विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उत्तर प्रदेश विकसित होगा:डा.संगीता बलवंत

विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उत्तर प्रदेश विकसित होगा: राज्य सभा सांसद डॉ संगीता

गाजीपुर। नगर विकास विभाग की परियोेजनाओ का लोकापर्ण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण मंगलवार को सासंद राज्यसभा डा संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। मुख्य अतिथि सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री 2047 तक देश को विकशील देश की कतार से हटाकर विकसित देश बनाना चाहते है। विकसित भारत का निर्माण तभी होगा जब हमारा उ0प्र0 विकसित होगा। इसके लिए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री लगे हुए है, तो हमारे भी कतर्व्य है कि अपना योगदान दे अपने समाज अपने प्रदेश के लिए। उन्होने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पारित किया गया जो कि सरकार महिलाओ के लिए कार्य कर रही है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि योजनाओं का निर्माण कार्य जो नगर विकास में हुए है उसका लोकापर्ण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जिसमें जनपद के 03 कार्य शामिल है। मलीन बस्ती का विकास एवं नगर विकास द्वारा कई योजनाए संचालित कि जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिसमे जनपद में बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, समस्त सभासद, लाभार्थी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्तार के रिश्तेदारों का 17 लाख कुर्क कर किया जब्त

मुख्तार के रिश्तेदारों का पैसा कुर्क कर किया जब्त

गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा IS-191 आपराधिक गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी गिरोह के सक्रिय सदस्य व उसके सगे साले अनवर शहजाद व सरजील उर्फ आतिफ रजा द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धनराशि 17 लाख 65 हजार 120 रुपये को अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त अनवर शहजाद तथा सरजील उर्फ आतिफ रजा पुत्र जमशेद रजा निवासी सैय्यदबाड़ा थाना कोतवाली के विरुद्ध जंगीपुर थानाध्यक्ष द्वारा प्रेषित आख्या के आधार पर मंगलवार को जारी जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के आदेश के अनुपालन मे अभियुक्त द्वारा संचालित कम्पनी मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के बैंक खातों से ट्रांसफर करके अपने रिश्तेदारों (IS-191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास व उमर अंसारी व चचेरे भाई मंसूर अंसारी) के विभिन्न बैंक खातों में संरक्षित 17 लाख 65 हजार 120 रुपये को अंतर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिनके खातों से संपत्ति कुर्क की गई उनके ऊपर जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।

CAA कानून लागू होते ही नगर में डीएम-एसपी ने किया गस्त,लोगों से की बात

CAA कानून लागू होते ही नगर में डीएम-एसपी ने किया गस्त, लोगों से की बात

गाजीपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू होने, रमजान माह व आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी एसपी ओमवीर सिंह ने कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गस्त/रूट मार्च/एरिया डोमिनेशन किया। गस्त के दौरान डीएम-एसपी ने शहर के आम जनमानस से संवाद किया। लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के सकारात्मक पक्ष से अवगत कराया। इस दौरान इन्होंने किसी भी तरह के अफवाहों का प्रचार प्रसार न करने व सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की। यह रूट मार्च पुलिस चौकी विशेश्वरगंज से शुरू होकर खोवामंडी, रजदेपुर, टाउनहॉल, चीतनाथ, नखास, खुदाईपूरा, एमएएच इंटर कॉलेज के रास्ते कोतवाली पहुँचकर समाप्त हुआ। इस रुट मार्च में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, सीओ सिटी प्रभाकर पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय, पुलिस बल और केंद्रीय बल सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए फिर से कमल खिलाइए:डा.संगीता बलवंत

विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए फिर से कमल खिलाइए:डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। भारतीय रेल के 85 करोड़ रूपये से अधिक के आधुनिकीकरण विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास तथा 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद गुजरात से रवाना किया। जिसका सजीव प्रसारण गाजीपुर सिटी स्टेशन पर मगंलवार को किया गया। जिसमें “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” के तहत स्टॉल का उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित राज्यसभा सांसद डाक्टर संगीता बलवंत ने संबोधित करते कहा कि भारत का परम् सौभाग्य है की अटल बिहारी बाजपेई के बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जो विकासशील भारत को विकसित भारत बना रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 का काल खंड भारत का स्वर्णिम काल खंड है। जिसमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है। जब प्रधानमंत्री हैट्रिक लगायेंगे तो देश पांचवी से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गाजीपुर में विकास का पहिया फिर से घूमे इसके लिए 2024 में फिर गाजीपुर लोकसभा में कमल खिलाइए और मोदी के हाथों को मजबूत करिए।

भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चाहे वह रेल, सड़क, वायु या जल मार्ग हो। सबके इंस्फ्रास्ट्रकचर में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे है। आज प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” का शुभारंभ कर हमारें श्रमिक भाईयो के लिए नए अवसर पैदा किए है। आज देश को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी समर्पित किया है। उन्होंने विशेष जोर देते कहा कि गाजीपुर से भी लखनऊ और दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो। इसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में गाजीपुर में भी कमल खिलाइए। लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने पूर्व रेल राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद रहें मनोज सिन्हा का जिक्र करते हुए कहा कि गाजीपुर में बिना किसी मांग के स्टेशनों का कायाकल्प, रेलवे के डेमू और मेमू शेड जैसे बड़े कारखाने, ट्रेनिंग सेंटर, बड़े महानगरों के लिए ट्रेनों का संचालन जैसें अनेकों विकास के कार्य हुए है। ऐसे ही विकास कार्य पुनः हो इसके लिए आप सब फिर से गाजीपुर में कमल खिलाइए। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व आज के कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और (सिनियर डीएमई एनईआर) अपूर्व स्वर्णकार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह तथा अपने स्वागत संबोधन से किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सोमारू चौहान, रासबिहारी राय, जिला सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह, निखिल राय, शशांक राय, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, शिवम त्रिपाठी, संदीप राय, गिरधारी जायसवाल, सतीश राय, विशाल चौरसिया, अतुल सिंह, हिमांशु राय सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।

सीएम ने लिया संज्ञान,मृतक के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार का ऐलान

गाजीपुर।जनपद मऊ के ग्राम खिरियां से बस द्वारा एक बारात महाहर धाम मन्दिर जा रही थी। मन्दिर से लगभग दो से तीन सौ मीटर की दूरी पर ही बस हाई टेंशन तार की चपेट मे आ जाने के कारण बस मे आग लग गई। बस मे बैठे 5 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया गया तथा  6 लोगो की हालत गम्भीर होने पर उपचार हेतु  मेडिकल कालेज गोराबाजार मे भर्ती कराया गया।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहुचे मंत्री अनिल राजभर ने घायलो से जिला अस्पताल मे मिलकर उनका हाल जाना तत्पश्चात घटना स्थल पर पहुचकर मृतक एंव घायलो के प्रति संवेदना व्यक्त करते कहा कि मुख्यमंत्री जी को इस दुर्घटना का संज्ञान होने पर तत्काल उन्होने मृतको एवं घायलो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनो को 05-05 लाख एवं घायलो को पचास हजार की आर्थिक सहायकता के साथ निःशुल्क उपचार का निर्देश दिया। मौके पर मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल कौशल राज शर्मा, डी आई जी ओम प्रकाश सिह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पहुचकर मृतको एवं घायलो व्यक्तियों के संवेदना व्यक्त की।

गाजीपुर बस हादसे में मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त कार्रवाई,तीन निलंबित एक की सेवा समाप्त

गाजीपुर बस हादसे में मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त कार्रवाई

तीन निलंबित एक की सेवा समाप्त

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा पर मंत्री ए.के. शर्मा दुखी

ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को संबल दें

मंत्री श्री शर्मा ने मण्डलायुक्त, डीएम, एमडी समेत अन्य अधिकारीयों से बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा

मृतक के परिजनों से मिलने व घायलों का हॉल जानने गाजीपुर और मऊ पहुंचे

लखनऊ। गाजीपुर जिले में एक बस के हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से दुःखद हादसा हुआ है। बस में लगी आग से पांच लोगों की मृत्यु हो गयी वहीं कई लोग झुलस गए हैं। ऊर्जा एवं नहर विकास मंत्री  ए.के. शर्मा ने घटना की जानकारी होते ही तीन अधिकारियों को निलंबित और एक की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मंत्री श्री शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता मनीष, एस डी ओ संतोष चौधरी और जेई प्रदीप कुमार राय को निलंबित और लाइनमैन नरेंद्र (संविदा कर्मी) की सेवा समाप्ति के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, मंडलायुक्त, ज़िलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया है। साथ ही मंत्री श्री शर्मा पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर और मऊ भी पहुंचे।

बता दें कि गाजीपुर के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गयी हैं, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी जिसमें कुल 38 बराती बस में सवार थे।

दस वर्षों में पीएम मोदी ने जीता लोगों का विश्वास

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर सोमवार को फतेहउल्लाहपुर में किसानों के साथ संवाद किया तथा भोजन भी किया। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत दस वर्षों में अपने काम का लोहा मनवाकर देश के एक एक व्यक्ति का विश्वास व भरोसा को जीता है। उन्होंने कहा कि देश का विकास और सम्मान भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत और विचारों में निहित है। मंत्री ने कहा कि जिस तरह से देश का विकास 10 वर्षों में हुआ है अगर आजादी के बाद 50 वर्षों तक देश की सरकारों ने काम किया होता तो आज देश विकसित भारत होता यहां का किसान , नौजवान, गरीब और  महिला सब खुशहाल मजबूत रहा होता। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने किसानों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, शशिकांत शर्मा, मुरली कुशवाहा, अरविंद सिंह जितेंद्र पांडेय, टुनटुन राय, राजेश राजभर, संदीप सिंह, सोनू, गुड्डू राजभर,राम जी बलवंत आदि उपस्थित थे । संचालन मनोज बिंद ने किया

सामूहिक विवाह:एक-दूजे के हुए 171 जोड़े

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में सोमवार को आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। सामूहिक विवाह योजना में  कुल 171 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। सामूहित विवाह में  नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौधा उनके हाथे में दिया गया।


सासंद राज्यसभा डा0 संगीता बलवंत ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं  असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के महत्वकाक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 के बेटियोे को उन्होने अपनी बेटी मानकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में चलाया है, जिसका हम सभी सम्मान करते है। उन्होने कहा कि दानो में सर्वश्रेष्ठ दान कन्यादान है। आप जीवन में आगे बढ़े। जिस तरह यहा आज उत्सव हो रहा है वैसे ही आप का जीवन का हर दिन उत्सव भरा हो। उन्होने शादी समारोह में आए हुए वर एवं वधु के परिजनो के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। राज्यसभा सासंद ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।


अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएॅ दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर एक प्रहार है यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम। मिल बाट कर एक सादगी से भरे इस कार्यक्रम में परिणय सूत्र मे बध जाए और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ सके।बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सके यही मुख्यमंत्री की मंशा है। आभार जिला समाज कल्याण अधिकारी व्यक्त किया।


 इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सिंहासन, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज,  जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

विजेता टीम को सपा नेता राजकुमार पांडे ने दिया ट्रॉफी, कहा….

राजकुमार पाण्डेय के हाथों विजेता टीम को मिली ट्रॉफी

गाजीपुर। मौनी बाबा स्पोर्टिंग क्लब चोचकपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। जिसका फाइनल मैच टीम महरौली और खुलासपुर के बीच हुआ। मुकाबले में 140 रन महरौली की टीम ने बनाया जबकि 141 रन बनाकर खुलासपुर की टीम विजय हुई। मुख्य अतिथि सपा नेता और समाजसेवी राजकुमार पांडेय ने विजयी टीम को ट्रॉफी वितरण किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। न जीतने वाले को अति उत्साही होना चाहिए और न हीं हारने वाले को निराश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद से जहां एक तरफ शरीर स्वस्थ रहता है, वही आगे बढ़ाने की इच्छा भी पैदा होती है। कार्यक्रम में तमाम क्षेत्रीय लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने दी गाजीपुर को बड़ी सौगात, किया लोकार्पण

गाजीपुर। गाजीपुर सिटी स्टेशन से दिलदारनगर को जोड़ने की पुरानी मांग और जरूरत को देखते हुए गंगा नदी पर तत्कालीन सांसद एवं रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 नवंबर 2016 को गाजीपुर की धरती से ही शिलान्यास किए परियोजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को आजमगढ़ से लोकार्पण किया। 1650 करोड़ की लागत की इस परियोजना में गंगा नदी पर रेल पुल सहित गाजीपुर सिटी एवं गाजीपुर घाट 16•79 किमी नई रेल लाइन का निर्माण पूर्ण हुआ है। इस नई रेल लाइन निर्माण के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल पुल एवं 12 छोटे पुलों का निर्माण तथा रेल लाइन के साथ साथ इसका विद्युतीकरण किया गया है। इस मार्ग के बन जाने से गाजीपुर सिटी से पटना की दूरी 24 किमी कम हुई है। इसके बनने से दूरी के साथ साथ समय में भी बचत होगी।


आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गाजीपुर सिटी – ताड़ीघाट नव निर्मित रेल खंड पर हरी झंडी दिखाकर एक ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। गाजीपुर सिटी-ताड़ीघाट-दिलदारनगर जं रेल मार्ग पर एक जोड़ी नई मेमू ट्रेन के अलावा दिलदारनगर जं ताड़ीघाट विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार गाजीपुर सिटी तक किया गया है। आज के इस कार्यक्रम में गाज़ीपुर सिटी स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद राज्य सभा डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुनिता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, सरोजेश सिंह, अभिनव सिन्हा, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, राजेश राजभर, विनोद अग्रवाल, शैलेश राम, साधना राय, रासबिहारी राय, अनिल राजभर, प्रमोद वर्मा, विरेन्द्र चौहान, मनोज बिन्द, नीतीश दूबे, निखिल राय, अविनाश सिंह, अखिलेश राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News