजीपुर। महाराजगंज स्थित एआरटीओ ऑफिस के बगल में केपीजे बजाज बाइक का अधिकृत शो रूम का सदर विधायक जै किशन शाहू ने गुरुवार को फीता काटकर उद्धघाटन किया। उन्होंने कहा कि इस अधिकृत शोरूम के खुलने से गाजीपुर के लोगों को बजाज के सभी लेटेस्ट बाइक का पहले ही लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। अधिकृत शोरूम नहीं होने से बजाज की कोई भी लेटेस्ट बाइक को गाजीपुर में आने में काफी वक्त लग जाता था।


वही केपीजे बजाज शोरूम के प्रोपराइटर संदीप जायसवाल ने बताया कि गाज़ीपुर का ये मेन डीलर शोरूम है बजाज का। और यहा पर सेल्स और सर्विस की सुविधा उपलब्ध है साथ ही अपने ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सर्विस में सुविधा दी जाएगी। और बेहतर पार्ट्स की भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बजाज के जितने भी मॉडल आते हैं सभी मॉडल की गाड़ियां यहां उपलब्ध हैं। इस शोरूम में सीएनजी बाइक भी उपलब्ध है।

मेन डीलर होने के वजह से जो भी लेटेस्ट बाइक लांच होगी यहां पर आसानी से ग्राहकों को मिल जाएगी इसके साथ ही ग्राहकों के लिए कम से कम ईएमआई और कम से कम डाउन पेमेंट पर बाइक उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 8999 लेकर आईये और बाइक ले जाइए। इस मौके पर सुभाष चंद्र जायसवाल, अरुण जायसवाल, मनोज जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, वेद प्रकाश, दीपक जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मासिक स्टाफ बैठक में डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…..

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गुरुवार को मासिक स्टाफ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों कों लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने धारा 24, 34, 80, 116 की समीक्षा करते हुए संबंधित को लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि मत्स्य पालन पट्टा हेतु जिन तहसीलों मे अभी तक आवंटन नही हुआ उन्हे जल्द से जल्द पट्टा कराया जाय। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया कहा कि किसी दशा मंे कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये।

इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।

डीएम के मौजूदगी में हुई राधेश्याम के खेत की क्रॉप कटिंग

गाज़ीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि,भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में गुरूवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  की उपस्थिती मे ग्राम तारनबॉध तहसील जमानियां में राधेश्याम के खेत मे धान की क्राप कटिंग कराई गयी। इस दौरान 43.33 वर्ग मीटर या .0043 हेक्टेयर खेत में क्राप कटिंग मौके पर कराई गयी। जिसमें 32.530 किग्रा उपज तौलाई के दौरान  प्राप्त हुई।


इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने की सलाह दी जिससे उन्हे अपने धान का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। उन्होने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी जमानियां अभिषेक कुमार, तहसीलदार रामनरायन, अपर सांख्यकीय अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, कानूनगो अजय कुमार यादव, लेखपाल राजकुमार, एस बी आई इन्श्योरेंस के प्रतिनिधि शैलेन्द्र तिवारी एवं ग्राम प्रधान मेनिका यादव आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,जिला प्रशासन को दिया पत्रक

खाद एवं बीजके लिए परेशान अन्नदाताओं के पक्ष में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जिला प्रशासन को दिया पत्रक

गाज़ीपुर। डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों के लिए  गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में स्थानीय सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया।
कांग्रेस जनों ने जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में उपजिलाधिकारी  चंद्रशेखर यादव को उक्त पत्रक सौंपा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस समय किसान सरकार की नीतियों से तो परेशान थे ही ऐसे में रवि की फसल बोवाई में यूरिया और डीएपी की किल्लत ने उनपर दोहरी मार कर दी है, ऐसे कांग्रेस पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आज अन्नदाताओं को तत्काल प्रभाव से संबंधित उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे अन्नदाता समय से अपनी खेती कर सके। अगर जल्द ही उर्वरक की उपलब्धता किसानों को नहीं कि गई तो कॉंग्रेस के लोग सड़क से सदन तक इस लड़ाई को लड़ने का कार्य करेंगे। धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री जी को खाद की किल्लत की जानकारी के बावजूद अभीतक किसानों के खाद सप्लाई के लिए कोई ठोस करवाई नहीं की गई है, जबकि जनपद गाज़ीपुर में ज्यादातर लोग गांवों में खेती किसानी करके ही आजीविका चला रहे हैं ऐसे अगर खाद समय से नहीं मिलेगी तो रवि की फसल का लाभ किसान नहीं ले पाएंगे, इस अवसर पर वरिष्ठ कोंग्रेसी पीसीसी सदस्य रवि कांत राय ने एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि रवि की फसलों के लिए जनपद में जो उर्वरकों के सप्लाई का निर्धारित लक्ष्य है अभी तक सरकार और संबंधित विभाग काफी पीछे है सहकारी समितियों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, अगर जल्द ही किसानों की इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो किसानों के पक्ष में कांग्रेस जबरदस्त आंदोलन करेगी।

पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह महबूब निशा एवं राजीव कुमार सिंह, हामिद अली, शशि भूषण राय, देवेंद्र सिंह, राजेश उपाध्याय, सुदामा यादव, राशिद, प्रमिला भारती, शंभू सिंह कुशवाहा, संजय कुमार गुप्ता, साजिद, आलोक यादव, सदानंद गुप्ता, राकेश सिंह, मोती चंद्र गुप्ता, विनोद कुमार, मनोज कुमारआदि लोग उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने देखी गोधरा कांड पर आधारित फ़िल्म “द साबरमती रिपोर्ट”

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों संग देखा “द साबरमती रिपोर्ट”


गाजीपुर। आज से 22 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में “द बर्निंग ट्रेन” बनी साबरमती एक्सप्रेस (गोधरा काण्ड) की सत्य घटना पर आधारित पत्रकारिता प्रमुख “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म को नगर के एक सिनेमा हॉल मे प्रथम प्रदर्शन को गुरुवार को अपराह्न 12-00 से 3 -00 बजे के शो को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों ने बहुत ही धैर्य से गम्भीर होकर देखा ।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि राजनैतिक तुष्टिकरण के कारण इस देश के इतिहास तथा बहुत सी सत्य घटनाओं को बहुत दिनों तक दबा कर रखा गया था। गोधरा की घटना भी उसी मे से एक थी जिसके सत्य से शायद बहुत से लोग आज भी अनजान है लेकिन यह फिल्म उस घटना के सत्य से लोगों को अवगत कराने का प्रयास है ।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने फिल्म देख कर बाहर कहा कि सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को लोगों को अवश्य देखना चाहिए ताकि लोगों को देश की घटनाओं तथा समाज मे क्या घट रहा है उसकी सही जानकारी पता चल सके।
एन वाई सिनेमा हॉल के निदेशक संजीव कुमार सिंह बंटी ने सबका धन्यवाद आभार प्रकट कर स्वागत किया।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, प्रो शोभनाथ यादव,ब्लाक प्रमुख सीता सिंह,अवधेश राय, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा प्रदीप पाठक,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शशि प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह,श्यामराज तिवारी, सरोज मिश्रा, साधना राय, नितिश दूबे, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह,अविनाश सिंह, सुरेश बिंद ,किरन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस की हुई बैठक,ली जानकारी

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य  की उपस्थिति में विकास भवन के सभा कक्ष में किसान दिवस की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न विभाागो के अधिकारी/कर्मचारी  तथा प्रत्येक विकास खण्ड के प्रगतिशिल कृषको ने प्रतिभाग किया। बैठक मे जिलाधिकारी ने पिछली किसान दिवस की परिपालन आख्या एवं कार्यवृत्ति के बारे में जानकारी ली। जिस पर उपनिदेशक कृषि द्वारा परिपालन आख्या  विस्तार से पढ़ा गया ।
बैठक के दौरान उपस्थित कृषको ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमे कृषक विनोद राय खरडीहां ने विद्युत संबंधित समस्या, अनिल यादव विकास खण्ड सदर ने नलकूल संख्या-112 की समस्या एवं इसके अलावा अन्य किसानो ने धान क्रय केन्द्र पर क्रय की समस्या, खाद/उर्वरक समितियों पर उपलब्धता के संबंध मे समस्या, कृषि विभाग मे निवेश केन्द्रो पर बीज की उपलब्धता की समस्या, मगई नदी की समस्या से अवगत कराया गया।  जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किसान बन्धुओ की समस्या को प्राथमिकता के तौर पर समाधान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानो से कहा कि वे अपने-अपने खेतो मे पराली न जलाए इसके लिए कृषि विभाग से वेस्ट डीकम्पोजर लेकर प्रयोग मे लाये एवं किसान डी ए पी आवश्यकतानुसार ही लें। बैठक मे उप निदेशक कृषि अतीन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला अग्रणी प्रबन्धक पी एस परमार, हेड कृषि वैज्ञानिक डा0 वी0के0 सिंह, एवं के0वी0के गाजीपुर उपस्थित रहे।

मिनी स्ट्रोक (फालिज)के मरीज को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया बीएचयू वाराणसी

मिनी स्ट्रोक (फालिज)के मरीज को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया बीएचयू वाराणसी

ग़ाज़ीपुर।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई गई 102 और 108 एम्बुलेंस लगातार लोगों के जीवन बचाने का कार्य कर रही है और यह काम सिर्फ जिले के अंदर ही नहीं बल्कि हायर सेंटर तक पहुंच कर मरीज की जान बचाई जा रही है। इसी क्रम में बुद्धवार को जिला अस्पताल से मिनी स्ट्रोक (फालिज)के एक मरीज को 108 एंबुलेंस से बीएचयू वाराणसी पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि सदर ब्लाक के सैदाबाद के रहने वाले सलाउद्दीन खान उम्र 60 वर्ष जिन्हें मिनी स्टॉक आया हुआ था। वह जिला अस्पताल में एडमिट थे जिला अस्पताल के द्वारा उन्हें बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया था । जिसके लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया और उसके बाद पायलट दीपक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रामनाथ के द्वारा मरीज को जिला अस्पताल से लेकर डॉक्टर के निर्देश पर रास्ते में ट्रीटमेंट देते हुए बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाया गया और उन्हें इमरजेंसी में एडमिट करा गया जहां पर उनका इलाज शुरू हुआ।

माइक्रोस्कोप विधि से हुआ थायराइड का सफल ऑपरेशन

माइक्रोस्कोप विधि से हुआ थायराइड का सफल ऑपरेशन

ग़ाज़ीपुर।थाईराइड जो गले की ग्रंथि बढ़ जाने के कारण हो जाती है और इसका यदि समय से इलाज नहीं कराया जाए तो यह कैंसर का भी रूप ले सकता है। ऐसे ही एक मरीज के थायराइड का सफल ऑपरेशन गाजीपुर के शास्त्री नगर स्थित एक निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक डॉक्टर डी गुप्ता एवं एवं उनके साथ पांच सदस्य टीम की देखरेख में किया गया।

मां कवलपति हॉस्पिटल की प्रबंधक डॉ बीती सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल पर ताहिरा बानो पत्नी कमालुद्दीन निवासी बड़सरा जिसके गले में थायराइड की ग्रंथि बढ़ गई थी। और प्रारंभिक जांच में कैंसर होने की संभावना थी इसलिए मरीज को हेमिथाराइड डेक्टमी की सलाह दी गई। ग्रंथि का ऑपरेशन किया गया यह ऑपरेशन माइक्रोस्कोप विधि से किया गया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में मरीज के आवाज के बदलने का खतरा बना रहता है। इसलिए माइक्रोस्कोप विधि से ऑपरेशन किया गया। इस विधि से ऑपरेशन करने पर आवाज बदलने की संभावनाएं कम रहती है। उन्होंने बताया कि जनपद में इस तरह का ऑपरेशन निजी अस्पताल में पहला है और यह करीब दो से ढाई घंटे में पूर्ण हुआ।

उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन डॉक्टर डी गुप्ता जो ईएनटी सर्जन है उनकी देखरेख में पांच डॉक्टर की टीम के द्वारा किया गया।

जिला जेल में महिला बंदियों से अपर्णा यादव ने की मुलाकात, दिया निर्देश

गाज़ीपुर। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जनपद भ्रमण के दौरान बुधवार को जिला कारागार के महिला बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में निरूद्ध 36 महिला बन्दियों से मुलाकात कर उनसे बात-चीत कर महिला बन्दियों की केस की स्थिति तथा कारागार में उपलब्ध व्यवस्था के बारे में जाना। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला बन्दियों को व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उपाध्यक्ष द्वारा महिला बन्दियों एवं उनके बच्चों को भी उपहार भेट किया गया। निरीक्षण के समय राकेश वर्मा जेलर, संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहें।

Uttar Pradesh Fast News