सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए शासन ने मांगा आख्या

गहमर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए शासन ने मांगा आख्या

गाजीपुर।एशिया के सबसे बड़ा गांव गहमर जिसकी आबादी लाखों में है। लेकिन यहां के लोगों के लिए अब तक स्वास्थ्य सुविधा सही ढंग से नहीं मिल पाने के कारण पिछले दिनों जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था। अब उस प्रस्ताव पर शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त प्रस्ताव के संबंध में शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर आख्या मांगा है। इसके संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य भवन लखनऊ को आख्या उपलब्ध करा दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि जमानिया तहसील के गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कराए जाने के संबंध में शासन ने आख्या मांगा है।इसके संबंध में विभाग के द्वारा पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए एक से डेढ़ लाख की आबादी चाहिए। जबकि गहमर गांव अकेले इसे पूरा करता है। उन्होंने बताया कि विकासखंड भदौरा गाज़ीपुर की 2011 के जनगणना के आधार पर जनसंख्या 293261 है। एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी 10 किलोमीटर है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए न्यूनतम एक से डेढ़ एकड़ की भूमि की आवश्यकता होती है। जिसके लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को पत्राचार कर दिया गया है।

बताते चले की एशिया के सबसे बड़े गांव में शुमार गहमर गांव जो फौजियों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर पूर्व से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होता रहा है। जो काफी हो जीर्ण शीर्ण हो चुकी है। पिछले दिनों जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के द्वारा स्वास्थ केंद्र का दौरा किया गया था। वहां पर काफी लापरवाही भी मिली थी। कई स्टाफ मौके से गायब मिले थे। जिसको विधायक ओम प्रकाश सिंह ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने के बारे में यह कदम उठाया है।

वही गहमर गांव में स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण यहां के स्थानीय ग्रामीण और आसपास के गांव के लोग बक्सर बिहार जाकर स्वास्थ्य सुविधा लेते थे। वहीं अगर आंकड़ों की बात करें तो इस गांव में जन्म लेने वाले 80 फ़ीसदी बच्चे भी बिहार में जन्म लेते हैं। ऐसे में यह सुविधा बढ़ जाने से अब लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

चेयरमैन ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, लिया संकल्प

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को विशुनपुरा पिपरही गांव में पहुंची। यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। जरूरतमंदों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस मुहैया करवाई गई। आयुष्मान कार्ड भी लाभार्थियों को वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने ग्राम पंचायत विशुनपुरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी भी दी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए मंत्र का संकल्प लिया गया। न०पा०प० के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा ने सरकार की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र की ग्रामवासियों को मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर मण्डल महामंत्री सतीश राय, हर्षित सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव, दीपक विश्वकर्मा, चंदन बिन्द, नोडल अधिकारी, वीर अभिमन्यु सिंह (सचिव) आदि मौजूद रहे।

पति को दस साल की सजा

पत्नी की हत्या मामले में पति को दस साल की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/FTC प्रथम अलख कुमार की अदालत ने सोमवार को पत्नी हंता पति को 10 साल की कारवास के साथ 7 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया।
अभियोजन के अनुसार थाना जंगीपुर निवासी सुरेन्द्र यादव अपनी बहन कुसुम यादव की शादी दिसम्बर 2009 में थाना बहरियाबाद गांव नादेपुर के लालू यादव के साथ किया था। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक चला। बाद में ससुरालीजन पति लालू यादव, जेठ मुन्ना यादव, देवरानी मनीषा व जेठानी इमरती लगातार कम दहेज को लेकर ताना देते थे तथा दहेज में 1 मोटसाइकिल,1 लाख रुपये व सोने चेन की माँग करते थे और मारते पीटते थे। उसकी बहन मायके आ कर सब बताई। वादी रिस्तेदारो को लेकर उसके ससुरालीजन को समझाने बुझाने का प्रयास किया। पंचायत के विदा कराकर लिवा गए और उसको प्रताड़ित करने लगे। 30 नवम्बर 2015 को भोर में मामा को फोन कर बताया कि उसके ससुरालीजन उसको जान से मारने वाले है। उसकी बहन की हत्या कर दिया। उसकी सूचना उसी दिन सुबह 5 बजे मिली। सूचना पर अपनी बहन के ससुराल गया जहाँ वो मृत पड़ी थी। वादी की सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना उपरान्त सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कुल 9 गवाहों को पेश किया। सभी ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। सोमवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए जेठ मुन्ना यादव व जेठानी ईमरती देवी व देवरानी मनीषा को दोषमुक्त करते हुए पति को दोषी माना और उपरोक्त सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया।

एसपी ने किया पुलिस बल के साथ रूट मार्च

गाजीपुर। एसपी ओमवीर सिंह ने सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। पैदल गश्त करते हुए एसपी ने आम जनमानस में सुरक्षा भावना का संचार किया। इस दौरान जगह-जगह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और वाहनों की तलाशी भी की गई। एसपी ने सभी को चेताया कि आप कोई भी उपद्रव ना करें। अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस को सूचित करें, पुलिस आपका सहयोग करेगी। आपकी सतर्कता से न सिर्फ अपराध रुकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी रहेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, सदर क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार और कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

यातायात पुलिस लोगो को युद्ध स्तर पर कर रहा जागरूक

गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाए जा रहे द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात पुलिस की ओर से सार्वजनिक जगहों पर आम लोगों को और विभागीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर क्षेत्र के कई जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चौराहे और तिराहे पर ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा और बस चालकों सहित अन्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस संबंध में यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि गलत दिशा में खड़े वाहनों, स्पीड और पार्किंग के विरुद्ध संपूर्ण जनपद में विशेष अभियान चला कर वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही साथ यातायात नियमों की जानकारी के लिए पंपलेट भी लोगों में वितरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आए दिन सड़क दुर्घटना लोगों के लिए एक मुख्य समस्या बन गई है, इसके पीछे वाहन चालक की गलती, नींद, थकान या नशे की हालत में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना, गलत लेन में गाड़ी चलाना और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना सहित कई कारण हो सकते हैं। बताया कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी की जिम्मेदारी बनती है कि सरकार के इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और सड़क सुरक्षा मां को सफल बनाएं। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें ताकि किसी अपने की जान लापरवाही में ना जाए।

जिला जेल के बैरकों का एक एक कर हुआ…..


गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार, जिलाधिकारी अर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से सोमवार की शाम जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये गए सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये। इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाये। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

दीक्षांत समारोह में जिले की बेटी को मिला गोल्ड मेडल

ग्रामीणों में हर्षोल्लास, बधाईयों का तांता


गाजीपुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के 103 वें दीक्षांत समारोह में सामाजिक विज्ञान संकाय के समाजशास्त्र विभाग की छात्रा कुमारी प्रज्ञा चतुर्वेदी को शनिवार को हुए दीक्षांत समारोह में कुलपति द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। जनपद के सलेमपुर लखमी ग्राम, बांकी खुर्द , बाराचवर की छात्रा प्रज्ञा चतुर्वेदी शुरू से ही होनहार छात्रा रही है ।इनके दादाजी स्वर्गीय अच्युतानंद चतुर्वेदी प्रख्यात शिक्षा विद एवं समाजसेवी रहे हैं। प्रज्ञा चतुर्वेदी ने स्नातकोत्तर समाजशास्त्र में संपूर्ण संकाय में सर्वाधिक अंक अर्जित किए हैं ।इस होनहार छात्र को कल पांच पांच गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। प्रज्ञा चतुर्वेदी वर्तमान में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रही हैं।

बधाई संदेशों में ग्रामीणों ने इसकी इन उपलब्धियों पर भूरी भूरी प्रशंसा की एवं शुभकामना व्यक्त किया । ग्रामीणों का मानना था कि उनके परिवार में इसके चाचा सहित भाई एवं बहन अत्यंत उच्च पदों पर आसीन हैं। तथा इसके एक अन्य चाचा गाजीपुर जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर एवं राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष हैं। प्रज्ञा चतुर्वेदी के पिता जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जनपद कानपुर के पद पर तैनात हैं। तथा इसकी बहन डॉक्टर श्वेता चतुर्वेदी ने कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि अर्जित की है।

परिवहन मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने किया मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत

परिवहन मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने किया मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत

गाजीपुर। जिले में मिनी मैराथन 5 किमी की दौड़ आज आयोजित हुई। यह एक अच्छा और सराहनीय प्रयास है। तथा गाजीपुर सदैव से खेल और राष्ट्र सेवा मे वीरता के साथ अग्रणी रहा है। मैराथन दौड़ सबसे लम्बी दूरी की दौड़ है जिसमें ज्यादा उर्जा की जरूरत होती है। यह बात रविवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित मैराथन दौड़ के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के प्रतिभा को उभारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयास कर रहे हैं। दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के सुन्दर और अच्छे भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में मैराथन एक अच्छी परम्परा की शुरुआत है।


विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को यह युवा पीढ़ी ही साकार करेगी। ओलम्पिक खेल हो चाहे एशियाड खेल इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह युवा पीढ़ी कर विकसित भारत के सपने को साकार करने का प्रयास भी कर रही है । उन्होंने कहा कि जब खेलेगी इंडिया ,तब आगे बढेगी इंडिया और खेल खेल में आगे बढ़ जाएगी इंडिया। संत गंगा दास बालिका इंटर कालेज बयेपुर देवकली से शुरू इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ अभिनव सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर किया।जिसमे हजारों की संख्या में महिला पुरूष बालक बालिकाओं में उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियो के आलावा बिहार राजस्थान व मध्यप्रदेश के भी धावको ने हिस्सा लिया। प्रथम विजेता चंदन राजभर वाराणसी, द्वितीय विजेता कुलदीप कुमार दिल्ली, तृतीय विजेता बाबूलाल राजभर चंदौली रहे।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को माला, मेडल और नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, अभिनव सिंह ,सपना सिंह, प्रवीण सिंह ,दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, शशिकांत शर्मा, अच्छे लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। आयोजक शुभम सिंह ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ,गर्वजीत सिंह, अभिजीत सिंह अंशु, संदीप, विवेक, सुमित, धर्मेंद्र ,मृत्युंजय, शिवांश रहे। रेफरी- संजय राय ,प्रदीप राय, लवजी सिंह,अतुल सिंह आदि रहे।

परिवहन मंत्री ने शहीद परिवार को सौपा 50 लाख का चेक

गाजीपुर।प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्व0  प्रभार )परिवहन विभाग उ0प्र0 दयाशंकर सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बलिदानी अखिलेश कुमार राय के शेरपुर खुर्द पैतृक आवास पहुंचे। बलिदानी अखिलेश कुमार राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक समताप्त परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बढ़ाते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश सेवा में लगे बलिदानी अखिलेश कुमार राय के परिवार के इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है, हर संभव उनकी मदद के लिए तैयार है। इस अवसर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित बलिदानी अखिलेश कुमार राय की पत्नी विन्ध्या के नाम जारी  50 लाख रुपए का चेक परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिदानी की पत्नी विंध्य राय के अस्वस्थ होने के कारण बलिदानी के पुत्रियों एवं पुत्र को सौंपा। इस अवसर पर बलिदानी के परिवार के सदस्यों के अलावा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एमएलसी के आग्रह पर 25 पीड़ित परिवारों को मिला आर्थिक सहायता

ग़ाज़ीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग़ाज़ीपुर के 25 पीड़ित परिवारों को लगभग 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये हैं।इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सभी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में अवगत कराया था, क्योंकि इनके इलाज के लिए पैसे की तुरंत जरूरत थी।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इन सभी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है।ग़ाज़ीपुर की सातों विधानसभाओं से आए इन सभी पीड़ित परिवारो ने मुख्यमंत्री और एमएलसी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसमें शिवांशी और आर्यन जैसे बहुत सारे छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हैं।इसमें ताजपुर की महीमा देवी, भैरवपुर की चिंता देवी,मैनपुर के ओमप्रकाश सिंह, पारा की सरिता देवी,कुकुढ़ा की तारा देवी,चुरामनपुर की कुसुम देवी, कुसी के शहाबुद्दीन खान,शेरपुर की दुजखाती देवी,गोराबाजार की सपना कुमारी, गोपालपुर जल्दी के कार्तिक मिश्रा, बरहपुर के मिथिलेश कुमार, जमानिया के आर्यन,गौरानामजद लालपुर की शिवांशी ,रसूलपुर के रामअधार सिंह यादव,उपधि के धीरेंद्र प्रताप सिंह, चौथिबाँध के अशोक सिंह ,चौराबोझ के सूर्यांश ,सरायमुहम्मद के प्रदुम्न यादव, यूसुफपुर की ईशा,उसिया के लालबहादुर को,मुहम्मदपुर कुसुम के दुष्यंत चौहान को,चकअब्दुल बहाव के विनय कुमार चंदन,भीतरी की सुमन महेंद्र मौर्या ,देवरिया के मनीष कुमार राय,चकिया की पूनम देवी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ।

Uttar Pradesh Fast News