कमर,घुटने के दर्द से महिलाएं अधिक परेशान-डा.शिवम राय
गाजीपुर। महिलाएं कमर और घुटने के दर्द से अधिक पीड़ित हैं। दिनचर्या , अपने प्रति उपेक्षा का भाव और चिकित्सकों तक पहुंचने में कठिनाई रोग को अधिक बढ़ा देता है। दिनचर्या में सुधार, व्यायाम और चिकित्सकीय परामर्श से कमर दर्द, घुटने का दर्द और हड्डियों से संबंधित रोग से निजात पाया जा सकता है। रविवार को सदर ब्लाक के रसूलपुर टी शेखपुर के पंचायत भवन पर मित्रसेन प्रधान मेमोरियल सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर में मरीजों का उपचार करने के बाद वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा.शिवम राय ने उक्त बातें कहीं।
प्रधान कल्पना यादव के प्रतिनिधि और पत्रकार कमलेश यादव की देखरेख में आयोजित शिविर में डा. शिवम राय से उपचार के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपना अधिकांश दैनिक कार्य जमीन पर बैठकर करतीं हैं। जिसकी वजह से उनके घुटने की परेशानी बढ़ती जाती है। चिकित्सक की बताई सावधानियों का पालन सभी मरीजों को करना चाहिए। शिविर की दूसरी चिकित्सक स्त्री, प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ डा. सुरभि राय ने मरीजों का इलाज करने के बाद बताया कि खून और बिटामिन्स की कमी से अधिकांश गर्भवती महिलाएं जूझ रहीं हैं। लज्जा, संकोच की वजह से गर्भ धारण करने के बहुत बाद में चिकित्सक से संपर्क में आतीं हैं। वह भी नीम हकीमों के। वह केस बिगाड़ कर हाथ खड़े कर देते हैं। ऐसे मरीज जब चिकित्सक के संपर्क में आते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ऐसे मामलों में परिवार और पति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।उन्हें समय पर सचेत हो जाना चाहिए। शिविर में मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर के आयोजन में संजय कुमार राय सुमन,शशि यादव, जितेंद्र पाल,माधव चौहान, खरपत्तू राम,सिताब चंद,अरविंद पाल,योगेश यादव आदि का योगदान रहा।प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने डा. शिवम राय, डा. सुरभि राय, उनकी टीम और मित्रसेन प्रधान मेमोरियल सेवा ट्रस्ट के प्रति आभार ज्ञापित किया।ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश प्रधान ने शिविर से लाभान्वित मरीजों, आयोजक और चिकित्सक द्वय डा.शिवम राय व डा.सुरभि राय से मिले सहयोग के प्रति प्रसन्नता का इजहार किया।
हुआ ब्रेन हेमरेज, एंबुलेंस ने पहुंचाया बीचयू वाराणसी
हुआ ब्रेन हेमरेज, एंबुलेंस ने पहुंचाया बीचयू वाराणसी
गाजीपुर। 108 एंबुलेंस की जब शुरुआत की गई थी तब लोगों को यह उम्मीद नहीं थी की एक दिन उनके मुसीबत में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। जिसका नज़ारा आए दिन गाजीपुर में देखने को मिल रहा है। ऐसा ही कुछ शनिवार को हुआ जब एक ब्रेन हेमरेज मरीज को जिला अस्पताल से बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया। जहां पर उसे इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करने के बाद उसका इलाज शुरू किया गया।
102 और 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में भर्ती मरीज संध्या उम्र 18 निवासी शेखपुरा ब्लॉक कासिमाबाद के परिजनों के द्वारा फोन कर 108 एंबुलेंस के लिए डिमांड किया गया। बताया गया कि मरीज को ब्रेन हेमरेज है और उसे डॉक्टर के द्वारा वाराणसी रेफर किया गया है। इसके बाद बताए गए लोकेशन पर पायलट मुकेश कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शशि भूषण एंबुलेंस लेकर पहुंचे। और मरीज संध्या को एंबुलेंस में शिफ्ट करने के पश्चात बीएचयू वाराणसी के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह लोग डॉ रस्तोगी के दिशा निर्देश पर पूरे रास्ते मरीज की देखभाल करते हुए बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाया। जहां पर उसे इमरजेंसी में एडमिट कराया इसके पश्चात उसका इलाज शुरू हुआ।
कार्यकर्ताओं ने की बैठक,हुई चर्चा

गाजीपुर। शनिवार को भारद्वाज भवन सभागार में लोकसभा चुनाव से संबंधित वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक राजेंद्र यादव पूर्व विधायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें इंडिया गठबंधन सपा के प्रत्याशी सांसद अफजाल अंसारी भी मौजूद थे। मीटिंग में मुख्य एजेंडा चुनाव के संबंध में रणनीति बनाना था। मुख्य वक्ता अफजाल अंसारी ने चुनाव की रणनीति और देश की राजनीति पर विस्तृत चर्चा किया। भा क पा माले के ईश्वरी कुशवाहा की सी पी आई के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका यादव, सी पी एम के जिला मंत्री विजय बहादुर सिंह, माले के जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा, सी पी आई के जिला शह सचिव राम अवध राम, ईश्वर लाल गुप्ता, रामलाल राम, जोगिंदर भारती राव, वीरेंद्र, सी पी एम योगेंद्र यादव, किसान सभा के जिला मंत्री अशोक मिश्रा, उपाध्यक्ष राजदेव यादव, रामकेर यादव, जिला मीडिया प्रभारी घूरा यादव, कोषाध्यक्ष नेपाल यादव, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र राम, किसान सभा मुन्ना गिरी, नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, रविंद्र कुशवाहा, मंत्री किसान सभा अजय मिश्रा, उदयभान यादव, अंगद यादव, राम शुक्ला, राम प्रमोद कुशवाहा, माले समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, बलिराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य फेकू यादव, मोती, प्रधान मुन्नन यादव आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। सपा कार्यालय लोहिया भवन में इंडिया एयलाइंस जिसमें सभी घटक दलों की बैठक होगी और चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी जिसमें सी पी आई सी पी एम माले फॉरवर्ड ब्लॉक कांग्रेस और सपा के लोग उपस्थित रहेंगे।
प्रधान समझकर मार दी दूसरे को गोली,पुलिस ने किया खुलासा
प्रधान समझकर मार दी दूसरे को गोली, हो गए गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को दिया। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 175/24 धारा 307 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त को शनिवार को चौकिया तिराहा पर चेकिंग के दौरान घटना मे संलिप्त दो व्यक्तियों अक्षय कुमार व छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय़ कुमार की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध पिस्टल 32 बोर, दो जिन्दा कारतूस 32 बोर और एक मोटर साइकिल नं0 UP61BJ2059 काले रंग की अपाचे बरामद हुआ किया गया। जिसके आधार पर अभियोग मे धारा 34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्त अक्षय कुमार द्वारा बताया गया कि मै और छोटू कुमार आपस मे अच्छे दोस्त है । कुछ दिन पहले छोटू कुमार ने कहा था कि बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द हमारे गांव के प्रधान की मदद करते है जिससे हमारे गांव के प्रधान हमारे पिता के नाम पट्टे की जमीन खारिज कराने के लिए मुकदमा कर दिये है । इसलिये इनको रास्ते से हटाना है । तब से हम लोग संजय प्रधान को मारने के लिए योजना बनाये और संजय प्रधान आने जाने के रास्ते को पता करते रहे। जब 21 अप्रैल को पता चला कि संजय प्रधान खानपुर पोखरे के पास सतिमाता मंदिर पर किसी काम से गये है और वहां से मोटर साइकिल से निकल रहे है , तब हम लोग हाइवे से उतर कर जैसे ही पोखरे के पास पहुचे तो सतिमाता मंदिर की तरफ से पोखरा के कोने पर संजय पहुचा तो उसे मै संजय प्रधान समक्ष कर अपने पास लिये पिस्टल से गोली मार दिया और हम दोनो लोग वहा से अपाचे बाइक से भाग गये । दूसरे दिन हम लोगो को पता चला कि जिसे हम लोग गोली मारे थे वह संजय प्रधान नही थे बल्कि दूसरे संजय को गोली लगी थी । इस बात का समर्थन छोटू कुमार द्वारा भी किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, क्राइम ब्रांच प्रभारी रामाश्रय राय, सुनिल तिवारी सहित थाना कोतवाली पुलिस शालिम रही।
विभिन्न तरीकों से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक
विभिन्न तरीकों से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा जागरूक

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना निर्वाचन स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान जिले के विभिन्न विद्यालयों में जिला स्वीप को आर्डिनेटर के नेतृत्व में चुनावी पाठशाला/संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नित्य कार्यक्रम, नाटक नुक्कड, चित्रकला एवं कलश, छात्राओ द्वारा अपने हाथो में मेहदी लगाकर जागरूक करने नये नये तौर तरिको के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित लगातार किया जा रहा है। विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता/भाषण/संगोष्ठी/कक्ष बोर्ड/गीत संगीत/नाटक नुक्कड के माध्यम सें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर मतदाताओं को जागरूक किया गया एव मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलायी गयी। जिसमे लोगो को आगामी 1 जून, 2024 को पूरे जोर-सोर से मतदान करने के लिए जागरूक किया। सभी को चढ़ बढ कर मतदान करने तथा जनपद का प्रथम नम्बर पर वोट प्रतिशत लाने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासी, सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/अध्यापक के साथ छात्र/छात्राये उपस्थित रहें।
कांग्रेस कार्यालय में इंडिया एलायंस के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत
कांग्रेस कार्यालय में इंडिया एलायंस के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत

गाजीपुर। इंडिया एलाइंस के प्रत्याशी अफजाल अंसारी शनिवार को कांग्रेस पार्टी के शहर कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उनका स्वागत जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं इंडिया एलाइंस के सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के लोगों का आभार व्यक्त किया। अफजाल अंसारी के साथ बैठक करके कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल अध्यक्ष व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार अभियान के लिए निकल गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन, जिला अध्यक्ष सुनील राम, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेत्री/जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉक्टर मारकंडेय सिंह, सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, शफीक अहमद, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र, विद्याधर पांडे , हामिद अली, चंद्रिका सिंह ,राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, जनार्दन राय, संटू जैदी, शमशाद अहमद ,सतीश उपाध्याय, लाल मोहम्मद, महबूब निशा, उषा चतुर्वेदी, दिव्यांशु पांडे, हर्ष पांडे, आशुतोष गुप्ता, मोहम्मद राशिद, सुमन चौबे, सीमा विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, सुधांशु त्रिवेदी, कुंदन खरवार ओमप्रकाश पांडे, हरिओम यादव, संगीता राजभर, सीमा विश्वकर्मा, साजिद ,अछैबर बिन्द, कुंदन खरवार ,मुसाफिर बिन्द, अजय चंद्र चौबे ,श्री राम राजभर, विजय प्रकाश चौबे ,सुरेश राजभर ,शेष दुबे ,अरविंद कुमार मिश्रा, जफर अहमद , रासिद ,साजिद, शहजादे , करूणा ,गुड्डू कुमार ,सती राम सिंह, माधव कृष्ण, अरविंद कुमार मौर्य ,वीरेंद्र कुमार राय ,सीताराम राय, जफरुल्लाह अंसारी ,गुलबस यादव ,शशिकांत श्रीवास्तव ,राम अवतार भारती ,मिंटू खान, शेषनाथ दुबे ,कृष्णानंद तिवारी, ओमप्रकाश भारद्वाज, देवनारायण सिंह, नसीम, जितेन्द्र,अरविंद,शशिभूषण विनोद सिंह, राघवेन्द्र, बृजेश, सदानंद, ओमप्रकाश, ऊषा, रंभा, अरविंद, आलोक, सुरेश, मुसाफ़िर, कमलेस्वर शर्मा, ओम प्रकाश यादव ,सदानंद गुप्ता व लखन श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा लोक सभा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
भाजपा लोक सभा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। सदर विधानसभा के भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ का शनिवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया महाराजगंज शाखा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नवनिर्मित मकान में पूजा अर्चना के साथ पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह ने फिता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, लोक सभा प्रत्याशी पारस नाथ राय, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय मौजूद रहे। इससे पहले ब्राह्मण जितेन्द्र पांडेय ने पुरे विधी विधान से हवन, पूजन, आरती अराधना आह्वान पूजा किया।
इस मौके जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, पूर्व विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह गौतम, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, डा मुराहू राजभर, रामनरेश कुशवाहा, विधानसभा संयोजक सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शैलेश कुमार राम,हरेन्द्र यादव, ओमप्रकाश गुप्ता,आनन्द सिंह, ओमप्रकाश चौहान,अर्जुन सेठ,कमला गीरी, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, विनोद अग्रवाल, रविप्रकाश,लालसा भारद्वाज, गोपाल राय, योगेश सिंह, सुनील गुप्ता,विश्वप्रकाश अकेला, उमेश दूबे, मोहनलाल श्रीवास्तव, सुधीर केशरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
लोकतंत्र सेनानी,जनसंघी नेता बाल्मीकि सिंह पंचतत्व में विलीन
लोकतंत्र सेनानी, जनसंघी नेता बाल्मीकि सिंह पंचतत्व में विलीन

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के खड़गपुर, बिठौरा निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बाल स्वयं सेवक,भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा जनसंघी नेता बाल्मीकि सिंह का आज गाजीपुर श्मशानघाट पर अंत्येष्टि संस्कार पुरे राजकीय सम्मान से किया गया। उनके पैतृक घर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय,अभिनव सिन्हा,अवधेश राजभर, मन्नू राजभर, राजेश चौहान,प्रवीण सिंह,मनोज सिंह, प्रमोद राय, शशिकांत शर्मा आदि ने भाजपा झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और बाल्मीकि सिंह अमर रहे के नारे लगाए।
बाल्मीकि सिंह के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर से तथा जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से फोन करके दुख व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी।

गंगा तट श्मशान घाट पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने लोकतंत्र सेनानी बाल्मीकि सिंह को सशस्त्र सलामी देकर विदाई दी। गंगा तट पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, विभाग संचालक सच्चिदानन्द राय,भानु प्रताप सिंह, विजय शंकर राय, रामनरेश कुशवाहा, डॉक्टर प्रदीप पाठक, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह पप्पू, शशिकांत शर्मा, संकठा प्रसाद मिश्र, मन्नू राजभर, राजेश चौहान,पप्पू सिंह,रासबिहारी राय अच्छे लाल गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला,अभिमन्यु सिंह, प्रमोद राय,मनोज सिंह,लाल जी गुप्ता, पवनसुत गुप्ता आदि ने बाल्मीकि सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


उनके पुण्य स्मृति को याद करते हुए सच्चिदानंद राय चाचा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रति घोर निष्ठावान वीर सावरकर को अपना आदर्श मानने वाले बाल्मीकि सिंह कभी झूके नहीं तथा जब तक शक्ति रही पांचजन्य पत्रिका को पुरे जिले में साइकिल से वितरित करते रहे।
मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र यतिन्द्र नाथ सिंह ने दिया।
महादेवी वर्मा की कविताएँ, कहानियां और संस्मरण पूर्व की भांति आज भी प्रासंगिक:रुचि मिश्रा
महादेवी वर्मा की कविताएँ, कहानियां और संस्मरण पूर्व की भांति आज भी प्रासंगिक: रुचि मिश्रा

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में भाषा संकाय के हिंदी विषय की शोधार्थिनी रुचि मिश्रा ने अपने शोध शीर्षक “महादेवी वर्मा के गद्य साहित्य में मानवीय संवेदना का विशेष अध्ययन” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि छायावादी युग की चर्चित कवयित्री महादेवी जी ने अपनी जिस सहज, सौहार्द और एकांत आत्मीयता की अभिव्यंजना का जो अपूर्व कला-कौशल अपने गद्य रचनाओं में व्यक्त किया है, वह केवल उनकी अपनी ही कला की विशिष्टता की दृष्टि से नहीं बरन संसार- साहित्य की इस कोटि की कला के समग्र क्षेत्र में भी बेमिसाल और बेजोड़ है। उनकी कृतियाँ मानवीय भावज्ञता, संवेदना और कलात्मक प्रतिभा के अपूर्व निदर्शन की दृष्टि से शाब्दिक अर्थ में अपूर्व और अद्भुत कलात्मक चमत्कार के नमूने हैं। महादेवी वर्मा की कविताएँ, कहानियां और संस्मरण आज भी उतने ही प्रासंगिक है, जितना की पहले थे। दशको पुरानी उनकी कविताएँ और संस्मरण आज भी हमे उसी सादगी भरी दुनियां में ले जाते है । रुचि मिश्र ने यह भी कहा कि समाज में व्याप्त भौतिक सुख-साधनों के बीच रहकर आज का मनुष्य संवेदनाहीन बनता जा रहा है। आज के मनुष्य को किसी के दुःख से किसी की पीड़ा से कोई फर्क नहीं पड़ता, ऐसे निष्ठुर और कठोर हृदय विहीन समाज को महादेवी जी की जीवन्त रचनाओं के माध्यम से जागृत करने की आवश्यकता है। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थिनी ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात समिति चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, प्रोफे० अरुण कुमार यादव, शोध निर्देशक एवं हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ०) विनय कुमार दुबे, डॉ० संजय कुमार सुमन, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० समरेंद्र नारायण मिश्र, डॉ० रविशेखर सिंह, डॉ०राम दुलारे, डॉ० मनोज कुमार मिश्र, डॉ० अतुल कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे। अंत में अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जनहित के कार्य के लिए डीएम को सौंपा गया एम्बुलेंस
जनहित के कार्य के लिए डीएम को सौंपा गया एम्बुलेंस

गाजीपुर। लार्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड नन्दगंज द्वारा शुक्रवार को जनहित में उपयोग करने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को एक एम्बुलेंस प्रदान की गयी है। इस मौके पर लार्डस डिस्टिलरी लिमिटेड, नन्दगंज के महाप्रबंधक- कारखाना मनोज कुमार पाठक व वरिष्ठ प्रबंधक एच0आर आनन्द कुमार राय उपस्थित थे। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि हमारे जनहित में अनेको समाज के हीत में रहकर समाज का कार्य किया गया है। जिसमें शिक्षा से लेकर पर्यावरण एवं आदि से जुड़े हुए किसी प्रकार का कार्य हो लगातार किये जा रहे है। एम्बुलेंस को उपलब्ध कराने का मूल उद्देश्य यह है कि इसका उपयोग जनहित के लिए किया जायेगा।