शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों ने लहराया परचम

शिक्षा क्षेत्र में सफलता का लहराया परचम

गाजीपुर। शिक्षा क्षेत्र में जनपद का नाम रौशन करने वाले नौनिहालो की संख्या में लगातार इजाफा होने से शिक्षा का विकास तेजी से हुआ है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा में प्रदान करने वाले शिक्षण संस्थानो का योगदान काफी सराहनीय रहा है। चाहे वो यूपी बोर्ड या सीबीएसई बोर्ड या आईसीएससी बोर्ड सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानो से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में एक नई प्रतिशपर्धा को जन्म दिया है। इस प्रतिशपर्धा का परिणाम रहा है कि जनपद से शिक्षा प्राप्त करनें वाले छात्र-छात्रा अब विगत वर्षो में देश की सवर्ो्रच्च सेवा प्रदान करने वाले संस्थान यूपीएससी की परीक्षाओं मंे भी अपना परचम लहराने लगा है। जवाहर नवोदय विद्यालय, लुदर्स कान्वेन्ट, शाहफैज पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, जी माउण्ट लिटरा, केन्द्रीय विद्यालय, एमजेआरपी स्कूल, तुलिका पब्लिक स्कूल, रेनबो मार्डन पब्लिक स्कूल, वेद इन्टरनेशनल स्कूल, माधव सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय, आर्दश इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज व एमएच इण्टर कालेज, बापू इण्टर कालेज, जालान्स स्कूल, एसकेबीएम इण्टर कालेज, मदन मोहन मालवीय इण्टर कालेज के नर्सरी मे रोपे गये पौधे बड़े वृक्ष होकर देश व समाज में अपने शिक्षा का लोहा मंनवा रहे है। इन शिक्षण संस्थानो से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की बड़ी खेप बीएचयू, जेएनयू, डीयू, एयू, एम्स, आईआईटी, इसरो जैसे अनुसंधान केन्द्रो व उच्च शिक्षण संस्थानो में अपने शिक्षा गुणवत्ता के बल पर लोहा मनवा रहे है, जिसमें गुदड़ी के लाल 2024 बैच के आईपीएस अभिजीत पाण्डेय के पिता विश्वनाथ पाण्डेय ने बताया कि हमने बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए बहुत सघर्ष किया है और बच्चो को इसका एहसास नही होने दिया है, बच्चो को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए अभिभावको को तपस्या करनी पड़ती है जब कही जाकर गुदड़ी के लाल, लाल बहादुर शास्त्री जैसा सपूत का निर्माण होता है जो देश व राष्ट में उच्च कीर्तिमान स्थापित करता है। इनका संघर्ष काल के साथी रहे कलेक्ट्रेट के कर्मचारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इनके संघर्षो के दौर को हमने देखा है कभी हार नही माने है। इस उपलब्धियों पर माधव विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश मिश्रा ने विद्यालय में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शिवानी व विशाखा का मंुंह मिठा कराते हुए बताया कि यह विद्यार्थियो के लिए संघर्ष काल है, विद्यालयो मंे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नये नये तरीके अपनाये जा रहे है, विद्यालयो में मूलव्यवस्था में परिवर्तन किया जा रहा है। एक बार प्रतिमान स्थापित हो जाता है तो वह निरन्तर बना रहता है। जनपद का इतिहास बहुत ही स्वर्णिम रहा है जहा बड़े बड़े ज्ञानी ऋषि मुनियो की तपोस्थली रही है जिसमें ऋषि जमदग्नि, विश्वामित्र, परशुराम, पावहारी बाबा, कण्व ऋषि, मौनी बाबा, राजा गांधि, हथियाराम मठ, भुड़कुड़ा मठ, सैदपुर भीतरी के स्कन्ध गुप्त के अवशेष, मौर्य कालीन लटिया स्तूप इसके प्रमाणिक साक्ष्य है और रविन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानन्द ने इसको प्रमाणित किया है। यह जनपद के देश काल से भारत की संस्कृति, सभ्यता व समाज का पथ प्रदर्शक रहा है। शाह फैज स्कूल के टॉपर हिमांशु त्रिपाठी और इशांत सिंह ने अपने सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षक को दिया। वही कुछ बायलोजी के छात्र-छात्रों ने एमबीबीएस की तैयारी को तरजीह दिया तो कुछ ने अपनी इच्छानुरूप यूपीएससी, नीट, यूजीसी जैसे परीक्षाओं में अपनी सफलता हासिल करना चाहते है।

ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

हरिजन बस्ती में बूथ बनने से गांववाले नाराज, करेंगे बहिष्कार




गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के मतदान के सातवें चरण में वोटिंग होगी। लेकिन इससे पहले भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। इस दौरान गांव के लोग किसी पार्टी को वोट नहीं करना चाहते हैं। गांव का पूर्वी छोर पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र को बंद कर हरिजन बस्ती में मतदान केंद्र बनाए जाने से नाराज लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपा हैं और विरोध जताया।
शेरपुर कलां गांव में पिछले लोक सभा के चुनाव में प्राथमिक विद्यालय पूर्वी पर मतदान केन्द्र बनाया जाता था। किसी कारण से  इस बार चुनाव के दौरान बूथ को गांव के हरिजन बस्ती प्राथमिक विद्यालय में मर्ज कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बूथ दूर होने के चलते बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को मतदान करने में दिक्कत होगी। ऐसी स्थिति में यहां बूथ बनाया जाना जनहित में नहीं है। ग्रामीण दिनेश चन्द्र राय, रमेश राय, पंडित नारायण उपध्याय, विजय शंकर राय, रविन्द्र नाथ राय, मेराज अन्सारी, नारायण राय, मोहन कुमार राय, उमेशचन्द्र राय, सर्वदेव यादव, मुख्तार अंसारी, रामजनम सिंह यादव, दीनानाथ यादव और रामनिवास मलाह ने बूथ संख्या -335, 336, 337 व 338, प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कला पूर्वी को विद्यालय भवन निष्प्रयोजित घोषित होने के कारण प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती पर स्थानान्तरित कर दिया गया है। हरिजन बस्ती का विद्यालय सहन आबादी के बीच कम क्षेत्रफल में अवस्थित एवं दुर्गम मार्ग से युक्त हैं। उक्त परि‌स्थितियों में वृद्ध व्यक्ति एवं म‌हिलायें मतदेय स्थल तक नहीं पहुंच पायेंगे व मतदान करने से वंचित होंगे। अतः शहीद पार्क मिनी स्टेडियम हाल या सरकारी हास्पिटल, शेरपुर कलां में बूथ स्थानान्तरण करने की मांग की है।
इनसेट –
अब भी सामंजस्य स्थापित नही…
शेरपुर कलां गांव के उच्च जाति के सदस्यों और हरिजनों के बीच लगातार झगड़ा चल रहा था। 27.04.1975 को गांव के हरिजन बस्ती में आगलगी की घटना भी हो चुकी है। जिसके कारण अब भी अब भी सामंजस्य स्थापित नही हो पाया है। हरिजन बस्ती के लोग भी चाहते हैं कि विद्यालय में मर्ज किए गए बूथों को यहां से अन्य स्थानों पर स्थानान्तरण कर दिया जाए।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्रों का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

हाईस्कूल परिक्षा में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्रों का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

गाजीपुर। शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्रों ने सी० बी० एस ०ई० बोर्ड 2024 बैच के हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ एक बार पुनः अपना वर्चस्व कायम रखा। हाईस्कूल 2024 की परिक्षा में सम्मिलित छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दिए। मेधावियों की सूची में आरूष पाठक पुत्र अजीत कुमार पाठक ने 96.80 फीसदी अंक, पुर्णिमा यादव पुत्री मुकेश कुमार यादव ने 95.0 फीसदी अंक, रिया कुशवाहा पुत्री रविन्द्र कुमार कुशवाहा ने 94.6 फीसदी अंक, कौस्तुभ शर्मा पुत्र मनीष चन्द्र शर्मा ने 94.2 फीसदी अंक और सत्यम पुत्र संजय राय ने 93.6 फीसदी अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। अधिकतर विद्यार्थियों का प्रदर्शन 85 % – 90 % के बीच रहा। इस उपलब्धि के लिए डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए स्नेहाशीष प्रदान किया साथ ही साथ उन्होंने आने वाले समय में होने वाले बोर्ड की परीक्षा में और भी बेहतर परिणाम देने के प्रयास की घोषणा भी की। विद्यालय के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकुन व शिक्षकों ने आने वाले समय में मेहनत और लगन के साथ अच्छे परिणाम की ओर जागृत करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास का माहौल दिखा। स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ-साथ अभिभावक भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।

शाह फैज स्कूल के हिमांशु त्रिपाठी और इशान सिंह ने किया टॉप

गाजीपुर। नगर के प्रतिष्ठित शाहफैज स्‍कूल के सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में इशान सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्‍कूल को टाप किया है। आलोक कुमार ने 94.8 प्रतिशत, शशांक गुप्‍ता ने 93.8 प्रतिशत, अदिती ने 92.2 प्रतिशत सार्थक पासवान ने 92 प्रतिशत, मनीष सिंह ने 91.2 प्रतिशत, अंशुमान सिंह ने 91 प्रतिशत, सुभाष सिंह ने 90.4 प्रतिशत, अनुष्‍का राय ने 90.4 प्रतिशत, किसन राय ने 91 प्रतिशत, अश्‍वनी कुमार यादव ने 90.6 प्रतिशत, अमित सिंह कुशवाहा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है।



वहीं दशवीं में हिमांशु त्रिपाठी ने 98.6 प्रतिशत, सृष्टि ने 98 प्रतिशत और नव्य नारायण ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक नदीम अदहमी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्‍जवल भविष्‍य के लिए कामना किया।

जालसाज को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर पैसा लेकर फर्जी व कूटरचित नियुक्ति पत्र देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना पर शिकायत किया गया था कि प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश वर्मा निवासी ग्राम बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर नौकरी के नाम पर पैसा लेकर कई लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र प्रदान किया है जबकि विभाग में ज्वाइनिंग के लिए जाने पर ऐसा कोई पद ही नहीं पाया जाता है। इस सूचना पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तत्पश्चात  मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश वर्मा निवासी ग्राम बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर हाल पता हाउस नं0 404/1 आदर्श नगर शिवदासपुर मडुवाडीह वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को समय करीब सुबह 7.20 पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में बाराचवर जाने वाली नहर पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के पास से कुल 16 व्यक्तियों का विभिन्न विभागों में कूटरचित नियुक्ति पत्र, 11 लिफाफा व 3 खाली कर्मचारी चयन आयोग का लिफाफा बरामद किया गया। अभियुक्त प्रदीप कुमार उपरोक्त द्वारा नौकरी के नाम पर झांसा देकर लोगों से पैसा लिया करता था तथा उन व्यक्तियों को कूट रचित/फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रदान करता था एवं पैसा मांगने पर पैसा वापस नहीं करता था। अभियुक्त के एक हुण्डई वाहन को 207 MV ACT में सीज किया गया। बरामद कूटरचित व फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बाल मुकुन्द दूबे सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।

अफजाल और नुसरत सहित 6 ने किया नामांकन

गाजीपुर। 75-गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु आज सोमवार को पॉचवे दिन जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्टेªट में 6 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिसके क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सम्मुख निर्दल प्रत्याशी ज्ञानचन्द्र बिन्द स्व0 बल्ली ग्राम व पोस्ट-अन्धऊ गाजीपुर द्वारा 01 सेट,  निर्दल प्रत्याशी नुसरत अंसारी पुत्र अफजाल अंसारी शेखटोला जमालपुर मु0बाद द्वारा 01 सेट एवं समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी नुसरत अंसारी पुत्र अफजाल अंसारी द्वारा 01 सेट में  नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया गया। उसके उपरान्त समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी पुत्र सुबहानुल्लाह अंसारी ग्राम शेखटोला जमालपुर मुहम्मदाबाद द्वारा 02 सेट में नामांकन,  इस्लाम पार्टी बिन्द के प्रत्यशी मो0 साद आदिल पुत्र मो0 शबीहुदद्ीन मु0- बरबरहना, पो-सिटी द्वारा 01 सेट, युग तुलसी पार्टी के प्रत्यशी आदित्य श्रीवास्तव पुत्र उमेश चन्द्र ग्राम व पोस्ट- खरिहारीन थाना तरवॉ जिला आजमगंढ द्वारा 01 सेट, एवं निर्दल प्रत्याशी सुनील पुत्र रामजी ग्राम गोविन्दपुर जंगीपुर द्वारा 01 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।  

अफजाल और नुसरत ने किया नामांकन, 20 मई अगली तारीख

गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। जिसमें सपा प्रत्याशी अफ़ज़ाल अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अफ़ज़ाल अंसारी के नामांकन में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह, सदर विधायक जैकिशुन साहू, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव भी मौजूद रहे। जिस कार से अफ़ज़ाल अंसारी नामांकन स्थल पहुचे उसे उमर अंसारी चला रहे थे। इस दौरान नामांकन स्थल के आसपास व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे।


इसी दौरान अफ़ज़ाल अंसारी की बेटी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा समेत इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के आसपास के रास्तों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त प्रशासन द्वारा किया गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर नामांकन स्थल की तरफ आने वाले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 से 3 बजे तक चला। मालूम हो कि गाजीपुर में 1 जून को मतदान होना है। नामांकन स्थल पहुंचने से पहले अफ़ज़ाल अंसारी सपा कार्यालय लोहिया भवन पहुचे। जहां गठबंधन के दिग्गज नेताओं समेत कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद उनका काफिला जिला कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल के लिए रवाना हुआ। नामांकन स्थल पहुंचने से पहले अफजाल अंसारी और सपा विधायकों ने जिला मुख्यालय स्थित कामरेड सरयू पांडेय की मूर्ति को प्रणाम किया।

मालूम हो कि सरयू पांडेय को अफजाल का सियासी गुरु भी कहा जाता है। अफजाल अंसारी को 1985 के विधानसभा चुनावों में अपने वक़्त के जाने-माने कम्युनिस्ट नेता सरजू पांडेय ने टिकट देकर चुनाव लड़वाया था, जिसमे अफ़ज़ाल पहली बार विधायक बने। उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी से मैंने अपना नामांकन कर दिया है। बेटी नुसरत ने भी सपा से वैकल्पिक प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। साथ ही उसने एक सेट में निर्दल प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों में प्रावधान है कि एक कैंडिडेट के होते हुए कोई वैकल्पिक कैंडिडेट भी नामांकन दाखिल कर सकता है। समाजवादी पार्टी ने एबी फॉर्म दो लोगों को दिया था। मालूम हो कि हाईकोर्ट इलाहाबाद ने अफजाल अंसारी के सजा पर दाखिल याचिका पर सुनवाई की। वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता अजय श्रीवास्‍तव ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे में बहस के दौरान अधिवक्ता जीएस चतुर्वेदी, दयाशंकर मिश्र ने पक्ष रखा। कहा कि राजनीतिक रंजिश में फंसाया गया है। अफजाल अंसारी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। कहा कि घटना के कई साल बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। न्‍यायमूर्ति संजय कुमार ने लगभग तीन घंटे बहस सुनने के पश्‍चात अगली कार्रवाई के लिए 20 मई की तारीख निर्धारित की है।मालूम हो कि गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अफजाल अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि भाजपा से पारसनाथ राय और बसपा से डॉक्टर उमेश सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।

चुनाव अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

चुनाव अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक, दिया निर्देश

गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में प्रभारी अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिक, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, ईपीडीएस व्यवस्था, शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था, एफ एस टी, एस एस टी, वी एस टी, सी विजिल, वी वी टी, मीडिया, वलनैरैबिलिटी मैपिंग, वाहन/ईधन व्यवस्था, दूरभाष, चिकित्सा व्यवष्था, मतपत्र व्यवस्था, मतदान कार्मिको आदि का प्रशिक्षण, टेन्ट, फर्नीचर, बैरीकेडिंग एवं विद्युत व्यवस्था, लेखन सामग्री/निर्वाचन सामग्री, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन एवं वी0वी पैट व्यवस्था, मतदान पार्टी प्रस्थान तथा वापसी, सांख्यकीय सूचनाओं के प्रेषण की व्यवस्था एवं डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेन्ट प्लान तथा अन्य बुकलेट, भोजन एवं खान पान व्यवस्था, मतगणना के पश्चात् ईवीएम एवं वीवी पैट की सुरक्षा, कन्ट्रोल रूम व्यवस्था, प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी, वेब कास्टिंग, मानचित्र, रूट चार्ट , प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा तथा यात्रा भत्ता, प्रभारी अधिकारी पेड न्यूज, प्रभारी अधिकारी डाक इन्डेक्स, प्रभारी अधिकारी स्वीप आदि किये  जा रहे कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की गयी एवं सम्बन्धित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  बैठक में दौरान समस्त प्रभारी अधिकारियों ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सौपे गये कार्याे/तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी एवं जो भी समस्यायें आयी उनके सम्बन्ध में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य को कुशलतापूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से समयान्तर्गत सम्पन्न कराने के प्रति उत्तरदायी होगें, यदि किसी कार्य के सम्पादन में कोई कठिनाई हो रही है तो उसे सम्बन्धित उच्चाधिकारी को संज्ञान में लाकर उसका निराकरण करते हुये लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सम्पन्न करायें। उन्होंने निर्देश दिया की मतदान केन्द्रो पर सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाये, यदि कोई भी कमी है तो उसे समय रहते पूर्ण कर लिया जाये, जिन बूथों पर अभीतक विद्युत कनेकशन नहीं हो पाया है वहा विद्युत कनेक्शन तत्काल कराकर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिन मतदान केन्द्रो पर हैंड पम्प खराब पडे है उसे ठीक करायी जाय और रीबोर के आवश्यकता है उसे रिबोर किया जाये, मतदान केन्द्रो पर जाने वाले मार्ग अप्रोच मार्ग दुरुस्त रहे, यह सुनिश्चित कर लिया जाय, समस्त केन्द्रो पर वहीलचेयर एवं ओ0आर0एस की उपलब्धता रहे सुनिश्चित रहे। उन्होने सभी ए0आर0ओ से कहा कि निर्वाचन कार्य में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो जांच हेतु टीमे लगायी गयी है वह अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत क्रियाशील रहे,  विधानसभावार जो भी निर्वाचन के कार्य किये जाये उन सबका लेखा-जोखा रखा जाये और उसकी जानकारी भी रखें, अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। उन्होने निर्देशित किया कि उड़नदस्ता टीमों द्वारा जो भी नकदी पकड़ी जाये उसे कोषागार के डबल लॉक में रखा जाये। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का क्षेत्रों में कड़ाई से अनुपालन कराया जाये, अपने अपने क्षेत्रों में निरन्तर निगरानी करते रहे, यदि कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया जाये तो आवश्यक कार्रवाई की जाये। उन्होने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करायें, सभी अपने-अपने कार्याे के प्रति सजग रहे, निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सहित समस्त उपजिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश

डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सयुक्त रूप से कृषि मण्डी जंगीपुर का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं बनाये गये पार्किग स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होनंे मण्डी में लगाये गये सी0सी0टी0वी कैमरे एवं स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल एवं पूरे मण्डी की निगरानी हेतु 24 घण्टे लगातार चालू की दशा में रहे। यह सुनिश्चित किया जाय कि विद्युत वाधित होने पर किसी भी दशा में लगाये गये कैमरे बन्द न हो इसकी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मण्डी में किसी तरह से विद्युत बाधित न हो इसकी तैयारी करा ले इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। जनरेटर की व्यवस्था अवश्य रखे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, एस0पी0सी0टी, लोक निर्माण विभाग सीडी-1 एसीएन, सी0ओ0सिटि, मण्डी सचिव एवं निर्वाचन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मातृत्व दिवस पर छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

मातृत्व दिवस पर छात्र छात्राओं को दिलाई गई शपथ

गाजीपुर। शनिवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को मातृत्व दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई जिसमें माँ को समर्पित एक गीत ‘लुका छिपी’ गाया गया। जिसे कक्षा 12 के छात्र पुष्कर जी उपाध्याय ने गाया। इसी सन्दर्भ में छात्र छात्राओं को एक विशेष शपथ भी दिलाई गयी जिसमें माँ को सम्मान देने के लिए प्रेरित किया गया। प्रार्थना सभा में ही उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी ने बच्चों को सन्देश दिया की वो अपनी माँ का सम्मान करें व उन्हें हमेशा खुश रखें। आज प्री-प्राइमरी के छात्र छात्राओं की माओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 40 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम रखे गए थे। जैसे नृत्य,रैंप वाक, बिना पकाये 5 मिनट में टिफ़िन तैयार करना एवं म्यूजिकल चेयर गेम आदि। जब सभी अतिथि आ गए तो उन्हें एक एक गुलाब का फूल देकर उनका अभिवादन किया गया। उसके पश्चात प्री प्राइमरी के छात्र छात्राओं द्वारा माँ को समर्पित एक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात उप प्रधानचार्य (प्रशासन )डॉ ० प्रीति उपाध्याय ने सभी उपस्थित लोगों का अभिवादन किया व धन्यवाद भी दिया।
प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने भी अपने भाषण में कहा कि माँ सिर्फ एक होती है और उसके जाने के बाद फिर दूसरी कभी नहीं मिलती। उन्होंने नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी माओं को उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया। इस कार्यक्रम में सभी माओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी को विद्यालय की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए उपहार भी दिया गया। कार्यक्रम में संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया व साज सज्जा कला अध्यापक आमना ओबैद , उमेश एवं सिमरन ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रधानचार्य इकरामुल हक़ , उप प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी , प्री प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा , अंजलि , शिवांगी , आमना ओबैद अदि उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सभी छात्र छात्राएं, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

Uttar Pradesh Fast News