राज्यपाल के भाई का निधन

राज्यपाल के भाई का निधन, जिला जज ने मनाया शोक


गाजीपुर। सिविल बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओ ने शोक मनाया। इसकी जानकारी देते हुए सिविल बार संध के अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे संघ के वरिष्ठ सदस्य बृजलाल मिश्रा 72 वर्ष की तबीयत खराब होने से मेडिकल कालेज में भर्ती रहे बुधवार के दिन उन्हे घर के लिए डिस्चार्ज किया गया। जो अपने पैतृक आवास सैदपुर के मलिकपुर गांव पहुंचे और वही पर उनकी कुछ देर बाद निधन हो गया। श्री मिश्रा 15 वर्ष तक शासकीय अधिवक्ता के रूप में अपने दाचित्व का निवर्हन किया और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के भाई थे। इनके निधन की खबर मिलते हुए अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार की अध्यक्षता में केन्द्रीय सभागार में सभी न्यायिक अधिकारियो व अधिवक्ताओ ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शान्ति की कामना और शोक संतप्त परिवार की ढाढस बधाने अधिवक्ताओ का प्रतिनिधि मण्डल उनके आवास पहुचं कर बार का शोक प्रस्ताव प्रदान कर उनके दुख की घंडी में उनके साथ रहने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अपर शासकीय अधिवक्ता पाक्सो प्रभु नरायण सिंह, रविन्द्रनाथ राय व रविन्द्र साहु मौजुद रहे। बार अपने परम्परा के अनुसार अपने दायित्यो का निहर्वन किया। अधिवक्ता बृजलाल मिश्रा का अन्तिम संस्कार गुरूवार को सैदपुर के पक्का घाट पर उनके छोटे पुत्र पवन मिश्रा ने मुखाग्नि देकर किया। अन्तिम संस्कार में चुन्नू मिश्रा, मुन्नू मिश्रा, ओमकार मिश्रा, आनन्द मिश्रा,ओमप्रकाश मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। परिवार में उनके बड़े पुत्र चन्दन मिश्रा व एक पुत्री व पत्नी का भरापुरा परिवार छोड़ गये।

मांगो को लेकर किया प्रदर्शन,दिया सरकार को चेतावनी

मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, दिया सरकार को चेतावनी

गाजीपुर। बुधवार को इंडियन पब्लिक सर्विस एंप्लॉयीज फेडरेशन इप्पसेफ व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर के एक दिवसीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रांगण में किया गया। यह प्रर्दशन 12 से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान प्रधानमंत्री भारत सरकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के सदर तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मुख्य सलाहकार व कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष एस0पी गिरी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के विस्तृत प्रकाश डाला और कर्मचारियों को एकजूट होकर के आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी – अपनी आगामी आंदोलन में सहभागिता करने का अपील किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि निजीकरण आउटसोर्सिंग एवं ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णता समाप्त किया जाए, और नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, संविदा आउटसोर्सिंग व अन्य माध्यमों से कार्यरत कर्मियों को सम्मान कार्य समान वेतन निर्धारण किया जाए, प्रदेश में सीधी भर्ती का अधिकतम आयु 40 वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए एसीपी में 8-16-24 वर्ष की सेवा पर तीन पदोन्नति वेतनमान अनुमान किया जाए। लैब टेक्नीशियन के जनपद अध्यक्ष आलोक राय द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी की 50 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मियों की स्क्रीनिंग के माध्यम से जबरन सेवा निवृत्ति को बंद किया जाए, उपार्जित अवकाश के संचय 300 दिन की सीलिंग समाप्त करते हुए तथा सेवानिवृत्ति पर 300 दिन के अवकाश नगदी कारण को बढा करके 600 दिन किया जाए, इसके अतिरिक्त पूर्व में लागू नगदी कारण व्यवस्था को बहाल किया जाए। रोडवेज परिषद के जिला मंत्री जयप्रकाश सिंह द्वारा परिवहन निगम को लंबित समस्याओं के बारे में बृहद प्रकाश डाला और प्रमुख सचिव परिवहन व प्रबंधक निदेशक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ 8 अप्रैल 2018 को संपन्न समझौता के अनुसार परिवहन निगम कर्मचारियों की वेतन भी संगतियों का निवारण 31 दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का नियमित कारण व सेवानिवृत्ति उपरांत चिकित्सा सुविधा प्रदान करना एवं बकाया महंगाई भत्ते की किस्तों की देय दिनांक से भुगतान सहित अन्य निर्णय का अनुपालन किया जाए सहित सरकार को चेतावनी दिया कि अगर सरकार बात नहीं मानती है तो अगले आंदोलन में रोडवेज का एक चक्का नहीं हिलने दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रोशन लाल द्वारा सरकार को चेतावनी दिया गया कि जो ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारियों के साथ पदोन्नति के खिलाफ सरकार का सौतेला पन व्यवहार हुआ है, इसका घोर निंदा करते हैं और इसका जवाब सरकार को आगामी चुनाव में दिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सत्याग्रह में आए सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया व कर्मचारियों से अपील किया कि आप सभी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार रहें। कहा कि जल निगम कर्मियों का विगत चार महीना से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। अगर जल निगम द्वारा कोई भी आंदोलन किया जाता है तो उसका परिषद पूर्ण समर्थन करेगा।
सत्याग्रह आंदोलन में विपिन सिंह, धर्मराज सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, देवेन्द्र कुशवाहा, कामेश्वर, अभय कुमार सिंह, धर्मराज सिंह, अजीत विजेता, अमित कुमार, जयप्रकाश यादव, विवेक कुमार, सुधीर जायसवाल, त्रिभुवन चौरसिया, संदीप, बुद्धि लाल, इम्तियाज अहमद मौजूद रहे। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन आलोक कुमार राय ने किया।

कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन,सौंपा पत्रक

ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने की सीएम घोषणा के बाद अब तक मदद न मिलने पर धरना

गाज़ीपुर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को उत्तर प्रदेश के ओला वृष्टि पीड़ित किसानों के पक्ष में जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल यूपी को संबोधित एक पत्रक मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस द्वारा ये मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने की घोषणा के बावजूद अभी तक कोई सरकारी मदद पीड़ित किसानों को नहीं मिली है, जिसके लिए आज कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय पर किसानों के हित में धरना प्रदर्शन कर रही है। हमारी मांग है कि अविलंब पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा की जाने वाली घोषणाएं महज जुमला बन कर रह जा रही हैं, जल्द ही पीड़ित किसानों को मुआवजा मिले अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने बताया कि ओलावृष्टि से पीड़ित किसान सीएम योगी की घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक मदद मिल नहीं सकी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेत्री कुसुम तिवारी, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा, सुमन चौबे, राम नगीना पांडे, हामिद अली, राजेश गुप्ता, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र, मोहम्मद राशिद, मिलिंद सिंह, माधव कृष्ण, रईस अहमद, अखिलेश यादव ,राहुल कुशवाहा ,विनोद सिंह, जमुना शर्मा, आशुतोष सिन्हा, देवेंद्र कुमार सिंह, विजय, लखन श्रीवास्तव, शमीम, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शंभू सिंह कुशवाहा, सुधांशु तिवारी, अनुराग पांडे, जितेंद्र कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाता जागरूकता वैन रवाना

कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाता जागरूकता वैन रवाना

रायफल क्लब सभागार (निर्वाचन कार्यालय) से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

गाजीपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रायफल क्लब सभागार/जिला निर्वाचन कार्यालय से बुधवार को मतदाता जागरूता वैन को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीडीओ के नेतृत्व में जिला निर्वाचन कार्यालय से महुआबाग स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज तक वैन के साथ रैली भी निकाली गई। जहां पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसडीएम प्रखर उत्तम, डीआईओएस कैस्तुभ सिंह, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अरबिंद शर्मा, सविता सिंह समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी और शिक्षक व स्कूली छात्र-छत्राएँ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि चुनाव आयोग से एक वैन मिला है। ये वैन जिले के कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाताओं जागरूकता करने के लिए आज रवाना किया गया है। जो जमानिया, मोहम्मदाबाद और जहूराबाद विधानसभा में जाएगी। इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा, हमलोगों का प्रयास है कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करे। इसबार मतदान 75 प्रतिशत के पार हो जिससे जनपद गाजीपुर का नाम रोशन हो सके।

इलेक्ट्रोल बांड को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इलेक्ट्रोल बांड को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गाजीपुर। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्राबाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य ब्रांच के सामने इलेक्ट्रोल बांड पर एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से वक्त क्यों मांगा इसको लेकर युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया गया। गाजीपुर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि क्या इस लोकतंत्र में लोगों को यह जानने का अधिकार नहीं है कि कौन किस पार्टी को कितना और किस समय चंदा दे रहा है? SBI 20 से 25 दिनों के बाद जागा और उसे एहसास हुआ कि उसे अतिरिक्त समय की जरूरत है। SBI और भारत सरकार द्वारा डोनर्स के नाम छिपाने की साफ कोशिश की जा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव माधव कृष्ण ने कहा कि SBI को सिर्फ 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के लिए 5 माह क्यों चाहिए। जानकारी देने की अंतिम तिथि से पहले SBI अचानक क्यों जागा। SBI किसको छुपा रहा है। क्या जनता को यह जानने का हक़ नहीं है कि- किसने, किसको, कितना पैसा दिया। अप्रत्याशित रूप से नहीं, बल्कि बेहद चौंकाने वाले से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और 30 जून तक का समय मांगा है। SBI न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा ऋणदाता है, बल्कि यह पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड बैंक है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जय प्रकाश यादव ने कहा कि SBI 48 करोड़ बैंक अकाउंट ऑपरेट करती है। 66,000 ATM, पूरे देश और भारत से बाहर इसकी लगभग 23,000 ब्रांच हैं। SBI को सिर्फ 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड पर डेटा देने के लिए 5 महीने की जरूरत है। एक क्लिक में डेटा निकाल सकता है। BJP इन नामों के सामने आने से इतनी डरी हुई क्यों है? इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कार्यकारी शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, अनुराग पाण्डेय, दिव्यांशु पाण्डेय, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु तिवारी, ओजस्व साहू, राहुल कुशवाहा, मंगल यादव उपस्थित रहें।

कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं:सांसद डा.संगीता बलवंत

कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं: सांसद डॉ. संगीता

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक कृषि के छात्र-छात्राओं को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के अन्तर्गत “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय कृषि” विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इसी महाविद्यालय से राजनीति की शुरुआत 1997 में किया था तथा छात्र संघ चुनाव में रिकॉर्ड मतों से उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प आप युवा छात्रों को पूरा करना है। डॉ० बलवंत ने इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित किया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर के छात्रों का ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव ( RAWE) का कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र पी० जी० कॉलेज में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने किसानों के लिए सुन्दर रंगोली भी बनायीं। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाओं को चिन्हित किया। कहा कि भारत जैसे विशाल जनसँख्या वाले देश में कृषि क्षेत्र से ही रोजगार की समस्या को हल किया जा सकता है। प्रोफे० जी० सिंह कोऑर्डिनेटर ने कृषि छात्रों के लिए चलाये जा रहे रावे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, पी० जी० कॉलेज के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोफे० अरुण कुमार यादव, डॉ० के० के० पटेल, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० अशोक कुमार, डॉ० ओमकार सिंह, आशीष बाजपेयी, आशुतोष सिंह, डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

विजेता टीम को चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने दिया पुरस्कार

विजेता टीम को चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने दिया पुरस्कार

गाज़ीपुर। लकड़ी के टाल नवाबगंज में दिलदारनगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल नेपाली ने क्रिकेट मैच के मौक़े पर कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी होता साथ ही साथ आपसी सद्भाव भी बढ़ता है। खेल को खेल की तरह खेलना चाहिए। खेल में हार जीत लगी रहती है, जो हारता है वो सीखता है। फ़ाइनल मैच सी सिटी वाराणसी एवं हिन्द ट्रेडिंग ग़ाज़ीपुर के बीच खेला गया, जिसमे रोमांचक मुक़ाबले में ग़ाज़ीपुर की टीम ने वाराणसी को 2 रनों से हरा कर ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हिन्द ट्रेडिंग ग़ाज़ीपुर कि टीम में निर्धारित ओवर में 50 रन बनाए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए काँटे के मुक़ाबले में सी सिटी वाराणसी 2 रनों पराजित हो गई।
मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट आज़ाद, मैन ऑफ़ द मैच फाइनल लालू, बेस्ट बॉलर अनस और बेस्ट बैट्समैन का खिताब आज़ाद को दिया गया। इस
टूर्नामेंट के संरक्षक ज़ुबैर अहमद सिद्दीक़ी, ज़िशान ज्या साहब, आयोजन अब्दुल्लाह सिद्दीक़ी, सैफ़ ख़ान, फ़ैसल, ओसामा, आदि रहे। टूर्नामेंट में विशेष सहयोग आशा आश्वी सामाजिक सेवा ट्रस्ट का रहा, जिसके सचिव अमित सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अहमद नवाज़, आशीष जायसवाल सदस्य भगवान शाह उक्त समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम में संरक्षक ज़ुबैर अहमद सिद्दीक़ी (रि0 इनकम टैक्स ऑफिसर) ने नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जयसवाल ”नेपाली” को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। अंत में पुरस्कार वितरण के दौरान विजेता, उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को चेयरमैन ने पुरस्कार दिया। मुख्य ट्राफ़ी एवं 30 हजार नगद पुरस्कार विजेता एवं उपविजेता को 15 हज़ार नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ”नेपाली” के द्वारा दिया गया।

सपना सिंह ने किया सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास

सपना सिंह ने किया सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास

गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जनपद के समस्त सदस्यों के साथ सम्पन्न हुआ। बैठक में 19 दिसंबर 2023 के कार्यवाही की पुष्टि सदन में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से की गयी। इस दौरान जनपद के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया तथा सदस्यों से अभद्र व्यवहार करने के कारण अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, जमानियाँ के विरूद्ध सदन द्वारा निन्दा का प्रस्ताव पारित किया गया।

जिला योजना वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जिला योजना के सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत की वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवां वित्त आयोग के टाईड व अनटाईड अनुदानों के सापेक्ष कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। विभिन्न विकासखण्डों से प्राप्त मनरेगा योजनान्तर्गत कार्ययोजनाओं का अनुमोदन जिला पंचायत सदन द्वारा किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह द्वारा कुल 61 नवीन सड़कों का लोकार्पण किया गया तथा 39 सड़कों का शिलान्यास किया गया।

इस बैठक में जंगीपुर विधायक वीरेन्द्र यादव, सदर विधायक जै किशन साहू, ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय, सदस्य फेकू यादव, रामसागर यादव, खेदन यादव, नरेन्द्र राव, नरेन्द्र यादव, आकाश यादव,  बसन्त यादव, पाचू यादव शशि प्रकाश सिंह, अजय राम, विद्या देवी सोनकर, रोखशाना, रेखा भट्ट एवं निशा यादव आदि सदस्य उपस्थित रहें। बैठक के अन्त में अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा उपस्थित विधायक एवं सदस्य का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

सीएम योगी ने दिया जनपद को पर्यटन विकास का सौगात

सीएम योगी ने दिया जनपद को पर्यटन विकास का सौगात

गाजीपुर। पर्यटन विकास आस्था एवं संस्कृति का सम्मान के अन्तर्गत 2800 करोड़ की 650 पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वर्चुअल  (लाईव) के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री ने आगे भी इसी तरह अधूरे परियोजनाओं को एक नये रूप देने की तैयारिया कर रहे है। इसी क्रम में रायफल क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह एवं एमएलसी विशाल सिंह चचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं जिला पर्यटन अधिकारी दिब्या तिवारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का लाईव प्रसारण देखा एवम सुना। योगी आदित्यनाथ के इस लोकार्पण और शिलान्यास में जनपद गाजीपुर में ग्राम सभा सिधौना पोस्ट रामपुर में गोमतीनदी स्थित महान सन्त पवहारी बाबा के हाथो स्थापित प्राचीन श्री सिद्धनाथ मन्दिर एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण, आदर्श रामलीला समिति सरतामगंज बाजार ब्लाक भदौरा में शेड का निर्माण, विधानसभा मुहम्मदाबाद में सोमेश्वर महादेव मन्दिर, बड़ा महादेवा बैजलपुर का प्रर्यटन विकास, विधानसभा जमानियॉ में राम जानकी मंदिर बरूईन का पर्यटन विकास, विधानसभा सैदपुर के अन्तर्गत औड़िहार में स्थित बराहधाम का पर्यटन विकास कार्य 5 पौराणिक एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन के द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। पर्यटन क्षेत्र के विकास से जनपद की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, धार्मिक और पौराणिक स्थलों को संरक्षित किया जाएगा।

सड़कों पर पुलिस बल के साथ गस्त करते दिखे डीएम-एसपी

सड़कों पर पुलिस बल के साथ गस्त करते दिखे डीएम-एसपी

गाजीपुर। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए एवं शान्ति व्यवस्था, बनाये रखने के लिए महाशिवरात्री एवं आगामी त्योहारों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न रास्तो से होते हुए एम0एच0 स्कूल तक पैदल गस्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजनमानस से शान्तिपूर्ण व भयमुक्त होकर मतदान करने तथा सभी त्योहारो को शान्तिपूर्वक मनाने के लिए सभी आमजन से अपील की। रूट मार्च में उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शहरी, शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News