डीएम ने अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण,दिए निर्देश


गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे मंगलवार को सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फेैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड भावरकोल, मुहम्मदाबाद, देवकली की मुख्यमंत्री आवास में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति खराब होने पर खण्ड विकास अधिकारी भावरकोल, मुहम्मदाबाद, देवकली को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागध्यक्ष एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष समस्त विकास परक योजनाओं को 25 मार्च, 2025 तक पूर्ण कर लें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए की समीक्षा की गई।
बैठक मे जिलाधिकारी ने  समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए  उन्होने समस्त संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत,बोलें-कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं

कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं:ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मंगलवार को जंगीपुर तथा जहुराबाद विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह आयोजित स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में भाग लिया। स्थानीय देवी देवताओं के मंदिरों मे मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत ओमप्रकाश राय ने अंधऊ ,जंगीपुर, बिरनो,ढेबुहा चट्टी,बद्धुपुर, मलेठी,हरहरी,मरदह,महाहर , सलामतपुर चट्टी,बहादुरगंज ,कासिमाबाद,बाराचवर,लठ्ठूडीह आदि जगहों पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मै भारतीय जनता पार्टी का सेवक स्वरूप सिर्फ एक कार्यकर्ता था कार्यकर्ता हूं और आजीवन कार्यकर्ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं के इस प्यार, आशीर्वाद तथा उत्साह की उर्जा मेरे दायित्व निर्वहन मे निधि स्वरूप मुझे सदैव उर्जावान और जिम्मेदारी के प्रति ईमानदार रहने की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश व प्रदेश मे जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कार्य किया जा रहा है,मनोज सिन्हा जी द्वारा जिस गति से जिले का विकास 2014 से 2019 के बीच किए गए उस विकास गति को पुनः प्रारम्भ करने तथा उनके सोच और सपनों को साकार करने के लिए हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पद, प्रतिष्ठा और पैसे के लिए काम नहीं करता ऐसा करने के लिए इस देश, प्रदेश मे सपा, बसपा, कांग्रेस जैसे अन्य बहुत सारे राजनीतिक दल है। लेकिन आप कार्यकर्ताओं को मै आश्वासन देता हूं आपके सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता और खिलवाड़ भी बर्दाश्त नहीं है।
ओमप्रकाश राय पूर्व जिलाध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह के रौजा स्थित आवास पर पहुंचकर भेट किया।जंगीपुर के पूर्व चेयरमैन विजय लक्ष्मी, सत्यनारायण गुप्ता, बिरनो मे सुनील कुशवाहा, मलेठी मे प्रधान प्रतिनिधि धन्नजय प्रजापति,हरहरी मे आशुतोष चौबे,मरदह मे जितेन्द्र नाथ पांडेय के स्कूल पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। बद्धुपुर,महाहर धाम, बहादुरगंज मे चंडी माई सहित आदि अन्य अनेक मन्दिरो पर मत्था टेककर अपने संगठन मजबूती के लिए प्रार्थना किया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह पप्पू,दयाशंकर पांडेय, श्यामराज तिवारी,मनोज सिंह,मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,मनोज गुप्ता ब्लाक प्रमुख,विष्णु प्रताप सिंह,संकठा मिश्रा, राजीव चतुर्वेदी,अनिल राजभर,विश्व प्रकाश अकेला, अखिलेश राय,किरन सिंह,,पंकज राय, मन्नु राजभर, राजेश चौहान,पवनसुत गुप्ता, विवेकानंद पांडेय, मारकंडे गुप्ता, सरोज भारती, लहजू कुशवाहा, हनुमान यादव, चतुर्भुज चौबे, रामलाल सिंह, शक्ति सिंह, राकेश यादव, राकेश राय,विनोद गुप्ता,सरोज भारती,अनिल राजभर, प्रदीप राजभर ,लल्लन सिंह,लाल बहादुर चौबे, नरेंद्र कुशवाहा, कौशल्या,अमित तिवारी,राजेश कुशवाहा,अभय प्रताप सिंह,,कंचन गीरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में भिन्न भिन्न जगहों पर उपस्थित रहे ।

मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि द्वारा हुआ इंग्यूएनल हर्निया का सफल आपरेशन

मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि द्वारा इंग्यूएनल हर्निया का डॉ सुधीर यादव ने किया प्रथम सफल आपरेशन

गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि द्वारा सोमवार को इंग्यूएनल हर्निया का प्रथम आपरेशन किया गया है! मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के यूनिट एक सर्जन डॉ ए. के. पाण्डेय, डा. सुधीर कुमार यादव, डॉ अक्षय कुमार, और निश्चेतना विभाग से डॉ उदय सिंह, डॉ विनित मिश्रा, डॉ हिमांशु पांडेय, डॉ विवेक रंजन की उपस्थिति में आपरेशन सफल रहा! मरीज़ सुभाष यादव का सफ़ल आपरेशन हुआ! सुभाष का कहना है कि इस जटिल आपरेशन के लिए बड़े शहरों के निजी अस्पतालों में बहुत महंगा खर्च बताया गया, उसके बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जरी रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर यादव द्वारा सफ़ल आपरेशन किया गया!

नवागत जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जखनियां।भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पार्टी परम्परा का पालन करते हुए पद प्राप्ति के बाद सोमवार को जिले के जखनियां तथा सैदपुर विधानसभा में भ्रमण कर वरिष्ठ नेताओं से भेंट मुलाकात कर उनके प्रति आभार धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर जखनियां विधानसभा के सन शाइन पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की असली ताकत है इनके सम्मान व स्वाभिमान के लिए हम हर संभव काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्म निर्भर बनने के आह्वान के साथ उनके हर दुख सुख मे साथ रहने का वादा किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नवनियुक्त अध्यक्ष का जगह जगह फूल माला अंग वस्त्र से स्वागत अभिनन्दन किया गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय मनिहारी मंडल के बरहट में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के आवास पर ,अकराव महाविद्यालय अकराव, बहरियाबाद, सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंच कर बुढ़िया माई का दर्शन पूजन करते हुए परम पूज्य महंथ भवानी नन्दन यति जी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ,डा मूराहू राजभर,पारसनाथ राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,सरोज मिश्रा, विपिन सिंह,अच्छेलाल गुप्ता ,प्रमोद वर्मा,प्रदीप सिंह, रिपुंजय गुप्ता, धर्मवीर भारद्वाज,अशोक चौहान, दिनेश सिंह,ब्लॉक प्रमुख मसाला सिंह, योगेंद्र सिंह,अवधेश राय, संदीप सिंह सोनू,उमाशंकर यादव, उपेंद्र सिंह, मनोज यादव,झुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।

डीएम ने सड़क खुदवाकर की गुणवत्ता की जांच,दिए निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा तहसील मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत मनिया गॉव में  निमार्ण खण्ड-1 लोक निर्माण विभाग गाजीपुर द्वारा कराए जा रहे रामतल्ला समतल्ला सम्पर्क मार्ग वाया अनुसूचित जाति एंव जनजाति सम्पर्क मार्ग के निर्माणाधिन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने  मार्ग को खुदवाकर गुणवत्ता की जॉच की । जिलाधिकारी ने बनाए गए मार्ग पर 1.50 किमी0 तक जीएसबी दब जाने के कारण तत्काल संबंधित कार्यदायी संस्था को सही कराने का निर्देश दिया।

208 शिकायत पत्र में 20 का निस्तारण

गाजीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 80 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 208  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 20 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 20 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।  तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 13 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एस0पी0 सिटी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदर मुहम्मदाबादएवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने त्योहार को देखते हुए शहर में किया गस्त,की अपील

गाजीपुर। होली, रमजान, ईद, एवं नवरात्री त्यौहार को शौर्हाद पूर्वक एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मनाए जाने,शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देय से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न रास्ते से होते हुए कोतवाली, लालदरवाजा, प्रकाश टाकिज, टाउन हॉल, स्टीमर घाट,चीतनाथ घाट, खोदाईपुरा, तुलसी का पुल एवं एम0एच0 स्कूल तक पैदल गस्त किया। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से शान्तिपूर्ण ढंग से सभी त्योहारो को मनाने के लिए अपील की। रूट मार्च में अपर जिलाधिकारी वि/रा दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक,  क्षेत्राधिकारी शहर सुधाकर पाण्डेय, भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।  

225 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत सपना सिंह एवं उपस्थित मंचाशीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सामूहिक विवाह योजना में  कुल 225 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहिक विवाह में नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु आम वृक्ष का पौधा उनके हाथो में दिया गया। विवाह कार्यक्रम मे मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना एक कल्याणकारी योजना है। जिसमे हजारो हजार की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किये जा चुके है। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियो का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।मुख्यमंत्री ने बेटियो के हाथ पीले करने का जो संकल्प लिया है उसे आगे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है। दहेज लेना और दहेज देना एक दण्डनीय अपराध है। उन्होने कहा कि आज जो भी बेटियां अपने ससुराल विदा हो रही है तो उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हे बहु न बल्कि बेटी बनाकर घर ले जाए। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके। यही मुख्यमंत्री जी की मंशा है। बेटिया अपने समाज मे स्वावलंबी बने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सब उत्तम हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने बेटियो के लिए कई योजनाए संचालित की है आप सभी योजनाओ से जुड़कर अपनी  बेटियो को सशक्त बनाए। उन्होने सभी नव दाम्पय से निवेदन किया कि शादी के बाद गर्भ का  भ्रूण परिक्षण न कराये जो भी बच्चा हो उसे सम्मान के साथ परिवार मे लाए। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सुत्र मे बध जाये और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री जी की मंशा है।
मुख्य विकास अधिकारी  संतोष कुमार वैश्य ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि  आज जनपद के समस्त ब्लाको से चयनित 225 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। कहा कि  इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
परियोजना निदेशक राजेश यादव ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह,मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

23 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अपनी एकता और ताकत का करेंगे प्रदर्शन

सांस्कृतिक,सामाजिक और राजनैतिक चेतना पुनर्जागृत करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव

अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:डॉ मुकेश श्रीास्तव

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर द्वारा 23 मार्च को लंका मैदान पर आयोजित बृहद कायस्थ समागम‌ कार्यक्रम की‌ समीक्षा करने एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के उद्देश्य से मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव का आज गाजीपुर आगमन हुआ। कार्यक्रम की समीक्षा करने और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात रंगटाप होटल में आयोजित पत्रकार बन्धुओं से रूबरू होते हुए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने 23मार्च को लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करने के साथ साथ समाज में राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण करना है।


नेताद्वय ने कहा कि हम सभी कलम के सिपाहियों से अनुरोध करते हैं कि सभी लोग कलम के देवता भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा करें। हमारा हजारों साल का इतिहास है हमने समय समय पर समाज और देश को दिशा देने का काम किया है।
उन्होंने सरकार और संगठन में कायस्थों की उपेक्षा पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कायस्थों ने हमेशा खुले मन से सहयोग किया सरकार और सभी राजनीतिक संगठन को भी मन बड़ा करना चाहिए।नेताद्वय ने यह भी कहा कि पिछले विधान सभा के चुनाव में 8 सीटें हमारे लोगों को मिली थी जिसमे से 6 विजयी हुए थे, एक सीट विधान परिषद की मिली वह भी हमने जीता। इस तरह हमने 80% रिजल्ट दिया है। इसके बाद भी हमारे समाज को वह हक और सम्मान नहीं मिला जिसके हम हकदार है। इस समागम के माध्यम से सभी राजनैतिक दलों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा कि उनके दलों में हमारे लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दें। समागम की तैयारी गाजीपुर इकाई ने पूरी कर ली है। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोध कांत सहाय, हिंदू महा सभा के अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज, पूर्व मुख्य सचिव उप्र आलोक रंजन, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा महेश चंद्र श्रीवास्तव, गोरखपुर के मेयर मंगलेश प्रसाद,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष काशी हिंदू विश्व विद्यालय अनिल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष लखनऊ विश्व विद्यालय रमेश श्रीवास्तव, महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा0 मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामन्त्री विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि पिल्लई, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पी सी एल श्रीवास्तव सहित राष्ट्रीय/ प्रदेश पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
इन नेता द्वय के साथ कार्यकारी प्रदेश महामन्त्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी कपिलकांत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश सहारा, वाराणसी जनपद के युवा संभाग के जिलाध्यक्ष अमन श्रीवास्तव का भी जनपद आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरूण सहाय, मोहनलाल श्रीवास्तव शैल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

वरिष्ठ पत्रकार की हत्या मामले में पत्रकारों ने सौंपा पत्रक,उठाई हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या मामले में गाजीपुर के पत्रकारों ने डीएम को सौंपा पत्रक, उठाई हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की 8 मार्च को हुई नृशंस हत्या के मामले को लेकर गाजीपुर पत्रकार एसोशिएशन गाजीपुर के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के नाम डीएम आर्यका अखौरी गाजीपुर के माध्यम से पत्रक सौंपा।
जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी को पत्रक दिया गया। 8 मार्च 2025 को जनपद सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात बदमाशों ने वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की बेरहमी से हत्या कर दी। 40 वर्षीय राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पत्रकारों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक पत्रकारों पर इस तरह के हमले होते रहेंगे, क्या सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगी। मामले में पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने कहा कि घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। हम मांग करते हैं कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार को ठोस कानून बनाना चाहिए। इस मामले को लेकर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि स्वर्गीय राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए, उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और आश्रित सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाए, पत्रकारों पर हो रहे हमलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT ) गठित की जाए। इस मौके पर विनय कुमार, आलोक त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, देव ब्रत विश्वकर्मा, रवि कांत, विनोद गुप्ता, शशि कान्त तिवारी, दुर्ग विजय सिंह, अनिल उपाध्याय आदि पत्रकारगण मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News