खाद्य पदार्थों में मिली खामियां, लगा लाखों का जुर्माना

गाजीपुर। कुछ दिन पूर्व जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत दुकानों से खाद्य पदार्थो के लिए गए नमूनें जॉच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजे गए थे। जॉच के बाद खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद अपर जिलाधिकारी न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया था। अरुण कुमार सिंह न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय द्वारा सम्यक विचारोपरान्त 14 लोगों पर 490000 (चार लाख नब्बे हजार रूपये) के अर्थदण्ड लगाया। दो दोषमुक्त हुए। अर्थदण्ड समय से जमा न किये जाने पर आरसी के माध्यम से वसूली की जायेगी। जुर्माना विक्रेता चन्दन बरनवाल पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम व पोस्ट-खिदिरगंज थाना-सादात व बृजेश बरनवाल पुत्र  भगवानदास निवासी उपरोक्त के ऊपर खाद्य पदार्थ अजवाइन (शगुन ब्राण्ड) 35000, रविन्द्र यादव पुत्र केदार यादव निवासी सेमरा (शेरपुर कला) पोस्ट-शेरपुर कला थाना-मुहम्मदाबाद के ऊपर खाद्य पदार्थ बिना पंजीकरण पर 35000, विक्रेता  मेवालाल पुत्र स्व0 विन्ध्यांचल गुप्ता निवासी मुहम्मदपुर पोस्ट-कैथवलिया थाना-कोतवाली के ऊपर खाद्य पदार्थ बिना पंजीकरण पर 35000, अखिलेश यादव पुत्र अच्छे लाल यादव निवासी चकशरीफ पोस्ट-महेशपुर थाना-नोनहरा के ऊपर खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध पर 20000, दिनेश यादव पुत्र रामविलास यादव निवासी पहेतिया पोस्ट-पहेतिया थाना-जंगीपुर के ऊपर खाद्य पदार्थ पनीर पर 35000, केशव गुप्ता पुत्र स्व0 गंगाराम निवासी विशुनपुर पिपरही पोस्ट-अन्धऊ के ऊपर खाद्य पदार्थ बिना पंजीकरण, अल्ताफ पुत्र मो. दमड़ी निवसी ग्राम व पोस्ट-युसुफपुर थाना-शादियाबाद खाद्य पदार्थ नूडल्स (मैगी ब्राण्ड) को मृत्यु होने के कारण दोषमुक्त किया गया। नरसिंह सिंह यादव पुत्र स्व. लौटू सिंह यादव निवासी ग्राम व पोस्ट-सौरम थाना नन्दगंज के ऊपर खाद्य पदार्थ बिना पंजीकरण पर 15000, मेसर्स सिद्धार्थ मोटल राही पर्यटक आवास गृह एन0एच0-29 थाना-कोतवाली के ऊपर खाद्य पदार्थ मनूरा हरा मटर        (नियमों का उल्लंघन) पर 50000, विक्रेता व मालिक- ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना पुत्र  कैलाश प्रसाद साहू निवासी तवक्कल उर्फ डण्डापुर पोस्ट-पृथ्वीपुर थाना-मरदह के ऊपर खाद्य पदार्थ मिठाई (खोया चीनी) पर 35000, गोविन्द प्रसाद गुप्ता पुत्र  गुरू प्रसाद अग्रवाल निवासी मॉ काली मन्दिर रोड सैदपुर पोस्ट व थाना-सैदपुर के ऊपर खाद्य पदार्थ बिना पंजीकरण, नारियल तेल (केरला ब्राण्ड) पर 35000, अजय गुप्ता पुत्र  मानिक चन्द गुप्ता निवासी दुबिहा बाजार पोस्ट-दुबिहा थाना-करीमुद्दीनपुर के ऊपर खाद्य पदार्थ आयोडाडज्ड नमक (गुड वे) पर 35000, विक्रेता-गुडिया पत्नी  रशीद खान निवासी नुरूद्दीनपुर (नियर एम0एच0 इण्टर कालेज) पोस्ट-मारकीनगंज थाना-कोतवाली व मालिक-शक्ति प्रकाश सिंह पुत्र  अशोक सिंह  निवासी एस0पी0 बंगला प्रोफेसर कालोनी गोराबाजार पोस्ट-पीरनगर थाना-कोतवाली के ऊपर खाद्य पदार्थ बिना पंजीकरण आइसक्रीम (पाईनएप्पल फ्लेव) पर 45000, हरिशंकर मोदनवाल पुत्र स्व0 कौलेश्वर प्रसाद मोदनवाल निवासी गॉधी रोड पुराना स्टेट बैंक के सामने सैदपुर पोस्ट व थाना-सैदपुर के ऊपर खाद्य पदार्थ बिना पंजीकरण मिल्क केक पर 40000, रौशन गुप्ता उर्फ दीपक कुमार पुत्र  रामजी गुप्ता निवासी वार्ड नं0-11 सायर महाल दिलदारनगर पोस्ट व थाना-दिलदारनगर के ऊपर खाद्य पदार्थ  बर्फी पर 40000, दिनेश यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी ग्राम-कस्बा कोईरी शादियाबाद पोस्ट व थाना-शादियाबाद के ऊपर खाद्य पदार्थ बिना पंजीकरण, छेना की मिठाई पर 35000 हजार लगाया गया है।

जरूरतमंद परिवार की मदद को आगे आए राजकुमार पांडेय

गाजीपुर। अपने जनपद गाजीपुर में हों अथवा देश के किसी कोने में, सूचना मिलने पर मानवता की मिसाल पेश करने से राजकुमार पांडेय पीछे नहीं हटते और जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुंचने का पूरा प्रयास करते हैं। कुछ ऐसा ही ताजा मामला करंडा क्षेत्र में देखने को मिला जहां परिवार के एक सदस्य की मौत के बाद तेरहवीं के आयोजन में खुद को असमर्थ समझने वाले गुप्ता परिवार की जरूरतों को जानते ही युवा समाजसेवी और सपा नेता राजकुमार पांडेय ने मदद भेजवाने का काम किया है।

इस बाबत पूर्वांचल युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मैं दिल्ली में था, लेकिन इस परिवार की जरूरतमन्दी और आर्थिक तंगी की जानकारी मिली, मैंने अपनी टीम जरूरतमंद परिवार तक भेजकर खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी मदद मुहैया कराया है और आगे भी किसी भी जरूरतमंद की मदद के लिए सदैव तैयार रहूंगा।

मालूम हो कि राजकुमार पांडेय आए दिन जरूरतमंदों की मदद के लिए चर्चा में छाए रहते हैं। क्षेत्र के कई दर्जन लोगों की मदद कर चुके राजकुमार पांडेय ने मानवता और समाजसेवा को अपनी प्राथमिकता बताया है।

कुपोषित क्षय रोगियों की पहचान कर लिया जाएगा गोद

कुपोषित क्षय रोगियों की पहचान कर लिया जाएगा गोद, मिलेगा पोषण व स्वास्थ्य सहयोग

जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों व केन्द्रों पर होगी बीएमआई माप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत इस पहल को दी जाएगी प्राथमिकता

स्वास्थ्य और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त प्रयास को मिलेगा बल

गाज़ीपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएम-टीबीएमबीए) के अंतर्गत जनपद में कुपोषित क्षय रोगियों को गोद लेने की शुरुआत की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि शासन की ओर से मिले निर्देश के क्रम में जिले में मौजूद वर्तमान कुपोषित क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ मनोज कुमार ने कहा कि इसके लिए जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर बाडी मास इंडेक्स (बी०एम०आई०) की मापने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बीएमआई की गणना करते हुये 18 किलो ग्राम प्रति वर्ग मीटर से कम वाले रोगियों को अभियान के अंतर्गत स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से गोद लेकर पोषण पोटली दिलाने तथा छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुपोषण और क्षय रोग का सीधा संबंध होता है। टीबी रोगियों को बेहतर प्रोटीन युक्त आहार न मिल पाने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। लगातार वजन में भी कमी होती है। इस वजह से वह कुपोषण की स्थिति में भी आ सकता है। इसलिए कोई भी टीबी रोगी गंभीर स्थिति में न पहुंचे, इसके लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) डॉ मिथलेश कुमार ने बताया कि नोटिफिकेशन अधिक होने के साथ ही रोगियों का सफलतापूर्वक उपचार पूरा करना भी आवश्यक है। वर्तमान में जनपद का टीबी सक्सेस रेट 00 प्रतिशत है। दूसरी ओर वर्तमान में 2962 क्षय रोगी उपचार पर हैं। जनपद में निक्षय मित्रों की संख्या 2246 है। उपचारित रोगियों में से 2246 क्षय रोगियों को निक्षय मित्रों द्वारा गोद लिया जा चुका है। इसमें 14 वर्ष तक के 117 और 14 वर्ष से अधिक के 2129 टीबी रोगी शामिल हैं। शेष टीबी रोगियों के गोद लिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। यह सभी क्षय रोगी निक्षय मित्रों से जुड़े हुये हैं।
उन्होंने बताया कि सितम्बर 2023 के द लैसेंट जरनल में प्रकाशित लेख “न्यूट्रीशनल सपोर्ट फॉर एडल्ट विथ माइक्रो बायोलोजिकली कन्फ़र्म्ड पल्मोनरी टीबी आउटकम्स इन अ प्रोपोर्शन कोहार्ट नेस्टेड विथ-इन राशन ट्राइल इन झारखंड, इंडिया” के अनुसार वयस्क पुरुषों में 42 किग्रा तथा वयस्क स्त्रियों में 36 किग्रा वजन होना कुपोषण को इंगित करता है। यदि इन रोगियों को प्राथमिकता पर निक्षय पोषण योजना का लाभ प्रदान किया जाए तथा सामुदायिक सहायता यानि गोद लिया जाए तो उन्हें सफतापूर्वक उपचारित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जनपद में क्षय रोगियों की डायग्नोसिस (निदान) होने के उपरान्त उन्हें तीन दिनों के भीतर ही क्षय रोगी की बीएमआई कराई जाएगी। एक सप्ताह के भीतर रोगी के खाते में निक्षय पोषण योजना के तहत धनराशि जमा हो जाए। तथा दो सप्ताह के भीतर क्षय रोगियों को गोद लिये जाने की कार्यवाह पूरी कर ली जाए।
ऐसे निकालें बीएमआई – बीएमआई अर्थात बॉडी मास इंडेक्स मोटापे की जांच करने का अंतर्राष्ट्रीय मानक है। अपना बीएमआई मापने के लिए अपने वजन को अपनी लंबाई (इंच में) से भाग करें। बीएमआई के आधार पर आप यह जांच सकते हैं कि आपका वजन सामान्य है या उससे अधिक। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मानकों के अनुसार सामान्य बीएमआई 18.5 से 24.9 होना चाहिए। इससे ज्यादा बीएमआई वालों को मोटापे की श्रेणी में रखा गया है।

15 नवंबर को श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह का होगा भव्य आयोजन

15 नवंबर भईया दूज के दिन श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह का ददरी घाट मंदिर पर होगा भव्य आयोजन

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट,गाजीपुर के तत्वाधान में संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों की एक विशेष बैठक संस्था के ददरी घाट, गाजीपुर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। इसमें आगामी 15 नवंबर को भैया दूज के दिन श्री चित्रगुप्त भगवान का वार्षिक पूजनोत्सव और परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाले सार्वजनिक श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह को स्थानीय मंदिर परिसर में मनाए जाने पर विचार विमर्श कर तय हुआ कि इस बार की भी पूजा भव्य तरीके से की जाएगी। जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति पूजा – अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी आनंद शंकर श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, प्रमोद सिन्हा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव ,भूपेंद्र श्रीवास्तव ,संतोष श्रीवास्तव ,प्यारे मोहन, मनोज उर्फ राजू ,आनंद वर्मा ,पंकज श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे। इसकी जानकारी संस्था के “मंत्री” अजय श्रीवास्तव “अधिवक्ता” ने दी।

वेलफेयर क्लब की जिला स्तरीय मेहंदी स्पर्धा में आकांक्षा, काजल तथा आयुष ने मारी बाजी

वेलफेयर क्लब की जिला स्तरीय मेहंदी स्पर्धा में आकांक्षा, काजल तथा आयुष ने मारी बाजी

गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में 27वीं जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन गौरी शंकर पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। क्लब महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सुषमा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 स्कूलों से 175 बच्चों ने तीन वर्गों में क्रमशः कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग में हिस्सा लिया।
मूल्यांकन के लिये तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया था। जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में आकांक्षा यादव सन्त कबीर पब्लिक स्कूल से प्रथम स्थान पर रही , जबकि अनुष्का सिंह गौरी शंकर पब्लिक स्कूल द्वितीय, नव्या सिंह सेंट जांस स्कूल तृतीय स्थान पर रही। ,सान्त्वना पुरस्कार के लिये मरियम फ़ैज़ सेंट जांस स्कूल, सपना यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, कौशिकी सेंट जांस स्कूल को चुना गया। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में काजल चौहान रेनबो स्कूल नंदगंज तथा आयुष जायसवाल रामदूत इंटरनेशनल स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम, सीता गुप्ता कुश स्मारक बालिका विधालय दिलदारनगर द्वितीय, साक्षी सिंह रामदूत इंटरनेशनल स्कूल तृतीय, जबकि साक्षी श्रीवास्तव एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, महिमा पांडेय तथा पलक राय रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, सोनम सिंह शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया ।
क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि ने बताया कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतियोगियों को क्लब के वार्षिक समारोह 27वें वेलफेयर उत्सव में सम्मानित किया जाएगा। जबकि सांत्वना पुरस्कारों का वितरण विद्यालयों के माध्यम से किया जाएगा।
निर्णायक मंडल में नूर आफसा परवीन, बबली शर्मा तथा शिवांगिनी कश्यप रही जिन्हे क्लब परीक्षा विभाग सचिव सत्यदेव दुबे ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती रिंकू यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सूर्य रेख मणि, धर्मेंद्र कुमार, पवन पांडेय , रम्भा गुप्ता, अभिषेक प्रजापति, रामनाथ कुशवाहा, आराधना सिंह आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम राज्याभिषेक में सपना सिंह ने दुर्गा पूजा कमेटियों को किया सम्मानित

श्री राम राज्याभिषेक हुआ संपन्न।

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में हरिशंकरी स्थिति श्री राम चबूतरा पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम राज्याभिषेक का आयोजन शनिवार को किया गया। चंद्र ग्रहण लगने के कारण शाम चार बजे से सूतक लग गया। इसके पूर्व ही कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ जी के द्वारा श्री राम को राजतिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम राज्याभिषेक किया गया।

सपना सिंह को सम्मानित करते रामलीला कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश तिवारी
माल्यार्पण करते वेंकटेश सिंह


इसके बाद अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के पदाधिकारी द्वारा श्री राम प्रभु की आरती की गई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि वेंकटैश सिंह ने श्री राम सीता लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न व हनुमान जी को माला पहनकर आरती किया।



इसके बाद देर शाम 8 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह मंचासीन हुई। कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अजय पाठक एवं अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि सपना सिंह का स्वागत किया, एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने के बाद पंडाल समिति के लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान



पूजन उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा चार दुर्गा पूजा कमेटियो में मिश्राबाजार दुर्गा पूजा उत्सव समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता को लाइटिंग के लिए, चितनाथ दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर केशरी को मूर्ति के लिए, नवाब साहब फाटक दुर्गा पूजा कमेटी को पंडाल सजावट में और जमलापुर को इन्वेशन के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमे जिसमें संयुक्त दुर्गा पूजा समिति नवाबगंज को पंडाल हेतु, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति चीतनाथ को मूर्ति हेतु, दुर्गा पूजा उत्सव समिति मिश्रा बाजार को बिजली सजावट हेतु और श्री बाल दुर्गा पूजा समिति जमालपुर को इनोवेशन के लिए सम्मानित किया गया।

मिश्राबाजार दुर्गा पूजा कमेटी को सम्मानित करती सपना सिंह और ओमप्रकाश तिवारी



राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम चंद्र ग्रहण लगने के कारण समय से पहले दोपहर 3ः00 बजे किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दूसरे दिन रविवार को 9 बजे दिन में हवन पूजन के बाद राज्याभिषेक का कार्यक्रम पूरे विधि विधान के साथ हवन पूजन करके, मंदिर की परिक्रमा लगाकर वर्ष 2023 के मेला का समापन हो गया।



कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष के मेला में गाजीपुर की सम्मानित जनता, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, मीडिया का भारी सहयोग रहा, जिसके लिए कमेटी उनका आभार व्यक्त करती है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह रामलीला सैकड़ो वर्ष पुरानी है और कमेटी के लोगों को मैं धन्यवाद देती हूं कि इस परंपरा को अभी तक जीवित रखे हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी 2024 में पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या स्थित रामलाल के भव्य मंदिर का निर्माण और गर्भवती में रामलला विराजमान हो जाएंगे। उन्होंने श्री राम राज्याभिषेक के मौके पर समस्त जनपद वासियों को अपनी बधाई और कहाकि प्रभु श्री राम सबका कल्याण करें।

चीतनाथ दुर्गा पूजा कमेटी को सम्मानित करती सपना सिंह



इस अवसर पर अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के संरक्षक सरदार दर्शन सिंह, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ गोपाल जी पांडे, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उप मंत्री लव कुमार त्रिवेदी, उपमेला प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अजय पाठक, अशोक अग्रवाल राजेंद्र विक्रम सिंह, मनोज कुमार तिवारी, राजकुमार शर्मा, भाजपा नेता रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, विजय कुमार मुन्ना, नगर महामंत्री अभिषेक राय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सभी दुर्गा पूजा कमेटियों को बधाई देती सपना सिंह

दुकानों से लिए गए खाद्य पदार्थों में पाई गई मिलावट, फिर….

गाजीपुर। शनिवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल द्वारा एफ.एस.डब्ल्यू वैन के माध्यम से नगर पालिका परिषद गाजीपुर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 36 नमूनें जॉच किये गये। निकट पीजी कालेज चौराहा से एफ.एस.डब्ल्यू वैन के माध्यम से खजूर लड्डू का 1 नमूना, बूॅदी का लड्डू 2, छेना मिठाई, गुलाब जामुन, बर्फी एवं पेड़ा के 8 नमूनें, मसाले के 6 नमूने, भुना चना के 2 नमूनें, बेसन का 1 नमूना, दाल के 2 नमूनें, मूगफली का दाना का 1 नमूना सहित कुल 23 नमूनें जॉच किये गये। जिनमें से मिल्क स्वीट के 1 नमूनें (स्टार्च) बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया। काली मिर्च के 1 नमूना में अधिक मात्रा में सिन्थेटिक कलर पाया गया। आदर्श बाजार से एफ.एस.डब्ल्यू वैन के माध्यम से मिल्क स्वीट्स के 11 नमूनें, बॅूदी का लड्डू व जलेबी के एक-एक नमूनें, कुल 13 नमूनें जॉच किये गये। जिनमें से बर्फी एवं गुलाब जामुन के एक-एक नमूनें बाह्य पदार्थ युक्त पाये गये। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें चेतावनी देते हुए भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

इस मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक भी किया गया। एफ.एस.डब्ल्यू वैन का संचालन हनीफ लैब टेक्नीशियन एवं  समला प्रसाद यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा किया गया एवं  नबीउल्लाह खाद्य सहायक द्वारा टीम का सहयोग किया गया।

29 को लखनऊ जाएंगे ग्राम विकास अधिकारी


ग्राम विकास अधिकारी संघ के आम सभा की बैठक संपन्न

पुरानी पेंशन बहाली एवम अन्य विषय पर विस्तार से चर्चा

29 को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लखनऊ जाएंगे ग्राम विकास अधिकारी

गाज़ीपुर।ग्राम विकास अधिकारी ऐशो उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर के जिला इकाई की बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के खजुरिया तिराहा स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमे ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों की स्थानीय एवम विभागीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।समस्त विकास खण्डो के कर्मचारियों स्थानीय स्तर पर आए दिन होने वाली समस्या एवम उत्पीड़न पर अपने विचार रखे,कार्यकारणी की बैठक में जनपद के समस्त विकास खण्डो में ब्लाक कार्यकारिणी के गठन हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे जियाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी सचिव के विरुद्ध बिना किसी साक्ष्य के कोई कार्यवाही की गई तो इसके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।

प्रांतीय प्रवक्ता विनीत राय ने 29 अक्तूबर लखनऊ में आयोजित प्रांतीय कार्यकारणी की बैठक में सक्रिय पदाधिकारियों से शामिल होने की अपील की।

जिला मंत्री मनोज यादव ने समस्त ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग को आश्वस्त किया की किसी भी सचिव के साथ अन्याय होगा तो इसके गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।

बैठक में समस्त विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को मुख्य रूप से प्रिया सिंह,कनक लता,ममता गुप्ता,भूपेंद्र सिंह,रमेश चंद,,चंद्रिका,धनंजय,नवीन श्रीवास्तव,कमलेश जायसवाल,राजनाथ पाल,ईश्वर चंद्र राय,अजय राय, जय प्रकाश पाल,महताब ,शैलेंद्र, शशि यादव,छ्वीनाथ यादव, वीर अभिमन्यु सिंह,रजनी पांडेय,बृजेश पाल ,अखिलेश प्रजापति,लोक नाथ यादव ,राजेश , मनीष,संजय सिंह,वीरेंद्र गौतम ,शिवम त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी एवम संचालन जिला मंत्री मनोज यादव व विनीत राय ने संयुक्त रूप से किया।

महाविद्यालय के खिलाफ अक्रोशित छात्रों ने अपने खून से लिखा पत्र

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने सत्रहवें दिन शनिवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। छात्रों ने आक्रोशित होकर अपने खून से राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र लिखा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों द्वारा छात्रहित में उठाई गई मांग कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार उपेक्षा करने पर आक्रोशित धरनारत् छात्रों ने अपने खून से कुलाधिपति/राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र में अपने साथ महाविद्यालय में हो रहे खुलेआम शोषण, अत्याचार व अवैध वसूली तथा छात्रसंघ बहाली सहित 32 सूत्रीय मांगों का दुखड़ा लिखकर डाक के माध्यम से पत्र भेजकर जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण कि मांग की। छात्र नेता निखिल राज भारती ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन तमाम अनियमितता कर रहा है और जिला प्रशासन उसे सहयोग कर रहा है जिस वजह से वे छात्रों के साथ हिटलरशाही रवैया अपनाया हुये है जिसे छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्र नेता आकाश चौधरी ने कहा कि छात्रों कि सभी मांगे जायज है और जल्द से जल्द पूरी नहीं किया गया तो छात्र 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे।

आमरण अनशन में बैठे किसी भी छात्र कि तबियत बिगड़ती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होंगी। छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है। धरना में शामिल आरती बिन्द, विकास यादव, निलेश बिंद ,राहुल कुमार, रणविजय प्रताप, अमृतांश बिंद, आलोक कुमार राय, अनूप यादव, शैलेश यादव, जितेंद्र राय, प्रशांत कुमार बिंद, सुजीत यादव, राकेश यादव आदि छात्र मौजूद थे।

महर्षि वाल्मीकि की मनाई गई जयंती

गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर महाकाव्य रामायण के रचनाकार राष्ट्रकवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सत्य और सदाचार को अपनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी का व्यक्तित्व अत्यंत विराट था। उन्होंने उन्हें आदि कवि बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रचनाओं से मर्यादा, सत्य, प्रेम, मित्रत्व व सेवक के धर्म को परिभाषित किया। उनके द्वारा दी गयी शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर प्रगतिशील और समरसता युक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में बाल्मीकि जी के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।

सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक उनके आदर्श और विचार सदैव हम सबके लिए प्रेरणा पुंज रहेंगे। उनके जीवन का समता, त्याग और करूणा का संदेश सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामधारी यादव, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां, डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव, राजेश यादव, विभा पाल, राजेश गोड़, जयराम यादव, रामप्रकाश यादव, रामाशीष यादव, डॉ राजेश रावत, सुग्गु यादव, हरवंश यादव, चौथी यादव, अवधेश कुशवाहा, शेर अली राईनी, लड्डन खां आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Uttar Pradesh Fast News