महिला पीजी कॉलेज में संपादक राजेंद्र यादव की मनाई गई जयंती

गाजीपुर। अपनी बेवाक वैचारिकी से हिन्दी साहित्य में विमर्श को स्थापित करने वाले, नयी कहानी के संस्थापकों में से एक और हंस पत्रिका के संपादक राजेन्द्र यादव की जयंती पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में एक लघु गोष्ठी आयोजित की गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम राजेन्द्र यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और एम ए की छात्रा खुशबू द्वारा उनकी प्रतिष्ठित कहानी’ जहाँ लक्ष्मी कैद हैं’ का पाठ किया गया। कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए डॉ. शशिकला जाय‌स्‌वाल ने कहा कि आज हिन्दी साहित्य में स्त्री लेखन की जो बहुलता दिखाई देती है, उसके पीछे निश्चित रूप से राजेन्द्र यादव का योगदान है। उन्होंने परस्परा से हट कर नवागत स्त्री लेखिकाओ को अपनी पत्रिका में खूब प्रकाशित किया। इस बात को मैत्रेयी पुष्पा, किरण सिंह, मन्नू भण्डारी जैसी प्रतिष्ठित लेखिकाओं ने भी स्वीकार किया है। विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता मौर्य ने कहा कि यदि हिन्दी साहित्य में किसी लेखक पर यह कहावत’ घर फूक तमाशा देखना’ चरितार्थ होता है तो वह लेखक हैं – राजेन्द्र यादव । अपने जीवन में राजेन्द्र यादव जितने चर्चित थे उतने ही विवादित भी रहे। अपनी बेवाक टिप्पणी के लिए वह हमेशा हिन्दी साहित्य के केन्द्र में रहे। वह एक तरफ छद्म राष्ट्र‌वादी लेखको एवं संगठनों पर हमलाकर थे तो दूसरी तरफ जातिवादी प्रगतिशील लेखको एवं संगठनो की भी जमकर खबर ली है। हंस का संपाद‌कीय पढ़ी जानी चाहिए। इसी क्रम में डां निरंजन कुमार यादव ने कहा कि राजेन्द्र जी की वैचारिक लेखन के आगे हम उनके सृजनात्मक लेखन को उपेक्षित नहीं कर सकते। वह नयी कहानी आंदोलन के जनक हैं। उन्होने अपने कथा साहित्य के माध्यम से मध्यवर्गीय जीवन के यथार्थ और आदर्श के ढोंग को बहुत सूक्ष्म रूप से चित्रित किया है। वह मध्वर्गीय जीवन एवं शहरी विडम्बना बोध के सबसे बड़े कथाकार हैं। प्राचार्य प्रो अनीता कुमारी ने कहा कि मैने राजेन्द्र यादव के लेखन को तो नहीं पढ़ा है लेकिन सारा आकाश’ पर बनी फिल्म को देखी है। जिसमे एक स्त्री के जीवन की विडम्बना हो बहुत ठीक ढंग से दिखाया गया है। मीडिया प्रभारी शिवकुमार ने कहा कि राजेन्द्र यादव का व्यक्तिव हिन्दी साहित्य तक ही सीमित नहीं है; उनके व्याक्तित्व की परिधि में साहित्ता के साथ-साथ समाज और संस्कृति के विभिन्न बराबर स्पर्श करते रहे है। इस अवसर पर हिंदी की सुधी छात्राएं उपस्थित रहीं और उन्होंने भी अपनी बात रखी।

DM ने दी चेतावनी, रोका वेतन

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम जनपद पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें पोषण समिति के साथ -साथ सम्भव अभियान कुपोषित बच्चों का प्रबन्धन पर समीक्षा किया गया है जिसमें स्वास्थ विभाग के साथ पोषण समिति के उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य सदस्य मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पशु चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त आजिविका मिशन के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ – साथ समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी  उपस्थित रहें। जनपद में सम्भव अभियान में बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाराचवर, देवकली, जखनियॉ, करण्डा, मनिहारी, मरदह, सदर द्वारा उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय न बनाने तथा कुपोषित बच्चों के प्रबन्धन तथा स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल ई- कवच पर रजिस्ट्रेशन नही कराने पर तथा वनज, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियों तथा ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति का विभागाीय पोर्टल पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण न कराने पर चेतावनी जारी करने तथा 31 अगस्त 2024 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बाल विकास विभाग के पोर्टल पर आंगनबाड़ी केन्द्रो का शत- प्रतिशत नहीं खुलने पर जिलाधिकारी द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया गया कि जो आंगनबाड़ी केन्द्रो को बन्द रखती है उनका मानदेय स्थायी रूप से रोक लगायी जाय तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी इसकी समीक्षा प्रत्येक दिन करें।

पोषाहार वितरण की समीक्षा में पाया गया कि लाभार्थी का मोबाइल वेरिफिकेशन शत-प्रतिशत  हो लेकिन किसी बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा मोबाइल वेरिफिकेशन शत्-प्रतिशत नहीं होने पर चेतावनी सहित निर्देशित किया गया कि इस माह के अन्तिम तिथि तक समस्त आंगनबाड़ी को युद्ध स्तर पर समस्त लाभार्थियों का मोबाइल वेरिफिकेशन पूर्ण किया जाय। यदि शत्- प्रतिशत यह दोनो कार्य पूर्ण नहीं होते है तो बाल विकास परियोजना अधिकारी की लापरवाही मानते हुये नियमानुसार कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जाय। हाट कुक्ड़ की समीक्षा में केन्द्रो पर बच्चो को खाना खिलाने तथा रसोईयों को भोजन बनाने सम्बन्धी उपभोग प्रमाण पत्र केन्द्रवार प्राप्त किया जाय तथा इसकी समीक्षा गहनता से हो कि जो खाद्यान्न तथा धनराशि प्रोषित किया गया है उसका उपभोग आंगनबाड़ी प्रधानाचार्य तथा ग्राम प्रधान द्वारा संयुक्त रूप् से प्रस्तुत किया जाय, तथा उपभोग के पश्चात देयता बनती है तो उसका नियमानुसार हस्तांतरण किया जाय। रसोईयों का मानदेय तत्काल प्रभाव से जितने बच्चों ने हॉट कुक्ड़ योजना में वास्तविक रूप से लाभान्वित किये है। उसका बच्चों के सापेक्ष नियमानुसार धनराशि तत्काल हस्तान्तरित किया जाय। इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी कासिमाबाद, अखिलेश चौहान द्वारा बैठक में बिना किसी सूचना के प्रतिभाग नही किये जाने पर वेतन तत्काल प्रभाव से रोक लगाने तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी मरदह, बिरनों, करण्डा, सैदपुर, मनिहारी एवं सदर सहित अन्य बाल विकास परियोजना अधिकारी का जिनका विभागीय पोर्टल पर शत्- प्रतिशत कार्य पूर्ण न होने पर चेतावनी जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

एकल अभियान से जुड़ी महिलाओं को राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया सम्मानित

गाजीपुर।बुधवार को रौज़ा स्थित एक इण्टर कॉलेज में आयोजित एकल अभियान आचार्य सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत उपस्थित हुई।
राज्यसभा सांसद ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माँ व माँ सरस्वती की चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। एकल अभियान से जुड़ी बहनों को साड़ी देकर सम्मानित किया ।


डा.संगीता बलवंत ने बताया कि देश में शिक्षा के लिए अनेक प्रकार से प्रयास किया जा रहा है, एकल अभियान सामाजिक शिक्षा संगठन है भारत लोक शिक्षा परिषद (पंजीकृत) द्वारा चलाया जाने वाला एक अभियान है। इस अभियान के तहत, देश के पिछड़े, ग्रामीण,दुर्गम इलाकों में शिक्षा का प्रसार किया जाता है।एकल अभियान के ज़रिए दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिया जाता है। मुख्य रूप से एकल विद्यालय वनवासी और पिछड़े क्षेत्र की संपूर्ण विकास की योजना है।


समाज के आदिवासी और अन्य वंचित वर्गों को संवैधानिक अधिकारों के ज्ञान के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और सशक्तिकरण के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बुनियादी ज्ञान प्रदान करने के लिए एकल आंदोलन की शुरुआत की गई थी। एकल विद्यालय (संस्थान) स्वास्थ्य,आर्थिक विकास और सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएँ प्रदान करके तथा संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार अधिकारों के बारे में जागरूकता प्रदान करके गाँवों के एकीकृत विकास में योगदान दे रहा है।

आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

जखनिया के समस्या और कोतवाली के भ्रष्टाचार को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश : तहसील परिसर में शासन विरोधी नारे लगाने के बाद सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

गाजीपुर। जखनियां तहसील पर मंगलवार दोपहर 12 बजे से समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ़ राजू और पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जखनियां तहसील गेट से शासन प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए 1 बजे उप जिलाधिकारी कमलेश सिंह के कार्यालय पहुंचे। वहां भी जमकर नारे लगाते हुए सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महानिरीक्षक डीजीपी लखनऊ के संबोधित ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू ने कहा कि मनिहारी मुख्य मार्ग से तहसील जखनिया व ग्राम न्यायालय होते हुए फद्दूपुर तक सड़क का पुनः निर्माण और चौड़ीकरण किया जाए। साथ ही भूडकुड़ा कोतवाली में फरियादियों के साथ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जाती है पीड़ित और गरीब फरियादियों को धमका कर धन उगाही की जा रही है। दबाव में गलत मुकदमे क़ायम किया जा रहे हैं इसको यथाशीघ्र बंद किया जाए। जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डॉक्टरों की तैनाती व हर दवा उपलब्ध कराया जाय ताकि लोगों कों सुबिधा मिल सके। राजकीय पशु अस्पताल में जल जमाव की समस्या दूर किया जाए।सहित कुल सात सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी कमलेश सिंह कों सौंपा गया।

पूर्व विधायक त्रिवेणी राम नें कहाँ कि अगर ज्ञापन के मांगो कों पूरा नहीं किया गया तों 15दिन बाद पूरा सपा पदाधिकारियों के मौजूदगी में बड़ा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मिडिया से वार्ता करते हुए कहाँ भूडकुड़ा कोतवाल तारावती और कारखास सिपाही पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहाँ कि भ्र्ष्टाचार कि जननी बन गई है।भूडकुड़ा पुलिस स्टेशन फरियादी का निष्पक्ष सुनवाई नहीं करते है बल्कि शोषण पर अमादा है। ऐसे भृष्ट कर्मचारियों का वर्षो से रहकर मठाधीश होकर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर जांच कर कार्यवाही किया जाय। इस मौके पर और विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गरीब राम,सपा के वरिष्ठ नेता रामदुलार राम,वजीर भारती, हेसामुद्दीन, राम लक्ष्मन यादव, रंगीला यादव,लल्लन कुमार,संदीप कुमार, राम नगीना यादव, राम विजय यादव,संतोष यादव, दीपक यादव पूर्वांचल, पिंटू यादव,जितेंद्र यादव,अवधेश यादव, राजू राजभर,राजेश प्रसाद, जसवंत चौहान, सुरेंद्र यादव, प्रदीप यादव,सोनू यादव, आकाश यादव,सरवन यादव, अभिषेक यादव, विशाल यादव, निसार अहमद, रिजवान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

नरेंद्र पासवान बने लोजपा के ज़िला उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री सिद्धांत मिश्र ने दिया नियुक्ति पत्र

नरेंद्र पासवान बने लोजपा के लखनऊ ज़िला के उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन मंत्री सिद्धांत मिश्र ने दिया नियुक्ति पत्र

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष के०बी०भारती के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन संगठन मज़बूत हो रहा है। इसी क्रम में रविवार को ग्राम पंचायत कपेरा मदारपुर ब्लॉक के गोसईगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नरेंद्र पासवान को नियुक्ति पत्र प्रदान कर ज़िला अध्यक्ष शम्भूनाथ गुप्ता द्वारा लखनऊ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे मैं निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूँगा। इस दौरान दर्जनों के संख्या में युवकों ने लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी के संगठन मंत्री सिद्धान्त मिश्रा ने कहा कि हमारे साथ युवाओं का साथ और बुजुर्गों का आशीर्वाद जोर शोर से मिलता जा रहा है। कहा कि सदस्यता अभियान में नवयुवक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से प्रभावित होकर उनमें आस्था दर्शा रहे हैं। इसीलिए आज दर्जनों युवाओं ने चिराग पासवान के हाथ को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

शहर कोतवाली में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने मनाई जन्माष्टमी

शहर कोतवाली में राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने मनाई जन्माष्टमी

गाज़ीपुर।जन्माष्टमी के अवसर पर सदर कोतवाली में भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव सोमवार को पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने भी सदर कोतवाली में उपस्थित हो कर जन्माष्टमी का पावन पर्व परंपरागत भक्तिभाव व पूजा अर्चना कर के मनाया।
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और समर्पण की शक्ति प्राप्त करने का अवसर देती है,जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो भक्ति और अध्यात्म की शक्ति से पूरा न हो सके। व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अथक काम करने वाले एवं राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों सहित देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।

राधा-कृष्ण साज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आज हरिशंकरी स्थित एसआरएम पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण साज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश तिवारी, नितिन आनंद, विशाल चौरसिया, सतीश उपाध्याय और मयंक तिवारी अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।सभी प्रतिभागियों ने राधा व कृष्ण का रूप धारण किया था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया । सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण आज राधा-कृष्णमय बन गया था।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेयश वर्मा, कश्वीवी वर्मा,आयेज़ा सिद्दीकी,शानवी कुमारी और अनन्या प्रजापति ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया ।इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, सतीश उपाध्याय, नितिन अग्रहरि और विद्यालय की प्रबंधक विवेक जी शिक्षक- शिक्षिकाएं व बच्चे भी उपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते दिखे डीआईजी, डीएम और एसपी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से डी आई जी ओमप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने शनिवार को सुभाष इण्टर कालेज फतेउल्लाहपुर, शिवकुमार शास्त्री इण्टर कालेज जंगीपुर, राजकीय पालिटेक्निक कालेज, इण्टर कालेज खालिसपुर एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रांग रूम, चेकिंग, फेस्टिंग, बायोमेट्रिक व्यवस्था को देखा।

इस दौरान डी आई जी  ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा की सारी तैयारी उत्कृष्ठ स्तर पर की गयी है। सभी विद्याालयों मे सी0सी0टी0वी कैमरे लगाये गये है। कन्ट्रोल रूम भी बनाये गये है। जनपद स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है जहॉ से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश के समय बायोमेट्रीक वैरीफीकेशन किया गया। निर्देशित भी किया कि किसी भी परिक्षाथी बायोमेट्रीक वैरीफीकेशन के बाद ही परीक्षा में बैठेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमे परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गयी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया।

उन्होने सेक्टर/स्टेटिक मजिस्टेªट को निर्देशित किया है कि अपने अपने कार्यो एवं दायित्वों को शत प्रतिशत निर्वहन करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। कोई भी परिक्षाथी शक के दायरे में आता है तो तत्काल उसकी तलासी लेते हुए दोषी पाये जाने पर उचित कार्यवाही की जाय। पुलिस अधीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई पुलिस फोर्स को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आस पास भीड़ नहीं होना चाहिए यह आप लोग सुनिश्चित करें।

वायरल वीडियो में असलहा लहराने वाला गिरफ्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व दो पक्षों के विवाद के दौरान एक व्यक्ति द्वारा असलहा लहराने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे तमंचे को भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के फाक्सगंज गांव में नजूल लैंड पर बने रास्ते के विवाद को लेकर कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक पक्ष की ओर से असलहा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष रास्ता चौड़ा करने के पक्ष में है तो दूसरा पक्ष रास्ते को सकरा करना चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। बीते गुरुवार को एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि एक पक्ष के व्यक्ति ने विपक्षियों पर असलहा तान दिया। काफी देर तक उक्त व्यक्ति लोगों में दहशत फैलाने की नियत से हवा में असलहा लहराता रहा। इस सम्बंध में शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने बताया कि वायरल वीडियो की छानबीन के बाद असलहा लहराने वाले विधान यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया।

तीन सितंबर से शुरू होगा बीएड में प्रवेश प्रारंभ

बी० एड० प्रवेश तीन सितम्बर 24 से होगा प्रारम्भ

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी० एड० में प्रवेश आगामी तीन सितम्बर 2024 से प्रारंभ होगा। उपरोक्त आशय की सूचना देते हुए प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश बी० एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में जिन छात्र-छात्राओं को केंद्रीय काउन्सलिंग द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय आवंटित हुआ है, उन सभी छात्र-छात्राओं का प्रवेश तीन सितम्बर 2024 से बी० एड० विभाग में प्रारम्भ होगा। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण महाविद्यालय एक सितंबर तक बन्द है। बी० एड० में प्रवेश हेतु छात्र- छात्राएं तीन सितम्बर को अपने समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं दो प्रति में छाया प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, टी.सी./प्रवजन प्रमाण पत्र आदि के साथ बी० एड० विभाग में तीन सितम्बर से उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें।

Uttar Pradesh Fast News