गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम द्वारा रविवार को राइफल क्लब में एवं समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा शतायु 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को साल एवं प्रशस्ति पत्र एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को उनकी 154 जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छांजली अर्पित करने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 1 घंटे के श्रमदान का आवाहन किया गया है। जिसके क्रम में रविवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक तारीख, एक घंटा स्वच्छता के लिए जनपद के विभिन्न स्थलो व समस्त शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत सैदपुर के वार्ड न. 3 रंगमहल घाट पर शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल कौशल राज शर्मा ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2023’ कार्यक्रम एवं कचरा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 1 अक्टूबर को श्रमदान कर ‘‘एक तारीख, एक घण्टा स्वच्छता के लिये’’ अभियान में प्रतिभाग करते हुए झाडू लगाया एवं कूड़े की सफाई किया। मण्डलायुक्त ने रंगमहल घाट पर पहुॅचकर साफ-सफाई अभियान में श्रमदान किया एवं उपस्थित नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई तथा नगर पंचायत सैदपुर मे अच्छे कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष सैदपुर, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सैदपुर, अधिशासी अधिकारी सैदपुर, प्राचार्य डायट, तहसीलदार सैदपुर, खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर एवं स्थानीय नगरवासियों ने बढ़ चढ़ कर श्रमदान करते हुए झाडू एवं फावड़े के साथ घाट की साफ-सफाई की।
मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल कौशल राज शर्मा ने बताया कि स्वच्छता पखवाडे में जनपद मे विस्तृत कार्यक्रम किये जा रहे है। जनपद के समस्त नगर पालिका परिषद/पंचायत/ब्लाक/ग्रामो में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुए है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयन्ती पर उन्ही के संकल्प से भारत में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता मिशन की शुरूआत की थी लेकिन थोड़ी बहुत कुछ कमियां रह जाने के कारण लोग दूबारा से इस अभियान में जुड़ कर अपने-अपने ग्रामो, वार्डो को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए सहभागी बने। इसी क्रम मे प्रत्येक जनपद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होने बताया कि 1 अक्टूबर को नगर पंचायत सैदपुर के रंगमहल घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। यह पखवाड़ा 15 दिनो तक लगातार पूरे जनपद के विभिन्न स्थलो पर चलेगा। 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होने कहा कि स्वच्छता एक निरंन्तर प्रक्रिया है जो हम सभी के दैनिक दिनचर्या में शामिल है, हमें अपने कार्यालय, घर, परिसर, सड़कों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाये रखने में निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। यही हमसब की महात्मा गॉधी के विचारों एवं प्रधानमंत्री की पवित्र सोच के प्रति सच्चा आदर एवं सम्मान है। उन्होने नगर वासियों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए अपना अहम योगदान देने एवं अपने घरों के साथ ही पास-पड़ोस में साफ सफाई बरकरार रखने एवं स्वच्छता के प्रति एक दूसरे को जागरूक करने की अपील की। इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयों, समस्त थानों, चौकियों व कार्यालयों एवं समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर साफ-सफाई की गयी।
गाजीपुर। 3 वर्षीय बालक के अपहरण का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा। कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने इस सनसनीखेज प्रकरण में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 65000 रूपये सहित अपहृत बालक सकुशल बरामद हुआ। इसकी जानकारी रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि सर्विलांस सेल प्रभारी टीम और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह की पुलिस टीम ने उप निरीक्षक श्वेता द्विवेदी की संयुक्त टीम के साथ अपहृत बालक की सकुशल बरामद किया। उन्होंने कहा कि अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी हेतु गठित संयुक्त टीम द्वारा मात्र 48 घण्टे के भीतर ही अपहृत बालक को क्रय की हुई महिला शशिबाला पुत्री रामप्रकाश निवासी नौवादपुर थाना सट्टी कानपुर देहात को जिला कानपुर देहात से 30 सितम्बर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया। जिसमें अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उक्त बालक को संजय यादव पुत्र चतुर सिंह यादव निवासी नौवादपुर थाना सट्टी कानपुर देहात से 65000 रूपया देकर मैने उससे खरीदा है। अभियुक्ता शशिबाला की निशादेही पर बालक को विक्रय करने वाले अभियुक्त संजय यादव पुत्र चतुर सिंह यादव निवासी नौवादपुर थाना सट्टी कानपुर देहात को जिले के महराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास से 30 सितम्बर को ही शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त संजय यादव के पास से बिक्री के 65000 रूपये भी बरामद किये गये।
गाजीपुर। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जयंती के एक दिन पुर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय के नेतृत्व में कचहरी स्थित सिविल बार के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुधाकर राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया गया स्वच्छता संदेश आज जनांदोलन बन चुका है। हर व्यक्ति के अंदर स्वच्छता के प्रति संवेदना जागृत हुई है। स्वच्छता अभियान के आज विशेष अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों के प्रति जन जन मे फैली भावना देश के विकास और समृद्धि को नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता चाहे स्थान की हो या विचारों की यह भारतीयता की पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने जहां स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे जनांदोलन बना कर हमारे दिनचर्या से जोड़ दिया है। इस स्वच्छता अभियान में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृपा शंकर राय, सिविल बार संघ के सचिव रतन कुमार श्रीवास्तव, शशि ज्योति पांडे, शशिकांत, चन्द्र मोहन सिंह, राजेश राय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बढ चढकर भाग लिया।
गाजीपुर। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत महात्मा गांधी जयंती के एक दिन पुर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के नेतृत्व में नगर मंडल तथा भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुर्वाह्न सरयू पांडेय पार्क पहुंच कर उनके प्रतिमा एवं चबुतरे की धुलाई,पोछाई कर पार्क मे पड़े कचरे को झाड़ू लगाकर साफ किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त 2014 को लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया गया स्वच्छता संदेश आज जनांदोलन बन चुका है। और व्यक्ति के अंदर स्वच्छता के प्रति संवेदना जागृत हुई है। लोकसभा संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि स्वच्छता अभियान के आज विशेष अवसर पर महात्मा गांधी के विचारों के प्रति जन जन मे फैली भावना देश के विकास और समृद्धि को नया आयाम दिया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता चाहे स्थान की हो चाहे विचारों की यह भारतीयता की पहचान है। स्वच्छता के प्रति जागरूक दुकानदारों को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कचरा पात्र का वितरण कर कचरे को फैलने से रोकने का अनुरोध किया। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं संग नगर के सिकंदरपुर मुहल्ले में सफाई किया। तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज पुरा देश स्वच्छता के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता के प्रति ज्यादा जोर रहा है।
मनिहारी में पुर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बरहट प्राथमिक विद्यालय तथा दुर्गा मंदिर पर झाड़ू, पोछा लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पुरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने आस पास स्वच्छता कर के बहुत सी बिमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। तथा आने वाले अनावश्यक दवा के खर्च कि बचत कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश बिन्द, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, अविनाश सिंह, हर्षित सिंह, दुष्यन्त अग्रहरि, नितिश दूबे, जयसूर्य भट्ट, अजय कुशवाहा, गर्वजीत सिंह, जावेद अहमद, प्रीति गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, रितेश पांडेय, शिवम तिवारी, शुभम् विश्वकर्मा, अजीत सिंह, हर्षजीत सिंह, कार्तिक गुप्ता, मनिष सिंह बिट्टू, अविनाश सिंह, शिवम् पांडेय, अजीत सिंह, ओमकार सिंह, जगदीश सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य ने बढ चढकर भाग लिया।
गाजीपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान मनाने को लेकर 1 अक्टूबर को एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान हेतु शाह फैज़ पब्लिक स्कूल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत की गयी। इस अभियान में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अभियान की शुरुआत जागरूकता के लिए रैली निकाल कर हुई, जिसमे बच्चे ‘गाँधी जी का यही सन्देश, स्वच्छ हो हमारा भारत देश’ के नारे लगाते हुए ददरीघाट पहुंचे व वहां की सफाई की। शाह फैज स्कूल के डायरेक्टर नदीम अदहमी ने कहा कि स्वच्छता कोई काम नहीं जो पैसे कमाने के लिए किया जाये, बल्कि ये एक अच्छी आदत है जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिए अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में स्वच्छता लानी होगी। जब हर जगह साफ-सफाई रहेगी, तो बीमारियां भी दूर रहेंगी। गंदगी की वजह से कई प्रकार बीमारियां फैलती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खुद गंदगी न करने एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। स्वच्छता के इस अभियान में विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, वरिष्ठ अध्यापक महबूब आलम, देवेंद्र प्रसाद प्रजापति, योगेश चंद्र तिवारी एवं दिनेश राय सम्मिलित थे।
ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मिलकर जनपद की पुलिस द्वारा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों एवं आम जनता के साथ निरंकुश एवं बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदर विधायक जै किशन साहू ने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के साथ गोराबाजार पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी द्वारा घर पर जाकर किए गए दुर्व्यवहार और विरनो थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा द्वारा चकताजुद्दीन ग्राम के प्रधान सुरेश यादव के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस का यह रवैया ठीक नहीं। पुलिस का काम जनता के प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को अपमानित करना नहीं बल्कि उनका सहयोग लेकर कानून व्यवस्था सुदृढ़ कर समाज में शांति व्यवस्था कायम करना है। पुलिस अपने रवैए में सुधार लाए अन्यथा समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। चारों तरफ जंगल राज है। अपराधी मनमाने ढंग से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के बजाय पुलिस राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को अपमानित करने का काम कर रही है। पुलिस का यह रवैया नाकाबिले बर्दाश्त है। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ सदर विधायक जै किशन साहू, डॉ समीर सिंह, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, छन्नू यादव आदि शामिल थे।
गाजीपुर। शनिवार को एसपी ओमवीर सिंह ने थाना मोहम्मदाबाद पर नवनिर्मित बॉउंड्री वॉल तथा मुख्य गेट का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद एसपी ने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापार मंडल के लोगों के साथ मीटिंग की और उनसे क्षेत्र की समस्याओं को सुना साथ ही सुधार के लिए उनसे सुझाव भी लिया। एसपी ने थाने पर मौजूद व्यापार मंडल से आए हुए लोगों से अपने अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उनके साथ किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान एसपी ने माफियाओं तथा अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, एसडीएम तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
ग़ाज़ीपुर(सुहवल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयंती सेवा पखवाड़ा मे शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बस्ती जनसंपर्क अभियान अंतर्गत जंगीपुर विधानसभा के सुहवल और मलसा की बस्तियों में जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को बताया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नयी ऊंचाईयों की ओर तेज गति से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार सेवा कार्यों के दौरान कल स्वच्छता अभियान का वृहद कार्यक्रम चलाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद राय, श्रवण राम, राधेश्याम कुशवाहा, प्रफुल्ल चंद्र राय, सुनील पटेल, आशुतोष राय, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
गाजीपुर। विश्व रेबीज सप्ताह जो 25 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगा। इसको लेकर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल के द्वारा किया गया। इस दौरान रेबीज को लेकर चर्चा किया गया और बताया गया कि किन जानवरों के रेबीज से कितना प्रभाव पड़ता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि रेबीज एक वायरल जूनोटिक डिजीज है, जो कुत्ता, बिल्ली और बंदर समेत कुछ जानवरों के काटने से इंसानों में फैलती है।करीब 99 प्रतिशत मामलों में रेबीज की बीमारी कुत्तों के काटने से फैलती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में हर साल रेबीज की वजह से 59 हजार लोगों की मौत हो जाती है। इनमें 40 प्रतिशत 15 साल से कम उम्र के बच्चे होते हैं। रेबीज बेहद खतरनाक बीमारी है, जिसका संक्रमण व्यक्ति में फैल जाए, तो उसकी मौत हो सकती है। लोगों को रेबीज से बचने के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है। पहली बार रेबीज दिवस मनाने की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य रेबीज से होने वाले खतरे और इससे बचने के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस संगोष्ठी में डॉ मुंशीलाल, डॉ शाहबाज, प्रेमचंद चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।