प्रथम स्थान पर पीजी कॉलेज-द्वितीय स्थान पर महिला पीजी कॉलेज

गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज की प्रज्ञा रेंजर टीम ने विगत 8 और 9 मार्च को बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलालपुर जौनपुर में आयोजित 32 वे विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स समागम में संघर्षपूर्ण मुकाबले में द्वितीय स्थान पर रही। जबकि रेंजर्स वर्ग में पीजी कॉलेज प्रथम एवं बयालसी महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रही। इस समागम में जौनपुर और गाजीपुर से जुड़े जनपद में प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाली कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रज्ञा रेंजर टीम ने मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, पोस्टर,  प्राथमिक चिकित्सा, गांठ-फांस-बंधन एवं पायनियरिंग प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान पर रहीं तथा वर्दी, निबंध, नाटक, टेंट, टीम काउंसिल, किम्स गेम, सेंड स्टोरी, झांकी, रोल प्ले आदि में द्वितीय स्थान पर रही।

महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर टीम अपने टीम लीडर समीना, उप लीडर सुरेखा बिंद के नेतृत्व में सीनियर रेंजर सविता रावत, रितु यादव तथा रेंजर प्रभारी डॉ शिव कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। टीम की इस जीत पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी, एवं प्राध्यापक डॉ विकास सिंह, डॉ अमित यादव, डॉ निरंजन कुमार, डॉ शिखा सिंह ऑफर रेंजर टीम और प्रभारी डॉ शिव कुमार को बधाइयां दी। प्रज्ञा टीम की ओर से रितु यादव, कंचन, जेबा, जोया, शिल्पी, रागिनी, प्रीति, अंकिता पांडेय आदि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विजेता टीम को समापन सत्र के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ अनिल प्रताप सिंह, डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ जगदीश सिंह दीक्षित तथा डॉ अलकेशरी सिंह ने ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया।

फाइनल मुकाबले में दो दो की बराबरी पर रहे प्रयागराज और करमपुर टीम

गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में खेला गया। यह प्रतियागिता नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में 7 से 10 मार्च 2024 तक संचालित थी। रविवार को प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं करमपुर (गाजीपुर) के मध्य खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रहीं और दोनों टीमें मैच के दौरान निर्धारित समय में दो दो के बराबरी पर रहीं। निर्णय हेतु ट्राईवेकर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज 4- 2 से विजयी हुईं। बेस्ट प्लेयर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के गोलकीपर आयुष द्विवेदी एवं मैन ऑफ द टोर्नामेंट रायसेन मध्यप्रदेश के शाह फैसल रहे।

खिलाड़ियों का सम्मान समारोह क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद अब्दुल मजीद, सर्वदेव सिंह यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, इरशाद अहमद , नज़ीर अहमद,अकील अहमद ,हीरा यादव, राकेश तिवारी, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, , मो0 इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

गाजीपुर। सद्भावना कप अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में खेला गया। यह प्रतियागिता नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में 7 से 10 मार्च 2024 तक संचालित थी। रविवार को प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज एवं करमपुर (गाजीपुर) के मध्य खेला गया। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रहीं और दोनों टीमें मैच के दौरान निर्धारित समय में दो दो के बराबरी पर रहीं। निर्णय हेतु ट्राईवेकर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज 4- 2 से विजयी हुईं। बेस्ट प्लेयर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के गोलकीपर आयुष द्विवेदी एवं मैन ऑफ द टोर्नामेंट रायसेन मध्यप्रदेश के शाह फैसल रहे। खिलाड़ियों का सम्मान समारोह क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका में हॉकी इंडिया के तरफ से रमीज कुरैशी एवं मनीष कुमार द्विवेदी ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर अमिताभ गौतम, स्कोरिंग जज संदीप पाठक एवं टाइमिंग जज के लिए सूर्य प्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने की बात कही। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नफीस अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद अब्दुल मजीद, सर्वदेव सिंह यादव, दिनेश यादव, शाहजहां खान, इरशाद अहमद , नज़ीर अहमद,अकील अहमद ,हीरा यादव, राकेश तिवारी, आदिल, राजेश प्रजापति, राजन प्रजापति , धीरज सिंह, , मो0 इलियास, समशी, रइस अहमद (राजू ), आशिफ इक़बाल, मोईन, करन एवं अन्य खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

एमएलसी चंचल ने किया लोकार्पण

गाजीपुर। रविवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बिरनो ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोर एवं ग्राम पंचायत लहुरापुर में विधायक निधि योजना अंतर्गत बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। इसी बीच ग्रामपंचायत शेखपुर मे (शेखपुर रूहीपुर मार्ग पर रामदुलार कनौजिया के घर से बनवासी बस्ती भुसरूपुर तक इंटरलॉकिंग सड़क) तथा ग्रामपंचायत अरशदपुर में ( चुनमुन राय के खेत से बसंत राम के मकान तक सीसी रोड )का भी लोकार्पण किया। तत्पश्चात मनिहारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कस्बा दयालपुर( शादियाबाद) में पंचायत भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, पुर्व ब्लॉक प्रमुख सादात कमलेश सिंह होकाडु ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष राम, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक , विनीत सिंह ,प्रधान मधुबन अंशु सिंह, प्रधान हंसराजपुर ज्ञानेंद्र गुप्ता ,प्रधान क़स्बादयालपुर रियाज़ उर्फ गुड्डू, प्रधान शेखपुर, प्रधान अरसदपुर , प्रधान कोर प्रमोद सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि लहुरापुर अजीत सिंह, प्रधान तारनपुर मन्नू सिंह, प्रधान अविसहन अरविंद सिंह झप्सू, प्रधान खड़गपुर लल्लन सिंह, प्रधान सरवनडीह रमेश यादव, दिनेश वर्मा ,भट्ठा संघ महामंत्री लल्लन सिंह ,राजेश सिंह, सतीश सिंह सहित आदि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

शिविर का हुआ समापन, छात्राओं ने किया जागरूक

गाजीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर के अंतर्गत आज सातवें दिन शनिवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह 9:00 बजे गंगा गंगा स्वच्छता जागरूकता अभियान से संबंधित आमघाट से कलेक्टर घाट होते हुए ददरी घाट तक एक रैली निकाली गई । रैली को प्राचार्य अनिता कुमारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम शिवानी, डा रामनाथ केशरवानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने गंगा स्वच्छता जागरूकता संबंधी तमाम नारे जैसे…
“गंगा को स्वच्छ बनाना है
गंदगी को हटाना है”
” गंगा तट पर वृक्ष ललगाए
गंगा का स्वच्छ बनाएं”
” घाट घाट चमकाएंगे
गंगा को स्वच्छ बनाएंगे”
आदि लगाए ।

सप्त दिवसीय समापन शिविर के मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडे एवं संजय कुमार सोनी रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने की।अतिथियों का स्वागत एवं सप्त दिवसीय कार्यक्रम आख्या वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अमित यादव ने प्रस्तुत किया।


प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रनिर्माण में योगदान करने हेतु मार्गदर्शन किया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रेया मौर्य और उसकी टीम ने मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। अर्चिता ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। बुशरा अली और टीम ने सोशल मीडिया के प्रभावों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि राम नगीना यादव ने समाज कल्याण से संचालित सामूहिक विवाह योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना वृद्धाश्रम एवं एटीएस विद्यालय के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि दिलीप पांडे एवं संजय कुमार सोनी ने अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर गजनफर सईद ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉक्टर राजेश कुमार यादव डॉ विकास सिंह डॉक्टर सर्वेश सिंह डॉक्टर हरेंद्र यादव डॉ संगीता मौर्य प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार सिंह एवं शिक्षिका मंजू आनंद, प्रीति सिंह,रीना आदि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने दिया संकल्प पत्र पर सुझाव

संकल्प पत्र सुझाव अभियान में ग्रामीणों ने दिए अपने सुझाव

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान में एल ई डी वैन सुझाव पेटिका के साथ शनिवार को खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार पहुंची। जहां क्षेत्र भर के लोगों ने राष्ट्र हित , समाज हित एवं विकसित भारत के कार्य योजनाओं हेतु अपने अपने सुझाव पत्र पेटिका मे डाला। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ता देश हित, समाज हित, राष्ट्रीय नवनिर्माण के प्रति समर्पित होकर कार्य करते है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य भारतीय जनता पार्टी  सरकार की विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों के आधार भूत ढांचे के विभिन्न विकास परक कार्यों के परिणाम तथा  जनता के विश्वास के बल पर आज देश विकसित भारत सपने को पूर्ण करने का संकल्प ले रहा है। इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष चौहान.लाल बहादुर यादव .श्याम कुंवर मौर्या.संजीव पांडेय. अचल सिंह, तेज बहादुर सिंह,.विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

पीएम मोदी करेंगे रेल सह रोड ब्रिज का लोकार्पण

पीएम मोदी करेंगे रेल सह रोड का लोकार्पण



गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी सरकार की बहुप्रतीक्षित 1650 करोड़  की योजना गंगा नदी पर रेल सह सड़क परियोजना का लोकार्पण तथा  गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से दिलदारनगर तक के लिए एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रविवार को बर्चुवल करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक का निरीक्षण किया। कहा कि यह परियोजना गाजीपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस मार्ग से दिल्ली और हावड़ा की दूरी और समय भी कम होगा। वहीं गाजीपुर मे रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री धनेश्वर बिंद,भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा और  रासबिहारी राय  उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 102968 मामलों का किया गया निस्तारण

गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार जनपद न्यायाधीश द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया गया। न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत के सफलता हेतु सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया। राकेश कुमार नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं विजय कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत वादों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर सचिव ने बताया कि लोक अदालत से न्याय के क्षेत्र में क्रान्ति आई है और लोगो में विधिक जागरूकता भी बढ़ी हैं। उनके द्वारा जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु किये गये प्रयासों के बारे में संक्षेप में जानकारी दी गयी तथा सामान्य अदालत एवं लोक अदालत में अन्तर को विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर संजय कुमार जनपद न्यायाधीश, राहुल कात्यायन, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अखिलेश कुमार पाठक, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, चन्द्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, मो0 गजाली, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, अरविन्द मिश्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03, संजय कुमार यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-4 एवं दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, अध्यक्ष व महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन व न्यायालय के कर्मचारी सम्मलित हुए। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 112387 मामले निस्तारण हेतु नियत किये गये थे, जिसमें से सुलह समझौतें एवं संस्वीकृति के आधार पर कुल 102968 वाद अंतिम रूप से निस्तारित किये गये। राजस्व विभाग के 7105 मामले, विभिन्न न्यायालयों द्वारा 18701 मामले तथा बैंक एवं अन्य विभाग द्वारा कुल 77162 मामले निस्तारित किये गये। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, गाजीपुर द्वारा 32 वाद निस्तारित किये गये व 06 जोड़ो को साथ-साथ भेजा गया तथा न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 61 वाद निस्तारित किये गये व कुल- 8625000/-रू0 की धनराशि के संबंध में आदेश पारित किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा जनपद न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता, मीडियाकर्मी तथा पुलिस एवं प्रशासन विभाग के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

लोक सभा चुनाव को लेकर डीएम ने की अधिकारियों संग बैठक,दिए निर्देश

लोक सभा चुनाव को लेकर डीएम ने की अधिकारियों संग बैठक, दिए निर्देश

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एवं निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारियों एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थित मेे समीक्षा बैठक संम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों तथा उनके कार्यो एंव दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिसमें प्रेक्षक व्यवस्था, पोलिंग पर्सनल वेलफेयर व्यवस्था, शांति व्यवस्था/आचार संहिता अनुपालन /क्रिटीकल/वर्नेबुल बूथों की संख्या, कार्मिकों की नियुक्ति, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व्यवस्था (मतदान/मतगणना कार्मिक), माइक्रोआब्जर्वर व्यवस्था, AMF  सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा, निर्वाचन प्रबन्ध/टेन्ट व्यवस्था (नामांकन, पूर्वाभ्यास, पार्टी डिस्पैच एवं रिसप्शन तथा मतगणना व्यवस्था), वाहन व्यवस्था, फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की तैयारी, VST(Video surveillance team) VVT (Video viewingteam) LMT (Liquor Monitoring Team) उड़नदस्ता (Flying Squad) SST (Static surveillance team) AT (Accounts team)  आदि मानिटरिंग टीम के गठन एवं उनके कार्यों का पर्यवेक्षण, काल सेन्टर ,कन्ट्रोल, डाक मतपत्र/ई०डी०सी०, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व्यवस्था एवं प्रशिक्षण, ई०वी०एम० मतपत्र व्यवस्था, वीडियो/डिजिटल/वेबकास्टिंग/Still कैमरा/सी.सी. कैमरा की व्यवस्था,निर्वाचन व्यय लेखा निर्वाचन लेखन सामग्री/प्रपत्र व्यवस्था, प्रेस व मीडिया से सम्बन्धित व्यवस्था खानपान व्यवस्था, सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता(स्वीप)/मतदाता साक्षरता क्लब (ई०एल०सी०) दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित व्यवस्था, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (डीईएमपी) ऑफलाइन/ऑनलाइन, रूटचार्ट/सेक्टर जोन सम्बन्धी कार्य, कम्युनिकेशन प्लान सम्बन्धी कार्य, निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त स्थानीय डाक वितरण व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था/सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश, दूरभाष, आई0टी0टी0 सूचना प्राप्ति एवं प्रेषण, एम0सी0एम0सी0 कन्ट्रोल रूम, मीडिया सेल एवं चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य चुनाव से सम्बन्धित कार्यो की क्रमवार समीक्षा की गयी। जिसमें बताया गया कि आदर्श आचार संहिता लगने के उपरान्त कार्य की गुणवत्ता एवं निष्पक्षता पूरी अपेक्षित होगी, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि छोटे गाड़ियों एवं बसो के साथ भारी वाहनों की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित कर लिया जाय। जितने भी बूथ बनाये गये है उसके आने जाने वाले रास्ते एवं कमरो की रंगाई पोताई के साथ दरवाजे की मरम्मत अवश्य करा ली जाय। उन्होने बताया कि लगभग 2936 बूथ निर्धारित किये गये है एवं 1622 पोलिग सेन्टर बनाये गये है इन स्थानो पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि दिब्यागंजन हेतु 1630 व्हील चेयर की व्यवस्था एवं दवाओं की किट की व्यवस्था प्रचुर मात्रा में कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी एवं उप जिला निवार्चन अधिकारी को निर्देशित किया की चुनाव प्रारम्भ होने से पहले समस्त आय व्यय एवं सामाग्री की टेन्डिरिग कर लिया जाय। छोटे बड़े कार्यो की सूची बनाकर यह सुनिश्चित कर लिया जाय की इसमें प्रतिदिन की कोई भी कार्य छूटा तो नही है की चार्ट बना लिया जाय। भारत निवार्चन आयोग की गाईड लाईन एवं उनके प्रोफार्मो की गहन समीक्षा पहले से कर ली जाय। उन्होने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को टेडर कार्य एवं अधूरे कार्य को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया। माडल बूथ एवं सेल्फी बूथ चिन्हित कर पूर्ण रूप से तैयारिया कर ली जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनको चुनाव सम्बन्धित कार्य दिये गये है उनको समय से पूर्ण कर ले, आदर्श आचार संहिता लगने के उपरान्त टीम गठित कर पूरी सामाग्री की व्यवस्था कर ली जाय। समस्त पेट्रोल पम्प एवं चौहारो पर लगे बैनर व पोस्टर हटाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी ,प्रोबेशन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी  के साथ निर्वाचन कार्यालय से समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  

तमंचा और चोरी के बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

तमंचा और चोरी के बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने शनिवार को तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसमें से दो बाल अपचारी है। इनके पास से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने अपने पुलिस टीम के साथ सन्त रविदास गेट सनेहुआ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन सवार व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी ली गयी तो इन सभी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला अभिनव गुप्ता उर्फ साहिल गुप्ता नि0ग्राम चक आजम थाना नोनहरा उम्र 19 वर्ष, दूसरा बाल अपचारी निवासी ग्राम चावनपुर गनी थाना कासिमाबाद और तीसरा बाल अपचारी निवासी ग्राम कटया परजीपाह थाना कासिमाबाद शामिल हैं। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उक्त स्पेलेण्डर UP54N4526 फिरदौस पुत्र फक्करे आलम निवासी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद की है, जिसे हम लोगों ने गांधी मेमोरियल मैदान के सामने से चोरी की थी। फिरदौस पुत्र फक्करे आलम के द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल के सम्बन्ध मे 7 मार्च 2024 को मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार किए गए अभिनव गुप्ता उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा शेष 2 बाल अपचारी को निगरानी मे लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल राजेश कुमार, का. सुजीत प्रसाद, का. सनोज यादव और का. विमलेश कुमार शामिल रहे।

Uttar Pradesh Fast News