सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की दिलाई शपथ

गाजीपुर।विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड कासिमाबाद के ब्लाक परिसर में मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। ग्राम सभा से लोक सभा तक इस संवाद कार्यक्रम में मंचाशीन मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत बुके, स्मृति चिन्ह एवं माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागतगीत की प्रस्तुति दी गई,जो सराहनीय रहा। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आधारित विशेष वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के व्यक्तव्यो को सुना व देखा गया । कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।


सांसद तथा मुख्य विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया। वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया। विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाए गए जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी0, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया।

बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने पात्र लाभार्थियो को सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया। गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एव बच्चो का अन्नप्रासन किया। अन्त मे मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, एस0पी0ग्रामीण, पी0डी0, समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड, विकास खण्ड भॉवरकोल के ग्राम पंचायत मुर्की आगाद, विकास खण्ड सैदपुर में ग्राम पंचायत रामरेपुर, विकास खण्ड मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत गौसपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा एल0ई0डी0 वैन माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संवाद को सुना गया एवं पंचप्रण की शपथ भी दिलाई।

पार्टी के समर्पित और कर्मठ सिपाही थे रामकरन यादव:गोपाल

ग़ाज़ीपुर।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर पूर्वांचल के गांधी के नाम से प्रदेश में विख्यात श्रद्धेय स्व.रामकरन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी आंदोलन के साथ-साथ पार्टी को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने दादा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समाजवादी आंदोलन का मजबूत स्तम्भ बताया ।उन्होंने कहा कि दादा जी के नेतृत्व में पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत हुई और शत प्रतिशत हर मुकाम को हासिल करती रही । वह नेता मुलायम सिंह के साथ आजीवन साये की तरह चलते रहे। वह पार्टी के समर्पित और कर्मठ सिपाही थे। वह बहुत ही सरल और सहृदय होने के साथ साथ बहुत ही अनुशासन प्रिय थे।‌ सादगी और ईमानदारी उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह सर्वसुलभ और सर्वसमाज के नेता थे। उन्होंने आजीवन पार्टी को एक सूत्र में बांधे रखा। पार्टी उनकी सांसों में रची बसी थी। तिनका-तिनका जोड़कर पार्टी को बनाया था मजबूत।वह चौधरी चरण सिंह और मुलायम सिंह जी के बहुत ही भरोसेमंद थें। नेता जी पूर्वांचल में कोई भी फैसला लेने के पहले हमेशा दादा जी की राय लिया करते थे। वह दो बार विधानसभा के सदस्य और दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे। वह जिला पंचायत के सदस्य भी रहे।उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, डॉ सीमा यादव,ललिता यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां, गोवर्धन यादव,सत्येन्द्र यादव सत्या, दिनेश यादव, कमलेश यादव भानु,अमित ठाकुर, राजेश यादव,संजय कुमार यादव,उपेन्द्र यादव, सत्यवादी सिंह,मु.जुमाउद्दीन, रामप्रवेश, कृष्णानंद, शैलेन्द्र सिंह यादव,वैजनाथ सिंह यादव,अवधेश कुशवाहा, तुषार चंद,रामदेव, आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

एमएलसी प्रतिनिधि ने दिया लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

गाजीपुर। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जमानिया ब्लॉक के रामपुरपट्टी सरनाम खा ग्राम सभा में गुरूवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक शामिल हुए। मुख्य अतिथि का स्वागत खण्ड विकास अधिकारी जमानिया यशवंत कुमार राव ने किया। इस कार्यक्रम में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी धनौती देवी, तारा, रीता, अनिता, ममता देवी, पूजा देवी ,रानी देवी, वीरेंद्र यादव,नविक्रमा, राजेश, दीनानाथ, अवधेश, मुलायम, रामविलास, रीता, विनोद श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, रविन्द्र यादव, राधेश्याम, सुमित्रा सहित अन्य को एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल जुड़ कर योजना के बारे में लोगों से जाना। इस अवसर पर DPRO अंशुल मौर्य, BDO यशवंत कुमार राव, ADO अमेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, ADO Ag दीपक, आंगनबाड़ी विभाग, हिमांशु सिंह, योगी हर्ष सिंह, प्रधान राम आधार यादव, BDC एवं बूथ अध्यक्ष अजय यादव, मण्डल अध्यक्ष अरविंद राय, प्रधान जीवपुर सुनील सिंह, प्रधान सैदाबाद संदीप सहित अन्य उपस्थित थे।

वी मार्ट पर लगा डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना

गाजीपुर। जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य पदार्थो के नमूनें लेकर जॉच के लिए उत्तर प्रदेश के खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा गया था। जॉच के बाद खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी थी। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। न्याय निर्णायक अधिकारी (वि0/रा0) अरुण कुमार सिंह के न्यायालय द्वारा सम्यक विचारोपरान्त 3 वादों पर 200000 (दो लाख रूपये) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। अर्थदण्ड समय से जमा न किये जाने पर आर0 सी0 के माध्यम से वसूली की जायेगी। जिसमें प्रेमचन्द गुप्ता पुत्र मुसाफिर निवासी जमानिया स्टेशन पोस्ट व थाना-जमानिया को अधोमानक खाद्य पदार्थ वैभव सरसोना कडवा एक्टिव एडिबल वेजिटेबल आयल विक्रय करने पर 35,000 अर्थदण्ड सुनील गुप्ता पुत्र सखराज गुप्ता निवासी बभनौली पोस्ट-हंसराजपुर थाना-शादियाबाद को अधोमानक व मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ सिंघाडा का आटा विक्रय करने पर 15,000 अर्थदण्ड और फर्म वी0 मार्ट रिटेल लि0 सिंचाई विभाग चौराहा बन्धवा पुल पोस्ट-पीरनगर थाना-कोतवाली को मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ मैगी-2 मिनट नूडल्स की विक्रय करने पर 1,50,000 अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

इसी क्रम में 29 नवंबर 2023 को एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से यादव मोड़ जंगीपुर (सदर तहसील क्षेत्र) में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 44 नमूनें जॉच किये गये। जिसमें यादव मोड़ जंगीपुर बाजार गाजीपुर (सदर तहसील क्षेत्र) से दूध के 4 नमूनें, पनीर के 4 नमूनें, खोवा का 1 नमूना, दूध से बनी मिठाईयों के 12 नमूनें, मसालें केे 4 नमूने, दाल के 5 नमूनें, अन्य मिठाईयो (लड्डू ,सोनपापडी, मोचीचूर के लड्डू, एवं बालूशाही) के 6 नमूनें, खाद्य तेल का 1 नमूना, खाद्य पदार्थ बेसन का 2 नमूना एवं चाय की पत्ती का 2 नमूना, फल सेव का 1 नमूना, टमाटर चटनी, एवं मखाना के 1-1 नमूनें कुल 44 नमूनें जॉच किये गये, जिनमें से मिल्क स्वीट के 10 नमूनें में (स्टार्च) बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया एवं बेसन के लड्डू के 2 नमूनें में निर्धारित मानक से अधिक खाद्य रंग पाया गया तथा चटनी के 1 नमूनें में रंग की उपस्थिति पायी गयी। जिसको देखते हुए मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक भी किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन एवं अवधेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष के हाथों पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम का विकास खण्ड रेवतीपुर के ग्राम पंचायत अवती में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गुरूवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। भारत को विकसित बनाने की दिशा में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपना सम्बोधन व्यक्त कर उपस्थित लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र/राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ यथा अयुष्मान कार्ड, आवास, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है प्रशासन एवं शासन से जुड़कर लाभ प्राप्त करने का। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत देश तभी विकसित बनेगा जब हम सब विकसित हो। अतः आप सभी लोग इस योजनाओ का लाभ ले और इस योजना को सफल बनाये। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सपना सिंह जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थित ग्रामवासियों को पंचप्रण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा।

विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों ने ‘‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए दूसरे लोगों को प्रेरित किया। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के स्टाल लगाये गये जिसमें अधिक से अधिक लोगो को सरकार की महत्वूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हे लाभ दिया गया। जिसमें ऑन-स्पॉट सेवाओं के अन्तर्गत स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, एनीमिया) पीएम उज्ज्वला, नया नामांकन और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई के0वाई0सी, मेरा भारत स्वयं सेवक नामांकन की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। बैंक स्टॉल के माध्यम से कृषकों की ईकेवाईसी, आधार से लिंक, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, व्यवसायिक लोन से वंचित लोगों को संतृप्त करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि/कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने पात्र लाभार्थियो को सरकार की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र दिया एवं गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एव बच्चो का अन्नप्रासन किया। अन्त मे मुख्य अतिथि ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपत दिलाई। इस अवसर जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम विकास खण्ड जमानियॉ में ग्राम पंचायत रामपुर पट्टी, विकास खण्ड बाराचवर के ग्राम पंचायत सदोपुर, विकास खण्ड कासिमाबाद के ग्राम पंचायत जगदीशपुर कला, विकास खण्ड देवकली के ग्राम पंचायत महम्मुदपुर हथनी, विकास खण्ड भॉवरकोल के ग्राम पंचायत अवथही बसन्त, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद में ग्राम पंचायत कुडेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा एल0ई0डी0 वैन माध्यम से प्रधानमंत्री के संवाद को सुना गया एवं पंचप्रण की शपथ भी दिलाई।

वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में बाल दिवस खेल पखवारे का हुआ समापन

ग़ाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० जवाहरलाल नेहरु के जयंती के अवसर पर बाल दिवस खेल पखवारे का भावरकोल विकास खंड के मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी में समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक अवधेश पांडेय ने माँ सरस्वती और नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कुल 5 तरह के खेल टाफी रेस, स्पून-मार्बल रेस,फ्लैट रेस, मेढक रेस , आटा रेस खेलो का आयोजन किया गया।


सभी प्रतिभागियों ने बेहद रूचि दिखाते हुए खेलों में प्रतिभाग किया। क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि ने बताया कि टॉफी रेस ब्वाय में जिशान प्रथम, शिवांश सिंह द्वितीय तथा आदर्श राय को तीसरा स्थान मिला जबकि गर्ल में भूमिका राय प्रथम, परी कुशवाहा द्वितीय, पायल पांडेय तीसरे स्थान पर रही। स्पून मार्वेल रेस ब्वायज में शिवम यादव प्रथम, सारिक सिद्दकी द्वितीय तथा आलोक कुशवाहा तृतीय स्थान पर रही वही गर्ल में इधृति राय प्रथम, इशिका यादव द्वितीय तथा स्वाति पांडेय, अयात खातून संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। मेढक रेस में ब्वाय में इरफ़ान राइनी प्रथम, संजू यादव द्वितीय तथा रंजीत राय तृतीय स्थान पर रहे गर्ल में राजिया परवीन प्रथम, अलीना खान द्वितीय तथा राज नंदिनी यादव तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार आटा रेस में आदिल खान व दिव्या यादव को पहला, अभय निषाद व जीशान हाशमी को दूसरा तथा हिमांशु यादव व अब्बास अली को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
समस्त विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सूर्य भान राय एडीओ पंचायत भावारकोल, पवन पांडेय व पिंटू सरोज ग्राम विकास अधिकारी तथा प्रबंधक अवधेश पांडेय ने संयुक्त रूप से मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के उप प्रधानाचार्य मनोज प्रजापति ने किया। जबकि प्रधानाचार्य विनय राय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर यास्मीन, हिना, नितिन पांडेय, मंजू यादव , मरियम कुमारी, भगवंत यादव, प्रभाकर राय, मृत्युंजय यादव, धीरेन्द्र त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, वरुण यादव, रामनाथ कुशवाहा उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने सौंपा पत्रक,की यह मांग

योगी जी राजस्थान की चुनावी घोषणा अनुरूप यूपी में कबसे गैस सिलेंडर मिलेगा 5 सौ रुपए में

कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को गैस सिलेंडर के दामों में कटौती के लिए डीएम के माध्यम से सौंपा पत्रक

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन के अनुरूप भाजपा के चुनावी चाल चरित्र को उजागर करते हुए राजस्थान चुनावों में गैस सिलेंडरों की कीमत 5 सौ रुपए किए जाने के चुनावी वायदों को यूपी में चरितार्थ किए जाने के लिए स्थानीय सरजू पांडे पार्क में विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से सौंपा है।कांग्रेस ने मांग की है जब राजस्थान में सरकार बनाने के बाद आप गैस सिलेंडर के साथ अन्य घरेलू उत्पादों को सस्ता कर सकते हैं तो यूपी में क्यों नहीं कर पा रहे है। पत्रक देते हुए जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि अभी हाल में राजस्थान के चुनावी वायदों में प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्वयं को योगी संत बताने वाले योगी जी ने राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को साढ़े चार सौ से पांच सौ के बीच किए जाने की बात कही है, तो इसे वो यूपी में क्यों नहीं कर पा रहे है, इसे वे तत्काल प्रभाव से यहां जनहित में लागू करें। सुनील राम ने कहा कि ये लोग सिर्फ शासन सत्ता में बना रहने के लिए झूठ बोलते हैं। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने भाजपा सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि आज महंगाई चरम पर है, आम आदमी खर्चे के बोझ तले दबा हुआ है और संत महात्मा बताने वाले लोग चुनावी जुमलों से जनता को गुमराह कर रहे हैं।आज यूपी में योगी जी सीएम हैं डबल इंजिन की सरकार है तो यहां सिलेंडर पांच सौ में कबसे मिलेगा, उन्हें बताना चाहिए। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र और यूपी में भाजपा की डबल इंजिन सरकार है और दूसरे प्रदेशों में ये लोग सस्ते घरेलू सिलेंडर का वायदा कर रहे हैं और यहां यूपी में ऐसा नहीं कर पा रहे है, आज जनता महंगाई से परेशान है, भ्रष्टाचार और धार्मिक भेदभाव चरम पर है जो गलत है। अंत में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा है कि हम लोगों ने योगी जी और अन्य भाजपा नेताओं के राजस्थान में दिए चुनावी बयान के मद्देनजर यूपी की राज्यपाल को गैस सिलेंडरों के दामों को कम करने के लिए एक ज्ञापन दिए है। जिसे जिलाधिकारी गाजीपुर के प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट ने महामहिम तक भेजे जाने की बात कही है, जिसे हम जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की मांग करते हैं।

इस अवसर पर जिसमें प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉ जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र एवं राजेश गुप्ता, हामिद अली, आलोक यादव, मनीष राय, शंभू कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, चंद्रिका सिंह शबीहूलहसन, आदिल अख्तर, प्रमिला भारती, गयासुद्दीन ,अनुराग पांडे , जफरुल्लाह अंसारी, शशि भूषण राय, विनोद सिंह ,उदित नारायण, राजेश उपाध्याय, संजय सिंह ,गुलवास यादव , बृजेश पासवान आदि लोग उपस्थित रहे ।

पुण्यतिथि पर वृद्ध महिलाओं में वितरित किया साड़ी

ग्राम प्रधान द्वारा पुण्यतिथि पर गरीब एवं वृद्ध महिलाओं को साड़ी वितरण



गाजीपुर। पिरथीपुर के ग्राम प्रधान नागेंद्र कुशवाहा ने अपने माता के पुण्यतिथि पर बुधवार को गरीब एवं वृद्ध महिलाओं को साड़ी वितरीत किया। इस पुण्यतिथि पर कई ग्राम सभा के प्रधानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान ग्राम प्रधान भड़सर विनोद गुप्ता, ग्राम प्रधान शहाबुद्दीनपुर के अब्दुल मन्नान, जगदीशपुर विद्य्यापारा राजेंद्र यादव, रामसूरत कुशवाहा, जयनाथ कुशवाहा, रामदुलारे कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, राम अवध कुशवाहा, सतीराम कुशवाहा इत्यादि मौके पर रहे । 

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी भरेंगे हुंकार


उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव होगें महायज्ञ के मुख्य अतिथि

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरजू पाण्डेय पार्क मे पुरानी पेंशन को लेकर अधिकार महायज्ञ 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होना सुनिश्चित है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव शामिल होंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महासंघ/शिक्षक संगठनो द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा विगत कई माह से चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन चला रहा है जिसमे जिला स्तर पर मोटरसाइकिल जुलूस और महायज्ञ भी किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर सरकार अपनी बातो पर अड़ी रही तो 2024 मे इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहेगी। बालेन्द्र त्रिपाठी ने जनपद के समस्त/कर्मचारी को आपसी मतभेद भुलाकर इस महायज्ञ मे पहुंचने की अपील की।

सात फेरे पूरे कर एकदूजे के हुए 236 जोड़े

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में बुधवार को पूरे विधि विधान से आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  सपना सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर पालिका/नगर पंचायत के कुल 236 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नव विवाहित जोड़ो के खाते में ऑनलाईन माध्यम से बटन दबाकर 35-35 हजार रूपये की धनराशि वधुवो के खाते में हस्तात्रित किया तथा नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौध दिया गया। सामुहिक  विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा बंद कराना है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक की चिंता बांट ली है। अब बेटियां किसी भी पिता पर बोझ नही है। बेटी ऐसी लक्ष्मी है जो जिस घर में जन्म लेती है वो घर पवित्र हो जाता है। उन्होने कहा कि एक पिता के लिए कन्यादान से बड़ा कोई दान नही होता। उन्होने परिणय सूत्र में बधे नव दम्पितियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप इस संस्कार को बहुत आगे तक लेकर जाये। आपकी गृहस्थी सुख समृद्धि के साथ चले यही शुभकामना है।

उन्होने कहा कि ये बेटियां मुख्यमंत्री की बेटियां है। उन्होने उपस्थित माता-पिता से नव बधुओ को बहु नही बल्कि बेटी बनाकर अपने घर ले जाने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी का विवाह हो। इस हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उनके सपनो को पूरा करने के लिए सामूहिक विवाह को भव्यता प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि इससे रूढिवादी सोच का विनाश होता है, इससे दहेज प्रथा कम होती है। उन्होने कहा कि समुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हर एक बेटियों को 35 हजार रूपये सरकार सीधे उनके खाते में देती है। इसके अलावा अन्य वैवाहिक सामाग्री भी प्रदान की जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ो को बधाई दी। कहा कि  सामुहिक विवाह योजना कार्यक्रम  महिलाओं के प्रति समाज में  फैली कुरितियॉ को खत्म करने के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। सामुहिक विवाह योजना महिला सशक्तिकरण एवं जिनके घरो मे बेटिया है उनके लिए बेहतर प्रमाण है कि बेटियां किसी के उपर बोझ नही है। इस अवसर पर सभी दाम्पत्य जोड़ो को पौधरोपण हेतु पौधे उपलव्ध कराये गये तथा प्रत्येक जोड़ो को अपने सालगीरह पर प्रत्येक वर्ष एक-एक पौध लगाने की अपील की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News