गाजीपुर। शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर एसपी ओमवीर सिंह द्वारा थाना खानपुर पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया गया। इसके बाद एसपी ने आगामी लोकसभा चुनावों में ड्यूटी के लिए आने वाले केंद्रीय बालों के रुकने के लिए खानपुर थाना क्षेत्र स्थित रामजीत संस्थान महाविद्यालय तड़वा और श्री शिव यादव इंटर कॉलेज फरिदहा खानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं को चेक किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बैजनाथ इण्टर कालेज रौजा के सभाकक्ष में शुक्रवार को किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डा. बीती सिंह, डा. पूजा श्रीवास्तव ने माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल ने कहा महिलाएं हर क्षेत्र में आंधी तूफान की तरह आगे बढ़ रही हैं, महिलाएं कुछ भी ठान लें तो कोई रोक नहीं सकता है। आज हम पायलट बन रहे हैं। शिक्षिका बना रहे हैं। चांद पर जा रहे हैं। यहां तक की चंद्रयान-3 में महिलाओं की बहुत बड़ी साझेदारी रही है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में ना रोक सकेगा तुझको कोई गर तू हिम्मत कर लेगी, हर मंजिल मिल जाएगी जब तू निडर होकर चल देगी शेर बोलीं। विशिष्ट अतिथि डा. बीती सिंह ने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण का होना बहुत जरूरी है जिसके लिए शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ानी होगी। जब तक स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर नही देंगी तब तक सशक्त नही बन पाएंगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी शशि कांत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में महिलाएं पुरुषों से 10 कदम आगे चल रही है। केन्द्र में पहली बार मोदी की सरकार बनते ही सबसे पहला काम महिलाओं के सम्मान में पूरे देश भर में इज्ज़त घर के नाम से शौचालय बनवाकर सम्मान दिया गया। महिलाओं को स्वतंत्रता का अधिकार, आवास का अधिकार, राशन का अधिकार देकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चलाकर नारी सम्मान बढ़ाया है। साथ ही लोक सभा विधान सभा में 33% सीट महिलाओ के लिए आरक्षित कर आगे आकर समाज के भलाई करने के लिए उन्हें मजबूती दी है। कार्यक्रम में क्लब महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रिंकू यादव, उपाध्यक्ष सुषमा यादव तथा सचिव शहाना जहां ने स्कूल की प्रबंधक आशा मिश्रा को अंगवस्त्र देकर तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जबकि राज्य सभा सांसद डा0 संगीता बलवंत के प्रतिनिधि कुशाग्र तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि वेंकटेश को जनपद गवर्नर पवन पांडेय, पीआरओ सूर्य रेख मणि तथा संयुक्त सचिव राम नाथ कुशवाहा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने किया।
स्कूल की छात्राए खुशी, अन्नू, श्रेयांशी, कायनात, इशरत आदि ने उपस्थित महिलाओं को मतदान अवश्य करने तथा कराने के लिए शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं सहित क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, डा० जितेन्द्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिन्द आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में विभिन्न टीमों नें अपनी प्रतिभा दिखाई। चार दिवसीय यह प्रतियागिता 7 से 10 मार्च तक नेहरू स्टेडियम में संचालित रहेगी। प्रत्येक मैच में मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सेल एकेडमी उड़ीसा एवं करमपुर के मध्य खेला गया, जिसमे करमपुर 4-2 से जीत दर्ज कर विजयी रहीं।
दूसरा मैच गाजीपुर एवं मऊ के बीत खेला गया जिसमे गाजीपुर 6- 3 से विजयी हुईं। तीसरा मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं साईं अलवर (राजस्थान) के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में एकतरफा मुकाबले में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज नें साईं अलवर (राजस्थान) पर 4-1 से बढ़त बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का चौथा मैच रायसेन (मध्य प्रदेश) एवं विवेक एकेडमी वाराणसी के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई। टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्यासुद्दीन आजाद, अब्दुल मजीद, नफीस अहमद, सर्वदेव यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, अकील अहमद, हीरा यादव, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के अंतर्गत गुरूवार को रक्तदान जागरूकता अभियान से संबंधित एक रैली आमघाट कोयला घाट कलेक्टर घाट से होते हुए सुभाष नगर तक निकाली गई। रैली को प्राचार्य अनिता कुमारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने रक्तदान जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे… “रक्तदान महादान इससे बड़ा ना कोई दान” “रक्तदान अपनाओ सबका जीवन बचाओ” “ब्लड को डोनेट करें इंसानियत को प्रमोट करें” आदि लगाए ।
साथ ही स्वयंसेवियों ने डोर टू डोर कैंपेन के तहत सुभाष नगर में लोगों को रक्तदान के महत्व एवं उसकी जरूरत को लेकर लोगों को जागरूक किया एवं अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। दोपहर 12 बजे से “युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका एवं राष्ट्रीय सेवा योजना” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के प्रोफेसर अखिलेश शर्मा शास्त्री ने बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को समझाते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन डा गजनफर सईद ने किया।संगोष्ठी में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित यादव , डॉ रामनाथ ,डॉ ओम शिवानी,डा राजेश एवं अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. हरेंद्र कुमार सहित सभी स्वयंसेवी छात्राएं उपस्थित रहे ।
गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में हुआ। यह प्रतियागिता 7 मार्च से 10 मार्च 2024 तक संचालित रहेगी। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर यादव ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच साईं अलवर राजस्थान एवं सोनीपत हरियाणा के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में एकतरफा मुकाबले में साईं अलवर राजस्थान नें सोनीपत हरियाणा पर 8-0 बढ़त बनाकर विजयी घोषित हुईं। प्रतियोगिता का दूसरा मैच करमपुर एवं पटना के मध्य खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पाण्डेय नें खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान करमपुर नें पटना को 7-0 की शिकस्त देकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता मे देश की विभिन्न राज्यो की टीमे प्रतिभाग करेगी। जिसमें मुख्यतः उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, सी आर पी एफ दिल्ली, सोनीपत हरियाणा, उड़ीसा सेल, अलवर साई (राजस्थान), स्पोर्टस हॉस्टल रामपुर, बिहार ईलेवन, वाराणसी, करमपुर, एवं मेजबान गाजीपुर के अलावा अन्य संभावित टीमें प्रतिभाग करेगी।
गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में महिला विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूरे समारोह का संचालन अनुराग कुमार सिंह, राजभाषा अधिकारी एवं कीर्ति, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह तथा महिला विशेष हिंदी कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सभी महिलाओं के साथ केंक काटकार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र निर्माण तथा विकास के हर क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। महिलाएं हमारे समाज की मुख्य स्तंभ है। इनके सशक्तिकरण के दिशा में हर संभव प्रयास किए जाने की जरुरत है। यूनियन बैंक महिलाओं के विकास तथा इनके सशक्तिकरण में सदैव अग्रणी रहा है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमियों, ग्राहकों को उचित सहायता प्रदान कर उनको आगे लाने के सफल प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है एवं यह तो उत्तर प्रदेश की मातृभाषा भी है। हिंदी अपनी स्पष्टता तथा वैज्ञानिकता के कारण आज पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रही है। आज पूरे देश ही नहीं विश्व में राजभाषा हिंदी का प्रयोग बहुत ही विस्तृत रुप से की जा रही है। हमें चाहिए कि हिन्दी को राजभाषा के रुप में पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. हिन्दी सदियों से भारत के लोगों की अभिव्यक्ति की भाषा रही है. आने वाले समय में इसकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है।
क्षेत्र प्रमुख कुमार दीप्तिमान गुप्ता ने कहा कि यूनियन बैंक में हिंदी के माध्यम से ही अधिकांश बैंकिंग कार्य किए जाते हैं, हमारा प्रयास रहा है कि ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं उन्हीं की भाषा में प्रदान की जाए, इसके लिए हमारा बैंक सदैव प्रयासरत है. वर्तमान युग में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर से बेहतर परिणाम दे रही है, आने वाला समय महिलाओं का ही है, जो आज महिलाएं लड़ाकू विमान से लेकर अंतरीक्ष तक अपनी पहुंच बना रही है। हम लोगों को चाहिए कि हम लड़कियों को शिक्षित करते हुए उन्हें अवसर प्रदान करें ताकि वे समाज का नेतृत्व कर सके। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में राजभाषा दर्पण बुक का अवलोकन भी किया गया। कार्यशाला के उपरांत एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। उतकृष्ट 03 कर्मचारी को पुरस्कृत कर सभी को सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला के समापन के अवसर पर उप क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार एवं आशीष कुमार क्षेत्रीय कार्यालय, गाजीपुर ने सभी उपस्थित महिला स्टाफ सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी तथा अपने संबोधन में कहा कि आज के इस महिला विशेष कार्यशाला में जो भी उन्होंने सीखा है, उसे अपने दैनिक कार्यों में भी प्रयोग में लाना है। समापन के पश्चात प्रतिभागियों ने इसे अत्याधिक लाभप्रद एवं उपयोगी बताया।
गाजीपुर। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार तथा वर्ष का पहला त्यौहार महाशिवरात्रि से शुरू होकर छठ पूजा पर्व पर जाकर समाप्ता होता है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद के समस्त शिव मन्दिरों पर भारी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु पहुचकर माथा टेकेगे। महादेव को जलाभिषेक कर सुख समृद्धि, शान्ति जीवन जीने की कामना मागते है। काफी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड़-भाड़ रहेगी। शिव मन्दिरो पर शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरूवार को महाहर धाम एवं अन्य शिवमन्दिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ की भीड़ भाड़ ज्यादा रहेगी, जिससे मन्दिरों में दर्शन की कोई समस्या उत्पन्न न हो पहले से तैयारिया कर लिया जाय। उन्होने महाहर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी कैमरा की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लिया जाय।
गाजीपुर। कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के उपलक्ष्य में संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में जनपद में कलेक्टेट सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चचल के प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, जिला विकास अधिकारी, उप निदेकश कृषि, अधि अभि0 मण्डल विद्युत, विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के साथ कृषकों की उपस्थित में सजीव प्रसारण के माध्यम से देखा और सुना गया। इस योजना के अन्तर्गत जनपद को 1 अप्रैल, 2024 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। जिसक्रम में जनपद के निजि नलकूपो पर 39435 उपभोक्ताओं को लाभ प्राप्त होगा। अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देकर निजी नलकूपों के बिजली बिल 1 अप्रैल 2023 से माफ किया है। अब किसी भी किसान को कोई विद्युत बिल नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के निजी नलकूप उपभोक्ता 39435 लाभान्वित इस योजना से लाभ प्राप्त हुए हैं जिसमें प्रति माह विद्युत बिल 31.72 करोड रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करके लाभान्वित कराया जा रहा है। आप लोग भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। अधिशासी अधिकारियों से कहा कि इस योजना का प्रचार प्रसार कर जनपद के किसान भाइयों को लाभान्वित कराया जाए। उत्तर प्रदेश का किसान इंतजार कब से कर रहा था और आंदोलन भी करते थे। किसानों को जेल भी जाना पड़ता था। आज मुख्यमंत्री ने यह योजना लागू करके किसानों को लाभान्वित कराया है। यह योजना 1 अप्रैल 2023 से आने वाले समय तक के लिए निजी नलकूपों का बिल माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी की सरकार देश में बनी है तो देश विश्व की पांचवी शक्ति बन चुका है।
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों ने भारतीय जनता पार्टी का गठन सर्व समाज के सम्मान व विकास की जिस सोच के साथ किया था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साकार हो रहा है।यह बात आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा वर्ग सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा उन्होंने कहा कि इस देश और लोकतंत्र में कुछ ऐसे भी राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व सिर्फ एक ही परिवार के लोग करते हैं। ऐसे लोगों से हम किसी समानता का उम्मीद कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी पीडीए की बात करती है जो सिर्फ छलावा व भुलावा है। लेकिन ऐसे राजनैतिक लोगों की भावनाओं को जनता अच्छी तरह से जान चुकी है ।पिछड़ों, दलितों, नौजवानों ,गरीबों और महिलाओं के सम्मान की रक्षा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर रही है। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समर्पित संघर्षशील और अनुशासन प्रिय कार्यकर्ताओं के बदौलत आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने देश में विश्वास के साथ हो रहे विकास के सभी कार्यों का श्रेय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि आपका एक एक वोट राष्ट्र की शक्ति बन चुका है।आज हमारे कार्यकर्ताओं के मजबूत निर्णय के कारण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रचनात्मक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो निर्णय लिया है वह निर्णय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले सकते थे ।जटिल से जटिल समस्याओं को हल करने का काम भी हमारे देश प्रदेश की सरकारों ने किया है। पिछली सरकारों में पिछड़े वर्ग को सिर्फ ठगने का काम किया। इस सरकार के में अगर सबसे ज्यादा योजनाओं का लाभ अगर किसी को मिला है तो पिछड़े समाज को मिला है।
लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि चुनावों में पिछड़ों की बात करने वाले लोग सत्ता में आने के बाद सिर्फ परिवार को बढ़ावा देते हैं, जाति को बढ़ावा देते हैं, समाज के पिछड़ों को भूल जाते हैं इस तुक्ष सोच को नेस्तनाबूद करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। समाज में सबको समान अधिकार प्राप्त हो, हर व्यक्ति को सम्मान मिले यह भारतीय जनता पार्टी और उसके सरकार का प्रयास है जो उज्जवल व विकसित भारत का मजबूत आधार है। सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत चुनावों की थोड़ी सी चुक हमे विकास की दौड़ से रोक दिया है इस बार की प्रचंड बहुमत की जीत गाजीपुर के विकास की गति तय करेगा। कार्यक्रम को मनोज बिंद, प्रेम सागर राजभर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत, सम्मान पुष्प गुच्छ,माला, स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र से किया गया। डा संगीता बलवंत सदस्य राज्यसभा ने नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल राजभर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कर बधाई दिया। आभार धन्यवाद प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल राजभर तथा संचालन महामंत्री संतोष कुशवाहा ने किया।
बिरनो गाज़ीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन बिरनो ब्लॉक के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह एवं जिला के भाजपा महामंत्री प्रवीण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सैकड़ो की संख्या मे आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिलाओं ने प्रधानमंत्री का समर्थन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के माध्यम से अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।
वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक व्यापक दृष्टिकोण वाला कानून है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और भारतीय विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को मजबूत करेगा। संवाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ये देश की महिलाओं की ताकत ही थी जिसने उन राजनीतिक दलों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने के लिए मजबूर किया जो पहले इसका विरोध कर रहे थे। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, खंड विकास अधिकारी और सहायता समूह की महिलाओं सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।