मांगों को लेकर होगा सत्याग्रह आंदोलन:दुर्गेश श्रीवास्तव

6 मार्च 24 को पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा सत्याग्रह आंदोलन:दुर्गेश श्रीवास्तव

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक विकास भवन संपन्न हुई।जिसमें इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन( IPSEF)के राष्ट्रीय आवाहन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय कोर कमेटी द्वारा 20 :2:2024 उक्त आंदोलन सत्याग्रह का समर्थन किए जाने का निर्णय लिया गया है,व सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले करने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश से कम में जनपद मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर के प्रांगण पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर के 6 मार्च 2024 को दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक सत्याग्रह रूपी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।जिसमें जनपद से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबंध संगठनों के अध्यक्ष मंत्री वह सदस्यों से अपील किया गया है कि उक्त धारणा को सफल बनाएं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कर्मचारी शिक्षकों का पुरानी पेंशन बहुत ही जवलंत मांग है।इसे बहाल करने के लिए कर्मचारी शिक्षक विगत वर्षों से आंदोलनरत रहे हैं।उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है की कर्मचारी और शिक्षक समाज गाजीपुर से भारत सरकार सहित उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी देने का कार्य करें और पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना में हुंकार भरें।जिससे पुरानी पेंशन बहाल के लिए सरकार को विवश किया जा सके।
उक्त बैठक में आलोक राय, अरविंद कुमार सिंह, ओंकार नाथ पांडे, अमित कुमार, हनुमान यादव, बबुआ यादव, मनोज सिंह, बृजेश कुमार, प्रशांत कुमार, मांधाता सिंह, संजय यादव, रवि कुमार, गिरिजा कुशवाहा, देवेंद्र मौर्य,अभय सिंह, दिनेश यादव, अजीत विजेता, गोविंद, राजेश श्रीवास्तव,रामधनी, रविशंकर कुशवाहा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

गरीब की सेवा करना भी गुनाह हो गया है:अफजाल अंसारी

गरीब की सेवा ही मेरी खता:अफजाल अंसारी

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी पार्टी के सैदपुर विधान सभा के तत्वावधान में बाजार स्थित निर्मल उपवन में सैदपुर विधान सभा के अध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह एवं बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक अंकित भारती और विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का स्वागत किया।
अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि इस देश प्रदेश का किसान और नौजवान दुखी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान नौजवान आत्महत्या कर रहा है। लेकिन यह सरकार उनके दुख दर्द मे शरीक न होकर सत्ता पर पुन: काबिज होने के लिए षड्यंत्र और साजिशें रचने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है।यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा।यह चुनाव तय करेगा कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहेगा कि नहीं। यदि आप चाहते हो कि इस देश में लोकतंत्र,देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय, देश का सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहें तो इस देश से भाजपा सरकार को हर कीमत पर बेदखल करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर नाहक जुल्म करने का आरोप लगाते हुए कहा इस सरकार में गरीब की सेवा करना भी गुनाह हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही नीतियों के चलते उनके नेता भी परेशान है। उनके नेता टिकट वापस कर रहे हैं ,जिन्हें टिकट नहीं मिला वह सन्यास ले रहे हैं इसके बावजूद भाजपा सत्ता के मद में मदहोश होकर ” इस बार चार सौ पार ” का अंहकारपूर्ण नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी हकीकत से पूरी तरह से नावाकिफ है।उन्हें बेरोजगार नौजवानों और किसानों ,व्यापारियों, महिलाओं के गुस्से के अंदेशे से पूरी तरह बेख्याल है।
किसान और नौजवान चुनाव का इंतजार कर रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।
इस अवसर पर स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर जी के संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का नैतिक पतन होने के कारण देश में आज लोकतंत्र मृत्युशैय्या पर है। भाजपा सरकार ने लगातार नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार के पेपर लीक कारोबार के चलते नौजवानों का भविष्य अंधेरे में हैं। भाजपा नौजवानों को नौकरी देना नही चाहती इसलिए पेपर लीक की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि दंभपूर्ण बोल,आचरण और वादाखिलाफी के चलते जनता भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। आज की तारीख में पीडीए तबके के साथ साथ परी जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।
विधायक अंकित भारती ने कहा कि भाजपा सरकार का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान,छात्र ,व्यापारी सभी आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रियाँ फूंक रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,ओपी भारती,हरिनाथ यादव, खेदन यादव, देवनाथ कुशवाहा,रामजी सोनकर, श्री राम गौतम,हीरा सिंह यादव, रजई यादव ,गोविंद यादव, राजू पांडे,रामविजय चौहान, रविन्द्र प्रताप यादव,हुकूम यादव, आदि उपस्थित थे।
इस बैठक का संचालन पूर्व विधान सभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने किया।

डीएम ने किया विद्यार्थियों का आधार और प्रवेश पत्र से मिलान,पकड़े गए

डीएम ने किया विद्यार्थियों का आधार और प्रवेश पत्र से मिलान, पकड़े गए

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे लुटावन इण्टर कालेज सकरा जैतपुरा परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा परीक्षा केन्द्रों पर डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया एवं एक एक कक्ष में उपस्थित छात्र/छात्राओं का आधार से प्रवेश पत्र का मिलान भी किया।

उन्होने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए, वही अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर  शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। हाईस्कूल की प्रथम पाली अंगेजी पेपर के दौरान उपस्थित 69700 छात्र/छात्राओ में 8906 छात्र अनुपस्थित पाये गये एवं इण्टरमीडिएट की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान 295 छात्र/छात्राओं में से 10 अनुपस्थित पाये गये। इसीक्रम में इण्टरमीडिएट की द्वितीय फिजिक्स परीक्षा में 8791 छात्र/छात्राओं में 6895 छात्र अनुपस्थित पाये गये। इसी क्रम में किसान इण्टर कालेज जवाहर नगर विद्यालय में केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा परीक्षा केे दौरान आधार कार्ड से मिलान करने पर 2 छात्र द्वारा आधार कार्ड से प्रवेश पत्र से अलग पाया गया। छात्र दुसरे के स्थान पर हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में पड़कें गये। जिस क्रम में छात्र को तत्काल बड़ेसर थाना में तहरीर देकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।  

छात्राओं ने लगाए नारे,किया जागरूक

छात्राओं ने लगाए नारे, किया जागरूक

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप कोर्डिनेटर अमित यादव ने मतदाता जागरूकता पर लघु नाटिका का मंचन व राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का आयोजन छात्राओ की उपस्थित में सम्पन्न किया। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता रैली में जन-जन की है यही पुकार वोट डालो अबकी बार का नारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदुपर, तेतरी देवी महाविद्यालय सरायगोकुल द्वारा जागरूकता रैली में देते हुए अपने निर्धारित स्थल पर जाकर रैली समाप्त किया गया। रैली के दौरान छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गगन भेदी नारे लगाये जा रहे थे।

छात्राओ द्वारा रैली में जैसे चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान, बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, जागरूक देश की है पहचान हो शत प्रतिशत मतदान, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान के नारे लगाती रही।  रैली में महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी सहित स्वयंसेवी ,छात्राएं मौजूद रहीं ।

देश के सभी नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं:एमएलसी चंचल

देश के सभी नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं:एमएलसी चंचल

गाज़ीपुर। लोकसभा चुनाव निमित्त बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी किया। जिसके प्रतिरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे “मोदी का परिवार” नाम लिखा जा रहा हैँ। जिसको ट्विटर पर खूब ट्रेंड भी किया जा रहा हैँ। जिसके क्रम में गाज़ीपुर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर मोदी का परिवार लिखकर समर्थन दिया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ की विपक्ष व्यक्तिगत और क्षुद्र टिप्पणियों पर उतर आया है। उसकी हताशा और परेशानी को भारतीय जनता पार्टी समझ रही हैँ। विपक्ष के नेताओं को हार का डर अभी से सताने लगा है। एमएलसी ने कहा अभी तो यह शुरुआत है। मुझे लगता है आने वाले दिनों मे कई विपक्षीय नेताओं का मानसिक संतुलन भी बिगड़ने वाला है। एमएलसी ने कहा कि मैं ही नहीं बल्कि इस देश के समस्त नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को वितरित किया मनोनयन पत्र

ग़ाज़ीपुर।सोमवार को समाजवादी महिला सभा की बैठक जिलाध्यक्ष विभा पाल की अध्यक्षता में.पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।
इस अवसर पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला सभा की नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया ।


इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने संगठन की समीक्षा करते हुए सभी से लोकसभा के चुनाव में तन- मन- धन से जुटने का आह्वान किया । उन्होंने सभी से अपने-अपने बूथ पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की आपकी सक्रियता इस सरकार को हटाने में बहुत ही कारगर साबित होगी। आप घरों-घरों में जाकर भाजपा की महिला विरोधी एवं मंहगाई के चलते पैदा हुई दुश्वारियों के बारें में महिलाओं को बताए और भाजपा सरकार के खिलाफ अलख जगाने का काम करें।उन्होंने भाजपा सरकार को महिला विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई और दुष्कर्म की घटनाओं के चलते देश प्रदेश की महिलाए खून के आंसू रो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की संकीर्ण एवं साम्प्रदायिक सोच के चलते देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की गंगा जमुनी तहजीब और सांझी विरासत की संस्कृति को नुक्सान पहुंचा है । उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समाजवाद की रक्षा तथा नफरत की सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार का खात्मा जरूरी है । उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता योगी और मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से में है । उन्होंने कहा कि इंडिया के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा घबड़ाई हुई हैं।भाजपा के खिलाफ देश और प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है । आज जरूरत है जनता के बीच जाकर उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने और उसके खिलाफ संघर्ष को तेज करने की । उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकार को बनाने ओर हटाने में महिलाओं का अहम् योगदान होता है। पार्टी को जब-जब अवसर मिला है ,महिलाओं के हित में तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए गये हैं। उन्होंने कहा कि इस देश का संविधान और लोकतंत्र ही नहीं खतरे में है बल्कि उसकी साम्प्रदायिक नीतियों के चलते इस देश की सभ्यता और संस्कृति भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार द्वारा जो देशवासियों को यह झूठा पाठ पढ़ाया जा रहा है कि 2014से पहले इस देश में कोई विकास कार्य हुआ ही नहीं था हमारे कार्यकर्ताओं को अपने तर्क से भाजपा सरकार द्वारा बनाए जा रहे उस तिलिस्म को तोड़ने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि यह झूठे और फरेबी लोग हैं झूठ गढ़ने और कुतर्क करने में इन्हें महारत हासिल है।‌इनके साजिशों और झूठे प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,डॉ सीमा यादव, कौशिल्या यादव, यशोदा पटेल, संगीता गुप्ता,कंचन रावत, अल्का अग्रवाल, दिनेश यादव, निशा कन्नौजिया,डॉ समीर सिंह, रत्नासरोज,गुलजारी देवी,अनिता सिंह,आमिर अली, अनिता यादव, बिन्दू बाला बिन्द, अर्चना कन्नौजिया,ममता यादव, रेखा कुमारी,वर्षा यादव,चंदन सोनकर, शोभा जायसवाल, फूलती देवी,कुत्ता देवी आदि उपस्थित थे।

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

गाजीपुर। शनिवार को कचहरी स्थित कामरेड सरजू पांडे पार्क में वर्तमान सरकार के अन्याय के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि इस सरकार में किसी को न्याय मिलना असंभव है। चाहें वह छात्रहित में हो, चाहे दलितहित में हो, या किसानहित हो। यहां सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। बीएचयू में जिस तरह छात्रा के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा घिनौना कार्य हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। यह कभी भी जनता का हित नहीं चाहती है, आज महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। दो दिन पहले रामपुर जिले में दलित छात्र की पुलिस की गोली से हुई मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सीबीआई से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर दलित परिवार को 50 लाख रुपए की मदद और एक नौकरी मांग करती है। यह सरकार का दलित विरोधी मुखौटा सामने आ गया है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है, जिसमें न्याय की गुहार लगाना एक तरह से भैंस के आगे बीन बजाना है। एआईसीसी के सदस्य रविकांत राय ने कहा कि इस सरकार में छात्रों का परीक्षा पेपर लीक होता है। इस सरकार का लाइन ऑर्डर फेल हो चुका है। वर्तमान सरकार में न्याय पाना असंभव है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने धरना प्रदर्शन में कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तभी सबको न्याय मिलेगा। इस दौरान पूर्व विधायक अमिताब अनिल दुबे, डॉक्टर मारकंडे सिंह, लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, लाल मोहम्मद, विद्याधर पांडे, अवधेश, सुमन चौबे, उषा चतुर्वेदी, महबूब निशा, किरण देवी, गयासुद्दीन, जफरुल्लाह अंसारी, विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, रईस अहमद, जावेद खान, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र कुमार, राशिद भाई, शंभू कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश पांडे, कुंदन खरवार, नसीम अहमद, शशि भूषण राय, सतिराम सिंह, आफताब आलम, प्रभु नारायण पांडे, अक्षय, अरविंद, मुसाफिर बिंद, पांचू बिंद, राहुल मौर्य, सुदामा यादव, सुशील सिंह, विजय शंकर पांडे आदि उपस्थित थे।

410 में 160 का हुआ चयन

410 में से 160 का हुआ चयन

गाजीपुर। शनिवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड कासिमाबाद में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं क्वैस सर्विस प्रा0लि0, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा गाजीपुर, जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु कुल 05 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में लगभग 410 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 160 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। आगामी रोजगार मेला विकास खण्ड भांवरकोल में 4 मार्च 2024, को प्रातः11 बजे से आयोजित होगा।

सीडीओ ने 76 प्रार्थना पत्रों में से 9 का किया निस्तारण

सीडीओ ने 76 प्रार्थना पत्रों में से 9 का किया निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस समाधान दिवस मे 76 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 9 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 338 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर सिर्फ 30 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्र और राज्य के मुखिया जनता को अपना परिवार समझकर करते हैं कार्य:सांसद डा.संगीता बलवंत

केंद्र और राज्य के मुखिया जनता को अपना परिवार समझकर करते हैं कार्य: सांसद डा. संगीता

गाजीपुर। मनरेगा योजना अन्तर्गत पूरे प्रदेश में 1,100 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) का लोकार्पण एवं 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को लखनऊ लोक भवन से किया गया। इसी क्रम में जनपद में बने लगभग 12  ‘‘अन्नपूर्णा भवनों‘‘ में से ग्राम पंचायत गोला विकासखंड देवकली के अन्नपूर्णा भवन पर इस कार्यक्रम का सूचना विभाग द्वारा सजीव प्रसारण सांसद राज्यसभा डा. संगीता बलवन्त, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी,  अपर जिला अधिकारी (वि0 रा0) एवं आम जनमानस की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा डा. संगीता बलवन्त ने गॉव गोला में बनाये गये अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर दुकानों) का फीता काटकर उद्घाटन किया।

त्तपश्चात उन्होने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा  समाज के अन्तिम पायदान पर स्थित व्यक्ति तक पहुचने तथा उनको हर योजना का लाभ दिलाने हेतु गम्भीरता पूर्वक सोच रही है। उन्होने कहा कि हर घर आवास योजना, शौचालय, राशन, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा एवं अन्य प्रकार की लाभपरक  योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आज गोला गॉव में मॉडल उचित दर दुकान का लोकापर्ण गॉव एवं आस पास के लोगो के लिए सुनहरा अवसर है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ने लोक भवन लखनऊ से किया। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य के मुखिया पूरी जनता को अपना परिवार समझकर कार्य करते हुए विकास को गति दे रहे है।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिला अधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, खण्ड विकास अधिकरी देवकली, जिला आपूर्ति कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी, एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

Uttar Pradesh Fast News