चार दिवसीय श्री कृष्ण कथा एवं भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन
गाजीपुर। कचहरी स्थित रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के सामने श्री हंस योग आश्रम में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में चार दिवसीय श्री कृष्ण कथा एवं भागवत गीता ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन सद्गुरुदेव सतपाल महाराज के परम शिष्य महात्मा शरणानंद द्वारा कराया गया, जिसमें जनपद मिर्जापुर से महात्मा ज्ञान प्रचारानंद, जनपद मऊ से महात्मा सार्थानंद, जनपद प्रयागराज से महात्मा आत्म गीतानंद, महात्मा नीलमणि बाई व जौनपुर से महात्मा धाराबाई सहित आदि सभी संतों का ज्ञान यज्ञ प्रचार में भरपूर सहयोग रहा। इस दौरान महात्मा शरणानंद ने अपने आध्यात्मिक सत्संग के द्वारा मानव जीवन के लक्ष्य के बारे में समझने का प्रयास किया। कहा कि मानव जीवन का कल्याण ईश्वर के तत्व ज्ञान से ही संभव है। अध्यात्म से ही अज्ञानता दूर होगी और भगवान के नाम को सभी शास्त्रों व मजहबों में अमृत बताया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन 12 से प्रारंभ होकर 15 सितंबर तक चला। इस दौरान सद्गुरुदेव सतपाल महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। तत्पश्चात शाम 6 बजे से रात्रि 9 तक 13 जिज्ञासुओं को उसे परमपिता परमात्मा के तत्वज्ञान व स्वरूप का बोध भी कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश सिंह, सत्यनारायण सिंह यादव, विपिन बिहारी, शंभू नाथ सिंह, सदानंद तिवारी, अमरनाथ राजभर, कृपा शंकर राय, मंजू देवी, योजना सिंह, फूलमती देवी, अमरावती देवी, देवमाती, सावित्री देवी, गीत सिंह, दुर्गा जयसवाल, संतोष गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, महातिम राजभर, मुंशी राजभर सहित आदि भक्तों का योगदान रहा।
गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति झण्डातर मारकीनगंज के तत्वावधान में आयोजित श्रीगणेश पूजन एवं महाआरती कार्यक्रम में मुख्य पूर्व मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय मिश्र ने मंगलवार को दर्शन, पूजन एवं आरती किया। इसके बाद जनपद एवं प्रदेशवासियों को सभी विघ्नों को दूर कर सबके शुभ एवं मंगल के लिए प्रार्थना की। श्री मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु और दर्शनार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान गणेश की सच्चे मन से भक्ति हमारे जीवन में सामाजिक और अध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
सुख-समृद्धि उन्नति एवं शांति के स्वामी गणपति बप्पा के समक्ष गाजीपुर वासियों सहित सम्पूर्ण प्रदेश की खुशहाली एवं मंगलमय भविष्य की उन्होंने कामना की और पूजा पंडाल में उपस्थित नगरवासियों तथा पूजा समिति के समस्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संजय वर्मा, शिवानंद वर्मा, संदीप श्रीवास्तव सभासद, मनोज पांडेय, गुड्डू वर्मा, अन्नू पांडेय, कमलेश वर्मा, विजय सिंह, दीपक वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस सर्वे-2024 की योजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आड़िसा (भुनेश्वर) में आवास योजना एवं अन्य योजनाओ के लाभार्थियों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इसी क्रम में जनपद के विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस सर्वे-2024 की योजना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, परियोजना निदेशक राजेश यादव, डिप्टी कलेक्ट्रर सदर चन्द्रशेखर यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं अन्य अधिकारियों तथा लाभार्थियों की उपस्थिति में मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से उनके उद्बोधन को सुना गया एवं कार्यक्रम के समापन के उपरान्त मौके पर उपस्थित आवास लाभार्थियों को अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लाभार्थियों को उनके खाते में पैसा जाने हेतु बताया एवं अपील किया कि जैसे ही पैसा प्राप्त हो आवास को जल्द से जल्द बनवा लिया जाय। यह पैसा किसी अन्य जगहो पर खर्च न करे केवल आवास के लिए प्राप्त हुआ है।
अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थी अल्पसंख्यक वर्ष 2024-25 विकास खण्ड सदर में 15 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया तथा 21 को आवास की चाभी देकर गृह प्रवेश होने का प्रमाण-पत्र दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) भारत सरकार की महत्वपूर्ण महात्वाकांक्षी योजना है। यह योजना भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रारम्भ की गयी है। इस योजना के 2 चरणों में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक जनपद के निम्नलिखित विवरण के अनुसार 80243 आवासविहीन परिवारों को आवासीय सुविधा से आच्छादित कराया गया है। लाभार्थी अपने आवासो में निवास कर रहे है, इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में 315 अल्पसंख्यक वर्ग के आवासविहीन परिवारों को आवास आवंटित कर उनके खाते में एक साथ प्रधानमंत्री द्वारा प्रथम किस्त की धनराशि रू. 40 हजार आज भेजी जा रही है। योजना के अन्तर्गत योजना प्रारम्भ से अबतक 80558 लाभार्थियों को आवास की सुविधा से आच्छादित किया गया है।
प्रथम चरण का वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2019-20 योजना से आच्छादित लाभार्थी 17162 आवास से लाभान्वित हुए एवं द्वितीय चरण का 2020-21 से 2023-24 में आवास से आच्छादित लाभार्थी 63081 लाभार्थी को आवास दिया गया तथा तृतीय चरण में 2024-25 से 2028-29 तक 315 अल्पसंख्यक वर्ग के आवासविहीन परिवारों को आवास आवंटित प्रथम किस्त आज प्रधानमंत्री द्वारा खाते में जारी की गयी है तथा नया आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होने बताया कि योजना के अन्तर्गत नया सर्वे 2024 आवास प्लस एप के माध्यम से प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसकी लांचिग आज प्रधानमंत्री द्वारा की गयी है। इस आवास प्लस सर्वे 2024 के माध्यम से आवासविहीन परिवारो व कच्चे दीवाल के कच्चे छत वाले घरो में रहने वाले परिवारों का सर्वे करके आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची तैयार की जायेगी, जिसके आधार पर आवासविहीन परिवारों को वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक आवास की सुविधा से आच्छादित कराये जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है।
जनपद के 16 विकास खण्डों के आधीन आने वाली 1238 ग्राम पंचायतो में आवास प्लस सर्वे 2024 हेतु कुल 345 सर्वेयर तैनात कर दिये गये है, जिनके द्वारा सर्वे की कार्यवाही शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत पूर्ण की जानी है। उक्त के अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा पात्रता मापदण्डो को भी सरल बनाया गया है, जिससे कि ग्रामीण आवास विहीन परिवार को और आसानी से आवास की सुविधा प्राप्त कर सकें। भारत सरकार द्वारा दोपहिया वाहन, लैण्डलाइन फोन, रेफ्रिजरेटर को अपात्रता मापदण्डो से बाहर कर दिया गया है तथा परिवार की आय की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त भूमि के मापदण्डों को भी शिथिल किया गया है। योजना के अन्तर्गत पात्रता मापदण्ड में आवासविहीन परिवार, आश्रय विहीन परिवार, कच्ची दीवाल व कच्चे छत के मकान में रहने वाले परिवार,हाथ से मैला ढोने वाले परिवार, आदिम जनजातीय समूह, वैधानिक रूप से मुक्त कराये गये बंधुआ मजदूर हो लाभ प्राप्त कर सकते है।
योजना के अन्तर्गत अपात्रता मापदण्डो में पक्की छत और/या पक्की दीवारो वाले मकानों में रहने वाले सभी परिवार और दो से अधिक कमरों के मकान में रहने वाले परिवार, बेसहारा/भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले, मोटरयुक्त तिपहिया/बौपहिया वाहन वाले परिवार तिपहिया/चौपहिया कृषि उपकरण वाले परिवार, 50,000 रू. अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड वाले परिवार, आयकर देने वाले परिवार, वे परिवार, जिनका कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार, वे परिवार, जिनका कोई सदस्य 15000 रू. से अधिक प्रति माह कमा रहा हो,. व्यवसाय कर देने वाले परिवार, वे परिवार, जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हो, वे परिवार, जिनके पास 5.00 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भमि हो को आवास से लाभान्वित नही हो सकेगे।
गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक मे पूर्व में स्थापित मतदान स्थलों का जर्जर एवं ध्वस्त भवन के संभाजन हेतु राजनितिक दलों के प्रतिनिधियो द्वारा प्राप्त आपत्ति/सुझाव का निस्तारण आयोग के विद्यमान निर्देशो के अन्तर्गत कराते हुए राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलो की सूची से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आयोग द्वारा मतदेय स्थलो का संभाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम मे सत्यापन के पश्चात मतदेय स्थलो पर मतदाताओ की संख्या अधिकतम 1500 करने के पश्चात अधिक/कम हुए मतदेय स्थलो की सूची मे पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में 373-जखनिया मे मतदान केन्द्र 261 व मतदेय स्थलो की संख्या 462 है। 374-सैदपुर मे मतदान केन्द्र 252 व मतदेय स्थल 414 है। 375-गाजीपुर मे मतदान केन्द्र 184 व 358 मतदेय स्थल है। 376-जंगीपुर मे 213 मतदान केन्द्र व 385 मतदेय स्थल, 377-जहूराबाद मे 258 मतदान केन्द्र व 442 मतदेय स्थल, 378-मोहम्मदाबाद मे 258 मतदान केन्द्र व 466 मतदेय स्थल एवं 379-जमानियां मे 195 मतदान केन्द्र व 432 मतदेय स्थलो की संख्या है। जनपद मे वर्तमान मे कुल 1621 मतदान केन्द्र व 2959 मतदेय स्थलो की संख्या है।
बैठक मे उपस्थित राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों के द्वारा दिये गये आपत्ति व सुझाव पर हुए निस्तारण से संतुष्ट रहे एवं उनके द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। बैठक मे अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, ज्वाईट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय शंकर मिश्रा ,कार्यालय मंत्री भारतीय जनता पार्टी, राजन प्रजापति, जिला सचिव समाजवादी पार्टी राजेश कुमार, जिला सचिव, बहुजन समाज पार्टी सुभाष राम सिपाही, जिला मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी नागेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।
गाजीपुर।गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास खण्ड करंडा के ग्राम पंचायत रफीपुर, तुलसीपुर, शेरपुर एवं महावल गॉव एवं अन्य बाढ़ प्रभावित गांवो का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवो को सुरक्षित रखने एवं उनकी समस्याओं को सुनने के उपरान्त उनका हाल भी जाना। गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बनाए गए बाढ से प्रभावित एवं बचाव हेतु बाढ़ शरणालय केन्द्र प्राथमिक विद्यालय दीनापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उनका हाल जाना तथा संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
बाढ़ प्रभावित गांवो का निरंतर नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल निस्तारण कराई जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि जो भी गॉव बाढ़ से प्रभावित हो एवं किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल अपने जनदीकी शरणालय केन्द्र पर पहुंच जाए। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थिति जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मे बाढ कन्ट्रोल रूम नं0- 05482224041, 1077, 9454417103 स्थापित किया गया है जो 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा। जिस पर बाढ से संबंधित किसी प्रकार की समस्याओ से अवगत करा सकते है। उपजिलाधिकरी सदर प्रखर उत्तम, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी करंडा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं बाढ़ चौकियों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमों ने किया रक्तदान
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के द्वारा नियंत्रित जिला चिकित्सालय के रक्त कोष विभाग मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में कई दर्जन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर प्रत्येक वर्षो के भांति रक्तदान किया। मौसम खराब होने के बावजूद युवाओं ने इस अवसर पर भारी संख्या में रक्तदान कर जन सेवा व राष्ट्र सेवा में अपनी निष्ठा को जताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास और समाज के गरीबों,पिछड़ो, महिलाओं, युवाओं, दलितों, मजदूरों के जीवन को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर समर्पित रुप से काम कर रहे है।इस नेक कार्य के लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान कर अपनी बधाई और शुभकामना प्रेषित किया है। भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश सेवा के प्रति समर्पित जीवन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है भाजयुमो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन अवसर पर उनसे प्रेरणा लेकर रक्तदान किया है और सेवा समर्पित जीवन में अपनी निष्ठा जताया है। रक्तदान करने वालों में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, जिला महामंत्री अविनाश सिंह, विवेकानंद राय,डा रजनीश सिंह, मनोज सिंह,सशांक राय,ऋषभ राय, संतोष सिंह, अभिषेक सिंह, आशुतोष कुशवाहा आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, नितीश दुबे, मयंक जायसवाल, विशाल चौरसिया, राम नरेश कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है। इस मौके पर सेवा पखवाड़े के तहत देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस दिन को खास बनाने के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ या ‘सेवा पर्व’ शुरू की है। इस पहल के तहत आज गाजीपुर से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने वृद्धजन आवास(वृद्धाश्रम) लँगड़पुर में फल वितरण करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा के ज़िला प्रभारी राकेश त्रिवेदी,ज़िला अध्यक्ष सुनील सिंह , पूर्व ज़िला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ,रामनरेश कुशवाह , ओमप्रकाश राय,राजन प्रजापति, मयंक जायसवाल,प्रधान नंदू प्रताप , नीतीश दुबे,कार्यकर्ता व ज़िला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित रहे।
गोमती से प्रभावित गांवों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी संग स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची बाढ़ प्रभावित गांवों में
गाजीपुर।गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते जनपद के 5 तहसील के 20 से ऊपर गांव प्रभावित हो चुकी है। वही गंगा के बढ़ने के साथ ही गोमती के बढ़ने का क्रम भी जारी हो गया है। वही गोमती के रौद्र रूप से भी सैदपुर तहसील के गौरी, गोरखा,तेतारपुर ,गौरहट ,भुजारी आदि गांव प्रभावित हो गए हैं। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एलर्ट मोड में आ चुकी है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इन गांव में पहुंचे। और ग्रामीणों में दवा का वितरण कराया। इन सभी टीमों के द्वारा कुल 79 मरीजों की देखरेख एवं निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित इन सभी गांव के लिए डॉक्टरों की देखरेख में कुल चार टीमें बनाई गई है। इन सभी टीमों के माध्यम से प्रभावित लोगों के मध्य दवा का वितरण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम में डॉ राम जी सिंह स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजय कुमार, एनएमएस धनंजय कुमार एवं अन्य लोगों के द्वारा गौरी में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा दी गई।इसके अलावा पटना ,शादी-भादी, सिधौना में भी डॉ बीके राय, डॉ प्रकाश पांडे, हेल्थ सुपरवाईजर सुरेंद्र, चंद्रशेखर ,एनएमएस इंद्रदेव, एएनएम मंजू राय सीएचओ रंजू ,ममता यादव ,उर्मिला सिंह आदि टीम में शामिल है।
अन्य ब्लाकों में भी टीमो के द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
गाज़ीपुर।सदस्यता महाजनसंपर्क के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने सोमवार को ग्रामसभा कुसम्ही कला, धरवा और गरथौली में कैंप लगा कर सैकड़ों की संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। वहां उपस्थित लोगों का इस सदस्यता अभियान के प्रति उत्साहवर्धन भी किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि राष्ट्रव्यापी अभियान 2 सितम्बर से पूरे देश में सुचारू रूप से चल रहा हैं।10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है , लोगों का उत्साह देख कर ऐसा लग रहा कि हम निर्धारित आँकड़ा को भी पार कर जाएँगे। सदस्यता अभियान के साथ- साथ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को मौक़े पर ही निर्देशित किया ।
कार्यक्रम में करण्डा मण्डल के प्रभारी मनोज बिन्द ,मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा ग्रामप्रधान नंदलाल बिन्द , ग्रामप्रधान रामजी बलवंत ,वरिष्ठ नेता भानू जायसवाल , रवींद्र जायसवाल, ओमप्रकाश चौहान , अनिल यादव संतोष बिंद्रा ,संजय बिन्द ,प्रदीप कुमार ,जोगिंदर बिन्द , पार्टीपदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।
गाजीपुर।गंगा नदी मे बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास खण्ड करंडा के गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र मे बसे बाढ से प्रभावित ग्राम पंचायत महबलपुर एवं दीनापुर के कुल 40 परिवारो को आदर्श बाढ राहत शरणालय प्रा. विद्यालय दीनापुर मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उपजिलाधिकारी सदर ने राशन किट का वितरण किया।उनसे स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित गॉव के लोगो को राजस्व प्रशासन द्वारा जाकर राशन किट का वितरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त तहसील मुहम्मदाबाद एवं तहसील सेवराई के बाढ़ प्रभावित गॉव सेमरा मे 55 एवं मुबारकपुर मे 40 एवं हसनपुरा मे बाढ प्रभावित परिवारो को तहसीलदार के माध्यम से राशन किट का वितरण किया गया।