विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम ने रोक दिया कई का वेतन


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार मे बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सालयो पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही की बात कही तथा आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड का लक्ष्य पूर्ण न होने पर योजना मे लगे 3 कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।

उन्होने निर्देशित किया कि 60 वर्ष के व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन से वंचित वृद्धा पेंशन भोगी को लाभ प्राप्त कराया जाय। उन्होने सभी अधिकारियो को निर्देशित किया कि पूर्वान्ह् 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहेगे तथा आई जी आर एस पोर्टल को चेक करने के साथ-साथ आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होने निर्देशित किया कि गॉव में बने पंचायत भवन मे सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी बैठे। आवास, शौचालय, वृद्धा पेशन, राशन कार्ड, से सम्बन्धित पात्र को सही ढंग से चिन्हित किया जाय ताकि कोई छूटे न पाये। जल जीवन योजना को पूर्ण करने तथा उससे सम्बन्धित प्रत्येक घर पर र्बोड लगाने का निर्देश दिया। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की अपने लक्ष्य को हर माह पूर्ण करें। निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया कहा कि किसी दशा मंे कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

व्यापारी सम्मेलन में एमएलसी चंचल ने व्यापारियों को लेकर कहीं यह बात


गाजीपुर। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जमानिया क्षेत्र के मिलन लॉन में बुधवार को व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस व्यापारी सम्मेलन में वाराणसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिलदारनगर के नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल सहित सभी चेयरमैनो ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल का स्वागत करते दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल

इस दौरान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए एमएलसी विशाल सिंह चँचल ने कहा कि बीजेपी सरकार व्यापारियों के हित में लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में व्यापार को सुगम और सरल बनाने के लिए लगातार ठोस नीतियां लागू की है। व्यापारियों की सुविधा के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी हुई है। एमएलसी ने कहा कि मोदी सरकार में व्यापारियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान में लगातार कदम उठाए गए।

व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश का मान सम्मान वैश्विक पटल पर स्थापित है और पूरी दुनिया आज देश का लोहा मान रही है। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। कार्यक्रम में बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल सहित भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण विहारी राय, प्रमोद वर्मा, जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, दिलदारनगर के नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, प्रदीप पाठक, हर्ष, विवेक, अमित नागवंशी समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

रेल कम रोड ब्रिज का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

गाजीपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रविंद्र जायसवाल ने आर0बी0एन0एल द्वारा बनाने जा रहे बहुप्रतिक्षित रोड कम रेल ब्रिज का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, आर0बी0एन0एल0 के अधिकारी तथा भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने सर्व प्रथम घाट स्टेशन स्थित आडिटोरियम हाल में रेलवे अधिकारियों संग बैठक ली। बैठक में रेलवे अधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री को प्रोजेक्टर के माध्यम से कराये जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रभारी मंत्री ने अगले एक सप्ताह बाद एन0एच0आई0 के अधिकारियों के साथ भी बैठक करने का निर्देश दिया। आर0बी0एन0एल के अधिकारियों ने बताया गया कि ताड़ी घाट से घाट स्टेशन तक का कार्य माह नवम्बर, 2023 तक पूर्ण करा लिया जायेगा।

बैठक के उपरान्त जनपद प्रभारी मंत्री ने गंगा पुल पार मिल रहे तीनो ट्रान्सपोर्ट स्थल का निरीक्षण किया तथा इंजन चालित ट्राली से रेल कम रोड ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा आर0बी0एन0एल के अधिकारी तथा पार्टी के नेता शामिल थे। पुल के निरीक्षण के उपरान्त मंत्री ने प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान बताया कि हम लोग विकास को तीर्थ मानते है। केवल मन्दिर व मस्जिद तीर्थ नही है बल्कि विकास हमारा एक तीर्थ स्थान है। जब विकास होता है तो आम जनता का भला होता है एवं देश व समाज का कल्याण होता है। हम लोगो के द्वारा विकास के कार्यो का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा हैै कि विकास का कार्य प्रगति में है या नही, कार्य कही रूका तो नही, यह हमारा व सभी का दायित्व है कि विकास के कार्यो को एक तीर्थ का कार्य समझ कर किया जाय।

कार्य की गति क्या है , इसमे कोई दिक्कत तो नही हो रहा है हमारा उद्देश्य है कि कोई भी विकास/निर्माण कार्य हो वह  जल्द से जल्द बने तभी जाकर देश को समर्पित होगा जिससे आमजन को लाभ होगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 1962 में जनपद गाजीपुर के स्व0 सांसद विश्वनाथ गहमरी ने लोक सभा में ये सवाल उठाये थे कि गाजीपुर में ताड़ीघाट से दिलदारनगर के बीच में रेल लाईन बनना चाहिए था। इस क्रम मे पटेल आयोग बनाया गया जिसमें 10 बिन्दुओं पर चर्चा की गयी उसमें जनपद गाजीपुर का एक बिन्दु रहा कि दिलदारनगर से ताड़ीघाट मार्ग तक रेलवे का आवागमन होना चाहिए। लगभग 55-56 वर्ष बीतने के बाद 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संज्ञान लिया तब जनपद गाजीपुर को 1400 सौ करोड़ रूपये की धनराशि प्रदान की

जिससे जनपद गाजीपुर में रेल कम ओवरब्रीज का नया निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। प्रथम फेज तैयार हो गया है दूसरा फेज नवम्बर, 2023 तक तैयार हो जायेगा। जल्द ही प्रधानमंत्री इस ब्रीज का लोकापर्ण करेगे। इसके बन जाने से हमारी जो दूरिया है वो कम हो जायेगी आम जनता को राहत होगी। उन्होने बताया कि नीचे ट्रेन उपर रोड होने से आम जनमानस का समय बचेगा। बैठक तथा निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारी, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक जमानियॉ सुनिता ंिसह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सदर, भाजपा पार्टी पदाधिकारी रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, सुनिल सिंह, पप्पू सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त विश्वकर्मा एवं अन्य रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

गंगा में डूबे युवकों के परिजनों को प्रभारी मंत्री ने दिया चार लाख का चेक


गाजीपुर। विगत दिनों  गंगा नदी में डूबने से तीन युवको की मृत्यु हुई थी। जिसमें 1 युवक की लाश अभी प्राप्त नही हो सकी है। 2 मृतको के परिजनो को आपदा मोचक निधि से 4-4 लाख की राहत राशि का चेक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रविंद्र जायसवाल द्वारा मंगलवार को हस्तगत कराया गया। मौके पर अध्यक्ष नगर पंचायत सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

महिला का शव रखकर किया धरना-प्रदर्शन, तीन पुलिस कर्मी निलंबित

गाजीपुर। विकास यादव को पकड़कर उसका एनकाउंटर करने के उद्देश्य से ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर पति को छुड़ाने के उद्देश्य से वाहन पर सवार हो गयी उसकी पत्नी नन्दिनी यादव की पुलिस ने निर्मम पिटाई कर और तेज चलती गाड़ी से उसको फेंककर पुलिस कर्मियों द्वारा उसकी हत्या करने का बड़ा आरोप लगा है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिजनों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मृतक नन्दिनी यादव की लाश को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना -प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस हत्या के लिए खानपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने, मृतक नन्दिनी यादव के छोटे-छोटे बच्चों के पालन पोषण और उनकी देखभाल के लिए परिजनों को तत्काल 50लाख की आर्थिक मदद करने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने की मांग किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव,सदर विधायक जै किशन साहू, सैदपुर विधायक के प्रतिनिधि ओपी भारती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा , पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आत्मा यादव और डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के बीच लगभग पांच घंटे चली वार्ता के पश्चात यह तय हुआ कि इस घटना की जुडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा न्यायिक जांच करायी जायेगी और जांचोपरांत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित धारा में कार्यवाही की जायेगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस पुरी तरह से बेलगाम और निरंकुश हो गई है। रात ढाई बजे पुलिस द्वारा बिना सर्च वारंट के विकास यादव को उसके रिश्तेदारों के घर से उठाना फिर उसकी पत्नी की गाड़ी से फेंककर हत्या और उसके पश्चात पुलिस द्वारा विकास यादव के एनकाउंटर का प्रयास इस बात की कहानी कहता है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हो गई है। वह अपने को कानून से ऊपर मानती है।

उन्होंने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जायेंगा तो देश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि विकास यादव इतना बड़ा अपराधी नहीं था कि उसका एनकाउंटर किया जाये। यदि उसने कोई अपराध किया था तो उसे गिरफ्तार करती उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती लेकिन यह बात तो सही है कि वह इतना बड़ा अपराधी नहीं था कि उसका एनकाउंटर किया जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस छोटे मोटे अपराधियों का एनकाउंटर कर अपनी पीठ ठोंक रही है लेकिन बड़े अपराधियों पर हाथ डालने में उसकी हिम्मत छूट जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों की पिटाई किया लेकिन इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस महिला पहलवानों के यौन शौषण के आरोपित भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है । पुलिस अपनी बहादुरी छोटे मोटे बदमाशों पर दिखा रही हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्यवाही की गई है। उच्च स्तरीय जांच हो रही है। जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के ऊपर अग्रसर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर आगे भी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, अमित ठाकुर,सत्या यादव, सुनील यादव,मुन्नन यादव, डॉ समीर सिंह,अभिनव सिंह, चन्द्रिका यादव, संदीप यादव,विभा पाल, कंचन रावत, रीना यादव , द्वारिका यादव, राममूरत यादव,रामाशीष यादव,रामयश यादव,मोहन रावत, इलियास अहमद,अतीक अहमद राईनी, रामनगीना यादव,सताराम यादव आदि शामिल थे।

एमएलसी चंचल के समर्थकों ने ऐसे मनाया सीएम योगी का जन्मदिन


गाजीपुर। बुलडोजर बाबा के नाम से प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मशहूर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51 वें जन्मदिवस को और भी विशेष बनाने के लिए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चँचल के समर्थकों ने सोमवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिला अस्पताल के ब्लड डोनेट सेंटर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने रक्तदान किया।एमएलसी विशाल सिंह चँचल की ओर से आयोजित इस ब्लड डोनेट कैम्प में जिले के तमाम जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों समेत बड़ी संख्या में युवाओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करते युवा नेता हिमांशु सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चँचल के समर्थकों ने रक्तदान कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। रक्तदान के बाद एमएलसी समर्थकों ने मेडिकल कालेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्त्ताओं में खास उत्साह नजर आया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक, युवा हिमांशु सिंह, मन्नू सिंह, अरविंद सिंह झबसू, अमित नागवंशी, राकेश सिंह अंशु, अशोक सिंह झब्बल, बंगाली यादव, प्रीतम पासवान, आलोक तिवारी पंकज, उमेश सिंह, मो इमरान, पीयूष पांडेय, अमित सिंह भदौरा, नरेंद्र गुप्ता, विशाल चौरसिया, मो जिया एवं शिव प्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

30 जून तक काम पूरा नहीं हुआ तो फर्म को किया जाएगा ब्लेकलिस्टेट


गाजीपुर। जनपद में संचालित बाढ़/सिंचाई की पूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन/निर्माण कार्य की जॉच हेतु गठित समिति के साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह ने जनपद की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का नाव से कठउत, सेमऊ, सुवाबपुर छानवे, मजरा, शेरपुर एवं श्मशान घाट, शिवराय का पूरा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों एवं ठेकेदारो को निर्देश दिया कि 30 जून, 2023 तक सभी कटान क्षेत्रों में जो कार्य कराये जा रहे है। उसे अवश्य पूर्ण कर लिया जाय अन्यथा सम्बन्धित फर्म को ब्लेकलिस्टेट करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

जरुरतमंदों के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मनाया योगी का जन्मदिन

गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिला चिकित्सालय में रक्त दान शिविर के आयोजन के साथ आकस्मिक, मेडिकल, सर्जिकल, महिला, वृद्ध जन, बच्चा, आइसोलेशन और बर्न सहित विभिन्न वार्डों में भर्ती सभी मरीजों में फल, बिस्कुट तथा शक्ति वर्धक पेय का वितरण पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल और न्याय पुर्ण शासन के द्वारा प्रदेश का हर वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। आज प्रदेश के किसी भी भाग में महिला, व्यापारी तथा कमजोर से कमजोर वर्ग के लोग बेखौफ जीवन जी रहे हैं। प्रदेश भर के सभी जनपदों में सरकारी चिकित्सालयों मे मरीज भरोसा और विश्वास से अपना इलाज करवा रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटा है, आम आदमी का जीवन सुखद ,सुदृढ़ और मजबूत हुआ है। कहा कि आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन अवसर पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके दीर्घायु स्वस्थ जीवन कि कामना करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिला चिकित्सालय से इलाज करवा रहे क्षय रोगीयों में उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित पुष्टाहार किट का वितरण कर शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष तथा भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा वृद्धाश्रम के वृद्ध जनों में वस्त्र और फल भी वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, पंकज सिंह चंचल, बॉबी सिंह, शिशु सिंह, रामनरेश कुशवाहा, मनोज सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,राजन प्रजापति, पप्पू सिंह,रंजीत कुमार, अभिनव सिंह,छोटू, नरेन्द्र गुप्ता,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिओम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डॉ राजेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

डीएम और सपना सिंह ने किया वृक्षारोपण, बताया महत्व

गाजीपुर। जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस सामाजिक वानिकी वन प्रभाग एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वाधान में हर्सोल्लास के साथ एक स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। प्रभागीय निदेशक द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजन के विषय में जानकारी दी गयी एवं उपस्थित जनमानस से अनुरोध किया गया कि वृक्षारोपण के पश्चात् वृक्षों की सुरक्षा का दायित्व भी ग्रहण करें। यह बिना जनभागीदारी के यह सम्भव नहीं है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पर्यावरण के संरक्षण एवं दैनिक जीवन के अपनी दिनचर्या में पर्यावरणीय अनुकूल वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ाने एवं अपनी जीवन जीने का तरीका पर्यावरण के अनुकूल बनाने हेतु बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में चल रहे मिशन लाइफ के महत्व के विषय में भी जन जागरूकता फैलाई जानी आवश्यक है। जिला पंचायत अध्यक्षा सपना सिंह ने जनता से अधिक से अधिक पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने का आहवाहन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मिशन लाइफ में पर्यावरणीय दिनचर्या हेतु शपथ दिलाई गयी। पर्यावरण जनजागरूकता में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी, समाज सेवियों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र, वन विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।

सपा विधायक वीरेंद्र यादव को कोर्ट ने सुनाई सजा

सीजेएम कोर्ट ने सपा विधायक वीरेंद्र यादव को दी सजा

गाजीपुर। सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को जंगीपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक वीरेंद्र यादव को 15 दिन की सजा सुनाई है।सीजेएम शरद कुमार चौधरी ने विधायक को 200 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।कोर्ट ने विधायक को ये सजा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुनाई है।2017 में विधायक वीरेंद्र यादव के पिता और पूर्व मंत्री कैलाश यादव के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था जिसमें विधायक की माता किस्मतिया देवी विजयी हुईं थीं।उनके चुनाव प्रचार के दौरान विधायक पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।वीरेंद्र यादव के वकील राजीव मोहन नायडू ने बताया कि 2017 में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था और उसका ट्रायल चल रहा था जिसमें आईपीसी की धारा 188 के तहत आज 15 दिन के साधारण कारावास और 200 रुपये के अर्थदंड की सजा सीजेएम कोर्ट से सुनाई गयी है।उन्होंने बताया कि प्राजीक्युशन इस बात को साबित करने में असफल रहा है कि उस समय आचार संहिता लागू थी और अब हम आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।उन्होंने बताया कि कोर्ट ने 20 हजार के निजी बंधपत्र और दो जमानतदारों की जमानत पर विधायक को रिहा कर दिया है क्योंकि सीआरपीसी के नियमानुसार अपील करने के लिये 60 दिनों का समय दिया जाता है।वहीं विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा कि हम अदालत के निर्णय का सम्मान करते हैं और इसकी अपील करेंगे।

Uttar Pradesh Fast News