युवक को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल

छत से गिरे युवक को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल


गाजीपुर। 102 और 108 एम्बुलेंस आपातकाल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई एक निशुल्क योजना है। जो किसी भी तरह के मरीज को घटनास्थल से पास के स्वास्थ्य केंद्र या फिर हायर सेंटर तक पहुंचने का कार्य करता है।  गाजीपुर में तैनात 102 और 108 एंबुलेंस के द्वारा लगातार इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुद्धवार को एक युवा  जो छत से नीचे गिर गया था। जिसे गंभीर चोट आई थी। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो और उसके पश्चात राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 108 नंबर पर एक कॉल आया।  बताया गया कि थाना बिरनो के बदधू पुर गांव के रहने वाले 24 वर्षीय शिवम जो रात में सोते समय किसी तरह छत से नीचे गिर गए थे। जिन्हें गंभीर चोट आई थी और उनके परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया और कॉल आने के पश्चात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राज विजय और पायलट अशोक बताए गए लोकेशन पर पहुंचे।

और उसके पश्चात एंबुलेंस में रखे हुए स्ट्रेचर के मदद से उन्हें एंबुलेंस में शिफ्ट कराया । और रास्ते में ज्यादा दर्द होने पर आरसीपी पर कॉल करके इलाज के बारे में जानकारी लिया । और दिए गए जानकारी के अनुसार मरीज को दवा और इंजेक्शन देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया ।  जहां पर डॉक्टरों ने फर्स्ट ऐड करते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया ।और उसके पश्चात इस एंबुलेंस की मदद से मरीज को  अस्पताल के इमरजेंसी में दाखिल कराया गया।जहां पर डॉक्टर के द्वारा उसका इलाज किया गया।

बारिश होने से लोगों ने लिया राहत की सांस, लेकिन खुल गई पोल

पहली बारिश ने खोल दी नगर पालिका की पोल

सड़के और गलियां लबालब भरी दिखीं

गाजीपुर। पहली बारिश ने नगर पालिका परिषद के सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी। नाले-नांलियों की सफाई न होने पर मेन बाजार सहित सड़कों में बरसाती पानी से सड़क व गली लबालब हो गईं। बरसाती पानी के साथ नालों व नालियों का गंदा पानी दुकानों और घरों में जा घुसा। पानी निकालने के लिए दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के पहले दिन ही जनजीवन अस्त व्यस्त रहा तो आगे क्या होगा, इससे नगरवासी चिंतित दिखे। नगर में गुरुवार को 11 बजे से शुरू हुई बारिश दिन में 12:30 बजे तक लगातार जारी रही। सुबह से ही नगर का बाजार, गली, चौराहा, सड़कें नाले, नालियां चौक लबालब भर गई। बारिश के कारण नगरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण वाहन निकलने में दिक्कतें हुईं। लोगों को गड्ढों व नालियों का अंदाजा जलभराव में नहीं हो पा रहा था। आसपास के लोग राहगीरों को चिल्लाकर सावधान कर रहे थे।


हालाकि आज के बारिश से मौसम ने करवट ली है। शहर के लोग पिछले कई दिनों से कड़कड़ाती धूप और उमस वाली गर्मी से परेशान थे। गुरुवार की सुबह शुरू हुई तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दी है। लोगों के अंदर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बारिश से तापमान में गिरावट के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। झमाझम बारिश से नगर में मौसम सुहाना हो गया।

आत्मदाह करने एसपी ऑफिस पहुंचा  परिवार

आत्मदाह करने एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार

दबंग परिवार के दबंगई से परेशान होकर उठाया यह कदम

गाजीपुर। पुलिस ऑफिस पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चों ने सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का प्रयास पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर किया। इन लोगों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल से भरा बोतल उड़ेल दिया। इस दौरान वहां पर खड़े पुलिस कर्मी और एल आई यू के सिपाहियों ने तत्काल महिला के हाथ से पेट्रोल का बोतल छीना और उन सभी लोगों को पड़कर पुलिस ऑफिस में अंदर ले जाकर बातचीत करना शुरू किया। पूछताछ में पता चला कि यह लोग थाना करीमुद्दीनपुर के कामुपुर गांव के रहने वाले हैं और इन लोगों के गांव में ही एक दबंग परिवार के दबंगई से परेशान है, जिसको लेकर कई बार थाने पर भी गए लेकिन थाने पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे परेशान होकर इन लोगों ने इस तरह का आज कदम उठाया है। पीड़ित करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामुपुर मुबारकपुर निवासी अशोक यादव, पत्नी गीता यादव, पुत्र युवराज यादव, पुत्री रागिनी यादव और पुत्री वैष्णवी यादव ने बताया कि पड़ोसी एवं पट्टीदार दयाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव व सुरेश यादव से पानी बहाने को लेकर विवाद है। वही इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी पीड़ित दंपति और उनके बच्चों से लगतार वार्ता करने में जुटे हुए हैं ताकि सच्चाई का पता चल सके।

सपाई पहुंचे एसपी ऑफिस, की जांच की मांग

सपाइयों ने नीरज कुमार की संदिग्ध हालत में हुई हत्या की जांच करने की मांग की

समाजवादी नेताओं के साथ दोनों विधायक पहुंचे एसपी ऑफिस, किया मांग

गाजीपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नेतृत्व में जंगीपुर विधान सभा के नगर पंचायत के वार्ड नं0-2 मुहल्ला अम्बेडकर नगर थाना जंगीपुर के निवासी रमेश राम के पुत्र नीरज कुमार की संदिग्ध हालत में हुई मौत की जांच एवं जानकारी   प्राप्त करने के मद्देनजर तथा शोकाकुल परिवार से मिलने हेतु उनके आवास पहुंचा। जहां प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर उनकी पीड़ा और व्यथा को जाना और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल से परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए कहा कि इस घटना के पर्दाफाश करने मे पुलिस कोताही कर रही है, पुलिस का रूख सहयोगात्मक नही है। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग किया।
बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी  नौकरी और हत्या में संलिप्त लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नही हुई तो पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से परिजनों के साथ खड़ी है। पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करने को तैयार है। विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। अपराधी और पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हैं। जनता त्राहि त्राहि कर रही है और भाजपा सरकार चैन की नींद सो रही है।  इस प्रतिनिधि मण्डल में  जगदीश कुशवाहा पूर्व सांसद,  जैकिशन साहू विधायक गाजीपुर,  चौधरी , गोपाल यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजीपुर, , सिवगतुल्लाह अंसारी पूर्व विधायक मोहम्मदाबाद, काशीनाथ यादव पूर्व एम0एल0सी0, सत्य प्रकाश सोनकर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, विजय यादव पूर्व एम0एल0 सी, त्रिवेणी राम पूर्व विधायक,  जितेन्द्र कुमार भारती राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी एवं आलोक कुमार राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी शामिल थे।
इनके अतिरिक्त पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष  सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, मन्नू सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,रविन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, पूजा गौतम,अमरजीत यादव,रामवचन यादव, रामाधार यादव, विभा पाल,दारा यादव, रामाशीष यादव, सुग्गू यादव, चन्द्रभान गुप्ता आदि उपस्थित थे।

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को घूस लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

जमीन का मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगा था पांच हजार का घुस

गाजीपुर। बुधवार को मोहम्मदाबाद तहसील में रिकॉर्ड कीपर लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ घुस लेते गिरफ्तार किया। मालूम हो कि शिकायतकर्ता शिवकुमार सिन्हा पुत्र स्व रविंद्र नाथ सिन्हा ग्राम पोस्ट थाना करीमुद्दीनपुर के शिकायत के आधार पर तहसील परिसर के बरामदे से संपत्ति राजस्व लेखपाल सुरेंद्र सिंह यादव पुत्र स्व रामायण सिंह यादव को पांच हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन के मुआवजा से संबंधित पत्रावली को आगे बढ़ाने के एवज में लेखपाल द्वारा पांच हजार रुपए की की गई थी। इस मामले की जानकारी हम लोगों ने एंटी करप्शन टीम को दी। जिसके बाद यह कार्रवाई आज बुधवार को एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई है। लेखपाल को गिरफ्तार करने वाले एंटी करप्शन टीम में टीम प्रभारी सदबीर सिंह, नीरज सिंह, प्रमोद कुमार, मैनेजर सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, विनोद कुमार अजय यादव, आशीष शुक्ला, मिथिलेश यादव, सूरज गुप्ता, अश्वनी पांडे और विनय कुमार शामिल रहे।

विकास कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, दिया अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सा स्वास्थ, कृषि, पंचायती राज, पशुधन, ग्राम विकास, वन विभाग, उर्जा, सेवायोजन, बेसिक शिक्षा, लोक निर्माण सेतु निगम एवं पी0एम0जे0एस0वाई, सिचाई एवं जल संसाधन, नमामि गंगे, लघु सिचाई, नलकूप, मत्सय, उद्यान, खाद्य एवं रसद, बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन, व्यवसायिक शिक्षा, उद्योग, श्रम, खादी एवं ग्रामोद्योग एवं सहकारिता विभागो की योजनाओ की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी नेे समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए।

आई0जी0आर0एस प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार की जा रही है। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया की पंचायत सचिवालय एवं सामुदायिक सचिवालय प्रतिदिन खुलने चाहिए कहीं भी बन्द अवस्था में न मिले, इसके साथ ही गौशालायों मे समस्त मूल भूत सुविधायें उपलब्ध रहें। पशुओं के लिए चारा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

शोरूम में आग लगाने वाला शख्स गिरफ्तार 

शोरूम में आग लगाने वाला शख्स गिरफ्तार 

नौकरी से निकालने पर लगाई थी आग

गाजीपुर। क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों 13 जून को लाल दरवाजा स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के कपड़े की दुकान (बेबी लैण्ड) में आग लगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एसपी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पुलिस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 13 जून को थाना कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजा में अभियुक्त संजय कश्यप उर्फ श्याम पुत्र कालीचरन उर्फ गोपी निवासी अंजही घाट मारकीनगंज थाना कोतवाली द्वारा ओम प्रकाश अग्रवाल की बेबी लैण्ड नाम की दुकान में आग लगा दी गई। जिस संबंध में थाना कोतवाली में इस मामले में संजय कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे के बाद फरार चल रहा है संजय कश्यप को मंगलवार को सुबह 7.30 बजे क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने राजकीय सिटी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त संजय कश्यप ने  बताया कि मैं ओम प्रकाश अग्रवाल के कपड़े की दुकान में पिछले 7-8 वर्षों तक कार्य किया था। परन्तु ओम प्रकाश अग्रवाल ने मुझे 6 महीने पहले ही बेइज्जत करके दुकान से निकाल दिया था। तभी से मुझे आत्मग्लानि महसूस हो रही थी। जिसके बाद मैं इनका नुकसान करने की फिराक में था। इसी रंजिश में मैंने 13 जून को मौका देखकर इनकी दुकान में आग लगा दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक सरिया लम्बाई करीब डेढ़ फुट, एक आरी ब्लेड और एक पेंचकस बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय और क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी रामाश्रय राय, चंदन मणि त्रिपाठी शामिल रहे।

बीते महीनों हुए हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

शादी ना होने पर की थी हत्या

गाजीपुर। क्राइम ब्रांच और सैदपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 23 मई को हुए हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को  गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी सपा में मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच और सैदपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 23 मई को  सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया खतीब (मनसुखवाँ) में विनोद पुत्र बृजनाथ की हत्या का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को क्राइम ब्रांच और सैदपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 5 बजे ग्राम कटया थाना सादात के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अपाचे मोटर साइकिल (UP50CU9215 ) बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया  कि जिस लड़की से मेरी शादी तय थी, विनोद उस लड़की पर दबाव बनाता था कि मुझसे वह शादी न करे और उसके दबाव बनाने के कारण मेरी शादी टूट गई । जिससे मैं उससे रंजिश रखता था, उसी रंजिश में मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- कुन्दन उर्फ मोहित राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर निवासी ग्राम कटया थाना सादात उम्र 29 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सैदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और क्राइम ब्रांच प्रभारी रामाश्रय राय, चंदनमणि त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बीए/बीएससी 5 जुलाई और एमए/एमएससी के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष- बीए /बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी  है। इस हेतु इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अर्ह छात्राएं  महाविद्यालय की वेबसाइट http://www.gwpgc.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश आवेदन कर 5 जुलाई  तक कर सकती हैं। अब महाविद्यालय में एम ए एवं एम एस सी कक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है। जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई है। महाविद्यालय में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत प्रवेश काउंसलिंग के द्वारा किया जाएगा।  यहां पर चार संकाय -विज्ञान, मानविकी, भाषा एवं ललित कला के अंतर्गत कुल 22 विषयों में स्नातक एवं 7 विषयों –  गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास मे एम ए अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। विज्ञान संकाय के अंतर्गत एमएससी बॉटनी में अध्ययन की सुविधा है। यहां पर बी ए के अंतर्गत कुल 827 सीटें एवं बीएससी के अंतर्गत 130 सीटें प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं। परास्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र में 40 एवं एम ए के अन्य सभी विषयों  में 60-60 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार प्रदेश सरकार की विशेष पहल पर महाविद्यालय में पहली बार रोजगारपरक पाठ्यक्रम के अंतर्गत बी बी ए रिटेल का तीन वर्षीय  स्नातक पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस कोर्स में 60 सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ है।  स्नातक करने के पश्चात सुनिश्चित रोजगार करने हेतु इच्छुक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राएं इस कोर्स में ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण करा सकती हैं। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है। साथ ही यहां पर समय समय पर अनेक रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स/कार्यशाला भी संचालित किए जाते हैं।  महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार स्नातक प्रवेश हेतु काउंसलिंग जुलाई के प्रथम सप्ताह में एवं परास्नातक प्रवेश हेतु काउंसलिंग जुलाई के तृतीय सप्ताह में प्रस्तावित है। छात्राएं अपनी मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की मूल प्रति तथा हाई स्कूल- इंटरमीडिएट के अंक पत्र; जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ काउंसलिंग हेतु तैयार रहें। छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें एवं किसी भी जिज्ञासा के लिए दिए हुए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती है।

फोटो उत्सव 2.0 का हुआ आयोजन

गाजीपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन ने किया फोटो उत्सव 2.0 का आयोजन

कई जिलों से फोटोग्राफरो और वीडियोग्राफरों ने लिया भाग

गाजीपुर। रविवार को गाजीपुर फोटोग्राफी एसोसिएशन के तरफ से फोटो उत्सव 2.0 का आयोजन एक पैलेस में आयोजित किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश फोटोग्राफी संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रदेश संगठन से मिथिलेश, अमर सिंह, अंश अनंत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने संगठन का उत्साहवर्धन किया। इस फोटो उत्सव में पूरे भारतवर्ष के अलग-अलग क्षेत्र से फोटोग्राफी, वीडियोेाग्राफी कंप्यूटर, कैमरे, प्रिंटिंग से संबंधित कई स्टाल लगाए गए थे जिसमें  गाजीपुर, भदोही, बलिया, वाराणसी, मऊ इत्यादि जगहों के फोटोग्राफर, वीडियोे ग्राफरो ने आकर के इस आयोजन को पूर्ण रूप से सफल बनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर केसरी ने किया। समापन की घोषणा संजय सिंह जिला प्रभारी ने किया। मंच का संचालन अंशुल प्रजापति मीडिया प्रभारी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गाजीपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के पवन, संजय वर्मा, मिथिलेश चौहान, संजय पासवान, डब्बू सिंह, गोपाल, गौरव, सुरेंद्र जायसवाल, सुनील कुमार, विनोद प्रजापति, रमेश कुमार, रविंद्र यादव, विनय चौरसिया, विपिन चौरसिया, आकाश कश्यप एवं अन्य सभी पदाधिकारियो की अहम भूमिका रही।

Uttar Pradesh Fast News