आभूषण और पैसे लेकर कर हुए फरार

गहनें और पैसे लेकर चोर हुआ फरार

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबृक्षकापुरा में बीते सोमवार की देर रात को चोरों ने छत के सहारे मकान में प्रवेश कर कमरें का ताला तोडकर अटैची, ब्रीफकेश में रखा सोने व चांदी के करीब दो लाख का आभूषण व उन्नीस हजार नगदी लेकर फरार हो गये। अटैची, ब्रीफकेश को मकान के बगल में एक खेत में फेंक दिया। इसकी जानकारी पिडित परिवार को मंगलवार की सुबह हुई। जब वह शौच के लिए छत से नीचे उतरे तो देखा कि कमरें का दरवाजा टूटा पडा हुआ है, कमरें के अंदर प्रवेश करते ही उसके होश उड गये। उसमें रखा अटैची, ब्रीफकेश समेत उसमें रखा  सोने का मंगलसूत्र, चांदी की करधनी, नाक, कान में का सोने का आभूषण जिसकी कीमत करीब दो लाख और उन्नीस हजार नगद गायब था। इसकी सूचना पिडित ने लिखित रूप से पुलिस को दी, चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई।पिडित मोती लाल शर्मा ने बताया की वह बढई का काम करता है, वह अपने परिजनों के साथ रोज की तरह भोजन करने के बाद परिवार समेत रात को कमरा बंद कर छत पर सोने चले गये। उन्होंने बताया कि जब वह भोर में शौच के लिए छत से नीचे उतरे तो देखा कि कमरें के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है, शक होने पर जब वह अंदर गया तो देखा कि अटैची, ब्रीफकेश गायब था। जिसमें उसकी पत्नी का सोने व चांदी का आभूषण के अलावा 19 हजार नगदी था। बताया कि चोरों ने आभूषण व नगदी लेकर बाकी सामान मकान के बगल में फेंककर फरार हो गये, पिडित ने पुलिस से मांग किया कि‌ जल्द इस चोरी का पर्दाफाश कर चोरों को सलाखों के पिछे भेंजा जाए।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। बताया कि मौके पर पुलिस बल भेंज कर उसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा ।

अज्ञात कारणों से लगी, लाखों का नुकसान

अज्ञात कारणों से लगी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नरायनापुर गाँव में‌ मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके चलते 29 ग्रामीणों की 64 आवासीय झोपड़ी समेत सब्जी मंडी भी इस भीषण आग की चपेट में आने जलकर राख हो गई। इस अगलगी में नौ साइकिल, एक बाइक, चार डीजल इंजन, एक ट्रीलर भी जल गया, साथ ही आग की चपेट में आने से एक गाय, बीस बकरी भी झुलसकर मर गए। इस आग से झुलसे जानवरों का पशु चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों के सूचना के बाद  पहुंचे दो दमकल के सहयोग और खुद के भी निजी संसाधनों से सहारे आग पर काबू पाने में जुट गये। करीब चार घंटे के कडे मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे आग पर काबू पाया जा सका, तब तक सब जलकर राख हो चुका था। पिडितों व ग्रामीणों के मुताबिक इस भीषण अगलगी में घर गृहस्थी का पूरा सामान, खाद्यान्न, जानवरों का चारा, कपडा, बिस्तर, चारपाई आदि सब जल गया। इस आग में करीब दस लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान रमेश यादव ने इसकी सूचना राजस्व अधिकारियों दी, जिसके बाद पहुंचे हल्का लेखपाल उपेन्द्र कुमार शर्मा ने हुए नुकसान का सर्वे रिपोर्ट बनाकर इसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को प्रेषित कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सभी पिडितो को जल्द सहायता उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें सहुलियत हो सके।लेखपाल उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिन लोगों की झोपड़ी जली है उनमें सुवंश, डब्लू, बबलू, संतोष, मनोज, भोला, शिवकुमार, अरविन्द, प्रमोद, अशोक, राधा, पारसनाथ, कपिलदेव, विजय, अशोक, रवि, गोरख, घूरहू, राधेश्याम, सुनिल, अनिल, बद्री, किरती, विश्वनाथ, पप्पू, श्रवण, आशीष, दीपक और हरिवंश की झोपडियां जलकर राख हो गई है।एसडीएम संजय यादव ने बताया कि 29 लोगों की 64 झोपडियां, उसमें रखा सामान, जानवर आदि जल गया है। उन्होंने बताया कि लेखपाल के रिपोर्ट के आधार पर पिडितों को जल्द ही सहायता दी जाएगी। कहा कि आग पर भी काबू पा लिया गया है।

अफजाल अंसारी का जखनिया में हुआ जोरदार स्वागत

सांसद अफजाल अंसारी का जखनिया में हुआ जोरदार स्वागत

लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन का प्रदेश में बहुमत, एमएलए फतह की तैयारी: अफजाल अंसारी

दुल्लहपुर गाजीपुर। भूडकुड़ा तहसील जखनिया अंतर्गत डॉ. बी आर. अंबेडकर इंटर कॉलेज मंदरा के प्रांगण में नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत समारोह में सांसद ने कहा कि मैं अपने पचास साल के राजनीतिक जीवन में इतना जोश खरोश पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता में कभी नहीं देखा। यह चुनाव जनता खुद लड़ रही थी और देश से इन फिरका परस्त ताकतों को भगाना चाह रही थी तो वहीं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को भी बचाने के लिए देश की जनता एकजुट हो गई।अपने संबोधन में बार-बार अपने कार्यकर्ताओं और गठबंधन के नेताओं का आभार प्रकट करते रहे। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता हमारे नेता है। क्षेत्र की सड़कों पर बोलते हुए कहा कि जखनियां की खराब सड़कों को दुरस्त कराने व अधूरी सड़कों को पूरा कराने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा की किसी भी दलित मजलूम की समस्या पर ध्यान दिया जाएगा।

मंच से उन्होंने नेता और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसी ताकत के साथ हमें लड़ना है और उत्तर प्रदेश से इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है तथा अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गोपाल यादव,विधायक जयकिशन साहू, विधानसभा संयोजक डॉक्टर नन्हकू यादव,पूर्व विधायक एवं प्रभारी त्रिवेणी राम, सदर से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,सीपीएम नेता विजय बहादुर सिंह, सीपीआई नेता गुलाब सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह, गरीब राम,डा. खालिद,निशा कन्नोजिया, तुफानी यादव, संतोष यादव, अनिल यादव, रंगीला यादव, मधुसूदन पाण्डेय, रामाश्रय चौहान, मुद्रीका चौहान,वीरेंद्र यादव, मदन कुमार,सहित जखनिया विधानसभा के बहुत सारे कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आमिर अली ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपूजन चौहान ने किया।

संक्रामक रोगों के गणितीय मॉडल पर शोध करेंगे पीजी कॉलेज के डॉ. हरेन्द्र सिंह

संक्रामक रोगों के गणितीय मॉडल पर शोध करेंगे पी० जी० कॉलेज के डॉ० हरेन्द्र सिंह

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० हरेन्द्र सिंह को अनुसंधान और विकास योजना के अंतर्गत “संक्रामक रोगों का गणितीय मॉडलिंग और उनके संख्यात्मक उपचार” नामक विषय पर शोध के लिए यूपी सरकार द्वारा परियोजना प्रदान की गई है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत डॉ० हरेन्द्र सिंह विभिन्न संक्रामक रोगों की गणितीय मॉडलिंग में शोध करेंगे और उनके विभिन्न मापदण्डों का अध्ययन करेंगे। डॉ० हरेन्द्र सिंह के विभिन्न रोग मॉडलिंग पर काई शोध पत्र उच्च प्रभाव कारक वाले स्कोपस और एससीआई अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ० सिंह की रोगों की गणितीय मॉडलिंग पर तीन पुस्तकें अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक स्प्रिंगर, एल्सेवियर और टेलर और फ्रांसिस से प्रकाशित हैं। अगस्त में इनकी एक और किताब “मैथेमेटिकल मेथड्स इन मेडिकल एंड बायोलॉजिकल साइंसेज”, दुनिया के शीर्ष प्रकाशक एल्सेवियर से प्रकाशित होनी है। डॉ० सिंह के इन्हीं कार्यों के अनुभव को देखकर प्रदेश सरकार के द्वारा इन्हें अनुसंधान एवं विकास योजना के अंतर्गत यह प्रोजेक्ट मिला हुआ है। डॉ० सिंह ने बताया कि इस परियोजना के तहत प्राप्त धनराशी से शोध कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। अभी हाल ही में डॉ० सिंह को लेबनानी अमेरिकी विश्वविद्यालय और जयपुर मैथेमेटिकल सोसायटी के द्वार ‘गणितीय मॉडलिंग, अनुप्रयुक्त विश्लेषण और संगणना पर 7 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ में “यंग डिस्टिंग्विश्ड रिसर्चर अवार्ड” से सम्मानित किया गया था। पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस शोध कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ० हरेन्द्र सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की महाविद्यालय में प्रोजेक्ट करने के लिए जो भी सुविधाएं आवश्यक होंगी, वे सभी सुविधाएं महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाएंगी।

पुलिस मुठभेड़ में इनामिया बदमाश घायल

इनामियां बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

ग़ाज़ीपुर। पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हुई है। देर रात हुई मुठभेड़ मे 25 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ पर हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, बाईक और 20 हजार कैश बरामद हुआ।

एएसपी बलवन्त कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से मोटरसाइकिल चढ़ाते हुए मुहम्मदाबाद की तरफ भागने का प्रयास किया गया। उसका पीछा किया गया। हाटा नहर पुलिया से पहले ग्राम मानिकपुर जाने वाले मार्ग पर मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो भाग रहे बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल से फिसल कर गिरने के बाद पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जाने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किये गए जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया तथा उसके आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है। वाराणसी निवासी गिरफ्तार बदमाश सूरज शर्मा जनपद गाज़ीपुर से 25,000 का इनामिया है।

बाढ़ और कटान को लेकर डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

बाढ़ और कटान को लेकर डीएम ने की बैठक, दिया निर्देश

गाजीपुर। आगामी बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने ली। जिलाधिकारी ने जनपद में बाढ़ के लिहाज से अतिसेवदनशील, संवेदनशील गॉवो के आस-पास के इलाकों में सम्भावित बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए बंधो, बाढ़ चौकियो, आश्रय स्थलो, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता देवकली पम्प कैनाल ने सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने जनपद के  तहसीलो के उप जिलाधिकारीगण को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किये जा रहें प्रबन्धों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये।

राहत कैम्पों की स्थापना एवं संचालन के विषय में जिलाधिकारी ने सम्बंधित उप जिलाधिकारी को राहत शिविरों की स्थापना एवं संचालन से सम्बंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वयता बनाये रखने का निर्देश देते हुए कहा कि चॅूकि बाढ़ एक आकस्मिक आपदा है इस लिए इसके दुष्प्रभाव से बचने हेतु पहले से ही सभी बिन्दुओं पर सतर्क दृष्टि बनाये रखी जाए।

बैठक में इस वर्ष लू प्रकोप (हीट वेव) से बचाव एवं राहत के लिए कोल्ड रूम में ही लू से प्रभावित व्यक्तियों को रोकने की व्यस्था किया जाय। लू के प्रकोप से बचाव हेतु ‘क्या करे-क्या न करें’ से सम्बंधित जानकारियों का प्रचार-प्रसार करने सहित अन्य सम्बंधित विभाग द्वारा तैयार किये गये कार्य योजना पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि मृत्यु का कारण ‘लू‘ होने पर सरकार द्वारा 04 लाख की सहायता देय है। इस हेतु पोस्टमार्टम अवश्य कराया जाय, जिससे की स्पष्ट हो सके कि मृत्यु का कारण लू ही है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ईदगाहों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज

ईदगाहों में पढ़ी गई बकरीद की नमाज

डीएम और एसपी ने नमाज को कराया संपन्न

गाजीपुर। सोमवार को जनपद में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा ईदगाह सहित अन्य जगहों पर भ्रमणशील होकर इस त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा रहा है। इन्होंने विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज को अपनी उपस्थिति में सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया। इस दौरान जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के साथ अपने अपने क्षेत्र मे भ्रमणशील होकर सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण क्षेत्राधिकारी नगर, एसडीएम सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल के मौजूद थें।

डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण करने पहुंची डीएम

कहा – कर्मचारियों की शिकायत मिलने पर जारी करें नोटिस

कार्यालय बंद देख मांगा संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण

मरीज का दें ध्यान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय गोराबाजार का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां चिकित्सीय सुविधाओ एंव वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके  स्वास्थ्य  की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आई0सी0यू0 वार्ड एवं ओ0पी0डी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौराव भरती मरिजों से उनके स्वास्थ, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के बारे में एक-एक मरीजो से मिलकर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नर्सो एवं वार्ड वाय को निर्देशित कर बताया कि प्रत्येक मरीज की जिम्मेदारी आपकी है। दवा से लेकर उनके स्वास्थ्य ठीक होने तक आप सभी को अच्छे से ध्यान देना होगा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। अस्पताल में जितने भी वार्ड में मरीज है उन सभी वाडो में डाक्टर उपस्थित रहेगे। अन्यथा की स्थिति में किसी तरह की शिकायत पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने इस दौरान चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, पर्ची काउंटर, ओ0पी0डी, बाल रोग वार्ड, आई0सी0यू कक्ष, एन आर सी कक्ष, मेडिकल वार्ड (पुरूष एवं महिला), मेडिसिन वार्ड, का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मरीजो को होने वाले शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्रिन्सपल को निर्देश दिया कि किसी चिकित्सक/कर्मचारी द्वारा पैसे की मॉग करने तथा मरीजो द्वारा शिकायत पर तत्काल नोटिस जारी किया जाय। उन्होने बताया कि मौसम के दिन प्रतिदिन का तापमान बढ़ने से बीमार होने वाले मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है इसपर विशेष ध्यान दिया जाय। किसी भी मरीजो को कोई परेशानी न हो उनके ठीक होने और ठीक होकर घर चले जाने तक की पूरी रिपोट तैयार कर प्रतिदिन प्रस्तुत किया जाय। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक सोमवार को खुलने वाला विकंलाग सार्टीफिकेट छुट्टी से बन्द पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पस्टीकरण देने का निर्देश दिया एवं जिलाधिकारी ने विकंलाग सार्टीफिकेट कार्यालय कल मंगलवार को खोलने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने वार्डो एवं शौचालयो में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा0 आनन्द मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एव अन्य डाक्टर/वार्डो के नर्स उपस्थित थे।

कुशीनगर में सम्मानित हुए जिले के तीन शिक्षक

राज्य स्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला कुशीनगर में सम्मानित हुए गाजीपुर से तीन शिक्षक

गाजीपुर। मिशन शिक्षण संवाद एवं बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान जनपद कुशीनगर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला में गाजीपुर के तीन शिक्षक हुए सम्मानित। 14 एवं 15 जून को जनपद कुशीनगर के पी०एन० नेशनल पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों से चयनित शिक्षक साथियों का आगमन हुआ। इस कार्यशाला में आये हुए इन शिक्षकों के द्वारा अपने अपने विद्यालयों में किए जाने वाले शैक्षिक प्रयासों का पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। साथ ही साथ बच्चों के विकास के लिए किए जा रहे विभिन्न नवाचारों को भी प्रस्तुत किया गया।   इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में जनपद गाजीपुर से तीन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले इन तीन शिक्षकों में कंपोजिट विद्यालय कुचौरा, विकासखण्ड करंडा  से सहायक अध्यापिका  प्रीति सिंह , कंपोजिट विद्यालय डीलिया, विकासखण्ड सदर  से डा. रितु श्रीवास्तव , कंपोजिट विद्यालय सुहवल, विकास खंड रेवतीपुर से सहायक अध्यापक राजेश दूबे  रहे। तीनों शिक्षकों के द्वारा अपने अपने विद्यालय में बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे। आप सब के द्वारा नित नवीन विधियों व विभिन्न प्रकार के टीएलएम आदि के माध्यम से बच्चो के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाता है।  आप सब के प्रयासों का परिणाम भी सुखद रहता है। वर्ष दर वर्ष बच्चों के चयन की संख्या में भी वृद्धि होती जा रही है। इन सभी के कठिन परिश्रम एवं लगन को देखते हुए इस कार्यशाला में आमन्त्रित किया गया औऱ वहाँ पर जनपद कुशीनगर के विभिन्न विधानसभाओं के विधायक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पीस कमेटी की बैठक में डीएम और एसपी ने किया अपील

पीस कमेटी की बैठक में डीएम और एसपी ने किया अपील

गाजीपुर। डीएम आर्यका अखौरी एवं एसपी ओमवीर सिंह ने शनिवार को आगामी त्योहार गंगा दशहरा, बकरीद एवं रथयात्रा के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पीस कमेटी की मीटिंग की। इस मीटिंग में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु तथा संभ्रांत नागरिक मौजूद थे। मीटिंग में डीएम और एसपी ने त्योहारों के दृष्टिगत लोगों की समस्याएं सुनी और उनसे संवाद किया। उन्होंने आगामी त्योहारों को सरकार के गाइड लाइंस के साथ सकुशल, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए सभी से अपील किया। साथ ही लोगों से यह अपील की किया कि गर्मी को देखते हुए सभी लोग एक एक पौधे को गोद ले। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये पर्याप्त तैयारी करके त्योहार मनाये और अपरिहार्य परिस्थितियों में तत्काल सूचना दें जिससे उसका निस्तारण किया जा सके। उक्त मीटिंग में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, राजस्व व अन्य विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं शांति समिति के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थें।

Uttar Pradesh Fast News