नपा ईओ ने नगर में हटवाया अतिक्रमण, दी चेतावनी

नपा ईओ ने नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

गाजीपुर। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी मची रही। बावजूद इसके दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। यह अभियान नगर पालिका ईओ अमिता अरुण के नेतृत्व में चलाया गया। अतिक्रमण अभियान मिश्रबाजार तिराहे से शुरू किया गया जो कोतवाली, विशेश्वरगंज, ओवरब्रिज के नीचे, मालगोदाम रोड और फुल्लनपुर क्रासिंग तक चला। नगर पालिका की टीम के आने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों ने आनन फानन में दुकानों के बाहर रखे सामान को समेट कर अंदर कर लिया।

ईओ अमिता अरुण ने कहा कि बाजारों में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है। इस बारे में कई बार एलाउंस भी कराई जा चुकी है। इसके बाद भी दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। जिन लोगों का सामान बाहर मिलेगा उसे जब्त किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से नोटिस दी जाएगी और निश्चित अगली बार पकड़े जाने पर पाँच हजार का चालान काटने हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी गई है की अवीलंब अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्रवाई निश्चित है।

गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर सड़क दुर्घटना में कई की मौत, कई घायल

गाजीपुर। प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद तीर्थ यात्रियों को लेकर आ रही गाड़ी नन्दगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला के पास हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई।। हादसे में कई लोग घायल हो गए। जबकि आधा दर्जन लोग की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि हादसे में कल 8 लोग की मौत हुई है और 15 लोग घायल है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

डीएम ने की ब्लॉकवार समीक्षा, दिए निर्देश

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु गुरुवार को सायंकाल में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब, कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, जिला सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी, राजेश यादव परियोजना निदेशक, हेमन्त राव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, अंशुल मौर्य जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व ए0डी0ओ0 पंचायत, एस0आर0जी0 व समस्त जिला समन्वयकों (समग्र शिक्षा व एम0डी0एम0) ने प्रतिभाग किया।


बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स पर संतृप्तिकरण के प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा की गयी, जिसमें उनके द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए समस्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भोजन ग्रहण किये जाने के लिए एम0डी0एम0 शेड का निर्माण कराने, निर्माण कार्यों में सर्वाधिक अवशेष चहारदीवारी के कार्य को मनरेगा के अन्तर्गत पूर्ण कराये जाने तथा साथ ही अन्य निर्माण संबंधी छोटे-छोटे कार्यों को अगली बैठक तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किया गया।

इसके उपरान्त परिषदीय विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण हेतु गठित जिला एवं ब्लॉक टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा किये गये निरीक्षण के प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें उनके द्वारा सदस्यों को सख्त निर्देश दिया गया कि कम से कम माह में 05 विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य किया जाये, जिससे विद्यालयों की भौतिक व शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो। जिलाधिकारी द्वारा एस0आर0जी0, ए0आर0पी0, डायट मेण्टरर्स द्वारा किये जा रहे विद्यालयों के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति, शिक्षण योजना व संदर्शिका एवं शिक्षण सामग्री का प्रयोग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कक्षा-कक्ष रुपान्तरण के अन्तर्गत विकास खण्डवार समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष न्यून प्रदर्शन करने वाले विकास खण्ड के, खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

निपुण लक्ष्य के अन्तर्गत डायट प्रशिक्षुओं द्वारा परिषदीय बच्चों के आकलन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी। इसके अन्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी द्वारा सरकार की योजना/कार्यक्रमों में संतोष जनक प्रगति न होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट्रीकरण देने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार डी0बी0टी0 पेंडिंग रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान बच्चों के आधार बनवाने में आ रही समस्याओं के दृष्टिगत समस्त खण्ड विकास अधिकरियों को ब्लाक कार्यालयों पर कैम्प लगाकर आधार बनवाने हेतु तथा जन्म प्रमाण पत्र हेतु किये गये समस्त आवेदनों को शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु समस्त उप-जिलाधिकरियों को निर्देशित किया गया। अपार आई0डी0 सृजन तथा यू-डायस प्लस पोर्टल पर सत्र 2024-25 के छात्र प्रोफाइल के फीडिंग की विकास खण्डवार समीक्षा की गयी, जिसमें जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं के अपार सृजन व छात्र प्रोफाइल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अविलम्ब पूर्ण कराया जाये, जिससे भविष्य में किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से बचा जा सके। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को जनपद के चयनित कुल 32 पी0एम0श्री विद्यालयों का अनिवार्य रुप से प्रत्येक माह नियमित निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों तथा परियोजना द्वारा निर्देशित अन्य गतिविधियों को क्रियान्वित किया जा सके।

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

रामधुन के साथ गाजीपुर में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में आम घाट का गांधी पार्क उनकी प्रतिमा के साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया और राम धुन गाते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर सुनील राम ने कहा कि जिन महात्मा गांधी जी की सरपरस्ती में देश आजाद हुआ, आज ही 30 जनवरी 1948 को उन्हीं महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश को प्रेम के साथ जीना और सच के लिए लड़ना सिखाया, उनकी शहादत दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन है। निoशहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज हमें बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए। आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया बापू तो नहीं रहे लेकिन आज भी उनके विचार जिंदा है वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए संयुक्त रूप से कहा कि बापू कहते थे कि आप मुझे बेड़ियों से जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, आप इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हैं, किंतु आप मेरे विचारों को क़ैद नहीं कर सकते। ऐसे महान विचार पर आज देश के लोगों को चलने की जरूरत है और फासिस्टवादी ताकतों से बचकर रहने की जरूरत है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, बटुक नारायण मिश्रा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, हामिद अली, अरविंद मिश्रा, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडे, आशुतोष गुप्ता, मंसूर जैदी, राशिद अयूब भाई, शशिभूषण राय, अखिलेश यादव, आलोक यादव, ओम प्रकाश यादव, सदानंद गुप्ता, मनीष राय, सतीश उपाध्याय, अब्दुल्ला मास्टर, राफेज्या रईस अहमद, इस्लाम मास्टर, सूरज खरवार, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश पासवान, मोहम्मद अब्बासी आदि लोगों उपस्थित रहे। महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

चकबंदी अधिकारी पर लगाया आरोप, दिया डीएम को पत्र

गाजीपुर। जमीन से जुड़े हुए विवाद बड़े संख्या में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आते रहते हैं। लेकिन उन विवादों का निस्तारण समय से नहीं हो पाते है। जिससे विवाद लगातार बढ़ता रहता है । ऐसा ही एक मामला सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली सीमा सिंह के साथ भी हुआ है। जिन्होंने साल 2003 में एक भूमि अकरमपुर बंजारीपुर में क्रय किया था। इसके बाद उसकी अमल दरामद करने के लिए सीआरओ कार्यालय में दिया था। जहां से आदेश होने के बाद चकबंदी अधिकारी के कार्यालय में गया। जहां पर चकबंदी अधिकारी ने सहायक चकबंदी अधिकारी से आख्या मांगा और उस आख्या के बाद 24 दिसंबर 2024 को नामांतरण के लिए अपनी रिपोर्ट भी लगा दिया। लेकिन अब चकबंदी अधिकारी अपने ही दिए हुए आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।

इसी तरह का आरोप लगाते हुए आज गुरुवार को सीमा सिंह अपनी शिकायत पत्र के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां पर उन्होंने चकबंदी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को अपना प्रार्थना पत्र सौपा और इस पर कार्रवाई करवाने की मांग किया। प्रार्थना पत्र देकर वापस आने के बाद पीड़ितों के द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी कार्यालय से सीआरओ कार्यालय और चकबंदी अधिकारी को फोन कर इस मामले को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। वहीं अब पीड़ित को जिलाधिकारी कार्यालय में अपना शिकायत पत्र देने और अधिकारियों के द्वारा निर्देश करने के बाद अब उम्मीद की किरण जगती हुई नजर आ रही है। उन्हें उम्मीद है कि अब उनके जमीन का जल्द ही खारिज दाखिल हो जाएगा।

30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान

30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान

ग़ाज़ीपुर।स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान जो 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी के पुण्यतिथि से शुरू होकर 13 फरवरी तक जनपद में चलेगा। गुरुवार को इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय के द्वारा  कर्मियों को कुष्ठ रोग दूर करने का शपथ ग्रहण करा कर शुभारंभ किया। इसमें लोगों को कुष्ठ रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा और लक्षण पहचान कर कुष्ठ रोगियों की खोज की जाएगी। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। साल 2025 के लिए लिए “मिलकर जागरूकता फैलाए भ्रांतियां को दूर भगाएं कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए” इसी थीम पर 13 फरवरी तक जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय ने बताया कि  कुष्ठ रोग जागरूकता का जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर सुनाया गया ।और जागरूकता संबंधित अपील भी की गई। आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत और ग्राम सभा के अंतर्गत जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक से आई हुई एएनएम को कुष्ठ रोग अभियान के साथ ही साथ क्षय रोग और नियमित टीकाकरण के बारे में भी जानकारी लिया। इन लोगों से निश्चय पोर्टल और ईकवच पोर्टल के बारे में भी जानकारी लिया। साथ ही साथ सभी लोगों से अपने कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश भी दिए जिससे कि विभागीय समीक्षा के दौरान जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद में गुरुवार से स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान की शुरूआत हुई है। इसके तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग की जाएगी। जो कुष्ठ रोगी पहले से अपना उपचार करा रहे हैं उनका फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है।  इस दौरान उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से दिव्यांग हो चुके व्यक्ति को सर्जरी के लिए रेफर किए जाने पर पीड़ित को विभाग के द्वारा ₹8000 के सहायता राशि भी दी जाती है।

आज के इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ मनोज कुमार , डॉ रवि रंजन,डॉ संजय,अखिलेश कुमार,श्यामबिहारी,आर के मिश्रा, अभय के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।

टोल प्लाजा पर पत्रकारों से दुर्व्यवहार,मुकदमा दर्ज

टोल प्लाजा पर पत्रकारों से दुर्व्यवहार मारपीट की धमकी, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग पर गाजीपुर के बिरनो थाना अंतर्गत जिला टोल प्लाजा पर गत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा अवैध वसूली को लेकर दुर्व्यवहार किया गया। इसके साथ ही पत्रकारों को मारने पीटने व वापस आने पर देख लेने की धमकी दी गई। संबंधित पीड़ित की तहरीर पर बिरनो पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गौरव की 7 दिसंबर 2024 को पत्रकार श्रीराम जायसवाल अपने एक अन्य पत्रकार मित्र वेद नारायण मिश्रा व अन्य साथियों के साथ वाराणसी जा रहे थे। बिरनो टोल प्लाजा पर गाड़ी संख्या यूपी 54 AU 5455 पर फास्ट टैग होने के बावजूद कर्मियों द्वारा नगदी पैसा मांगा जा रहा था। पीड़ित द्वारा बताए जाने पर की फास्टैग में पर्याप्त पैसा है आप उसे स्कैन कर लीजिए, मेरे द्वारा नगदी नहीं दिया जाएगा। इस बात पर टोल प्लाजा कर्मी उलझ गए और देखते ही देखते लगभग 8 से 10 संख्या में गुंडे टाइप के युवक आ गए। उदंड युवक पत्रकारों से गाली गलौज दुर्व्यवहार और गाड़ी से खींचकर मारने की बात करने लगे। लगभग 20 मिनट तक टोल प्लाजा पर गाड़ियां रुकी रही। अंततः फास्ट टैग से पैसा काटने के बाद गाड़ियों को छोड़ा गया। लेकिन टोल प्लाजा कर्मियों के तथाकथित सरदार झब्बू बाबा द्वारा कहा गया कि वापस आओ तो घेरकर पीटेंगे। इस घटना की जानकारी पत्रकारों द्वारा तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1033 पर भी दिया गया। इसके साथ ही कई जगह ई मेल व रजिस्ट्री कर शिकायत दर्ज कराई गई थी। बिरनो पुलिस द्वारा 29 जनवरी 2025 को संबंधित लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

  • टोल प्लाजा कर्मियों पास नहीं कोई परिचय पत्र, ऐसे में अपराधी प्रवृत्ति के युवक करते हैं राहगीरों से दुर्व्यवहार
    पीड़ित पत्रकार श्रीराम जायसवाल द्वारा बताया गया कि उक्त टोल प्लाजा पर तैनात किसी भी कर्मचारी व युवकों के पास कोई परिचय पत्र नहीं रहता है। जिससे स्पष्ट नहीं हो पता कि यह उदंड गुंडे हैं या कर्मचारी, जबकि टोल प्लाजा के नियमों का शख्त उल्लंघन है। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के चरित्र का भी सत्यापन होना चाहिए, लबे सड़क युवकों द्वारा राहगीरों से गुंडागर्दी सरेआम लूटपाट को बढ़ावा देता है। इस बात की शिकायत पीएमओ, गृहमंत्री व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी लिखित रूप से की गई है।
  • नकली सॉफ्टवेयर लगाकर फास्टैग के बजाय नगदी शुल्क वसूलकर हो रहा करोड़ का घोटाला, पूर्वांचल के 26 टोल प्लाजा चिन्हित
    गाड़ी पर फास्टैग स्टीकर होने के बावजूद नगद पैसा वसूलने की कवायद एक बड़े घोटाले का विषय है। गत दिनों पूर्वांचल के 26 टोल प्लाजा चिन्हित किए गए हैं जहां नकली सॉफ्टवेयर लगाकर नगद भुगतान का पैसा जेब में रख लिया जाता था। जिसका करोड़ों का घोटाला अभी उजागर हुआ है। वहीं बिरनो स्थित टोल प्लाजा पर कुछ महा पूर्व एक मरीज के परिजनों की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया था। जिस संबंध में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। श्रीराम जायसवाल द्वारा बताया गया कि उक्त टोल प्लाजा कर्मी राहगीरों के साथ अपराधियों व लुटेरे जैसा व्यवहार करते हैं।

करमपुर में होगा विराट कुश्ती दंगल और हॉकी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन

गाजीपुर। मेघबरन सिंह अकादमी करमपुर के संचालक अनिकेत सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मेघबरन सिंह स्‍टेडियम करमपुर में 2 फरवरी को विराट कुश्‍ती दंगल और 9 फरवरी से 14 फरवरी तक 28वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह व तेज बहादुर सिंह स्‍मारक इनामी हॉकी पुरुष प्रतिायोगिता का आयोजन किया गया है। अनिकेत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह होंगे। विजेता टीम को एक लाख रुपया नकद और उपविजेता टीम को 60 हजार रुपया नकद पुरस्‍कार प्रदान किया जायेगा। खिलाडि़यों के लिए यात्रा, भत्‍ता, आवास, भोजन, अन्‍य सुविधाएं आयोजकों द्वारा प्रदान की जायेगी। इस प्रतिष्ठित हॉकी टुर्नामेंट में देश की प्रमुख 13 टीमें जिसमे NCOE हरियाणा, NCOE दिल्‍ली, NCOE लखनऊ, NCOE SAIL उडि़सा, यूपी पुलिस हॉकी टीम, स्‍पोर्ट्स हॉस्‍टल लखनऊ, स्‍पोर्ट्स हास्‍टल झांसी, स्‍पोर्ट्स कालेज सैफई, NER रेलवे गोरखपुर, आर्मी ग्रीन जालंधर, अश्‍वनी स्पोर्ट्स अकादमी मैसूर, मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर, STC हैदराबाद की टीमें भाग लेंगी। देश भर से आने वाले राष्‍ट्रीय स्‍तर के पहलवान कुश्‍ती दंगल में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मेघबरन सिंह पीजी कालेज भदैला करमपुर के प्रबंधक और पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने जनपदवासियों से अपील किया है कि इस खेल के आयोजन में भाग लेकर खेल को बढ़ावा दें जिससे कि गाजीपुर जो अपनी समृद्ध खेल विरासत के लिए जाना जाता है उसे और प्रोत्‍साहन मिल सके।

महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। बुधवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘ राष्ट्र निर्माण में स्त्री शिक्षा की भूमिका’ था। अपने निबंध में छात्राओं ने बताया कि जब एक स्त्री शिक्षित होती है तो केवल घर नहीं बल्कि पूरा समाज भी शिक्षित होता है। छात्राओं ने यह भी लिखा कि स्त्री शिक्षा का ही परिणाम है जो स्त्री सही गलत में फर्क समझ कर समाज को सही दिशा में ले जा रही है । इंदिरा गाँधी, सरोजिनी नायडु एवं खेल जगत की सारी स्त्रियां शिक्षा की वजह से आगे बढ़ी हैं।

स्त्री शिक्षा की वजह से एक बेहतर समाज बन सकता है। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान की प्रतिभागियों का चयन बहुत चुनौती भरा था क्योंकि सभी ने अपने स्तर पर बेहतरीन अभिव्यक्ति दी। निबंध प्रतियोगिता में संजना विश्वकर्मा प्रथम स्थान पर रही और संध्या राजभर ने दूसरा स्थान पाया जबकि तीसरे स्थान पर प्रज्ञा वर्मा रही। इस पूरी प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ.संगीता मौर्य, डॉ.नेहा कुमारी एवं डॉ. मनीष कुमार सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. शिव कुमार , डॉ.निरंजन यादव उपस्थित रहे।

डीएम एसपी ने जिले के बार्डरों का लिया जायजा, किया अपील 

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला प्रशासन प्रयागराज की सूचना के अनुसार मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है जिसके कारण अल्पसमय के लिए प्रयागराज जाने वाले वाहनों का आवागमन रोका गया है जिससे व्यवस्थाए सुचारू रूप से संचालित हो सके।

जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अभी प्रयागराज न जाने तथा संयम बरतने के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग करने का विनम्र अनुरोध किया गया है।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधिकक्षक डा ईरज राजा द्वारा बुधवार की सुबह से ही राजकीय आई0टी0आई0, मरदह पूर्वांचल एक्सप्रेस्वे मऊ बाडर, कुण्डेसर, हैदरियां बलियां बाडर, औड़िहार, सिधौना वाराणसी बाडर एवं अन्य क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, शौचालय पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी सुबह से ही सक्रिय होकर कार्य कर रहे है।

Uttar Pradesh Fast News